PM मोदी ने कोटा हादसे में हुई 9 मौतों पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

कोटा में क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी तक ने शोक प्रकट किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi announces Compensation
पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की | Image: ANI/Republic

PM Modi Announce Compensation: राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक से क्रूजर गाड़ी जा टकराई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोगों को काफी चोटें आई हैं। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ यानी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं- PM मोदी

पीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने कहा, 'राजस्थान के कोटा में हुए एक दुखद हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत पीड़ा हुई है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही कामना करता हूं।'

आर्थिक मदद की घोषणा

उन्होंने आगे कहा, 'इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से ​​2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

Advertisement

राष्ट्रपति ने जताया दुख

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कोटा, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

कैसे हुआ हादसा?

राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा शंभूपुरा गांव के पास रात करीब 1 बजे हुआ।

Advertisement

हादसे का शिकार हुए सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यह परिवार खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। जानकारी के मुताबिक, परिवार के करीब 36 सदस्य तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर इस यात्रा पर निकले थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा संभवतः क्रूजर के ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हालांकि, हादसे के असल कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: 'लौंडे-लफाड़ियों का चक्कर छोड़िए, बड़े-बुजुर्गों के पास बैठकर ज्ञान लीजिए', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी सलाह, आजम खान का जिक्र कर क्या बोले?

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड