अपडेटेड 27 January 2026 at 18:54 IST

भारत में 6000 यूरोपीय कंपनियां कर रही काम, EU के साथ FTA डील वैश्विक स्थिरता के प्रति हमारी साझा प्राथमिकता है- PM मोदी

भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) साइन हो चुका है। दुनिया में लोग इसकी चर्चा ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ के रूप में कर रहे हैं। समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़े अवसर लेकर आएगा।

Follow : Google News Icon  
pm modi india and European union have closed landmark free trade deal
भारत और EU के बीच इतिहास का सबसे बड़ा समझौता-पीएम मोदी | Image: ANI

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) साइन हो चुका है। विश्व में लोग इसकी चर्चा ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ के रूप में कर रहे हैं। हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी , यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा की मौजूदगी में व्यापार समझौता साइन हुआ।

हैदराबाद हाउस में EU बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुक्त व्यापार समझौता (FTA) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा 'यह अलाइनमेंट कोई एक्सीडेंट नहीं है, ये दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेटिक ताकतें हैं। हम इसे विश्व की सबसे प्रभावशाली साझेदारियों में शामिल कर रहे हैं। आज कल ग्लोबल बिज़नेस में बड़ी उथल पुथल है। इस समय में FTA बड़ी सकारात्मक डील है।

भारत और EU के बीच इतिहास का सबसे बड़ा समझौता-पीएम मोदी

इंडिया-EU बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'पहली बार EU के नेताओं का भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना, भारत और EU के बीच इतिहास का सबसे बड़ा FTA संपन्न होना और आज इतने सारे CEOs के साथ इतने बड़े स्तर पर इंडिया-EU बिजनेस फोरम आयोजित होना, ये सब विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों के बीच अभूतपूर्व संरेखण का प्रतीक है।'

10 वर्षों में व्यापार दोगुना होकर 180 बिलियन यूरो तक पहुंचा- पीएम मोदी

इंडिया-EU बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'हमारे साझा मूल्य हैं। वैश्विक स्थिरता के प्रति हमारी साझा प्राथमिकताएं हैं। ओपन सोसाइटी के रूप में हमारे लोगों के बीच स्वाभाविक जुड़ाव भी है। इसी मजबूत आधार पर हम अपनी साझेदारी को नई ऊंचाई दे रहे हैं। हम इसे विश्व की सबसे प्रभावशाली साझेदारियों में से स्थापित कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में हमारा व्यापार दोगुना होकर 180 बिलियन यूरो तक पहुंच गया है। भारत में 6000 से अधिक यूरोपीय कंपनियां काम कर रही हैं। भारत की 1500 कंपनियां EU में मौजूद हैं।'

Advertisement

FTA बिजनेस जगत के लिए एक साफ और सकारात्मक संदेश-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'आज ग्लोबल बिजनेस में उथल पुथल है। हर कंपनी अपनी मार्केट स्ट्रेटजी और पार्टनरशिप को नए सिरे से देख रही है। ऐसे समय में ये FTA बिजनेस जगत के लिए एक साफ और सकारात्मक संदेश है। मुझे विश्वास है कि आप सभी इस FTA के अवसरों का पूरा पूरा लाभ उठाएंगे।

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM U19: वैभव सूर्यवंशी का फिर गरजा बल्ला, 4 छक्के और 4 चौके के साथ सिर्फ इतनी गेंद पर हाफ सेंचुरी

 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 January 2026 at 18:54 IST