LIVE UPDATES/ अमेरिका दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात
India News Live: ममहाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। PM मोदी फ्रांस से अमेरिका की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। यहां उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होगी। वहीं 1984 दंगों से जुड़े एक सज्जन कुमार को दोषी करार दिया गया है। तमाम खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...
- भारत
- 21 min read

India News Live: PM मोदी फ्रांस से अमेरिका की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। यहां उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होगी। प्रयागराज महाकुंभ में आज माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है, जिसके लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। प्रशासन अलर्ट पर है। साथ ही सीएम योगी भी पल-पल के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 1984 के सिख विरोधी दंगों में हत्या से जुड़े एक केस में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोषी करार दिया है।
सीएम बीरेन के इस्तीफे के बाद इंफाल में बढ़ी सुरक्षा
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद इंफाल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
माघी पूर्णिमा के मौके श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
'माघी पूर्णिमा' के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम तट पर पवित्र डुबकी लगाई।
Advertisement
चिरंजीवी की टिप्पणी पर क्या बोलीं यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष?
अभिनेता चिरंजीवी की कथित टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा, "इस तरह के पितृप्रधान बयान समाज के लिए अच्छा उदाहरण नहीं हैं... आज के समाज में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाएं बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सेना हो या पुलिस, सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है... ऐसे बयान हमारे समाज को प्रभावित कर सकते हैं... अभिनेता चिरंजीवी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए..."
अग्निमित्रा पॉल बोलीं- बजट में कुछ भी नहीं था...
पश्चिम बंगाल बजट पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "बजट में कुछ भी नहीं था। ममता बनर्जी ने कहा कि 13 लाख करोड़ का निवेश हुआ है फिर नौकरी कहां हैं? हमारे सारे युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? लक्ष्मी भंडार का पैसा नहीं बढ़ाया गया। विधवा और वृद्धा पेंशन नहीं बढ़ाया गया। झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। हर दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। आपने उनके लिए क्या किया?
Advertisement
अमेरिका के डीसी में बर्फ की चादर बिछी
अमेरिका के वाशिंगटन, डीसी क्षेत्र में बर्फ की चादर बिछी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-13 फरवरी को वाशिंगटन, डीसी में होंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
TMC सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है- सुवेंदु अधिकारी
महाकुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित बयान पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। पश्चिम बंगाल से भी 50 लाख से अधिक लोगों ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ेगी। TMC सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है। पश्चिम बंगाल में 91-92% मुसलमान ममता बनर्जी को वोट देते हैं। पश्चिम बंगाल में हिंदू एकजुट हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल बजट पर सुकांत मजूमदार बोले- बजट दिशाहीन है...
पश्चिम बंगाल बजट पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह बजट दिशाहीन है और बेरोजगारी की मूल समस्या का समाधान नहीं है। वे केवल 'रेवड़ी राजनीति' पर पैसा खर्च कर रहे हैं। जब भाजपा की सरकार बनेगी (पश्चिम बंगाल में), तब हम केंद्रीय स्तर पर DA देंगे।
पवन कल्याण ने थिरुवल्लम परशुराम स्वामी मंदिर में किया दर्शन
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तिरुवनंतपुरम में थिरुवल्लम परशुराम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सरकार से मांग करेंगे की सत्येंद्र दास के नाम पर भव्य गेट बनाया जाए- अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास के निधन पर कहा कि महाराज जी प्रभु श्री राम की तपस्या और पूजा सालों से करते आए थे। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करेंगे कि उनके नाम पर एक भव्य गेट बनाया जाए। उसी गेट के सामने महाराज जी की एक भव्य मूर्ति लगाई जाए। हमारे अयोध्यावासी और प्रभु श्री राम के लिए उनकी कई सेवाएं रही हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।
अमित शाह के साथ मुलाकात के बारे में क्या बोले CM उमर अब्दुल्ला?
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पीड़ित परिवारों के साथ हमदर्दी व्यक्त करने आया हूं। मैं उन्हें यह आश्वासन देने आया हूं कि हुकूमत की ओर से उनकी जितनी मदद की जा सकेगी, की जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने सोपोर, कठुआ में हाल ही में हुई घटनाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इन दोनों मामलों की जांच होनी चाहिए। राज्य के दर्जे के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
संजय राउत नाराज हैं- नरेश म्हास्के
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार मिलने पर शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कहा, "संजय राउत नाराज हैं... NCP (SP) प्रमुख शरद पवार द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने पर आपत्ति जताने वाले वे कौन होते हैं?... हमारी बैठक में NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने संजय राउत की बातों की परवाह तक नहीं की। NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के बाहर हम सब एकजुट हैं और अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए..."
दिल्लीवालों ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है- रमेश बिधूड़ी
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बड़ी लगन से काम किया था। दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है और दिल्लीवालों ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है।
सनातन धर्म अपनी बात किसी पर नहीं थोपता- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रृंगेरी गोरखनाथ मंदिर के शंकराचार्य की भागवत कथा में कहा कि सनातन धर्म अपनी बात किसी पर नहीं थोपता। जितनी स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का मार्ग सनातन धर्म देता है उतनी स्वतंत्रता दूसरे किसी धर्म में नहीं देखने को मिलती। एक समय ऐसा भी आया था जब यह लगने लगा था कि सनातन धर्म समाप्त हो गया है लेकिन सनातन की इस परंपरा को स्वयं आदि शंकराचार्य ने पुर्नजीवित किया था।
नार्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री पहुंचे महाकुंभ, खूब की तारीफ
प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। महाकुंभ के जरिए दुनिया श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्वितीय संगम देख रही है। इसी कड़ी में नार्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोलहेम महाकुंभ पहुंचे और उन्होंने इसे दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और मानवीय समागम बताया। एरिक सोलहेम ने कहा कि महाकुंभ अद्वितीय है। ऐसा अनुभव जीवन में केवल एक बार मिलता है। यहां भारत के छोटे-छोटे गांव और शहरों से आए लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। ये अविस्मरणीय अनुभव है। मुझे यहां आकर बेहद खुशी हुई।
अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फ्रांस के मार्सिले में हवाई अड्डे पर मिले। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हो रहे हैं।
रणवीर अल्लाहबादिया कंट्रोवर्सी पर क्या बोले राजपाल यादव?
अभिनेता राजपाल यादव ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा एक शो के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा कि हम लोग कलाकार हैं और अभिव्यक्ति के माध्यम से देश और दुनिया की सेवा करते हैं। रिश्तों का मजाक उड़ाकर अगर हमें ऐसा लगता है कि हम मनोरंजन कर रहे हैं या कोई संदेश दे रहे हैं तो ऐसा नहीं है। बच्चा-बूढ़ा और जवान एक साथ बैठकर जिस सामग्री से खुश हों, मैं उसे ही कला मानता हूं। मैं इसे कला नहीं बल्कि बकवास मानता हूं।
MP के विकास प्रगति में हमेशा से रही पीएम मोदी की रुचि- सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रूचि मध्य प्रदेश के विकास प्रगति में सदैव रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश को बहुत बड़ी-बड़ी योजनाएं दी हैं जिसमें 45 हज़ार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना, पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना। ये दोनों परियोजनाएं मध्य प्रदेश के 8-10 जिलों को प्रभावित करेगी।
PM मोदी ने मैक्रों के साथ किया ITER का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज संयुक्त रूप से कैडारैचे में अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (ITER) का दौरा किया। ITER के महानिदेशक ने नेताओं का स्वागत किया। यह किसी भी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के प्रमुख द्वारा ITER का पहला दौरा था- जो आज दुनिया की सबसे महत्वाकांक्षी संलयन ऊर्जा परियोजनाओं में से एक है।
अपूर्वा मुखीजा और आशीष चंचलानी ने दर्ज कराए बयान में क्या कहा?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि यह शो स्क्रिप्टेड नहीं है। शो में जजों और प्रतिभागियों को खुलकर बात करने के लिए कहा जाता है। इंडियाज गॉट लैटेंट शो में जजों को कोई भुगतान नहीं किया जाता है। हालांकि, जजों को शो का कंटेंट अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की आजादी होती है। इस शो में बतौर दर्शक हिस्सा लेने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है और टिकट बिक्री से जो पैसे आते हैं, वे शो के विजेता को दिए जाते हैं। मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।
प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों पर हो रही निगरानी
प्रयागराज: वॉर रूम से रेलवे बोर्ड सदस्य महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की निगरानी कर रहे हैं।
विधानसभा पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के साथ राज्य विधानसभा पहुंचीं।
जेपी नड्डा ने गुरु रविदास जयंती पर की पूजा-अर्चना
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरु रविदास जयंती 2025 के अवसर पर करोल बाग स्थित रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की।
महाकुंभ में कल तक 50 करोड़ लोग डुबकी लगा लेंगे- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में कल तक 50 करोड़ लोग डुबकी लगा लेंगे। लेकिन कुछ लोगों की आदत है, चोरी छिपे उन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई और दुनिया को कहते रहे कि मत लगाओ। ऐसे ही चोरी छिपे संगम में डुबकी लगाकर आ गए लेकिन जनता को कह रहे हैं मत जाओ।
रश्मिका-विक्की ने साईं बाबा मंदिर में किए दर्शन
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विक्की कौशल ने शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन किए।
'सज्जन कुमार को 1984 में दो सिखों की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया'
1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दोषी ठहराए जाने पर एडवोकेट एच.एस. फूल्का ने कहा, "आज CBI की विशेष अदालत की न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सज्जन कुमार को 1984 में दो सिखों की हत्या के लिए दोषी ठहराया है। यह जसवंत सिंह और उनके बेटे तरनदीप सिंह की हत्या से जुड़ा मामला है। इस मामले को पुलिस ने बंद कर दिया था। 2015 में मोदी सरकार द्वारा SIT नियुक्त किए जाने के बाद इसे फिर से खोला गया। हम अदालत, सरकारी वकील मनीष रावत और IO जगदीश कुमार के आभारी हैं जिन्होंने इस पर बहुत मेहनत की... 18 फरवरी को अदालत सजा सुनाएगी..."
दिल्ली चुनाव नतीजों पर सचिन पायलट का बयान
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "दिल्ली में चुनाव संपन्न हुए हैं और हमारी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हम सभी जानते हैं कि दिल्ली में लगातार 3 बार हमारी सरकार(कांग्रेस) रही और दशकों से वहां हमारा बड़ा जनाधार रहा था। वहां(दिल्ली में) राज्य सरकार में तब्दीली हुई है और AAP चुनाव हार गई है। हमने अपनी पुरानी स्थिति का पुनर्निमाण करने के लिए दिल्ली में चुनाव लड़ा था।"
विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मार्सिले के माजरग्यूज युद्ध सिमेट्री में विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
अमानतुल्लाह को पकड़ने की कर रहे हैं कोशिश- DCP साउथ
आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बारे में डीसीपी साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह ने कहा, "जांच चल रही है और हम उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें नोटिस दिया गया है।"
तिरुपति लड्डू विवाद मामले में गिरफ्तारियों पर पवन कल्याण का बयान
तिरुपति लड्डू विवाद मामले में हुई गिरफ़्तारियों पर आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा, "भगवान बालाजी इस दुनिया में सभी के लिए हैं। केरल से बहुत से भक्त मंदिर (तिरुपति) आते हैं। जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों को मंदिरों से पैसे नहीं मांगने चाहिए। मुझे इस बात का बुरा लगा और आखिरकार मैंने अपनी आवाज़ उठाई। दोषियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं कभी न हों..."
प्रियंका गांधी के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है- रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर कहा, "निर्मला सीतारमण ने देश के सामने सच्चाई को रखा है। निर्मला सीतारमण ने बताया है कि कांग्रेस के जमाने में देश की अर्थव्यवस्था जैसी थी उससे आज काफी बेहतर हुई है। निर्मला सीतारमण ने आंकड़ों के साथ सारी बातें कही हैं। प्रियंका गांधी के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। पूरा देश और पूरी दुनिया देख रही है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से पांचवें स्थान पर आई है। हमारी कोशिश है कि बेरोजगारी को खत्म किया जाए।"
DGP प्रशांत कुमार का बयान
उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "महाकुंभ 2025 का ये पांचवा स्नान है। महाशिवरात्रि का स्नान होना बाकी है। मौनी अमावस्या के दिन एक गलती हुई थी, उससे सीख लेते हुए हम इस पर काम कर रहे हैं कि और बेहतर प्रबंधन कैसे हो। हमने एक प्रबंधन तकनीक अपनाई, जिसका नतीजा है कि महाकुंभ में अब तक 46 से 47 करोड़ लोग आ चुके हैं। आज भी 10 बजे तक 1 करोड़ 3 लाख लोगों ने स्नान किया है। प्रयागराज के अलावा हमारा ध्यान चित्रकूट, काशी विश्वनाथ मंदिर, विंध्याचल मंदिर, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर है। हमने लखनऊ में वॉर रूम बनाया है, हमारे 2500 से ज्यादा कैमरे एक्टिव हैं, हम उन सभी से लाइव फीड ले रहे हैं। रेलवे मुख्य स्नान वाले दिन 400 से ज्यादा ट्रेनें चला रहा है और करीब 350 ट्रेनें रोजाना चलाई जा रही हैं।"
BJP तय नहीं कर पा रही CM कौन बनेगा- AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़
AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "ये गुटबाजी(भाजपा में) के सीधे संकेत हैं। 10-10 की टुकड़ी में गुट मिल रहे हैं क्योंकि ये(भाजपा) यह तय नहीं कर पा रही कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इनकी आपस में लड़ाई चल रही है मगर इस लड़ाई में दिल्ली की जनता क्यों पिसे? हमारे यहां लगातार बैठकें हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल संगठन से मुलाकात कर रहे हैं।"
सत्येंद्र दास का निधन दुखद है- केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "श्री राम जन्मभूमि आंदोलन और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद भी राम लला की सेवा में शामिल रहे मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन दुखद है... उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें..."
AAP पर बरसे तरुण चुघ
BJP नेता तरुण चुघ ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर लगे आरोपों पर कहा, "केजरीवाल साहब दिल्ली और देश की जनता जानना चाहती है कि 'आपदा' के विधायक आज कहां हैं? आपदा पार्टी आज कानून तोड़ने वालों, जालसाजी और भ्रष्टाचार करने वालों के लिए आज शरणस्थली बन चुकी है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।"
केजरीवाल अब भगवंत मान को बदनाम करेंगे- सिरसा
राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "हमारे सिर्फ कुछ विधायक नहीं बल्कि सभी विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे। जहां तक मुख्यमंत्री का सवाल है, कोई सस्पेंस नहीं है। प्रधानमंत्री के लौटने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व बैठेगा और तय होगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा... अगले 15-20 दिन भगवंत मान के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, वे (अरविंद केजरीवाल) भगवंत मान को खूब बदनाम करेंगे, उन पर आरोप लगाएंगे और फिर उन्हें हटा देंगे... लेकिन क्या अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बन पाएंगे, मुझे नहीं लगता। वे कोशिश जरूर करेंगे लेकिन पंजाब उन्हें बर्दाश्त नहीं करेगा।"
परीक्षा पे चर्चा में दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने छात्रों से बातचीत की। छात्रों से बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, "मैं बचपन से ही बहुत शरारती थी। मुझे हमेशा से ही एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों में रुचि थी। मैं फैशन, डांस और खेल को लेकर बहुत उत्साहित रहती थी। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे माता-पिता ने मुझ पर अच्छे अंकों के लिए दबाव नहीं डाला। मैं माता-पिता से कहना चाहती हूं कि उन्हें अपने बच्चे की क्षमता को पहचानना चाहिए।"
पंजाब में सब ठीक नहीं है- BJP नेता आरपी सिंह
BJP नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "यह बहुत स्पष्ट है कि पंजाब में सब ठीक नहीं है, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के बीच अवरोध है जो चुनाव हारने के बाद और मुखर हो गई है। उन्होंने 94 विधायकों (पंजाब के) को बुलाया था जिसमें से 8 नहीं आए और उनमें से एक ने तो यहां तक कह दिया कि भगवंत मान को हटा देना चाहिए। जहां तक मुझे पता है, मीटिंग में एक विधायक ने कहा कि भगवंत मान हमारी बात नहीं सुनते, भगवंत मान काम नहीं कर पा रहे... एक बात तो साफ़ है कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी अरविंद केजरीवाल को खतरा है।"
सत्येंद्र दास के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के निधन पर CM योगी ने दुख जताया। उन्होंने कहा, "परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें 3 फरवरी को SGPGI में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड HDU में थे।
दिल्ली BJP CM का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा- प्रवीण खंडेलवाल
BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हमारे पास एक मजबूत नेतृत्व है। जब भी ऐसी स्थिति (मुख्यमंत्री के लिए) उत्पन्न होती है, तो भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेता है। दिल्ली में भी ऐसा ही है, दिल्ली के लोगों ने हमें प्रचंड जनादेश दिया है। भाजपा का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प, विजन को हर कोने तक ले जाना और दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाना है... जिसे भी हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व नामित करेगा, वह दिल्ली का नेतृत्व करेगा।"
महाकुंभ: श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान 'माघी पूर्णिमा' के अवसर पर पावन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं और तपस्वियों पर 'पुष्प वर्षा' की जा रही है।
पुणे में GBS के 5 और संदिग्ध मामले
महाराष्ट्र के पुणे में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अनुसार कि पुणे इलाके में गुलियन-बेरी सिंड्रोम के संदिग्ध और पुष्ट मामलों की संख्या 197 तक पहुंच गई है। इसके पांच और केस सामने आए है। बीमारी से देश में अब तक कुल सात लोगों की मौत हो गई है।
प्रशांत किशोर ने तिरुमाला मंदिर में की पूजा
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज सुबह अपनी पत्नी के साथ तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की।
अमातुल्लाह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, राजस्थान,और उत्तर प्रदेश में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की लगभग एक दर्जन ठिकानों पर रेड्स जारी है। अमानतुल्लाह का फोन बंद है। मेरठ में कई जगहों पर भी दिल्ली पुलिस की छापेमारी जारी है। दिल्ली पुलिस का दावा कि वो जल्द ही अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लेगी।
श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा
कुंभ में श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है।
माघी पूर्णिमा पर अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु
आज माघी पूर्णिमा पर अयोध्या राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
पीएम मोदी के फ्रांस दौरे का तीसरा दिन
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मार्सिले पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने पेरिस में भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया।
CM योगी रख रहे हालातों पर नजर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'माघी पूर्णिमा स्नान' की निगरानी की।
माघ पूर्णिमा पर अमृत स्नान जारी
माघ पूर्णिमा स्नान पर वैभव कृष्ण (डीआइजी प्रयागराज) ने कहा, "माघ पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए यहां पहुंच रहे हैं। हमारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। सब कुछ नियंत्रण में है। पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन, सब कुछ सक्रिय है। भक्त नियमों और विनियमों का पालन कर रहे हैं।"