अपडेटेड 2 July 2024 at 19:00 IST
PM मोदी ने हाथरस हादसे पर लोकसभा में जताई संवेदना, कहा- पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के जबाव के दौरान पीएम मोदी ने हाथरस भगड़द में हुई मौतों पर दुख जताया।
- भारत
- 2 min read

PM Modi on Hathras Satsang Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां सिकन्दराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक बाबा के सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में अभी तक 50 से 60 लोगों की मौत चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिस बाबा का ये सत्संग था उसका नाम नारायण साकार हरि है। जिसे उनके भक्त भोले बाबा के नाम से भी जानते हैं।
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के जबाव के दौरान पीएम मोदी ने हाथरस भगड़द में हुई मौतों पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि यूपी के हाथरस में कई लोगों के मृत्यु की खबर आ रही है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यूपी सरकार, केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। सरकार हर स्तर पर मदद में जुटी है।
हाथरस में समागम में मची भगदड़
भोले बाबा के समागम में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे थे। पंडाल में भीषण उमस और गर्मी से कई लोग बेहोश भी हुए। जब सत्संग खत्म हुआ लोगों में वहां से निकलने की भगदड़ मच गई। जिसके बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई, लोग बिना कोई परवाह किए एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ते गए। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मरने वालों और घायलों में अधिक संख्या महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चे की है।
Advertisement
हाथरस सत्संग के आयोजक
- महेश चंद्र
- अनार सिंह
- संजू यादव
- चंद्रदेव
- रामप्रकाश
हाथरस घटना पर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 25 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। नारायण साकार हरि के जाने के बाद उनकी गाड़ी के पीछे लोगों के भागने से भगदड़ मची। जैसे ही भोले बाबा सत्संग से निकले उनके भक्तों ने पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई श्रद्धालु मौके पर ही दब गए। लोगों के मुताबिक मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी नहीं था।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 2 July 2024 at 18:52 IST