LIVE BLOG

पीएम का बिहार और बंगाल में चुनाव प्रचार, पप्पू ने पूर्णिया से हेमा मालिनी ने मथुरा से किया नामांकन

नरेन्द्र मोदी आज बिहार और बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे तो दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन ...खबरें और भी लाइव अपडेट में...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
पीएम मोदी | Image: BJP

नोएडा में फ्लैग मार्च

19 अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने नोएडा में फ्लैग मार्च किया।


'400 पार केवल नारा नहीं, ये...'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "...इस बार हमने एक नारा दिया है कि 'अबकी बार 400 पार'। ये केवल एक नारा नहीं है। ये नए और विकसित भारत की और पीएम मोदी की गारंटी की चाबी है... उत्तराखंड के पांचों लोकसभा सीटें हैं भाजपा जीतने जा रही है... पूरे देश में इस बार चर्चा इस बात की नहीं है कि सरकार किसकी बनने वाली है... प्रश्न ये है कि 400 से कितनी अधिक सीटें आने वाली हैं।"


Advertisement

मंडी में BJP की बैठक में शामिल हुईं कंगना

भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंडी जिले में एक सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लिया।


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से बाहर चुनाव प्रचार के लिए मैं नहीं जाऊंगा- उमर अब्दुल्लाह

Umar Abdullah Election Campaign Update: संजय सिंह की जमानत पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह ने कहा, "...उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द न सिर्फ अरविंद केजरीवाल बल्कि मनीष सिसोदिया को भी ज़मानत मिल जाए..." लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से बाहर चुनाव प्रचार के लिए मैं नहीं जाऊंगा। मेरी ज़िम्मेदारी जम्मू-कश्मीर की तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए प्रचार करने और दो सीटों पर कांग्रेस की मदद करने की है। लद्दाख में भी हमें कामयाबी की उम्मीद है।"


Advertisement

पप्पू यादव ने दाखिल किया नामांकन, बोले कांग्रेस का समर्थन

Pappu Files Nomination: पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय नामांकन भरने के बाद पप्पू यादव ने कहा, "कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है, निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा...बहुत सारे लोगों ने हमारी राजनीतिक हत्या करने की साजिश की। हमेशा से पूर्णया की जनता ने पप्पू यादव को जात-पात से ऊपर रखा है...सबकी एक ही आवाज है पप्पू और पूर्णिया...मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगा, मेरा संकल्प राहुल गांधी हैं..."


आज का भारत घर में घुसकर मारता है- जमुई में PM

PM Modi Live: कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश जो आज आटे के लिए तरस रहे हैं उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। मोदी ने कहा ऐसे नहीं चलेगा...आज का भारत घर में घुसकर मारता है...आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। 


जमुई पहुंचे PM, सीएम नीतीश भी मौजूद


उत्तर बंगाल के लोग मोदी जी पर विश्वास करते हैं ममता बनर्जी पर नहीं- सुकांता मजूमदार

PM Kooch Bihar Campaign: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, "... प्रधानमंत्री इस बार कूचबिहार आ रहे हैं, वे बाकी स्थानों पर भी जाएंगे। अभी तक 4 सभाएं हो चुकी हैं। आकलन में 25-26 सीटें भाजपा के लिए दिखाई जा रही थी... उत्तर बंगाल में अपना विश्वास खो चुकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोबारा विश्वास पाने की क़वायद कर रही हैं लेकिन उत्तर बंगाल के लोग मोदी जी पर विश्वास करते हैं ममता बनर्जी पर नहीं।


हेमा मालिनी का नामांकन

Hema Malini Nomination: भाजपा की मथुरा से उम्मीदवार हेमा मालिनी आज मथुरा से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। कांग्रेस ने यहां से मुकेश धनकर को उनके मुकाबले में उतारा है।


सुनीता केजरीवाल जारी करेंगी वीडियो संदेश

Sunita Kejriwal News:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दोपहर 12 बजे वीडियो संदेश जारी करेंगी।


तेजस्वी सूर्या भरेंगे नामांकन

Loksabha Election Update:  बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या आज आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर भाजपा समर्थकों ने बेंगलुरु में जश्न मनाया।


हेमा मालिनी के खिलाफ जो बयान कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता ने दिया है, मैं उसकी निंदा करता हूं- ब्रजेश पाठक

Hema Malini Row: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "हेमा मालिनी के खिलाफ जो बयान कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता ने दिया है, मैं उसकी निंदा करता हूं। कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए...कांग्रेस के नेता लगातार नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं। देश की जनता कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी..."


नवनीत राणा अमरावती से आज भरेंगी नामांकन

Navneet Rana Update: नामांकन भरने से पहले नवनीत राणा ने घर में की पूजा पाठ।


बीजेपी घोषणा पत्र कमेटी की दूसरी मीटिंग

BJP Manifesto: Delhi में BJP घोषणा पत्र समिति की दूसरी बैठक आज होगी। दोपहर 3 बजे ये बैठक होगी। BJP Headquarter में Defence Minister Rajnath Singh की अध्यक्षता में मीटिंग होगी


PM मोदी करेंगे चुनाव प्रचार

PM Modi Latest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के जमुई में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जनसभा को संबोधित करेंगे।
 

Published By:
 Kiran Rai

पब्लिश्ड