अपडेटेड 23 November 2023 at 19:00 IST
पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा अर्चना, मीराबाई के सम्मान में डाक टिकट किया जारी
PM Narendra Modi Mathura Visit: मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा बेहद खास होने जा रहा है। अभी तक कोई भी प्रधानमंत्री भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर नहीं गया, लेकिन मोदी वहां जाने वाले पहले पीएम बनने जा रहे हैं।
- भारत
- 2 min read

23 November 2023 at 19:00 IST
देवगढ़ में पीएम मोदी की रैली
राजस्थान में चुनावी प्रचार का अंतिम दिन है। पीएम मोदी आखिरी दिन देवगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते नजर आएंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी ये रैली होगी। राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव के लिए वोटिंग होगी।
23 November 2023 at 19:00 IST
मथुरा में 'ब्रज राज उत्सव' में लेंगे हिस्सा पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी आज मथुरा के दौरे पर रहेंगे। वह 'संत मीराबाई जन्मोत्सव' में भाग लेने के लिए यहां आएंगे। इस दौरान वह श्रीकृष्ण भक्त मीरा बाई पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करेंगे। वह प्रधानमंत्री रहते हुए चौथी बार मथुरा आ रहे हैं।
Advertisement
23 November 2023 at 19:00 IST
अमित शाह के राजस्थान में कार्यक्रम
गृह मंत्री अमित शाह आज जयपुर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके साथ ही वह चित्तौड़गढ के निंबाहेड़ा और नाथद्वारा में रोड भी करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे वह नाथद्वारा के श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। बता दें कि राजस्थान में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।
23 November 2023 at 19:00 IST
महाराष्ट्र के बायकुला में लगी आग
महाराष्ट्र के बायकुला में एक 24 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। पांच अग्निशमन सेवा वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस दौरान 135 लोगों को सुरक्षित बचाया। बीएमसी की ओर से यह जानकारी दी गई।
Mumbai, Maharashtra: Fire broke out on the third floor of a 24-storey building in the Mhada colony, Byculla. Five fire service vehicles arrived at the spot doused the fire and rescued 135 people safely: Brihanmumbai Municipal Corporation
— ANI (@ANI) November 23, 2023
Advertisement
23 November 2023 at 19:00 IST
'पराली जलाने पर पंजाब सरकार ने किया काम'
दिल्ली के पर्यायवरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण और पराली जलाने पर कहा, "पंजाब सरकार ने काफी काम किया है। एक साल के प्रयास में 50% से ज्यादा पराली कम करना सामान्य बात नहीं है। हरियाणा सरकार इस पर 10 सालों से काम कर रही है। उम्मीद है कि अगले साल तक इसमें बड़े पैमाने पर गिरावट दर्ज की जाएगी।"
#WATCH दिल्ली: पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "पंजाब सरकार ने काफी काम किया है। एक साल के प्रयास में 50% से ज्यादा पराली कम करना सामान्य बात नहीं है। हरियाणा सरकार इस पर 10 सालों से काम कर रही है... उम्मीद है कि अगले साल तक… pic.twitter.com/GoPoUM8hst
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2023
23 November 2023 at 19:00 IST
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पहुंचे घटनास्थल
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह सिल्कयारा में सुरंग स्थल पर पहुंच गए हैं। उत्तरकाशी में मजदूरों को बचाने के लिए सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
#WATCH उत्तरकाशी (उत्तराखंड) सुरंग बचाव | केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) सिल्कयारा सुरंग स्थल पर पहुंचे। सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/W1qFFHF1kZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2023
23 November 2023 at 19:00 IST
हिमंता का कांग्रेस पर निशाना
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज फिर राजस्थान में है। वह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जयपुर में रैली करेंगे। इससे पहले हिमंता ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कहा, "उन लोगों(अशोक गहलोत और सचिन पायलट) के बीच तो प्रतियोगिता है कि कौन ज्यादा निकम्मा है? अशोक गहलोत कह रहे हैं कि सचिन पायलट सबसे बड़े निकम्मे हैं, सचिन पायलट बोलते हैं कि अशोक गहलोत ज्यादा निकम्मे हैं। ये तो निकम्मों की प्रतियोगिता चल रही है, इसमें मेरी कोई टिप्पणी नहीं है।"
#WATCH जयपुर, राजस्थान: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "उन लोगों(अशोक गहलोत और सचिन पायलट) के बीच तो प्रतियोगिता है कि कौन ज्यादा निकम्मा है? अशोक गहलोत कह रहे हैं कि सचिन पायलट सबसे बड़े निकम्मे हैं, सचिन पायलट बोलते हैं कि अशोक गहलोत ज्यादा निकम्मे हैं। ये तो… pic.twitter.com/x5M007MV36
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2023
23 November 2023 at 19:00 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा पहुंच गए हैं। वो मथुरा को कई सौगातें देंगे। साथ में मथुरा में आयोजित होने वाले मीराबाई जन्मोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे।
23 November 2023 at 19:00 IST
पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचे और श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
23 November 2023 at 19:00 IST
आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है
संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "मैं जब से यहां सांसद बनकर आई हूं तब से मैंने देखा है कि बहुत से साधू-संतों के स्थल बने है लेकिन मीराबाई के बारे में कहीं कुछ नहीं है। मैंने PM मोदी से अपना दुख प्रकट किया तो उन्होंने तुरंत इस बात को माना और आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है।"
23 November 2023 at 18:31 IST
आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है
संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "मैं जब से यहां सांसद बनकर आई हूं तब से मैंने देखा है कि बहुत से साधू-संतों के स्थल बने है लेकिन मीराबाई के बारे में कहीं कुछ नहीं है। मैंने PM मोदी से अपना दुख प्रकट किया तो उन्होंने तुरंत इस बात को माना और आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है।"
23 November 2023 at 18:32 IST
मीराबाई के सम्मान में डाक टिकट
पीएम मोदी ने महान संत मीराबाई के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
23 November 2023 at 18:33 IST
मीराबाई के सम्मान में 525 रुपए का सिक्का
पीएम मोदी ने महान संत मीराबाई के सम्मान में 525 रुपए का सिक्का जारी किया।
23 November 2023 at 18:40 IST
श्रीकृष्ण और श्रीजी के बुलाने पर लोग यहां आते हैं- पीएम मोदी
संत सिरोमणि मीराबाई की 525वीं जन्म जयंती के अवसर के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यहां वही आता है जिसे श्रीकृष्ण और श्रीजी बुलाती हैं।
23 November 2023 at 18:45 IST
मीराबाई एक महान समाज सुधारक थीं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मीरीबाई ने लिखा था कि इस धरती पर जो कुछ भी दिखाई दे रहा है, उसका अंत निश्चित है। मीराबाई एक महान संत के साथ महान समाज सुधारक भी रहीं।
23 November 2023 at 18:50 IST
मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान कृष्ण लेकर मीरा बाई तक का गुजरात से एक अलग रिश्ता रहा है। यह मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे। मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती है।
23 November 2023 at 18:54 IST
श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा
पीएम मोदी ने कहा कि महाभारत प्रमाण है कि जहां विकास होता है वहां श्रीकृष्ण का आशीर्वाद जरूर होता है। इसी आशा के साथ में कह सकता हूं देश विकसित राष्ट्र बनेगा।
23 November 2023 at 19:00 IST
कान्हा की नगरी में सब कुछ राधे-राधे है- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि हमारा भारत हमेशा से नारीशक्ति का पूजन करने वाला देश रहा है। ये बात ब्रजवासियों से बेहतर और कौन समझ सकता है। यहां कन्हैया के नगर में भी ‘लाडली सरकार’ की ही पहले चलती है। यहां सम्बोधन, संवाद, सम्मान, सब कुछ राधे-राधे कहकर ही होता है। कृष्ण के पहले भी जब राधा लगता है, तब उनका नाम पूरा होता है। इसलिए हमारे देश में महिलाओं ने हमेशा जिम्मेदारियां भी उठाई हैं, और समाज का लगातार मार्गदर्शन भी किया है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 23 November 2023 at 18:57 IST