LIVE UPDATES/ PM मोदी दो दिवसीय पर पेरिस पहुंचे, फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
India News Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज महाकुंभ में संगम में पवित्र डुबकी लगाई। वहीं, PM मोदी आज विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका का दौरा करेंगे। दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत के बाद BJP ने CM तय करने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, मणिपुर में एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज है। तमाम खबरों के लिए बने रहे...
- भारत
- 19 min read

India News Live: PM नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय फ्रांस दौरे के लिए आज रवाना हो गए हैं। वह 10 से 12 फतरवरी तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले उन्होंने छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा की। इसके अलावा आज नजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रयागराज दौरे पर हैं। उन्होंने पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। दिल्ली में BJP ने CM तय करने की कवायतें शुरू कर दी हैं। रविवार शाम दिल्ली के BJP विधायकों की बैठक भी हुई। वहीं, मणिपुर में CM एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया, जिससे बाद सियासी हलचल तेज है।
शाह ने की साइबर परामर्श बैठक की अध्यक्षता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद की एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में 'साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध' पर साइबर परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।
केजरीवाल शीशमहल को बचाने में लगे- ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि वे (अरविंद केजरीवाल) अपना घर बचाने में लगे हैं। दिल्ली की जनता के सामने वे बेनकाब हो चुके हैं। वे भ्रष्टाचार से बनाए गए शीशमहल को बचाने में लगे हैं, इसीलिए पंजाब के लोगों से मिल रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी बचने वाली नहीं है। भ्रष्टाचार के आंदोलन से निकले भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए, ये सारे देश और सभी राज्यों की जनता जान गई है।
Advertisement
पेरिस में एक यादगार स्वागत- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि पेरिस में एक यादगार स्वागत। ठंड के मौसम ने भी भारतीय समुदाय को आज शाम अपना स्नेह दिखाने से नहीं रोका। हम अपने भारतीय समुदाय के प्रति आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं।"
पेरिस में पीएम मोदी से मिल एक भारतीय ने जाहिर की खुशी
पेरिस के एक होटल में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने पहुंचे भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है, मैंने उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने (PM मोदी) मेरे सिर पर हाथ रखा।
Advertisement
थोड़ी देर पहले पेरिस पहुंचा, कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि थोड़ी देर पहले पेरिस पहुंचा हूं। यहां विभिन्न कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार है, जो AI, तकनीक और नवाचार जैसे भविष्य के क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे।
कल AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरिस, फ्रांस के एक होटल में पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी 11 फरवरी को AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे।
फ्रांस में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरिस, फ्रांस के एक होटल में पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी 11 फरवरी को AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे।
पेरिस: PM मोदी के लिए भारतीय समुदाय के लोगों ने 'हरे कृष्ण' भजन गया
पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार कर रहे भारतीय समुदाय के लोग 'हरे कृष्ण' भजन गाते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए पेरिस, फ्रांस पहुंचे।
अरविंद केजरीवाल अपना घर बचाने में लगे हैं- ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "वे(अरविंद केजरीवाल) अपना घर बचाने में लगे हैं। दिल्ली की जनता के सामने वे बेनकाब हो चुके हैं। वे भ्रष्टाचार से बनाए गए शीशमहल को बचाने में लगे हैं, इसीलिए पंजाब के लोगों से मिल रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी बचने वाली नहीं है। भ्रष्टाचार के आंदोलन से निकले भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए, ये सारे देश और सभी राज्यों की जनता जान गई है..."
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक प्रभाव खत्म - भागवत कराड
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने कहा, "दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक प्रभाव खत्म हो गया है, उनकी पार्टी भी हार गई और वे खुद भी हार गए हैं, इसका मतलब है कि लोगों का उन पर से विश्वास उठ गया है। पंजाब में भी ऐसा ही हो सकता है, वह जो कहते हैं वह करते नहीं हैं तो पंजाब में भी यही स्थिति पैदा होगी।"
पीएम मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे के लिए पेरिस पहुंचे
पीएम मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर पेरिस पहुंच गए हैं। पीएम मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पेरिस में पीएम मोदी AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। पीएम मोदी का फ्रांस दौरा रक्षा, व्यापार और आपसी भागीदारी को लेकर भी खास है।
हरियाणा: अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी
हरियाणा भाजपा ने राज्य के मंत्री अनिल विज को पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ उनके हालिया सार्वजनिक बयानों पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।
पुणे: MLA तानाजी सावंत के बेटे का हुआ अपहरण
शिवसेना (शिंदे ग्रुप) के नेता और MLA तानाजी सावंत के बेटे का अपहरण हो गया है। पुणे के सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। पुणे पुलिस ने जांच शुरू कर दिया हैं।
गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने 5 यूट्यूबर्स के खिलाफ केस दर्ज किया
गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने साइबर पीएस केस नंबर 03/2025 के तहत बीएनएस 2023 की धारा - 79/95/294/296 के साथ आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के साथ पठित, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम 1952 की धारा 4/7 के साथ पठित, महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच चल रही है। संप्रति चालू।"
LG वी.के. सक्सेना ने भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कचरे के निपटान के लिए आज भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया।
अमानतुल्ला खान के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस कर्मियों की एक टीम AAP नेता अमानतुल्ला खान के आवास पर पहुंची, उनके समर्थकों पर हत्या के एक आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का आरोप है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
बिहार के परिणाम भी दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे होंगे- राजीव प्रताप रूडी
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "भाजपा की जीत करोड़ों कार्यकर्ताओं की जीत है। इसकी शुरुआत हरियाणा से हुई, फिर महाराष्ट्र और अब दिल्ली, प्रधानमंत्री का अभियान देश के प्रति ईमानदारी को प्रदर्शित करता है। बिहार के परिणाम भी दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे होंगे। नीतीश कुमार अच्छा नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और बिहार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश के साथ बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है... ममता बनर्जी अपने गठबंधन सहयोगियों को चेतावनी दे रही हैं कि वे सुधर जाएं वरना वही स्थिति होगी जो दिल्ली में हुई।"
जो वादे दिल्ली में किए हैं, वो उत्तर प्रदेश में भी होंगे या नहीं- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा के लिए चुनौती ये भी होगी कि जो वादे दिल्ली में उन्होंने किए हैं, वो वादे उत्तर प्रदेश में भी होंगे या नहीं... जिन नेताओं ने वादे किए थे वो उत्तर प्रदेश के भी हैं, देश के नेता हैं..."
अखिलेश यादव नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं- वी.डी. शर्मा
भाजपा सांसद और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, "मेरे संसदीय क्षेत्र कटनी सहित विभिन्न स्थानों से करोड़ों लोग प्रयागराज महाकुंभ में पहुंच रहे हैं... हमारे सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने के लिए वहां मौजूद हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े... इतना अच्छा, साफ-सुथरा आयोजन हुआ है, फिर भी वे(अखिलेश यादव) नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं... यह एक ऐतिहासिक महाकुंभ है।"
INDI नाम का कोई गठबंधन नहीं है- सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "INDI नाम का कोई गठबंधन नहीं है, यह अवसरवादी है, चोरों का यह गठबंधन ED, CBI को रोकने के लिए बना था। यह परिवारवादियों का गठबंधन है, स्टालिन का एजेंडा बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है, ममता बनर्जी का एजेंडा अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना है, शरद पवार अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, चाहे वह अखिलेश यादव हों या तेजस्वी यादव, सभी परिवारवादी हैं, उनके पास कोई नीति नहीं थी, कोई न्यूनतम साझा एजेंडा नहीं था, इसीलिए यह गठबंधन समाप्त हो गया... जिस दिन राहुल गांधी अधीर रंजन चौधरी के प्रचार में नहीं आए, यह पार्टी उसी दिन यहां समाप्त हो गई, अधीर रंजन चौधरी बंगाल के बड़े नेता हैं, उन्होंने उन्हें अपने प्रचार में बुलाया लेकिन कांग्रेस का कोई बड़ा नेता उनके लिए प्रचार करने नहीं आया..."
रणवीर इलाहाबादिया के मुद्दे को आईटी कमेटी में उठाएंगी प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा एक शो के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा, "मेरा मानना है कि अगर संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की आजादी दी है, तो उसके साथ-साथ सावधानियां, जिम्मेदारियां भी दी हैं। एक प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी की आड़ में आप जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिस तरह का कंटेंट आप बना रहे हैं, उससे पूरे युवा वर्ग को यह अहसास होता है कि यह भाषा सामान्य है, अपने माता-पिता की आत्मीयता के बारे में बोलना सामान्य है... सीमाएं होना बहुत जरूरी है... मैं इस मुद्दे को आईटी कमेटी में उठाने वाली हूं..."
FIIT JEE प्रबंधकों के एक्शन, 12 बैंक खाते सीज
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया, "FIIT JEE प्रबंधकों के खिलाफ दर्ज़ मामले में इनके बैंक खातों का पता लगाकर 12 खातों में लगभग 11 करोड़ 11 लाख रुपए की धनराशि सीज कराई गई है। अन्य खातों का पता लगाया जा रहा है।"
दिल्ली के लोगों को PM मोदी की गारंटी, उनके नेतृत्व पर भरोसा- लवली
गांधीनगर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार अरविंद सिंह लवली ने कहा, "हमारा विधायक दल बैठक करेगा और हमारा शीर्ष नेतृत्व(मुख्यमंत्री को लेकर) निर्णय लेगा। शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वह सभी को स्वीकार्य होगा। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिल्ली के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी, उनके नेतृत्व, सुशासन पर भरोसा है। यह सुनिश्चित करना हमारे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है कि दिल्ली में भी वही सुशासन लागू हो..."
बहुत जल्द पंजाब में भी बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हो सकता है- मोहन लाल बड़ौली
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा, "दिल्ली की जनता ने 2025 के दिल्ली चुनाव में भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह भाजपा की नीतियों की जीत है, ये प्रधानमंत्री मोदी के विकास की गारंटी है... बहुत लंबे समय के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर मैं जनता का धन्यवाद करता हूं। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जो झूठे आरोप लगाए थे... उसका जवाब दिल्ली की जनता ने दिया है... आज दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनी है... केजरीवाल की आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का अंत हुआ। मुझे लगता है कि बहुत जल्द पंजाब में भी बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हो सकता है। पंजाब की जनता को भी आपदा से मुक्ति मिलेगी।"
मिल्कीपुर में वोटों की डकैती डाली गई- धर्मेंद्र यादव
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "...मिल्कीपुर में वोटों की डकैती डाली गई है। 500 शिकायतों के बाद भी चुनाव आयोग ने एक भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की..."
रणवीर अल्लाहबादिया ने अश्लील कमेंट पर मांगी माफी
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माफी मांग ली है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने अश्लील कमेंट के लिए माफी मांगी है। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में किए गए उनके एक भद्दे कमेंट पर बवाल मचा था। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई और गिरफ्तार करने की मांग भी उठ रही थी।
रणवीर अल्लाहबादिया के बयान पर शिवसेना नेता की प्रतिक्रिया
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के बयान पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने कहा, "शिवसेना इस यूट्यूबर को चेतावनी देना चाहती है कि हमारी माताओं और बहनों का ऐसा अपमान नहीं किया जाना चाहिए। उसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। अगर वह नहीं मानता है, तो हम उसका शो बंद करने की कोशिश करेंगे और उसे फिर से ऐसे बयान देने से कानूनी तौर पर रोकने की भी कोशिश करेंगे।"
मणिपुर पर गौरव गोगोई का बयान
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे पर कहा, "विपक्ष तो बार-बार मणिपुर की बात उठाता ही है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि भाजपा के पास आज भी मणिपुर में शांति बहाल करने की कोई योजना नहीं है। क्योंकि उनके पास अविश्वास प्रस्ताव के लिए संख्या बल नहीं था इसलिए वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि मणिपुर में शांति और अमन आए ताकि वहां विकास हो।"
पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर विदेश मंत्रालय का बयान
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, "भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए पेरिस, फ्रांस के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वार्ता भी करेंगे और संयुक्त रूप से कई द्विपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।"
दिल्ली की जीत एक बहुत बड़ी जीत है- रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के बयान पर कहा, "दिल्ली की जीत एक बहुत बड़ी जीत है। लोगों ने विकास के लिए मतदान किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह बड़ी जीत हुई है। वे (INDIA गठबंधन) एक हो जाएं तो अच्छी बात है लेकिन अभी विपक्ष एक साथ आएगा ऐसा नहीं लगता है। दिल्ली के चुनाव में AAP और कांग्रेस पार्टी अलग-अलग लड़े लेकिन अगर वे एक साथ भी लड़ते तो भी जीत हमारी ही होती। जिन्हें एकत्रित होना है हो जाएं, हमारी NDA मजबूत है।"
फ्रांस दौरे के लिए रवाना हुए PM मोदी
PM मोदी विदेश यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। वह फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पहले पीएम मोदी 10-12 तक फ्रांस और उसके बाद अमेरिका की यात्रा करेंगे।
बांसुरी स्वराज का बयान
BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार की बहुत बधाई। मैं आप सभी को धन्यवाद और बधाई देती हूं।" दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर उन्होंने कहा, "शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर की आरती
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर आरती की।
दिल्ली चुनाव नतीजों पर दिनेश शर्मा का बयान
BJP नेता दिनेश शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "जनता अकड़ को जल्दी ठीक करना जानती है। दिल्ली में यही हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता ने विश्वास जताया है। उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) कहा था कि पीएम मोदी को हमें (AAP) हराने के लिए दूसरा जन्म लेना पड़ेगा लेकिन पीएम मोदी कर्मशील और क्रियाशील हैं इसलिए उनके कामों को जनता ने भी स्वीकारा है। मैं समझता हूं कि यह राजनीति का वो दिशा चक्र है जिसमें विपक्षी दल फिर एक साथ आने के लिए आतुर हो जाएंगे। अब INDI गठबंधन के दल पता नहीं कौन-कौन से नए गठबंधन बनाएंगे..."
PM मोदी कर रहे छात्रों से संवाद
'परीक्षा पे चर्चा' के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को खाने-पीने के बारे में कई टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि बच्चों को अपने भोजन को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए... कम से कम 32 बार। उन्होंने कहा कि नींद पूरी होती है या नहीं इसका भी पोषण से लेना देना है। शरीर की फिटनेस के लिए नींद बहुत जरूरी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई
प्रयागराज महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
CM फडणवीस ने की राज ठाकरे से मुलाकात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस MNS प्रमुख राज ठाकरे से मिलने उनके आवास पहुंचे।
एयरो इंडिया का यह महाकुंभ भारत की शक्ति को दर्शा रहा है- राजनाथ सिंह
एयरो इंडिया 2025 के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "इस समय भारत में महाकुंभ चल रहा है...मुझे भी संगम में डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं समझता हूं कि एयरो इंडिया के रूप में आज से भारत में एक और महाकुंभ का प्रारंभ हो रहा है। जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ आत्म संधान का कुंभ है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ अनुसंधान का कुंभ है। जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ आंतरिक मजबूती पर ध्यान दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ हमारी बाहरी मजबूती पर ध्यान दे रहा है। जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ भारत की संस्कृति को दर्शा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ भारत की शक्ति को दर्शा रहा है। जहां एक तरफ परंपरा और आध्यात्म का महाकुंभ चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पराक्रम का महाकुंभ चल रहा है..."
गठबंधन की राजनीति में अहंकार नहीं होना चाहिए- संजय राउत
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "INDIA गठबंधन में कांग्रेस हमारा बड़ा, वरिष्ठ और राष्ट्रीय सहयोगी दल है। राहुल गांधी हमारे नेता हैं... बड़े सदस्य की जिम्मेदारी होती है कि सबको संभालकर आगे लेकर जाएं। ये जिम्मेदारी AAP की भी थी, उन्हें भी बैठकर बात करनी चाहिए थी। अगर दोनों(AAP और कांग्रेस) बैठकर बातचीत करते तो शायद जिस तरह से भाजपा को जीत मिली उस तरह नहीं मिलती। गठबंधन की राजनीति में अहंकार नहीं होना चाहिए... महाराष्ट्र में हमने भाजपा के साथ 25 साल तक गठबंधन में काम किया। अभी भी हम MVA के तौर पर काम करते हैं और हमें मालूम है कि हमें किस तरह से काम करना है। कांग्रेस को बड़े भाई के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बहुत संयम से निभाना चाहिए..."
प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। आज राष्ट्रपति संगम में डुबकी लगाएंगी।
CM धामी का बयान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यह हमारा धार्मिक महापर्व है, महाकुंभ है और इसमें स्नान करना अपने आप में बहुत बड़ा धर्म का काम है। यहां आकर अच्छा लग रहा है...मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे भी यहां आस्था की डुबकी लगाने का अवसर मिला है...हरिद्वार में भी 2027 में कुंभ प्रस्तावित है और उसके लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मणिपुर पर राहुल गांधी के बयान पर BJP नेता का पलटवार
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "राहुल गांधी की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वे हर विषय में राजनीति ढूंढते हैं। मणिपुर के मामले में केंद्र सरकार ने पूरी तरह से संज्ञान लिया हुआ है और सभी आवश्यक कदम केंद्र सरकार उठा रही है लेकिन यह बहुत अफसोस की बात है कि वे (राहुल गांधी) हर मुद्दे पर अपने बचकानेपन का परिचय देते हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी बहुत तेजी से पूरे देश में अपनी राजनैतिक जमीन खोते जा रहे हैं। इसलिए वे उन मुद्दों पर भी राजनीति करते हैं जिन पर कुछ समझदारी का परिचय देना चाहिए।"
हम दिल्ली में डबल तेजी से काम करेंगे- हरीश खुराना
मोती नगर से BJP के विजयी उम्मीदवार हरीश खुराना ने कहा, "सबसे पहले मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमें प्रचंड जीत और आशीर्वाद दिया है। हम निश्चित रूप से डबल तेजी से काम करेंगे। मुख्यमंत्री का फैसला संसदीय बोर्ड और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। हम लोगों की समस्याओं को हल करने का काम करेंगे..."
बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 की तैयारियां
बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर 10 से 14 फरवरी के बीच आयोजित होने वाले एयरो इंडिया 2025 की तैयारियां जारी हैं। एयरो इंडिया 2025 एशिया की शीर्ष एयरोस्पेस प्रदर्शनी का 15वां संस्करण है।
उत्तराखंड के CM धामी ने संगम में लगाई डुबकी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे संगम
महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं।
PM मोदी का आज का कार्यक्रम
PM मोदी आज सुबह 11 बजे छात्रों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे। वह देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे। वहीं इसके बाद वह अपनी विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। 10-12 फरवरी तक पीएम मोदी फ्रांस और उसके बाद 12-13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर होंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगी
प्रयागराज के महाकुंभ में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में डुबकी लगाएंगी। बयान के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू 8 घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी। वह इस दौरान अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी। उनके साथ CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।