पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि बीरभूम, पश्चिम बंगाल में आग की त्रासदी में जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं। मैंने अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन हादसे में प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
बीरभूम हादसे में 8 की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक
बीरभूम हादसे में 8 की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक | Image: ANI

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में एक प्राइवेट होटल में भीषण आग लगने की घटना में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आग लगने की घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा

 बीरभूम, पश्चिम बंगाल में आग की त्रासदी में जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं। मैंने अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन हादसे में प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

बीरमूभ स्थित होटल में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। बीरभूम के एसपी विदित राज भुंडेश ने बताया कि पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची तो बाहर से न तो धुआं दिख रहा था और न ही आग की लपटें। उन्होंने कहा-

पुलिस और दमकल की टीमों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर 22 लोगों को बचाया, जबकि 11 अन्य को अस्पताल भेजा गया है।

शुरुआत में 7 लोगों की मौत की खबर आई थी, जो बाद में बढ़कर 8 हो गई। आग के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल की टीम मौके का मुआयना करेगी। होटल संचालकों को हिरासत में लिया गया है और उनेके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। 

Advertisement

उधर लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। जिसमें 7 महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। 

ये भी पढ़ें: Tarapith Hotel Fire: पश्चिम बंगाल के तारापीठ में होटल में लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले; गहरी नींद में सो रहे थे श्रद्धालु तभी हुआ बड़ा हादसा

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड