LIVE BLOG

अपडेटेड 19 June 2024 at 23:01 IST

रियासी आतंकी हमले में पुलिस को बड़ी सफलता, हाकिम नाम का शख्स गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद शिवखोरी के लिए निकले तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हाकिम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

Follow : Google News Icon  
mohita-sharma-jammu-kashmir-police
मोहिता शर्मा, जम्मू कश्मीर पुलिस | Image: X ANI

19 June 2024 at 20:40 IST

मोदी 3.0 में किसानों को खुशखबरी, सरकार ने धान का एमएसपी 117 रुपये बढ़ाया

सरकार ने बुधवार को खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5.35 प्रतिशत बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी सरकार के पास अधिशेष चावल भंडार होने के बावजूद हुई है। हालांकि हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों में चुनावों से पहले यह महत्वपूर्ण पहल है। एमएसपी वृद्धि की घोषणा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर 14 खरीफ (ग्रीष्मकालीन) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्यों को मंजूरी दी है। वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि आगामी खरीफ मौसम के लिए 'सामान्य' ग्रेड के धान का एमएसपी 117 रुपये बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि ‘ए’ ग्रेड किस्म के लिए इसे बढ़ाकर 2,320 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।


19 June 2024 at 20:00 IST

रियासी आतंकी हमले पर जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता, हाकिम नाम के शख्स को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले के मददगार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि हाकिम नाम के शख्स ने हमले से पहले हमला करने वाले आतंकियों के ठहरने और उनके लिए भोजन पानी का प्रबंध किया था। 

#WATCH | J&K: On the Reasi terror attack, SSP Reasi Mohita Sharma says, "Around 150 people have been arrested in connection with this case. We have arrested the terrorist from Bandrahi in Rajouri district. I reached the spot of the incident after 1.5 hours but the local police… pic.twitter.com/J76MGvog7a

— ANI (@ANI) June 19, 2024


Advertisement

19 June 2024 at 17:30 IST

दिल्ली की गर्मी पर मौसम विभाग का अलर्ट, IMD ने बताया कब आएगा मॉनसून

मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "हमने कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन आज स्थिति में सुधार हुआ है। बिहार में बारिश की गतिविधि हुई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली NCR के लिए हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हमने अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, आज उत्तर प्रदेश के लिए भी रेड अलर्ट है... दिल्ली NCR में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 30 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है। आज भी हम दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधि की उम्मीद कर सकते हैं..." 

#WATCH दिल्ली: मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "हमने कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन आज स्थिति में सुधार हुआ है। बिहार में बारिश की गतिविधि हुई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली NCR के लिए हमने ऑरेंज अलर्ट… pic.twitter.com/llOZG6rH4Q

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2024


19 June 2024 at 16:37 IST

नोएडा में दिखा हीट वेव का कहर, 24 घंटे में 14 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले में हीट वेव का कहर दिखाई दिया है। बीते 24 घंटे में गर्मी और लू के चलते 14 लोगों की मौत हो गई है। मौत का सही कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले पर जवाब देते हुए कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। 


Advertisement

19 June 2024 at 15:03 IST

कांग्रेस में बड़े नेताओं का घुट रहा दम- CM नायब सिंह सैनी

पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "वे(किरण चौधरी) कांग्रेस में बहुत वरिष्ठ नेता थीं लेकिन कांग्रेस में जो परिवारवाद पनप रहा था। परिवारवाद के कारण दीपेंद्र सिंह हुडा अपने बेटे को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं, जैसे पूरी की पूरी कांग्रेस राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं... इससे बड़े नेताओं का अहित हो रहा था... अभी कांग्रेस के और भी कई बड़े नेता हैं जिनका दम वहां घुट रहा है। वे भी सोच रहे हैं कि हम यहां से कैसे बाहर निकलें।"


19 June 2024 at 14:28 IST

10 साल में जल बोर्ड को लूट का अड्डा बना दिया- वीरेंद्र सचदेवा

आतिशी द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र पर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आतिशी को पत्र लिखकर बताना चाहिए कि दिल्ली जल बोर्ड पिछले 10 साल में 600 करोड़ के फायदे से 73 हजार करोड़ के घाटे पर कैसे आया। वो पैसे कहां गए, कौन दलाली खा गया। इसका जवाब आतिशी को देना चाहिए...दिल्ली को पानी दे नहीं सकते, मंत्री बनी बैठी हैं। इन्हें अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठना चाहिए जिसने पिछले 10 साल में जल बोर्ड को लूट का अड्डा बना दिया।"


19 June 2024 at 13:27 IST

आतिशी ने किया अनशन का ऐलान

दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हरियाणा सरकार से दिल्ली के लिए पानी दिलाने में हस्तक्षेप करने और मदद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है, "अगर हमें पानी नहीं मिला तो मुझे 21 जून से सत्याग्रह करना पड़ेगा और अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठना पड़ेगा।"


19 June 2024 at 12:39 IST

आतिशी का हरियाणा सरकार पर आरोप

दिल्ली की जल मंत्री अतिशी ने कहा, "दिल्ली में पर्याप्त पानी नहीं है। दिल्ली में कुल पानी की सप्लाई 1050 MGD है जिसमें से 613 MGD हरियाणा से आता है। कल 18 जून को ये मात्रा घटकर 513 MGD हो गई है... आज के दिन 100 MGD पानी की कमी दिल्ली में है। दिल्ली के लोगों की ये परेशानी दूर करने के लिए हमने हर संभव प्रयास कर लिए। मैंने हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की। हरियाणा ने हिमाचल का पानी देने से भी मना कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि दिल्ली में पानी का संकट है, लेकिन इसके बावजूद भी हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी नहीं दिया। दिल्ली में 3 करोड़ लोग रहते हैं जिन्हें 1050 MGD पानी मिला है। हरियाणा को अगर दिल्ली को 100 MGD पानी देना भी है तो वो उसकी कुल MGD का 1.5 प्रतिशत है।"


19 June 2024 at 12:05 IST

नालंदा का कैंपस बिहार के लिए प्रेरणा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि नालंदा कभी भारत की परंपरा और पहचान का जीवंत केंद्र हुआ करता था... शिक्षा को लेकर यही भारत की सोच रही है... शिक्षा ही हमें गढ़ती है, विचार देती है और उसे आकार देती है। प्राचीन नालंदा में बच्चों का प्रवेश उनकी पहचान, उनकी राष्ट्रीयता को देख कर नहीं होता था। हर देश हर वर्ग के युवा हैं यहां पर। नालंदा विश्वविद्यालय के इस नए परिसर में हमें उसी प्राचीन व्यवस्था को फिर से आधुनिक रूप में मजबूती देनी है और मुझे ये देख कर खुशी है कि दुनिया के कई देशों से आज यहां कई विद्यार्थी आने लगे हैं... "


19 June 2024 at 11:42 IST

नालंदा नाम नहीं, पहचान है- पीएम मोदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नालंदा सिर्फ नाम नहीं, ये पहचान है। नालंदा एक गौरव गाथा है।  
 


19 June 2024 at 11:24 IST

BJP में शामिल हुई किरण चौधरी और श्रुति चौधरी

पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा नेता तरुण चुघ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।


19 June 2024 at 11:02 IST

नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन

पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने यहां एक पौधा भी लगाया। पीएम मोदी के साथ इस दौरान विदेश मंत्री एस जयंशकर, बिहार के राज्यपाल और सीएम नीतीर मौजूद रहे। 


19 June 2024 at 10:54 IST

देश के लिए ऐतिहासिक दिन- विजय सिन्हा

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन से पहले उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, "आज बिहार और पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। सौभाग्यशाली लोगों को यह अवसर मिला है। नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। यह वह भूमि है जिसने पूरे देश को ज्ञान का प्रसार किया...यह (उद्घाटन) बिहार को गौरवान्वित कर रहा है। पूरा देश गौरवान्वित है..."


19 June 2024 at 10:18 IST

प्राचीन परिसर का भ्रमण कर रहे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी नालंदा पहुंच चुके हैं। वह नालंदा यूनिवर्सिटी की प्राचीन परिसर का भ्रमण कर रहे हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर में नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। 
 


19 June 2024 at 09:32 IST

BJP का केजरीवाल सरकार पर निशाना

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "पानी का संकट दिल्ली में लगातार बढ़ रहा है... पिछले 10 सालों में हर साल हर गर्मी में ये समस्या आई है। सवाल ये है कि दिल्ली की सरकार ने पिछले 10 सालों में इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की चेष्टा क्यों नहीं की? इससे स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल सरकार की दिलचस्पी किसी भी समस्या का हल निकालने में नहीं है..."


19 June 2024 at 08:45 IST

पीएम मोदी का ट्वीट

नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा।"


19 June 2024 at 08:37 IST

आज BJP ज्वॉइन कर सकती हैं किरण चौधरी- श्रुति चौधरी

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद आज वह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। किरण चौधरी और श्रुति चौधरी मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
 


19 June 2024 at 08:37 IST

पुंछ में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

मंगलवार को गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा पुंछ जिले के बुफलियाज सेक्टर के माराहा वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।


19 June 2024 at 08:37 IST

गीता कॉलोनी में पहुंचा टैंकर

दिल्ली में जल संकट के बीच गीता कॉलोनी इलाके में टैंकरों के जरिए लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है।


19 June 2024 at 08:36 IST

कार्यक्रम में कौन-कौन होगा शामिल?

नालंदा यूनिवर्सिटी के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 17 देशों के राजदूतों के शामिल हो सकते हैं। 


19 June 2024 at 08:35 IST

आज बिहार दौरे पर पीएम मोदी

वाराणसी के आज बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। वह नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 June 2024 at 08:41 IST