PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की Melody, वायरल वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा से भूमि पेडनेकर तक... किसने क्या कहा?

PM Modi and PM Giorgia Meloni Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली का पीएम जियोर्जिया मेलोनी का मेलोडी टॉफी के पैकेट के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसपर कई मजेदार कमेंट आ रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi and PM Giorgia Meloni Video
PM Modi and PM Giorgia Meloni Video | Image: instagram

PM Modi and PM Giorgia Meloni Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी, मेलोनी को ‘मेलोडी’ चॉकलेट गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच का यह हल्का-फुल्का और दोस्ताना अंदाज इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वायरल क्लिप पर प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, बिपाशा बसु और उन्नी मुकुंदन समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है।

‘मेलोडी’ गिफ्ट करते दिखे पीएम मोदी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जियोर्जिया मेलोनी कैमरे के सामने एक चॉकलेट पैकेट दिखाते हुए कहती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लाए हैं। बहुत स्वादिष्ट टॉफी।” इसके जवाब में पीएम मोदी मुस्कुराते हुए कहते हैं, “मेलोडी।” इसके बाद दोनों नेता कैमरे के सामने चॉकलेट दिखाते हुए हंसने लगते हैं।
जियोर्जिया मेलोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।” वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे इंटरनेट का सबसे क्यूट मोमेंट बताना शुरू कर दिया है।

सेलेब्स ने भी दिया रिएक्शन

इस वायरल वीडियो पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, बिपाशा बसु और उन्नी मुकुंदन समेत कई सेलेब्स ने वीडियो को लाइक किया है। वहीं भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लिविंग फॉर दिस।" वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “इससे अच्छा मार्केटिंग कैंपेन नहीं हो सकता।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “बस यही छोटी-छोटी खुशियां चाहिए हमे।” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मोदी जी दिल में आते हैं, समझ में नहीं।” कई लोगों ने इसे "सबसे क्यूट पॉलिटिकल क्रॉसओवर' बताया।"

फिर ट्रेंड में आया ‘मेलोडी’

इस वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर ‘मेलोडी’ शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। दरअसल, नरेंद्र मोदी और जियोर्जिया मेलोनी के नामों को मिलाकर बना ‘मेलोडी’ शब्द पहले भी इंटरनेट पर काफी चर्चा में रह चुका है। पिछले साल जी7 शिखर सम्मेलन और COP28 के दौरान दोनों नेताओं की दोस्ताना तस्वीरें और सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। रोम यात्रा के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा था, “रोम में स्वागत है मेरे दोस्त।” वहीं जी7 समिट के दौरान उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा था, “हैलो फ्रेंड्स, मेलोडी टीम की तरफ से।” इसके जवाब में पीएम मोदी ने लिखा था, “भारत-इटली दोस्ती जिंदाबाद।”

Advertisement

COP28 से शुरू हुई थी ‘मेलोडी’ की चर्चा

साल 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “COP28 में अच्छे दोस्त #Melodi” इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ नाम काफी वायरल हो गया था। 

यह भी पढ़ें: Trisha Krishnan के क्रिप्टिक पोस्ट का है CM थलपति विजय से कनेक्शन?
 

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड