...जय छठी मइया! पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, की नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कामना की कि प्रकृति पूजा के प्रति समर्पित यह पवित्र अवसर समाज में सद्भाव और सामाजिक एकजुटता को और गहरा करते हुए सभी में नई चेतना और जीवन शक्ति लाए। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन प्रकाशमय हो, उन्होंने छठी मैया को नमन किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा किया- "सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!"

चार दिनों तक चलता है महापर्व

बता दें कि चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना को समर्पित है। इस कठिन और पवित्र अनुष्ठान के तीसरे दिन श्रद्धालु नदी या तालाब के किनारे एकत्र होकर डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करते हैं, जिसके बाद अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला किया जाता है।

Advertisement

यूपी से लेकर बिहार तक फैली छठ की वैश्विक चमक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि लोक आस्था और छठी मैया की आराधना का यह पर्व सभी के जीवन में आरोग्यता का संचार करे।

Advertisement

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि आज लोक आस्था का यह महापर्व ‘लोकल से ग्लोबल’ बन चुका है। देश के साथ-साथ यूरोप, अमेरिका और दुनिया के दूसरे कोनों से भी छठ पूजा के मनमोहक दृश्य सामने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बिहार के घाटों को सजाने-संवारने और व्रतियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि यह पर्व ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा यह बता रही है कि हमारी संस्कृति की यह अनूठी छटा अब पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

इसे भी पढ़ें- पति गया जेल तो दो पाकिस्तानियों की रोमांटिक बातों में फंसी महकदीप, 'चाचा'-'शाह' के इशारे पर राजस्थान में कराया रेलवे ब्लास्ट; अब खुलेंगे कनेक्शन

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड