LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ वन नेशन-वन राशन कार्ड से हर व्यक्ति को भोजन की गारंटी मिली- सिलवासा में बोले PM मोदी

India News Live: PM मोदी आज से 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वह यहां लखपति दीदी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। PM मोदी के अलावा आज ही राहुल गांधी भी गुजरात दौरे पर हैं। UP के CM योगी आदित्यनाथ ने बरसाना में रंगोत्सव 2025 की शुरुआत की। आज से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र भी शुरू हो रहा है। तमाम खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ...

Follow : Google News Icon  
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi | Image: X- @BJP4India

India News Live: जम्मू-कश्मीर में 6 सालों के बाद आज बजट पेश किया गया। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर का पहला बजट सीएम उमर अब्दुल्ला ने पेश किया। इसके अलावा कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने भी आज 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। वो आज सूरत में एक भव्य जनसभा और रोड शो होगा। 8 मार्च को पीएम मोदी लखपति दीदी सम्मेलन में भी शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शुक्रवार से अहमदाबाद के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने यहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। अन्य खबरों की बात करें CM योगी ने बरसाना में रंगोत्सव 2025 की शुरुआत की। साथ ही इस दौरान करोड़ों की सौगात भी दगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर मैक्सिको और कनाडा को बड़ी राहत दी है। उन्होंने ऐलान किया कि कनाडा-मैक्सिको को 2 अप्रैल तक कुछ वस्तुओं पर टैरिफ नहीं देना होगा। 
 


औद्योगिकीकरण से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं - नंद गोपाल गुप्ता

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा, "औद्योगिकीकरण से तमाम युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं और सरकार ने बहुत बड़ा बजट देने का काम किया है। कुल मिलाकर बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी है, चाहे युवा हों या किसान हों या महिलाएं हों या व्यापारी वर्ग हो, यह सबको छूने वाला बजट है। सबके लिए कल्याणकारी बजट पेश किया गया है..."


नीतीश कुमार का राजद नेताओं पर तीखा प्रहार

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "आप (राजद नेता) उस पार्टी से हैं, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने (राजद) आपको (राजद की महिला विधायकों को) विधायक बनाया लेकिन क्या आपने महिलाओं के लिए कोई काम किया? हमने महिलाओं के लिए कितना काम किया है, क्या आप लोगों (राजद) को यह मालूम है? आप लोग उस पार्टी में हैं, जिसने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।"


Advertisement

अलकनंदा नदी पर पुलना गांव और हेमकुंड साहिब मार्ग के लिए अस्थायी पुल बना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर पुलना गांव और हेमकुंड साहिब मार्ग के लिए अस्थायी पुल का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।


PM मोदी, CM योगी के नेतृत्व में महिलाओं का सम्मान बढ़ा- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा लखनऊ महानगर ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। देश में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है..."


Advertisement

CM रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा, शालीमार बाग में 'फूलों की होली' खेली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा, शालीमार बाग में स्थानीय लोगों के साथ 'फूलों की होली' खेली।


जेपी नड्डा ने एम्स बिलासपुर में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स बिलासपुर में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत जन औषधि फार्मेसी का दौरा किया।


CM रेखा गुप्ता ने बजट को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ मिलकर आज दिल्ली बजट के संबंध में अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।


वन्य जीव प्रबंधन की दृष्टि से भोपाल देश की पहली राजधानी बनी है- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्यप्रदेश वन्य जीवों के प्रबंधन की दृष्टि से देश और दुनिया में एक अलग पहचान बना रहा है... हमने भोपाल में 8वें टाइगर रिजर्व पार्क की घोषणा की थी... उसका सफलता के साथ स्वागत हुआ। वन्य जीव प्रबंधन की दृष्टि से भोपाल देश की पहली राजधानी बनी है। हम एक और टाइगर रिजर्व पार्क की अधिसूचना जारी कर रहे हैं..."


मिडिल क्लास का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मिडिल क्लास का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है इसलिए बीते दशक में मिडिल क्लास को सशक्त करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस साल के बजट में इसी भावना को आगे बढ़ाया गया...इनकम टैक्स में राहत दी गई है...अब 12 लाख रुपए तक की आय पर 0 टैक्स हो चुका है..."


PM मोदी 11 और 12 मार्च मॉरीशस दौरे पर रहेंगे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 मार्च, 2025 को मॉरीशस में रहेंगे और मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस समारोह में भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी भाग लेगी। प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिलेंगे और देश के महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कई अन्य बैठकें करेंगे..."


पंजाब: 7 किलो और 508 ग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर के SP(ग्रामीण) हरिंदर सिंह गिल ने कहा, "पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ एक मुहिम चलाई जा रही है... आज हमें एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। हमने कुल 6 दोषियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला है। हमने इनसे 7 किलो और 508 ग्राम हेरोइन बरामद की है... यह हेरोइन रोड के जरिए आई थी..."


हमें दिल्ली को प्रदूषण और कूड़ा मुक्त बनाना है- मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ हुई चर्चा पर कहा, "... उपराज्यपाल का विजन बहुत दूरंदेशी है और वे लगातार इस पर कार्य कर रहे हैं... हमें दिल्ली को प्रदूषण और कूड़ा मुक्त बनाना है। यमुना नदी को साफ करना है और इस सब पर हमारी बहुत लंबी चर्चा हुई है... हम दिल्ली में कूड़े के पहाड़ पार्कों में बदलेंगे..."


राहुल गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात की

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में पार्टी ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात की।


PM नरेंद्र मोदी का सूरत में गर्मजोशी से स्वागत

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूरत पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे और 2.3 लाख से अधिक लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ वितरित करेंगे।


भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान आज हरियाणा के अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट विमान से बाहर निकल गया। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं: भारतीय वायुसेना के अधिकारी


भारतनेट से डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हुई- पीएम मोदी

दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव... ये प्रदेश हमारा गर्व है, हमारी विरासत भी है। इसलिए हम इस प्रदेश को एक ऐसा मॉडल प्रदेश बना रहे हैं, जो अपने समग्र विकास के लिए जाना जाए। वन नेशन-वन राशन कार्ड से हर व्यक्ति को भोजन की गारंटी मिली है, जल जीवन मिशन से हर परिवार तक पीने का साफ पानी पहुंच रहा है, भारतनेट से डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, पीएम जनधन ने हर परिवार को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा है, पीएम जीवन ज्योति बीमा और पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिल रहा है। इन योजनाओं की सफलताओं ने यहां के लोगों को विश्वास से भर दिया है। सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आए हैं, उसके व्यापक प्रभाव दिख रहे हैं।
 


विकास को और गति देंने से नए अवसर पैदा होंगे- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि विकास अभियान के तहत आज यहां 2.5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, हेल्थकेयर, शिक्षा और टूरिज्म, यानी हर क्षेत्र से जुड़े ढेर सारे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के विकास को और गति देंगे, यहां नए अवसर पैदा होंगे।
 


दादरा एवं नगर हवेली में नए अवसरों का विकास हुआ है- पीएम मोदी

वर्षों पहले मुझे यहां बहुत बार आने का अवसर मिलता था। सिलवासा और पूरा दादरा एवं नगर हवेली, दमन-दीव उस समय कितना अलग था। लोगों को भी लगता था कि समुद्र के किनारे इस छोटी सी जगह में क्या हो सकता है। लेकिन मुझे यहां के लोगों के सामर्थ्य पर भरोसा था, आप पर भरोसा था। 2014 में केंद्र में सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने इस भरोसे को शक्ति में परिवर्तित कर दिया, उसे आगे बढ़ाया। आज हमारा सिलवासा, ये प्रदेश एक आधुनिक पहचान के साथ उभर रहा है। सिलवासा एक ऐसा शहर बन चुका है जहां हर जगह के लोग रह रहे हैं। यहां का cosmopolitan मिजाज बताता है कि दादरा एवं नगर हवेली में कितनी तेजी से नए अवसरों का विकास हुआ है।


PM मोदी ने नमो अस्पताल के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

दादरा और नगर हवेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिलवासा में लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नमो अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया। वह सिलवासा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 2580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।


लाडली बहना योजना का फायदा हमारी सरकार आने में हुआ- रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "8 मार्च को महिला दिवस है... जिस तरह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लाडली बहना योजना की शुरुआत हुई थी। उसका बहुत बड़ा फायदा हमारी सरकार आने में हुआ था। तब एकनाथ शिंदे ने कहा था कि हम महिलाओं को 2,100 रुपए महीना देंगे..."


मेरे जीवन का लक्ष्य बेटियों को बचाना है- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "बेटी ईश्वर की सबसे अनमोल निधि है... बेटियां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती है। बेटियों के बिना सृष्टि नहीं चल सकती। बेटी है तो कल है। बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे?.. सबसे पहले मध्य प्रदेश ने ही 50% आरक्षण स्थानीय निकाय चुनाव में बेटियों को दिया था... मेरे जीवन का लक्ष्य बेटियों को बचाना है..."


नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव का हमला

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह सरकार महिलाओं, रसोइयों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी, आशा बहनों का शोषण कर रही है। उनके साथ अन्याय कर रही है। जब हमारी सरकार बनेगी तो हम इन सभी को न्याय दिलाने का काम करेंगे। मात्र 1600 रुपये महीना, इस महंगाई के दौर में इससे उनका क्या होगा, वे न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दे पा रहे हैं।"


भैयजा जोशी के बयान पर क्या बोलीं शाइना एनसी?

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "हम सभी मराठी बोलते हैं और हमें मराठी और महाराष्ट्र पर गर्व है। भैयाजी जोशी ने केवल यह कहा कि पूरी मुंबई में बहुत सी भाषाओं का उपयोग किया जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि यहां मराठी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अनेकता में एकता होती है और हमें मराठी पर गर्व है।"


हम इस बजट को महज जुमलेबाजी कहेंगे- सुनील शर्मा

जम्मू-कश्मीर में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने जम्मू-कश्मीर बजट पर कहा, "मैं पूछता हूं कि आपने (उमर अब्दुल्ला) दिहाड़ी मजदूरों के लिए इस बजट में क्या रखा है, बेरोजगारों के लिए क्या किया है। जब यहां उपराज्यपाल का प्रशासन था, तो 45 हजार लोगों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला था। आप OBC, SC, ST के लिए कुछ नहीं लाए। आपने लोगों से जो वादे किए थे, उनमें से कोई भी इसमें परिलक्षित नहीं होता है। हम इस बजट को महज जुमलेबाजी कहेंगे।"
 


एक राष्ट्र एक चुनाव देश के हित में है- अर्जुन राम मेघवाल

 एक राष्ट्र एक चुनाव पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक अभी JPC के पास है और इस पर चर्चा चल रही है। लेकिन जन जागरण अभियान के तहत पार्टी ने समाज के विभिन्न वर्गों को यह समझाने का काम किया है कि 'एक राष्ट्र एक चुनाव' देश के हित में है..."


जम्मू कश्मीर के बजट पर आया फारूक अब्दुल्ला का रिएक्शन

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "बजट बहुत अच्छा था। इसमें हर चीज को कवर किया गया है, इसमें जम्मू-कश्मीर को कवर किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बिजली, सभी क्षेत्रों को कवर किया गया है। कोई भी क्षेत्र छूटा नहीं है। जो लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, उनके बारे में भी सोचा गया है। कोई भी हिस्सा छूटा नहीं है। हमें उम्मीद है कि इस बजट से लोगों को राहत मिलेगी और जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ेगा।"


CM योगी ने की रंगोत्सव 2025 की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव 2025 की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद आज मैं होली की शुभकामनाएं देने और राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं। हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध श्रद्धा की भूमि है और यह हमारा सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ का धाम काशी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या और लीलाधारी श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और लीलाभूमि मथुरा, वृंदावन और बरसाना उत्तर प्रदेश में हैं।”


गुजरात कांग्रेस नेताओं से मिले राहुल गांधी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अहमदाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में गुजरात कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।


हमें बेटियों को बढ़ने का मौका देना है- CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता 'विकसित भारत 2047 के लिए महिला शक्ति' कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा, "हमें बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। बेटियों को बढ़ने का मौका देना है। वह मौका हम सभी को देना होगा। ये वह काम है जिसे सरकार नहीं कर सकती। लड़कियां जितना यह सोचेंगी कि उन्हें जीवन में करना क्या है? उतना ही वे अपने जीवन में आगे बढ़ती जाएंगी।"


आतिशी ने लिखी CM रेखा गुप्ता को चिट्ठी

दिल्ली नेता विपक्ष आतिशी ने महिला सम्मान योजना को लेकर CM रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वादा किया था महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे। महिला दिवस में बस अब एक दिन बाकी है। मुझे उम्मीद है कल दिल्ली की महिलाओं के मोबाइल में 2500 रु उनके खाते में आने का मैसेज आएगा। 
 


अहमदाबाद पहुंचे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अहमदाबाद पहुंचे।


आवास का नाम बदलने पर क्या बोले दिनेश शर्मा?

BJP के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "यह सामान्य प्रक्रिया है कि जब कोई किसी घर में जाता है तो नाम पट्टिका लगा दी जाती है। मैं वहां नहीं गया था, मैंने नहीं देखा था, जब मुझसे उससे संबंधित लोगों ने पूछा कि किस तरह की नाम पट्टिका होनी चाहिए तो मैंने कहा कि आसपास के हिसाब से होनी चाहिए। आस-पास के घरों पर विवेकानंद मार्ग लिखा था और नीचे तुगलक लेन लिखा था, दोनों एक साथ लिखे थे। नेमप्लेट पर आज भी तुगलक लेन लिखा है और सुविधा के लिए विवेकानंद मार्ग लिख दिया है। मैंने कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि गूगल पर वह स्थान विवेकानंद रोड आता है, ऐसा इसलिए लिखा है ताकि लोगों को विवेकानंद रोड और तुगलक लेन में भ्रम न हो... मैं जानता हूं कि सांसद को सड़क का नाम बदलने का अधिकार नहीं है। ये राज्य सरकार और नगर निकाय का काम है, इसके लिए एक प्रक्रिया होती है। मुझे इसे बदलने का न अधिकार था, न है, न मैंने किया है। सामान्य प्रक्रिया में पेंटर ने वही नाम लिखा होगा जो आस-पास के घरों पर लिखा था, इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने कोई स्थान(का नाम) बदला है।"


CISF ने हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता दी- अमित शाह

रानीपेट के अरक्कोणम में CISF के 56वें ​​स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "CISF ने हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, 56 वर्षों में देश के हर कोने में CISF ने राष्ट्रीय सुरक्षा में स्वर्णिम मानक सुनिश्चित किया है।  देश के कई कोनों में, चाहे वह बंदरगाह हो, मेट्रो हो या हवाई अड्डा हो, हमारे CISF के जवान हर रोज लगभग 1 करोड़ लोगों की आवाजाही को हर खतरे से सुरक्षित करने का काम करते हैं।"


उमर अब्दुल्ला के बयान पर BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल की प्रतिक्रिया

BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के PoK पर दिए गए हालिया बयान पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की टिप्पणियों पर कहा, उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया जानती है कि PoK भारत का हिस्सा है, जिस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान बहुत सामयिक है। उमर अब्दुल्ला जिस तरह का बयान दे रहे हैं, वह बिना किसी कारण के विवाद पैदा करना चाहते हैं, यह एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है। किसी भी सूबे के मुख्यमंत्री को ऐसे मुद्दों पर बहुत संभलकर टिप्पणी करनी चाहिए।"


दिल्ली के सांसदों-मंत्रियों ने बदली अपने आवास की नेमप्लेट

BJP के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने-अपने तुगलक लेन आवास की नेमप्लेट बदलकर स्वामी विवेकानंद मार्ग कर लिया है।


CM रेखा गुप्ता ने आवास पर लोगों से की मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने आवास पर उनसे मिलने आए लोगों से बातचीत की।


CM योगी ने किए जनता दर्शन

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।


CISF के 56वें ​​स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के रानीपेट के अरक्कोणम में CISF के 56वें ​​स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।


महागठबंधन केवल सत्ता हथियाना चाहता है- जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "जहां तक ​​उम्र की बात है, राजनीति में आप जितने बूढ़े होते हैं, आपका अनुभव उतना ही मजबूत होता है। युवाओं में ताकत होती है और वे हर दिन सफल हो सकते हैं। मुझे लगता है कि तेजस्वी यादव जो खुद को युवा कहते हैं, उनमें कोई क्षमता नहीं है। क्या वे अकेले युवा हैं? और वे कैसे सोच सकते हैं कि वे अमित शाह और नीतीश कुमार की जगह ले सकते हैं? NDA में भी कई काबिल युवा हैं। महागठबंधन केवल सत्ता हथियाना चाहता है..."


आज से 2 दिन के अहमदाबाद दौर पर राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार से 2 दिन के अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे। वह यहां 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


PM मोदी का आज से दो दिनों का गुजरात दौरा

PM मोदी आज फिर गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। 7-8 मार्च को वह राज्य में रहेंगे, जहां पीएम कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 7 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी सूरत पहुंचेंगे और यहां लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नवसारी में रहेंगे। पीएम यहां लखपति दीदी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में 1.1 लाख से ज्यादा महिलाएं भाग लेंगी। इसका आयोजन और संचालन पूरी तरह से महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड