LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ देशभर में आज से लागू हुआ नया वक्फ कानून, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

India News Live: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम भारत दौरे पर हैं। वहीं, सपा सांसद जियाउररहमान बर्क से संभल हिंसा मामले में SIT ने करीब 3 घंटे लंबी पूछताछ की है। सांसद के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप है। आज से देश में नया वक्फ कानून लागू कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal MP Ziaur Rahman Barq
Sambhal MP Ziaur Rahman Barq | Image: PTI

India News Live: वक्फ संशोधन अधिनियम आज से देश में लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि वक्फ अधिनियम को 8 अप्रैल से प्रभावी कर दिया गया है। संभल हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउररहमान बर्क से SIT ने तीन घंटे लंबी पूछताछ की। जालंधर में BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर देर रात ब्लास्ट हुआ। मामले में ग्रेनेड हमले की आशंका जताई जा रही है। हमलावर ई-रिक्शा पर सवार होकर आए और ब्लास्ट कर फरार हो गए। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौजूद है और जांच जारी है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम आज दो दिनों के अपने दौरे के लिए भारत आए हैं। अन्य खबरों की बात करें तो 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उसकी प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की अर्जी को खारिज कर दिया है। तमाम खबरों के लिए बने रहें...
 


आज 3 लोगों की निर्मम हत्या की सूचना मिली- पुलिस

प्रयागराज ADG भानु भास्कर ने बताया कि आज 8 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे 3 लोगों की निर्मम हत्या की सूचना मिली। इसके पीछे पुरानी रंजिश समेत कई कारण बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस और कई अन्य बल मौके पर पहुंचे और तुरंत जांच शुरू कर दी। 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी दोषियों को पकड़ने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। 


हम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर काम कर रहे- पीयूष गोयल

अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं, जैसा कि फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच तय हुआ था। हमने कई बैठकें कीं, जो सभी सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मैं देश भर के व्यापारियों को आश्वस्त कर सकता हूं कि हम भारत के सर्वोत्तम हितों को सबसे आगे रख रहे हैं। हमारा द्विपक्षीय व्यापार समझौता अर्थव्यवस्था को विकसित भारत 2047 की ओर ले जाएगा। 


Advertisement

दिल्ली के सभी शेल्टर होम का दौरा करेंगे- आशीष सूद

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी शेल्टर होम में वहां की व्यवस्थाओं की जांच और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए हम लोग आज यहां आए हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि हम कैसे बेहतर व्यवस्था यहां कर सकते हैं इसके लिए हम सभी दिल्ली के शेल्टर होम का दौरा करेंगे। इन्हें बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास करेंगे। 


आशीष सूद ने किया डुसिब शेल्टर होम का निरीक्षण

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने द्वारका में डुसिब शेल्टर होम का निरीक्षण किया।
 


Advertisement

सीएम माणिक ने ‘मुख्यमंत्री समीपेशु’ पहल की शुरुआत की

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ‘मुख्यमंत्री समीपेशु’ (लोगों के करीबी मुख्यमंत्री) पहल की शुरुआत की।


MP: आग लगने का कारण बताना मुश्किल- पुलिस

MP: मुरैना के गोदाम में लगी आग पर सब-इंस्पेक्टर शिवम चौहान ने कहा कि अभी आग लगने का कारण बताना मुश्किल होगा। यह एक गोदाम है, जिसमें प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। 50% आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।


MP: मुरैना के एक गोदाम में लगी आग

मध्य प्रदेश के मुरैना के एक गोदाम में आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद, आग बुझाने का काम जारी है।
 


न्यायिक हिरासत में भेजे गए वाराणसी गैंगरेप मामले के 9 आरोपी

वाराणसी गैंगरेप मामले में 9 आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायालय, वाराणसी ने न्यायिक हिरासत में भेजा।


कांग्रेस को भेड़िए कहकर संबोधित करने पर क्या बोलीं प्रतिभा सिंह?

भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कियह बड़े दुख की बात है कि एक चुना हुआ सांसद इस तरह की भाषा का प्रयोग कर सकता है। वो नहीं जानतीं कि कांग्रेस के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश और देश का कितना विकास हुआ है इसलिए वो इस तरह की बातें कर रही हैं। 
 


बेटे मार्क की ब्रोंकोस्कोपी की जा रही- पवन कल्याण

सिंगापुर में आग दुर्घटना में अपने छोटे बेटे मार्क कल्याण के घायल होने पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि उसकी ब्रोंकोस्कोपी की जा रही है। उसे सामान्य एनेस्थीसिया दिया जाएगा। समस्या यह है कि इसका दीर्घकालिक प्रभाव होगा। मैं प्रधानमंत्री मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे फोन किया और सुनिश्चित किया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग के माध्यम से बहुत सहायता की। वह एक समर कैंप में भाग लेने वाले था और वहां आग लगने की घटना हुई। जब मैंने इसके बारे में सुना, तो मुझे लगा कि यह कोई साधारण घटना होगी, लेकिन बाद में मुझे इसकी गंभीरता का एहसास हुआ। इसमें एक बच्चे की जान चली गई और बहुत सारे बच्चे अभी अस्पताल में हैं। 
 


कंगना के बयान पर प्रतिभा सिंह का पलटवार

भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि एक चुना हुआ सांसद इस तरह की भाषा का प्रयोग कर सकता है। वो नहीं जानतीं कि कांग्रेस के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश और देश का कितना विकास हुआ है इसलिए वो इस तरह की बातें कर रही हैं।


9 आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है- वाराणसी रेप की घटना पर पुलिस

वाराणसी बलात्कार की घटना पर सहायक पुलिस आयुक्त कैंट वाराणसी, विदुष सक्सेना ने कहा कि गिरफ्तार 9 आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


वक्फ संशोधन अधिनियम आज से लागू

वक्फ संशोधन अधिनियम आज से लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि वक्फ अधिनियम को 8 अप्रैल से प्रभावी कर दिया गया है।


जल्द कैबिनेट से अधिकारियों की पदोन्नति की घोषणा होगी- सीएम भजनलाल

स्टाफ अधिकारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति शुरू करने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं सभी अधिकारियों को बधाई देना चाहूंगा। वे लंबे समय से पदोन्नति से वंचित रहे और ऐसे कई अधिकारी तो रिटायर भी हो गए। ये लंबे समय से लंबित समस्या थी हम इसके समाधान की तरफ पहुंचे हैं और हमने अलग-अलग स्तर पर चर्चा की। बहुत ही जल्द कैबिनेट से हम अपने अधिकारियों की पदोन्नति की घोषणा करने वाले हैं। ये निर्णय बड़ा होने वाला है। मेरे तरफ से सभी को बधाई। 
 


भाजपा नेता के घर के बाहर विस्फोट मामला: दो गिरफ्तार

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर विस्फोट की खबर मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम हैरी और सतीश उर्फ ​​काका है। जालंधर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।


सीएम साय ने दी विश्व बंजारा दिवस की बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज विश्व बंजारा दिवस है। मैं छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को और विशेषकर बंजारा समाज को विश्व बंजारा दिवस की बधाई देता हूं। हमारे राज्य के बंजारा समाज के लोगों ने यहां बंजारा महाकुंभ का आयोजन किया है और इसमें महाराष्ट्र सरकार के मंत्री भी आए हैं। बंजारा समाज का इतिहास बहुत समृद्ध रहा है। प्राचीन काल में पूरा व्यापार इनके हाथ में था। 
 


LPG सिलेंडर की कीमतों की बढ़ोतरी की निंदा करती हूं- सुप्रिया सुले

LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि अगर देश में कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं तो हमें इसका फायदा क्यों नहीं मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने चाहिए। मैं LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की निंदा करती हूं। हम पूरी ताकत से इसका विरोध करेंगे। 
 


राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाली प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाली प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और सम्मान पुस्तक पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने असेम्बलिया दा रिपब्लिका के राष्ट्रपति जोस पेड्रो एगुइर-ब्रैंको की कैबिनेट के साथ एक बैठक में भी हिस्सा लिया।


भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने क्या कहा?

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा कि 2014 में जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से जिस तरह का प्यार और समर्थन उन्हें मिला है और जिस तरह की उपलब्धियां पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हासिल की हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत प्रेरणादायक है और मेरा लक्ष्य है कि मैं उन्हीं की राह पर मेरे तरफ से जो छोटा-मोटा योगदान हो सके, वह मुझे करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा। 
 


मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा- जिया उर रहमान बर्क

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि मुझे नोटिस दिया गया था। मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। मैं हर तरह से सहयोग करने के लिए पहुंचा था। मैंने उनके सभी सवालों के जवाब दिए।


वक्फ बिल इनकी नाकामी का पर्दा- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये जो वक्फ बिल लाए है ये इनकी नाकामी का पर्दा है अपनी तमाम जो उनकी योजनाओं की नाकामी है जिससे वह जनता के लिए कुछ नहीं कर पाए इसलिए ये इस तरह के कानून ला रहे हैं। सपा ने इस बिल को लोकसभा में भी स्वीकार नहीं किया था। आने वाले समय में बीजेपी जाने वाली है। भाजपा PDA की ताकत और एकजुटता का सामना नहीं कर सकती।
 


पीएम मोदी ने मिलकर खुशी हुई- दुबई के क्राउन प्रिंस शेख

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्वीट कर लिखा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत ने यूएई-भारत संबंधों की मजबूती की पुष्टि की, जो विश्वास पर आधारित है, इतिहास द्वारा आकारित है, तथा अवसरों, नवाचार और स्थायी समृद्धि से भरे भविष्य का निर्माण करने के साझा दृष्टिकोण से प्रेरित है।


शाह ने जम्मू-कश्मीर में की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।


विनय कुमार सक्सेना ने सीएम योगी से की मुलाकात

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।


राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में हजारों योग्य स्कूली शिक्षकों के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, जिन्होंने न्यायपालिका द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने के बाद अपनी नौकरी गंवा दी है। मैंने उनसे अनुरोध किया है कि वे सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करें कि निष्पक्ष तरीके से चयनित उम्मीदवारों को पद पर बने रहने की अनुमति दी जाए।"


SIT पूछताछ के बाद थाने से रवाना हुए बर्क

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क संभल कोतवाली से रवाना हुए। संभल हिंसा मामले में वे आज SIT के सामने पेश हुए।


जम्मू कश्मीर में अमित शाह की बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।


दिल्ली के LG ने की CM योगी से मुलाकात

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।


CM धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम क्षेत्र के तहत यातायात प्रबंधन की समीक्षा बैठक में भाग लिया।


BJP नेता के घर ब्लास्ट पर मंत्री महेंद्र भगत का बयान

आवास के बाहर ग्रेनेड विस्फोट के बाद BJP नेता मनोरंजन कालिया से मिलने पर पंजाब के मंत्री महेंद्र भगत ने कहा, "हम कालिया जी से मिलने आए थे और उनका हालचाल पूछा तथा हमले की जानकारी भी ली। हम पूरी बात सीएम के संज्ञान में लाएंगे। यहां तक ​​कि पुलिस कमिश्नर ने भी सीएम को घटना की सूचना दी है। कुछ लोगों को पंजाब में शांति और पंजाब का विकास पसंद नहीं है। कुछ कुख्यात लोग, जो शायद पाकिस्तान में शरण लिए हुए हैं, हमेशा पंजाब में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करते रहे हैं... हम बहुत चिंतित और गंभीर हैं, और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा..."
 


राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का निशाना

BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर कहा, "राहुल गांधी जो कि भारतीय राजनीति के युवा नेता हैं, उन्होंने अपने बयान में कहा कि भारत का संविधान सिर्फ 1947 में नहीं लिखा गया था। राहुल गांधी को नहीं पता कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को लिखकर तैयार किया गया था, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया है। ऐसे गुमराह युवाओं को समझाने के लिए संविधान दिवस की जरूरत थी, कांग्रेस ने संविधान दिवस का स्वागत नहीं किया और अप्रत्यक्ष रूप से इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि संविधान हजारों साल पुराना है... संविधान 26 नवंबर 1949 को तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ..."


दिल्ली पहुंचे दुबई के क्राउन प्रिंस

दुबई के क्राउन प्रिंस, यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम पालम दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


वक्फ कानून की कॉपी फाड़ना जनता का अपमान- जगदंबिका पाल

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामे पर वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "ये असंवैधानिक है। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून(वक्फ (संशोधन) विधेयक) की कॉपी फाड़ना जनता का अपमान है। PDP, NC में तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए होड़ लगी हुई है... लोग सुप्रीम कोर्ट गए हैं, वहां भी याचिका दाखिल करने की होड़ लगी हुई है।"


पंजाब की AAP सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं- तरुण चुघ

BJP नेता तरुण चुघ ने कहा, "23 नवंबर 2024 से 7 मार्च तक पिछले 6 महीने में लगातार पंजाब में दर्जनों ग्रेनेड हमले हुए हैं, पहले पुलिस स्टेशनों और अब भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। कल रात 1 बजे भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला हुआ। यह निंदनीय है। इससे यह स्पष्ट है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। पंजाब में स्थिति भयानक है। पंजाब में AAP सरकार आने के बाद पंजाब में एक नया उद्योग खड़ा हो गया है जिसका नाम है रंगदारी, गैंगवार और अब आतंकी मॉड्यूल पर पुलिस और भाजपा नेताओं पर हमले किए जा रहे हैं..."
 


लखनऊ में CM योगी की कैबिनेट बैठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक की।


अहमदाबाद में CWC की बैठक जारी

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक जारी है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मौजूद हैं।


पूछताछ के लिए थाने पहुंचे संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क संभल कोतवाली पहुंचे। संभल हिंसा मामले में SIT ने आज उन्हें तलब किया था।


वक्फ कानून को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा जारी है। पीडीपी ने सदन में एक नया प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें केंद्र सरकार से वक्फ संशोधन अधिनियम को निरस्त करने का आग्रह किया गया है। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।


CWC की बैठक के लिए अहमदाबाद पहुंचे राहुल-सोनिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक और AICC सत्र के लिए अहमदाबाद पहुंचे।


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोगों की समस्याएं सुनीं

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा, "जोधपुर की जनता ने लगातार तीन बार मुझे उनकी सेवा करने का मौका दिया है। ये मेरी जिम्मेदारी है।"


स्कूलों के नाम पर दिल्ली की पुरानी सरकार ने भ्रष्टाचार किया- रवींद्र सिंह नेगी

पटपड़गंज विधायक रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, "स्कूलों के नाम पर दिल्ली की पुरानी सरकार ने भ्रष्टाचार किया। कुछ स्कूलों की बिल्डिंग बनाने में भ्रष्टाचार किया गया। कुछ स्कूलों को PWD ने घोषित कर दिया था कि ये चलने लायक स्थिति में नहीं हैं फिर भी वहां स्कूल चल रहे थे। उन स्कूलों में आज मंत्री(दिल्ली सरकार) का दौरा करा रहे हैं, स्कूल कैसे बेहतर बनें इसके लिए उनका दौरा कराएंगे।"


सालों बाद झुग्गीवासियों के अच्छे दिन शुरू हुए- CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज हमने पूरी झुग्गियों की सड़कें, नालियां बनाने का काम शुरू किया है। सालों बाद झुग्गीवासियों के अच्छे दिन शुरू हुए हैं जिसमें वाकई उनकी झुग्गियों के लिए काम होगा। पिछली सरकारों ने उनकी चिंता नहीं की, उन्हें सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। आज यहां से जो काम शुरू हो रहा है वह झुग्गीवासियों के लिए संदेश है कि भाजपा सरकार हर झुग्गीवासी की चिंता करती है। उन्हें अच्छी सुविधाएं मिलें और ये सारे काम हों, इसके लिए हमारी दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है..."


CM भूपेंद्र पटेल ने मां नर्मदा की पूजा की

 गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने नर्मदा के रामपुरा गांव में मां नर्मदा की पूजा की।


पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बयान

BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, "राहुल गांधी को दूर नहीं बल्कि अपने आसपास देखना चाहिए। अगर वह मानते हैं कि वह आदर्शवादी हैं तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन एक व्यक्ति अपनी संगति से जाना जाता है। अगर आप भ्रष्ट लोगों को अपने साथ लेकर चलते हैं तो हम ऐसे आदर्शों का क्या करेंगे? अगर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व पार्टी को पुनर्जीवित करना चाहता है तो उन्हें अपने अंदर देखना चाहिए..."


PM मोदी ने 'मुद्रा योजना' के लाभार्थियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मुद्रा योजना' के लाभार्थियों से बातचीत की। बातचीत के दौरान लाभार्थियों ने बताया कि किस तरह इस योजना ने उनके जीवन में बदलाव लाया है।


CM रेखा गुप्ता ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, "आज हम यहां से पानी की सप्लाई शुरू कर रहे हैं, जिसमें आपको सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पानी मिलेगा और शाम को भी आधे घंटे तक पानी मिलेगा। आपको शाम को पानी नहीं मिलता था, अब आपको दो बार पानी मिलेगा।"


अहमदाबाद के लिए रवाना हुए राहुल-सोनिया

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने आवास से गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। अहमदाबाद में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सत्र शुरू होने वाला है।


चार धाम यात्रा के लिए तैयारियां लगभग पूरी- गढ़वाल मंडल आयुक्त

चार धाम यात्रा पर गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा, "पिछले साल चार धाम यात्रा समाप्त होने के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री ने (इस साल की यात्रा के लिए) तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री द्वारा 2-3 बैठकें पहले ही की जा चुकी हैं...हमारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ट्रैफिक व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, पार्किंग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बार यात्रा मार्ग को 10-10 किलोमीटर के सेक्टरों में बांटा गया है... मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो। पंजीकरण जारी है, अब तक लगभग 13.5 लाख लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है..."


लखनऊ पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत

RSS प्रमुख मोहन भागवत ट्रेन से लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ में आज बीजेपी और संघ की बैठक होगी। सुबह 10 बजे निरालानगर में समूह बैठक होगी। संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल मौजूद रहेंगे। संघ के पूर्वी यूपी के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी शामिल होंगे। यूपी बीजेपी के भी कुछ नेता बैठक में हिस्सा लेंगे। 


नोएडा के हरौला इलाके में एक दुकान में लगी आग

नोएडा के हरौला सेक्टर 5 में स्थित एक दुकान में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 


BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर मौजूद पुलिस की टीम

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका हुआ। पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद है। मामले की जांच जारी है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया गया लिस्बन का ‘Key Of Honour’ सम्मान

पुर्तगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का Câmara Municipal de Lisboa (सिटी हॉल) में भव्य स्वागत किया गया। यहां लिस्बन के मेयर द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें लिस्बन शहर की "Key of Honour" प्रदान की गई। इस समारोह में लिस्बन के कई प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हुए, जिनमें राजनयिक दल और भारतीय और इंडो-पुर्तगाली समुदाय के प्रतिनिधि शामिल थे।

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड