LIVE BLOG

G20 समिट में शामिल हुए PM मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया स्वागत

India News: पीएम मोदी आज ब्राजील दौरे पर हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं दूसरी ओर झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम थम गया है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...

Follow : Google News Icon  
PM Modi welcomed by Brazilian PM in G20
PM Modi welcomed by Brazilian PM in G20 | Image: ANI

CM आतिशी का ऐलान

दिल्ली की सीएम आतिशी ने ट्वीट किया, "कल से कक्षा 10 और 12 के लिए भी शारीरिक कक्षाएं निलंबित कर दी जाएंगी, और सभी पढ़ाई ऑनलाइन स्थानांतरित कर दी जाएंगी।'
 


अनिल देशमुख पर हमला

NCP-SCP नेता अनिल देशमुख ने आरोप लगाया है कि कटोल विधानसभा क्षेत्र के कटोल जलालखेड़ा रोड पर कुछ लोगों ने उनकी कार पर पथराव किया। इस घटना में उन्हें चोटें आईं हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। अनिल देशमुख के बेटे सलिल NCP शरद पवार के टिकट पर कटोल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।


Advertisement

G20 समिट पर पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन में भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन शुरू करने के लिए ब्राजीलियाई जी20 प्रेसीडेंसी द्वारा सराहनीय पहल। यह सहयोगात्मक पहल दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और कमजोर समुदायों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत इस प्रयास को पूर्ण समर्थन का आश्वासन देता है।”


द साबरमती रिपोर्ट पर सम्राट चौधरी का बयान

फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "साबरमती फिल्म के माध्यम से स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे तत्कालीन मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए गुजरात की सरकार को बदनाम करने के लिए भारत की उस समय की सरकार ने पूरी तरह खेल रचने का काम किया और यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग मीडिया के साथी को जोड़कर उस समय के मुख्यमंत्री मोदी जी को बदनाम करने का प्रयास किया गया...मैं फिल्म के माध्यम से सच्चाई सामने लाने के लिए फिल्म के सभी साथी को धन्यवाद देना चाहता हूं। सच्चाई जब देश के सामने आएगा तो पूर्णरूप से स्पष्ट हो जाएगा कि जनता के बीच जो भ्रम फैलाने का काम किया गया वो पूरी तरह से बेनकाब हो रहे हैं...."


Advertisement

मनोज तिवारी ने देखी द साबरमती रिपोर्ट

अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ BJP नेता मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और अन्य नेता फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए मनोज तिवारी ने कहा, "मुझे लगता है कि जिसने साबरमती रिपोर्ट मिस कर दी वो इस देश की एक ऐसी छिपाई हुई घटना को मिस कर जाएगा जिसको जानना प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। मैं एकता कपूर जी को बहुत धन्यवाद देता हूं। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता ने मिलकर कमाल का काम किया है। फिल्म बहुत बड़ी हिट भी होगी और बहुत बड़ी जानकारी भी देगी।"


जो बाइडेन से मिलकर खुशी होती है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ... उनसे मिलकर हमेशा खुशी होती है।"


स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

अमृतसर में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर प्रार्थना करने पहुंचे।


सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी

रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की।


जी20 समिट में जो बाइडेन से मिले पीएम मोदी

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मुलाकात की। इस दौरान वह हाथ मिलाते नजर आए। 


झारखंड में हमारी बहुमत की सरकार बनेगी

झारखंड के गिरिडीह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "इस बार राज्य की जनता ने अपने हाथों में चुनाव को लिया है। राज्य की वर्तमान सरकार से लोग परेशान हैं। राज्य को ठगने और छलने का काम इन्होंने किया है... इन्होंने कई वादे किए जो पूरे नहीं हुए। पहले चरण के मतदान में भी 32 से 35 सीट NDA के पक्ष में आ रही है। इस चरण में भी बहुत अच्छा माहौल है। गिरिडीह की 6 सीटों पर NDA की जीत होगी... राज्य की जनता भाजपा-NDA को इस बार आशीर्वाद देने जा रही है और राज्य में हमारी बहुमत की सरकार बनेगी।"


ब्राजील: जी-20 शिखर सम्मेलन में पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने उनका स्वागत किया।


दुनिया पीएम मोदी का लोहा मान रही- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है। आज भारत का हर नागरिक मानता है कि पीएम मोदी ने देश को एक अच्छा नेतृत्व देने का काम किया है। अब दुनिया पीएम मोदी का लोहा मान रही है। राहुल गांधी और उनकी टीम सत्ता के भूखे लोगों का समूह है... महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है।"
 


द्वारका में LG ने चलाया एंटी स्मॉग मिस्टिंग ड्राइव

दिल्ली में द्वारका सेक्टर 6 और 7 में दिल्ली उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा एंटी स्मॉग मिस्टिंग ड्राइव चलाया गया।


शाइना एनसी का रोड शो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबादेवी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी के समर्थन में रोड शो और चुनाव अभियान चलाया। उन्होंने कहा, "मैं सभी कार्यकर्ता को धन्यवाद करती हूं क्योंकि इन्होंने जो प्यार जताया है और मुंबादेवी का जो आर्शीवाद है हम सिर्फ यहां जन सेवा के लिए काम करेंगे। मुझे लगता है कि प्रकृति पर वोटिंग होगी। हमारी सरकार बहुमत में बनेगी।"


बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए सरकार वचनबद्ध- विष्णुदेव साय

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "बैठक में पिछले कामों की पुष्टि हुई और हमारे मंत्री तथा सांसदों की तरफ से अच्छे-अच्छे सुझाव आए। यहां पर कैसे विकास हो और किसी चीज की कमी न हो इन सब पर चर्चा हुई। बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है।"


कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया- जी किशन रेड्डी

तेलंगाना BJP अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, "कांग्रेस सरकार के सत्ता में आए हुए 7 दिसंबर को एक साल होने वाला है। अलग-अलग गारंटी के नाम पर जो जनता से वादा किया गया था उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। इसके लिए भाजपा द्वारा 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक एक आंदोलन किया जाएगा।"


मणिपुर को लेकर अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और मणिपुर में सुरक्षा स्थिति का आकलन किया।


उज्जैन: शिल्पा शेट्टी ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।


भाजपा आपको फंसाने के लिए झूठे वादे कर रही है- हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "वे (भाजपा) कह रहे हैं कि वे 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देंगे, उनसे पूछिए कि असम, बिहार, उत्तर प्रदेश में लोगों को किस कीमत पर सिलेंडर मिलते हैं। वे आपको फंसाने के लिए झूठे वादे कर रहे हैं। आपको सावधान रहना होगा..."


सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के डिंपल यादव ने किया रोड शो

उत्तर प्रदेश: सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी के समर्थन में सपा सांसद डिंपल यादव ने रोड शो किया।


AAP को दोष देने के बजाय केंद्र सरकार क्या कर रही है?- दिल्ली प्रदूषण पर बोले मनीष सिसोदिया

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "इस समय पूरा भारत आपदा से गुजर रहा है। हमें राजनीति से ऊपर उठकर प्रदूषण को देखना होगा और भाजपा को भी इसे गंभीरता से लेना होगा। प्रदूषण ऐसा विषय नहीं है जिसके लिए आप आम आदमी पार्टी को दोषी नहीं ठहरा सकते। इस समय पूरा उत्तर भारत भयंकर पराली जलाने की चपेट में है। भाजपा को समझना होगा कि केंद्र में उनकी सरकार है... इतने सालों से केंद्र में उनकी सरकार क्या कर रही है?... आम आदमी पार्टी को दोष देने के बजाय केंद्र सरकार क्या कर रही है?... उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए और सिर्फ बयानबाजी से क्या हासिल होगा..."


NPP के मणिपुर सरकार से समर्थन वापस लेने पर क्या बोले अखिलेश प्रसाद सिंह?

एनपीपी के मणिपुर सरकार से समर्थन वापस लेने पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "भाजपा के साथ कोई रह ही नहीं सकता...यहां देखिए नीतीश कुमार कितने परेशान हैं।"


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- इस बार ऋषिकेश, हरिद्वार में भारी भीड़ और...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस बार ऋषिकेश, हरिद्वार में भारी भीड़ और पहाड़ों में भूस्खलन के कारण चार धाम यात्रा को कई स्थानों पर रोकना पड़ा। पहाड़ों में अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ, जिसका मुझे खेद है। लेकिन हमने समस्याओं का तुरंत समाधान किया... हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि आने वाले समय में चार धाम यात्रा का व्यवस्थित तरीके से संचालन किया जाए..."


AAP ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए जिन्हें वो पूरा नहीं कर पाई- अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "आम आदमी पार्टी ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए जिन्हें वो पूरा नहीं कर पाई, जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई... आम आदमी पार्टी ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है... देश में इससे ज्यादा भ्रष्ट शायद ही कोई पार्टी हो। जिसने भ्रष्टाचार में कांग्रेस का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया वह आम आदमी पार्टी है..."


झांसी अग्निकांड: झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा जांच दल

झांसी: 16 नवंबर को हुई आगजनी की घटना की जांच के लिए एक जांच दल झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा।


जेपी नड्डा ने नवी मुंबई में जनसभा को किया संबोधित, कहा- महायुति है तो महाराष्ट्र को...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने जनसभा का संबोधित करते हुए कहा, "महायुति है तो महाराष्ट्र को गतिशील सरकार के माध्यम से आगे बढ़ाने का माध्यम है। प्रगति, उन्नति, खुशहाली और विकास है...मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे ने उद्धव और अघाडी को चुनौती देते हुए कहा कि तुम दो साल अपने(काम) बताओ, दो साल हम अपने बताएंगे। ये हमने नई संस्कृति दी है।"


कैलाश गहलोत में बीजेपी में शामिल

कैलाश गहलोत ने बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्हें मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। बता दें कि कैलाश गहलोत ने कल ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 


पीएम की मौजूदगी में होगा विकसित भारत युवा डायलॉग का आयोजन

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने विकसित भारत युवा डायलॉग पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में 11 और 12 तारीख को विकसित भारत युवा डायलॉग का आयोजन होगा। इसमें देश के 15-29 साल के युवा हिस्सा ले सकते हैं... देश के युवा इसमें अपने विचार साझा कर सकते हैं..."


रेवंत रेड्डी के मुस्लिम आरक्षण को लेकर दिए बयान पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

रेवंत रेड्डी के मुस्लिम आरक्षण को लेकर दिए बयान पर मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने कहा, "...जैसे ही आप कांग्रेस और उसके गठबंधन वालों को वोट देंगे, ये मुस्लिम आरक्षण देकर OBC, SC, ST के हक पर डाका डालेंगे..."


वे स्वतंत्र हैं, वे जहां चाहें जा सकते हैं- कैलाश गहलोत को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल

पूर्व AAP नेता कैलाश गहलोत के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "वे स्वतंत्र हैं, वे जहां चाहें जा सकते हैं..."


लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं- भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हमने झारखंड में 4 महीने बिताए। लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। झारखंड के लोगों की आशाएं और आकांक्षाएं पूरी होनी चाहिए। लोग चाहते हैं कि हमारी सरकार आए, घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई हो, युवाओं और महिलाओं के लिए काम हो... हमारी NDA सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।"


यूपी उपचुनाव में भाजपा गठबंधन में यहां सभी 9 सीटें जीत रही- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "उपचुनाव में भाजपा गठबंधन में यहां सभी 9 सीटें जीत रही है। जिस तरह से जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण नीतियों पर मुहर लगाई है, हम कह सकते हैं कि हम सभी 9 सीटें जीतेंगे... लोकसभा चुनाव में नकारात्मक नैरेटिव चलाने वालों की सच्चाई जनता के सामने आ गई है... समाजवादी पार्टी पूरी तरह से डिरेल हो चुकी है।"


हमारा रोडमैप किसी भी अन्य पार्टी से अधिक स्पष्ट- झारखंड कांग्रेस प्रभारी

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने झारखंड विधानसभा चुनाव पर कहा, "चुनाव प्रचार अभियान आज समाप्त हो जाएगा और 20 तारीख को मतदान है। हमने यहां 5 साल काम किया है, लोगों ने इसका जवाब भी दिया है। हमारे पास अगले 5 साल के लिए स्पष्ट रोडमैप है, जिसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं के लिए बहुत कुछ है... हमारा रोडमैप किसी भी अन्य पार्टी से अधिक स्पष्ट है। हमें विश्वास है कि दूसरे चरण में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहेगा... हमें उम्मीद है कि 23 तारीख को हमारी सरकार पिछली बार से भी बड़े जनादेश के साथ आएगी..."


भाजपा झारखंड की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही- मनोज पांडे

JMM नेता मनोज पांडे ने कहा, "देर से ही सही चुनाव आयोग की नींद टूटी और उन्होंने संज्ञान लिया। भाजपा के द्वारा जो भी किया जा रहा है वो हताशा का परिचायक है। वे देख रहे हैं कि वे चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं। भाजपा झारखंड की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।"


भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में प्रदूषण के बीच बांटे मास्क

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर जनता को मास्क वितरित किए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।


मणिपुर में हुई हिंसा से जुड़े तीन मामलों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपने हाथ में लिया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मणिपुर में हुई हिंसा से जुड़े तीन मामलों को अपने हाथ में ले लिया है। इन घटनाओं के कारण कई लोगों की जान गई और सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हुआ। गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी आदेश के बाद एजेंसी ने मणिपुर पुलिस से ये मामले अपने हाथ में ले लिए हैं।


राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर क्या बोले दिल्लीवासी?

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर राजधानी में रहने वाले रामाशीष पासवान कहते हैं, "...मैं यहां 20 साल से रह रहा हूं...इससे (वायु प्रदूषण) आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, खांसी और जुकाम होता है। यहां प्रदूषण बहुत ज़्यादा है। पानी भी प्रदूषित है...अब हम इसके आदी हो चुके हैं। लेकिन कोई नया व्यक्ति यहां नहीं रह पाएगा, वो तुरंत बीमार पड़ जाएगा..."


भाजपा-RSS को लेकर खड़गे के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भाजपा और आरएसएस पर कथित टिप्पणी पर भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान महाराष्ट्र के लोगों को भाजपा और उसके समर्थकों के खिलाफ भड़काने के लिए है...आज फिर साबित हो गया है कि अगर कांग्रेस-एमवीए सरकार सत्ता में आती है, तो उनका समर्थन न करने वाले लोगों की जान को खतरा होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान भड़काऊ है और चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। चुनाव आयोग को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए..."


पीएम मोदी का संस्कृत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया स्वागत

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया।


कुछ बूथ महिलाओं द्वारा प्रबंधित होंगे- झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी

झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा, "दूसरे चरण के चुनाव में 14,218 बूथ हैं...कुछ विशेष बूथ बनाए जा रहे हैं, कुछ बूथ महिलाओं द्वारा प्रबंधित होंगे। 239 बूथों पर सभी अधिकारी महिलाएं होंगी, 22 पीडब्ल्यूडी प्रबंधित बूथ होंगे..."


दिल्ली-NCR में आज से ग्रैप-4 लागू

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण 15 नवंबर से लागू हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज 4 के तहत, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जीआरएपी का चौथा चरण सोमवार सुबह आठ बजे से प्रभावी हो गया है।


झारखंड में आज शाम थम जाएगा प्रचार

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। 20 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार 18 नवंबर को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा।


ब्राजील में पीएम मोदी का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील में भारतीय समुदाय के सदस्यों द्वारा रियो डी जेनेरियो के एक होटल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ब्राजील के वैदिक विद्वानों ने भी उनके सामने वैदिक मंत्रों का जाप किया।


जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नाइजीरिया की सफल यात्रा के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंच गए हैं। ब्राजील में भारतीय राजदूत सुरेश रेड्डी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड