अपडेटेड 7 March 2024 at 11:50 IST
पीएम मोदी के 3 मंत्र हैं - मैक्रोइकॉनॉमिक्स, कल्याण और बुनियादी ढांचा विकास: पीयूष गोयल ने बताया
पीयूष गोयल ने रिपब्लिक के मंच पर कहा कि पीएम मोदी के तीन मंत्र हैं- मैक्रोइकॉनॉमिक्स, कल्याण और बुनियादी ढांचा विकास।
- भारत
- 2 min read

Piyush Goyal in Republic Summit: रिपब्लिक के मंच पर ‘Bharat: The Next Decade’ को लेकर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सही दिशा में बढ़ रहा है। देश की नीतियां साफ है। उन्होंने भारत के भविष्य और लक्ष्य को लेकर बात की।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “अगर आज दुनिया ये सोचती है कि भारत ऊंची छलांग लगाने के लिए तैयार है, तो इसके पीछे बीते 10 साल का लॉन्च पैंड है, ये 10 साल की कहानी है। भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगा। पूरी दुनिया भारत की तरफ विश्वास भरी नजरों से देख रही है। दुनिया भारत को विश्वास का साथी और इन्वेस्टर मानती है।”
PM मोदी के तीन मंत्र क्या हैं?
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रिपब्लिक के मंच पर बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन मूल मंत्री हैं- मैक्रोइकॉनॉमिक्स, कल्याण और बुनियादी ढांचा विकास है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी का फोकस तीन रास्तों पर है। पहला माइक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल को मजबूत बनाना है। दूसरा सोशल वेलफेयर देश के कोने-कोने में एक-एक व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना। तीसरा हमारे पास बुनियादी ढांचा हो। बुनियादी ढांचे का मतलब सिर्फ रोटी कपड़ा मकान, सड़क, रेलवे या पोर्ट और एयरपोर्ट नहीं है, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर का मतलब डिजिटल कनेक्टिविटी, महिलाओं और बच्चियों को समान अवसर मिलने से है। इंफ्रास्ट्रक्चर का मतलब लोगों के लिए इस तरह की व्यवस्था करना है कि लोग शहर छोड़कर ना जाएं।”
परिवारवाद पर पीयूष गोयल का विपक्ष पर हमला
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिवारवाद पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं के लिए बस उनका परिवार ही परिवार है। मगर पीएम मोदी का परिवार 140 करोड़ भारतीय है। पीएम मोदी सबके मुखिया है। मोदी हमेशा ही सबका साथ, सबका विश्वास की सोच के साथ काम करते हैं। यही वजह है कि पीएम के लिए 140 करोड़ भारतीय परिवार है।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 7 March 2024 at 11:20 IST