LIVE BLOG

गुजरात पहुंचे PM मोदी, सीएम पटेल और राज्यपाल समेत अन्य लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

India News : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह 2 दिन बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे। इस बीच भारत के पीएम गुजरात पहुंचे हैं। गुजरात में पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ।

Follow : Google News Icon  
गुजरात पहुंचे पीएम मोदी
गुजरात पहुंचे पीएम मोदी | Image: ANI

पीएम मोदी ने की सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता

PM मोदी ने गांधीनगर में सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की। हमने तीर्थयात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने तथा विभिन्न सुविधाओं को और बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।


केंद्रीय मंत्री बिट्टू के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का पलटवार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "इस तरह का बयान एक केंद्रीय मंत्री को नहीं देना चाहिए। उन्हें कांग्रेस से और देश के लोगों से माफी मांग रहे हैं। वे कांग्रेस में थे... उन्हें तब इस बात का एहसास नहीं था?... हम देख रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री कांग्रेस में रहते हुए बड़े-बड़े औदे पर रहते हैं और भाजपा में जाते ही गांधी परिवार और एक समुदाय के खिलाफ बोलकर नफरत फैलाते हैं... वे(रवनीत सिंह बिट्टू) जो बातें कह रहे हैं वो कांग्रेस में रहते हुए क्या उन्हें मालूम नहीं थी?... हमें(कांग्रेस) इस ओर ध्यान देना होगा कि कांग्रेस के अंदर अगर ऐसे कुछ लोग मौजूद हैं तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं।"


Advertisement

बिहार के लिए केंद्र से पटना-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की मांग

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "सबसे पहली(वंदे भारत) ट्रेन पटना से कोलकाता चली, दूसरी पटना से रांची चली, तीसरी जलपायगुड़ी और आज चौथी टाटानगर से पटना चली है। इन सभी ट्रेनों को मैं यहां लाने के लिए काम कर रहा था। प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत अभिनंदन और मैंने रेल मंत्री से पटना-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने का आग्रह भी किया है..."


PM मोदी ने विकसित भारत और विकसित बिहार की मजबूत नींव रखी: विजय कुमार सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जो कहा वो किया। उन्होंने विकसित भारत और विकसित बिहार की मजबूत नींव रखी है। रेल के क्षेत्र में आज चार वंदे भारत देकर प्रधानमंत्री ने चौका लगाया है। वर्तमान समय में 9 वंदे भारत ट्रेनें बिहार से होकर गुजरेंगी। सड़क मार्ग और एयरपोर्ट के क्षेत्र में देश की गति बढ़ाने का उनका संकल्प है... आज विकसित भारत और विकसित बिहार के लिए शुभ दिन है जहां एक नया इतिहास रचा गया है।"


Advertisement

पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान पर बना गहरा दबाव: IMD

IMD ने ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान पर बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया और आज, 15 सितंबर 2024 को 1200 यूटीसी पर, उसी क्षेत्र में अक्षांश 22.8 डिग्री उत्तर और देशांतर 87.2 डिग्री पूर्व के पास, कोलकाता से लगभग 120 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम, बांकुरा (42706) से 70 किमी दक्षिण, जमशेदपुर से 100 किमी पूर्व और रांची से 200 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।"


गुजरात पहुंचे पीएम मोदी

गुजारत के सीएम ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात पहुंचे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 


केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया चाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दो दिन में इस्तीफा देने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "...जब वे(अरविंद केजरीवाल) मुख्यमंत्री का काम ही नहीं कर सकते तो उनका मुख्यमंत्री पद पर बने रहना उचित ही नहीं था। यह तो उन्होंने एक चाल खेली है हालांकि वे कोर्ट के आदेश के कारण मुख्यमंत्री की कोई जिम्मेदारी निभा ही नहीं सकते हैं। अब जब चुनाव होंगे तो सब साफ होगा... पंजाब में चुनाव के दौरान हजारों-करोड़ रुपये बांटे गए... अब पंजाब से पैसे इकट्ठा करके दिल्ली लाया जाएगा। ये काम बहुत जरूरी थी। इन लोगों(AAP) ने बहुत लूट-पाट मचाकर रखी हुई थी... सुप्रीम कोर्ट ने बहुत अच्छा निर्देश दिया है... बेल तो खैर 10 बार जेब काटने वाले की भी हो जाती है…"


लोकसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर कहा, "सभी लोगों को लोकतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामना। दुनिया में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत, सशक्त और जवाबदेही है। दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां गांव की एक छोटी इकाई से लेकर, देश के संसद तक हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अवगत हो चुके हैं और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी समाजों का बहुत बड़ा योगदान होता है। सब समाज अपने-अपने समाजों में प्रगतिशील और अच्छे विचारों को लेकर चलें और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान करें... "


रवनीत बिट्टू के बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "हम ऐसे लोगों पर केवल दया ही कर सकते हैं। कांग्रेस में उनका राजनीतिक करियर भी बर्बाद हो गया... वे राहुल गांधी की तारीफ करते थे... और अब कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद वे भाजपा पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखा रहे हैं..."


राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयानों पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं... जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं, बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की सराहना की है। देश के दुश्मन जो विमान, ट्रेन, सड़क उड़ाने की कोशिश करते हैं, वे राहुल गांधी के समर्थन में हैं... अगर नंबर एक आतंकवादी और देश के सबसे बड़े दुश्मन को पकड़ने के लिए कोई पुरस्कार होना चाहिए, तो वह राहुल गांधी को मिलना चाहिए।"


लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "लालबाग के राजा की महक ही कुछ और है...मुझे बहुत आनंद आ रहा है। सब लोगों की श्रद्धा देखकर मेरी श्रद्धा और भी बढ़ जाती है...गणेश जी हमें बहुत कुछ सिखाते हैं। सार्वजनिक गणेश उत्सव समाज को तो एकत्रित करता ही है, समाज को नई सीख देता है लेकिन हमारी युवा पीढ़ी को संस्कृति के साथ जोड़ता भी है और उनको हमारी विरासत की पहचान भी कराता है..."


CM ममता की ऑडियो क्लिप पर TMC नेता कुणाल घोष का बयान

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "मैंने जो ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड की है, वो फोन पर हुई बातचीत नहीं है... यह ऑडियो शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई चर्चा की है। ऑडियो क्लिप से यह स्पष्ट है कि डॉक्टरों का एक वर्ग समाधान चाहता है जबकि दूसरा वर्ग चाहता है कि अशांति जारी रहे... ममता बनर्जी ने हाथ जोड़कर उनसे बैठक में भाग लेने के लिए कहा लेकिन वे सहमत नहीं हुए। ऑडियो क्लिप इस बात का सबूत है कि उनके बीच मतभेद है... डॉक्टरों का एक वर्ग नहीं चाहता कि विवाद सुलझे..."


दिल्ली की हालत जर्जर हो रही है क्योंकि सरकार ने कोई काम नहीं किया: बांसुरी स्वराज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 2 दिन बाद इस्तीफा देने पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "...आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी बेल की शर्त की विवशता पर नैतिकता का आवरण डालने का प्रयास किया है और एक राजनीतिक ढोंग रचने का प्रयास किया है लेकिन दिल्ली की जनता बहुत समझदार है। जनता यह जानती है कि अगर अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना ही था तो उन्हें 48 घंटे की आवश्यकता क्यों है?...दिल्ली की हालत जर्जर हो रही है क्योंकि केजरीवाल सरकार ने कोई काम नहीं किया है, केवल प्रचार, प्रसार और भ्रष्टाचार किया है..."


जो व्यक्ति बड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में आगे बढ़ा, वो...: रविशंकर प्रसाद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दो दिन बाद पद से इस्तीफा देने पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "पहले(मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा) क्यों नहीं दिया? हम लालू यादव के घोर विरोधी हैं लेकिन उन्होंने भी जेल जाने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, झारखंड के मुख्यमंत्री(हेमंत सोरेन) ने भी जेल जाने पर इस्तीफा दिया था लेकिन आपको(अरविंद केजरीवाल) क्या डर था?... जो व्यक्ति बड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में आगे बढ़ा, वो भ्रष्टाचार को लेकर ऐसा समझौता करेगा, आज भारत के लोगों की नजरें शर्म से झुक गई हैं।"


केजरीवाल को इस्तीफा पहले ही दे देना चाहिए था: JDU

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दो दिन बाद पद से इस्तीफा देने पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "...उनका(अरविंद केजरीवाल) केस तो खत्म नहीं हुआ है... अभी फैसला आना बाकी है। (इस्तीफा) पहले ही दे देना चाहिए था।"


हो सकता है कि कुछ और गंभीर मामले हों...: केजरीवाल के इस्तीफे पर बोले अधीर रंजन

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के 'मैं 2 दिन बाद CM पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं' वाले बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "यह उनकी इच्छा है, अगर वह जेल में मुख्यमंत्री रह सकते हैं, तो बाहर भी मुख्यमंत्री रह सकते हैं... हो सकता है कि कुछ और गंभीर मामले हों, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है..."


ED-CBI केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "पिछले दो सालों से भाजपा अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सभी बड़े नेताओं पर आरोप लगा रही है कि वे बेईमान हैं, भ्रष्ट हैं... दो साल बाद भी ED और CBI अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई... सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है लेकिन वे जनता के बीच जाकर अग्निपरीक्षा देना चाहते हैं और अग्निपरीक्षा देने के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे...वे (अरविंद केजरीवाल) एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कह रहे हैं कि अगर मैं ईमानदार हूं तो ही मुझे वोट देना, अन्यथा मुझे वोट मत देना..."


जनता ही तय करेगी कि वे ईमानदार हैं या बेईमान: गोपाल राय

AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली की जनता ने ईमानदारी की वजह से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया… लेकिन पिछले 2 साल से भाजपा ने जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचारी साबित करने के लिए जो महाअभियान चलाया वो फेल हो गया। सभी नेता जेल से बाहर आ गए। दुनिया के इतिहास में पहली बार किसी नेता ने सरेआम यह ऐलान किया है कि अगर वे(अरविंद केजरीवाल) ईमानदार हैं ते उन्हें वोट दें नहीं हैं तो न दें... अरविंद केजरीवाल ने अपने आप को जनता के हवाले कर दिया है। अब जनता ही तय करेगी कि वे ईमानदार हैं या बेईमान हैं।"


जनता तय करेगी कि वे ईमानदार हैं या गुनहगार हैं- संजय सिंह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल को AAP को खत्म करने और यहां खरीद-फरोख्त करने के उद्देश्य से गिरफ्तार किया गया था लेकिन वे (बीजेपी) इसमें विफल हो गए। अब अरविंद केजरीवाल जा रहे हैं, हम जनता से प्रमाण पत्र लेकर आएंगे। दिल्ली की जनता तय करेगी कि वे ईमानदार हैं या गुनहगार हैं..."


यह एक नया नाटक है- मनोज तिवारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल को तो कोर्ट ने मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था, तो यह एक नया नाटक है। होना तो यह चाहिए था कि जिस दिन वे जेल जा रहे थे, उसी दिन इस्तीफा दे देना चाहिए था। इस देश के इतिहास में जब भी कोई मुख्यमंत्री जेल जाता है, तो इस्तीफा देता है ताकि प्रदेश चलता रहे। अब जब वे इस्तीफा दे रहे हैं, तो 2 दिन का समय ले रहे हैं। कल्पना की जा सकती है कि दो दिन में क्या होगा। उन्हें अपना उत्तराधिकारी ढूंढना है। उन्हें लोगों पर भरोसा नहीं है, उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। जो भी होगा, देखना दिलचस्प होगा।"


लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है- सचिन पायलट

अरविंद केजरीवाल के 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "ये उनका निर्णय है लेकिन ये सच है कि जब लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा हर चुनौती के लिए तैयार है। अभी 2 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं दोनों राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस और हमारा गठबंधन जीतकर आएगा। दिल्ली में भी कांग्रेस हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।"


पूरे विश्व में नहीं मिलेगा ऐसा उदाहरण- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "पूरे विश्व में इस तरीके का उदाहरण आपको नहीं मिलेगा कि एक मुख्यमंत्री अदालत से बेल पाने के बाद खुद यह फैसला करता है कि अदालत ने तो मुझे बेल दे दी लेकिन जनता जिस दिन मुझे अग्नि परीक्षा में पार उतारेगी, उस दिन इस कुर्सी पर बैठूंगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं इन आरोपों से काफी दुखी हूं। मैं जनता की अदालत में जाउंगा और कहूंगा कि अगर मैं ईमानदार हूं तो आप मुझे वोट दें और मुझे इस कुर्सी पर बैठाएं।"


केजरीवाल के ऐलान पर प्रियंका कक्कड़ का बयान

AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी का नया मानदंड स्थापित किया है और कहा है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब दिल्ली की जनता उन्हें चुनेगी। अरविंद केजरीवाल जल्द ही विधायकों के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।"


केजरीवाल के पास नहीं था कोई विकल्प- मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान पर BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह कोई बलिदान नहीं है, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि वह सीएम की कुर्सी के पास नहीं जा सकते और किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते, इसलिए आपके पास कोई विकल्प नहीं है। आप इस्तीफा देने के लिए मजबूर हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जनता ने अपना फैसला 3 महीने पहले दिया था जब आपने 'जेल या जमानत' मांगी थी। आप सभी 7 (दिल्ली में लोकसभा सीटें) हार गए और जेल भेज दिए गए। अब उन्होंने दो दिन का समय इसलिए मांगा है क्योंकि वह सभी विधायकों को अपनी पत्नी को सीएम बनाने के लिए मना रहे हैं। उन्हें अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि वह शराब घोटाले में शामिल हैं। 


अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए तैयार हैं CM केजरीवाल- राघव चड्ढा

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "मुख्यमंत्री जी अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए तैयार हैं। अब यह दिल्ली की जनता के हाथ में है कि वह ईमानदार हैं या नहीं। अरविंद केजरीवाल ने 2020 में काम के नाम पर वोट मांगे थे और कहा था कि अगर मैंने काम किया है तो मुझे वोट दें, अगर मैंने काम नहीं किया है तो मुझे वोट न दें। दिल्ली की जनता आप को वोट देकर मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी और आने वाले 2025 के दिल्ली चुनाव में दिल्ली की जनता उस चुनाव के जरिए अपने मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी..."


CM केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफा का बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं दो दिन बाद सीएम की कुर्सी छोड़ी दूंगा। जनता के फैसले तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। 
 


AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री AAP कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। जेल से बाहर आने के बाद सीएम केजरीवाल कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी जेल से रिहाई हुई है। 
 


झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला- PM मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। 6 नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इसके साथ हजारों लोगों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर, मैं झारखंड की जनता को इन सभी विकास परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।"


6 वंदे भारत ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने देश को बड़ी सौगात दे दी है। उन्होंने 6 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने वर्चुअली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 


मेरठ हादसे में 10 लोगों की मौत- DM

मेरठ के जाकिर कॉलोनी में इमारत गिरने के मामले  में DM दीपक मीणा ने बताया, "कल 4:30 बजे जो जाकिर कॉलोनी में घटना हुई थी इसमें परिवार और रिश्तेदारों द्वारा बताया गया था कि 15 लोग हैं। सभी 15 लोगों को निकाल लिया गया है। हादसे में 10 की मृत्यु हो गई है और 5 घायल हैं... अभी पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।"


जमशेदपुर में PM मोदी का रोड शो रद्द

जमशेदपुर में पीएम मोदी का रोड शो रद्द हो गया है। भारी बारिश की वजह से रोड शो को रद्द कर दिया गया। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, 'जमशेदपुर में लगातार और भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज शहर में होने वाला रोड शो फिलहाल रद्द कर दिया गया है।'


पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

पुंछ पुलिस ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मेंढर सेक्टर के पठानतीर इलाके में कल रात गोलीबारी की आवाजें आने के बाद मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना की रोमियो फोर्स, पुंछ पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और CRPF ने तत्काल संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुबह भी गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। 


भुवनेश्वर में कल सभी स्कूल-कॉलेज बंद

ओडिशा CMO की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि भुवनेश्वर महानगर क्षेत्र के सभी स्कूल और कॉलेज 17 सितंबर को पूरी तरह से बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को भुवनेश्वर में सुभद्रा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए भुवनेश्वर में एक विशाल जनसभा होगी। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला किया है कि उस दिन भुवनेश्वर के सभी स्कूल और कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे और सरकारी कार्यालय दिन के पहले आधे समय के लिए बंद रहेंगे। 


मेरठ हादसे में 8 लोगों की मौत

सूचना विभाग के अनुसार, मेरठ की जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत गिरने से फंसे 15 लोगों में से 13 को बचा लिया गया है और उनमें से 8 की मौत हो गई है। बचाव कार्य जारी है।


वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नाव सेवाएं बंद

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नाव सेवाएं बंद कर दी गई है।


मेरठ में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में इमारत ढहने की घटना के बाद जाकिर कॉलोनी में बचाव अभियान जारी है। 6 लोग अभी भी फंसे हुए हैं जबकि बचाए गए 8 लोगों में से 3 की मौत हो गई है। डीएम दीपक मीना की ओर से यह जानकारी दी गई। 


लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।


आज बहराइच पहुंचेंगे सीएम योगी

भेड़िए की जारी दहशत के बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच दौरे पर जाएंगे। वह यहां भेड़‍िये के हमले वाले प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे। साथ ही सीएम योगी महसी के सिसैया चूड़ामणि गांव में भेड़िए के हमले में मृतकों के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। 


पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पार्टी मुख्यायल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पहली बार केजरीवाल AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम करेंगे।


जमशेदपुर में रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

झारखंड से देश को कई सौगातें देने के साथ आज पीएम मोदी जमशेदपुर में एक किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे। यह बिष्टुपुर वोल्टास गोल चक्कर से शुरू होकर बिष्टुपुर थाने तक जाएगा। इसके बाद वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 


आज झारखंड दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। वह इस दौरान कई सौगाेतें देंगे। पीएम मोदी झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन में छह नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा टाटानगर में 660 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 20 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई- जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। 

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड