'राम मंदिर निर्माण में बहुमूल्य...' कामेश्वर चौपाल के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख; RSS से मिला था 'प्रथम कारसेवक' का दर्जा

कामेश्वर चौपाल ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इसके लिए उन्हें 'प्रथम कारसेवक' की उपाधि से सम्मानित किया था।

Follow : Google News Icon  
PM Modi on Kameshwar Chaupal Death
PM Modi on Kameshwar Chaupal Death | Image: X- @narendramodi

Kameshwar Chaupal Death News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और रामजन्म भूमि न्यास के न्यासी कामेश्वर चौपाल के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया।

चौपाल का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इसके लिए उन्हें 'प्रथम कारसेवक' की उपाधि से सम्मानित किया था।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वह एक अनन्य रामभक्त थे, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दलित पृष्ठभूमि से आने वाले कामेश्वर जी समाज के वंचित समुदायों के कल्याण के कार्यों के लिए भी हमेशा याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब गांव में CM योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचा 8 महीने का 'छोटा योगी', देखते ही लिया गोद में और खूब किया प्यार; VIDEO वायरल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड