LIVE UPDATES/ 'वैज्ञानिकों के सामर्थ्य का एक और शानदार प्रदर्शन', आदित्य एल-1 की सफलता पर बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जनवरी को भी जयपुर में ही रहेंगे। वहीं लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। चुनाव आयोग 7 जनवरी से राज्यों का दौरा शुरू करने जा रहा है। जानें आज के दिन और क्या है खास।
- भारत
- 6 min read

पीएम मोदी ने की वैज्ञानिकों की सराहना
जयपुर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदित्य एल-1 की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "भारत की आदित्य-एल1 धरती से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करके अपने लक्ष्य पर निर्धारित समय पर पहुंच चुकी है। यह वो स्थान है जहां आदित्य एल1 के सामने सिर्फ सूरज होगा और आदित्य-एल1 पर चंद्रमा या पृथ्वी की परछाई कभी नहीं पड़ेगी। चंद्रयान की ऐतिहासिक सफलता की तरह यह भारत के सामर्थ्य का और भारत के वैज्ञानिकों के सामर्थ्य का एक और शानदार प्रदर्शन है।"
मीनाक्षी लेखी ने बदरुद्दीन के बयान पर साधा निशाना
राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, ''सिर्फ हम सभी के लिए नहीं, बल्कि 22 जनवरी पूरे विश्व के लिए एक महान दिन होने जा रहा है, क्योंकि 550 वर्षों की यातना समाप्त हो जाएगा। भगवान राम अपने घर वापस आ जाएंगे। यह भारतीय सभ्यता के लिए बहुत बड़ा दिन है। वहीं AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बयान पर उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के भीतर राम हैं, वह समरसता की बात करता है। लेकिन, कुछ लोग भगवान राम के नाम और उसके महत्व से अनजान हैं। एक बार जब उन्हें इसके बारे में ज्ञान प्राप्त हो जाएगा, तो उनके विचार और शब्द बेहतर हो जाएंगे।
Advertisement
ठंड की वजह से पंजाब में स्कूल बंद
पंजाब में ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई। CMO पंजाब ने अपने एक बयान में कहा कि ठंड के मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 8-14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मीनाक्षी लेखी का बयान
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का बयान आया है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की लक्षद्वीप की यात्रा ने भारत के बहुत सारे लोगों को अवगत कराया कि भारत में जहां एक तरफ काशी जैसी प्राचीन नगरी है। वहीं दूसरी तरफ एक दम साफ सुंदर समुद्र तट भी हैं। जहां एक तरफ धार्मिक यात्री हैं वहीं एक पर्यटन के लिए हर प्रकार के यात्री हैं।"
Advertisement
'अयोध्या के कण-कण में हैं राम'
जनता दल यूनाइटेड के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा, "अयोध्या के कण-कण में भगवान राम विराजमान हैं। हर व्यक्ति से यह पूछना कि क्या उन्हें निमंत्रण मिला है, व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी अयोध्या आए हैं, आज भी आएंगे और भविष्य में भी आएंगे। अयोध्या को फोकस में रखते हुए अयोध्या के लोगों को भी फोकस में रखें।''
दिल्ली में 5वीं तक स्कूल बंद
दिल्ली की शित्रा मंत्री आतिशी ने जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों के लिए नर्सरी से लेकर 5वीं क्लास तक स्कूल बंद रहेंगे। कड़ाके की ठंड की वजह से लिया गया फैसला। हालांकि ऑनलाइन मोड में पढ़ाई जारी रखी जा सकती है। 12 से लेकर 14 जनवरी तक स्कूल ठंड की वजह से बंद रहेगा। इसके बाद दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। 15 जनवरी से फिर से बच्चे वापस स्कूल आ सकेंगे।
बांग्लादेश में लोगों ने दिया वोट
बांग्लादेश के आम चुनाव में मतदान करने आए लोगों ने गिराया वोट। लोगों में जोश देखने को मिला। ढाका में लोग अपनावोट गिराने के लिए बूथ के बाहर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने की भारत की तारीफ
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा, ''आपका हार्दिक स्वागत है। हम बहुत भाग्यशाली हैं। भारत हमारा भरोसेमंद दोस्त है। हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान, उन्होंने हमारा समर्थन किया। 1975 के बाद, जब हमने अपना पूरा परिवार खो दिया। उन्होंने हमें आश्रय दिया। इसलिए भारत के लोगों को हमारी शुभकामनाएं।”
आज से चुनाव आयोग का राज्यों का दौरा शुरू
चुनाव आयोग (EC) अगले हफ्ते आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का दौरा कर लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों की तैयारियां की समीक्षा शुरू करेगा। इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल 7 से लेकर 10 जनवरी के बीच आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। Election Commission 7 जनवरी यानी रविवार से लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यों के दौरे का शुभारंभ करेगा। बता दें, निर्वाचन आयोग के उपायुक्तों ने पिछले दो महीनों में लगभग सभी राज्यों में चुनावी तैयारियों और बुनियादी चुनौतियों का जायजा लेने के लिए दौरा पूरा कर लिया है। लिहाजा अब वो मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल के दौरे से पहले अपनी रिपोर्ट देते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
जयपुर में रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जनवरी कोभी जयपुर में ही रहेंगे। इस दौरान वो पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों अखिल भारतीय सम्मेलन 2023 में शामिल होंगे।