India-US: 'दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए....', अमेरिका के भारत पर टैरिफ घटाने के बाद बोले PM मोदी के सलाहकार

'दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए' पीएम मोदी के सलाहकार का यह बयान ट्रंप के भारत पर लगाए भारी भरकम टैरिफ को घटाने के कुछ समय बाद आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sanjeev Sanyal
Sanjeev Sanyal | Image: Facebook

India-US News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए।' उनका यह बयान डोनाल्ड्र ट्रंप के भारत पर लगाए भारी भरकम टैरिफ को घटाने के कुछ समय बाद आया।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर आखिरकार सहमति बन गई है। अमेरिका ने भारत पर लगे भारी भरकम टैरिफ को घटाकर महज 18 फीसदी कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसका ऐलान किया।

अमेरिका ने भारत पर घटाया टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी बात हुई। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें से एक व्यापार और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करना शामिल रहा।’

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका और संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमति जताई। इसके जरिये यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं।'

Advertisement

अब भारत पर लगेगा महज 18% टैरिफ

ट्रंप ने आगे लिखा, 'पीएम मोदी के मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क को घटाकर 18% कर देगा।

टैरिफ पर बड़ी राहत मिलने से गदगद PM मोदी 

इसके बाद पीएम मोदी ने भी अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर सिर्फ 18 प्रतिशत टैरिफ ही लगेगा। इस घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब आबादी की तरफ से शुक्रिया। जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं।'

Advertisement

'वैश्विक शांति के लिए ट्रंप का नेतृत्व जरूरी'

पीएम मोदी ने विश्व में शांति और स्थिरता को कायम करने के लिए ट्रंप के नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, ' वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत जरूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं अपनी पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।'

यह भी पढ़ें: India-US: क्या रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगा 25% एक्स्ट्रा टैरिफ भी हटा? व्हाइट हाउस ने किया साफ
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड