अपडेटेड 2 July 2024 at 17:40 IST
'13 राज्यों में जीरो सीटें आईं पर मौसी हीरो तो...',PM मोदी ने शोले का जिक्र कर कांग्रेस को यूं धोया
PM मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनको देखकर शोले की मौसी की याद आती है।
- भारत
- 3 min read

PM Modi in Lok Sabha: पीएम मोदी के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के 100 सीटों का आंकड़ा पार न कर पाने पर तंज कसा। इस दौरान पीएम मोदी अपने भाषण में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधते नजर आए।
पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस के लिए भी इस देश की जनता ने जनादेश दिया। इस देश का जनादेश है कि आप वहीं बैठिए, विपक्ष में। तर्क खत्म हो जाए तो चींखते रहो, चिल्लाते रहो।
कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास का ये पहला मौका है, जब लगातार तीन बार कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। कांग्रेस के इतिहास में यह तीसरी सबसे बड़ी हार है। तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। अच्छा होता कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करती। जनता-जनार्दन के आदेश को सिर आंखों पर चढ़ाती, आत्ममंथन करती। कांग्रेस और इसकी इको सिस्टम दिन रात बिजली जलाकर हिंदुस्तान के नागरिकों के मन में ये प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इन्होंने हमें हरा दिया है।
‘इन्होंने बयानबाजी में शोले फिल्म को भी पीछे छोड़ा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने नेताओं के बयानों में शोले फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया। आप सबको शोले फिल्म की मौसी जी याद होगी। तीसरी बार तो हारे हैं… पर मौसी। ये बात तो सही है कि तीसरी बार ही तो हारे हैं पर मौसी मोरल विक्ट्री तो है न। 13 राज्यों में जीरो सीटें आई हैं.. अरे मौसी, हम हीरो तो हैं न। पार्टी की लुटिया तो डुबोई है। अरे मौसी.. पार्टी अभी सांसे तो ले रही हैं। मैं कांग्रेस के लोगों से कहूंगा कि जनादेश की फर्जी जीत के जश्न में मत दबाओ। ईमानदारी से देशवासियों के जनादेश को समझें और स्वीकार करें।
Advertisement
‘फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया’
PM मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस का इकोसिस्टम मन बहलाने में लगा हुआ है। इस बार किसी तरह 99 के फेर में फंस गए हैं। 1984 के बाद 10 लोकसभा चुनाव हुए, कांग्रेस 250 का आंकड़ा नहीं छु पाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि 543 में से कांग्रेस को 99 सीटें आईं, फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस 99 के फेर में फंस गई, लेकिन वो बच्चे का मन बहला रही है', PM मोदी का राहुल गांधी पर निशाना
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 July 2024 at 17:24 IST