LIVE BLOG

PM मोदी CBCI के क्रिसमस समारोह में हुए शामिल, बोले- 'मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा आपसे स्नेह मिला'

India News: पीएम मोदी ने 'रोजगार मेला' के तहत 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। वहीं, दिल्ली चुनाव से पहले BJP ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। RLD ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने सभी प्रवक्ताओं को हटा दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र के परभणी के दौरे पर हैं।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: PTI

India News: पीएम मोदी ने 'रोजगार मेला' के तहत 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। वहीं, दिल्ली चुनाव से पहले BJP ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। RLD ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने सभी प्रवक्ताओं को हटा दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र के परभणी के दौरे पर हैं। 


रोजगार मेले पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का बयान

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रोजगार मेले पर कहा, "भारत को एक शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला के जरिए युवा शक्ति को जो मान्यता दी है, उसकी वजह से आज युवा शक्ति जाग चुका है। सबके मन में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। अगले 25 साल अमृत कालखंड में यही भारत विकसित भारत बनेगा, ये भी निश्चित है। आज 71,000 युवाओं को देश भर में नियुक्ति पत्र दिए गए।"


सीएम योगी का जापानी भाषा में भाषण

लखनऊ में उत्तर प्रदेश द्वारा जापान के यामानाशी प्रान्त के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापानी भाषा में अपना प्रारंभिक भाषण शुरू किया। यामानाशी के राज्यपाल कोटारो नागासाकी जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।


Advertisement

श्याम बेनेगल के निधन पर सीएम फडणवीस ने जताया शोक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "आज हम सभी के लिए बहुत ही दुखद अवसर है कि प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल का दुखद निधन हुआ। उन्होंने समानांतर सिनेमा को सामने लाने का काम किया और समानांतर सिनेमा क्या होता है यह दुनिया और देश को बताया। उन्होंने जिस प्रकार से भारतीय सिनेमा की सेवा की, वो अद्वितीय है। उनके जाने के बाद एक युग का अंत हमारे सिनेमा में हुआ है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।"


रोहिंग्याओं पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम किसी हालत में बीजेपी को दिल्ली में रोहिंग्यों को नहीं बसाने देंगे। दिल्ली के ग़रीबों के फ्लैट, उनके रोज़गार, उनके हक़ की सुविधाएं किसी हालत में बीजेपी को रोहिंग्यों को नहीं देने देंगे।”


Advertisement

रोहिंग्याओं को लेकर दिल्ली सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली CM आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “एक तरफ भाजपा वाले हैं जो बांग्लादेश से बॉर्डर पार करवा कर रोहिंग्याओं को दिल्ली लाते हैं और दिल्ली वालों के हक के EWS फ्लैट और दिल्ली वालों के हक की सुविधाएं उन्हें देते हैं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार है, जो हर संभव कदम उठा रही है कि दिल्ली वालों का हक रोहिंग्याओं को ना मिले। आज दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने सख्त आदेश पारित किया है कि किसी भी रोहिंग्या को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन नहीं देना है। हम दिल्ली वालों का हक छिनने नहीं देंगे!”


सत्ता जनता के आशीर्वाद से आती है, व्याकुलता से नहीं: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी व्याकुल हैं। सत्ता जनता के आशीर्वाद से आती है, व्याकुलता से नहीं आती है। महाराष्ट्र की हार से उन्हें कुछ सीखना चाहिए और झूठ की राजनीति बंद करनी चाहिए।" आगे उन्होंने कहा, "पूरे कांग्रेस खानदान को बी.आर. अंबेडकर और भारत से माफी मांगनी चाहिए... राहुल गांधी से लेकर उनके दादा और परदादा, सबने उन्हें(बी.आर. अंबेडकर को)अपमानित किया..."


CBCI को पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "यह अवसर, यह दिन हम सबके लिए यादगार रहने वाला है। यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि इसी वर्ष CBCI की स्थापना के 80 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मैं CBCI से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं... मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा आपसे स्नेह मिला है। पोप फ्रांसिस से भी मुझे वही स्नेह मिलता है। इटली में G7 की बैठक के दौरान, मैं उनसे मिला - यह तीन साल में मेरी उनसे दूसरी मुलाकात थी। मैंने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया..."


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वायरल वीडियो पर शहजाद पूनावाला का बयान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वायरल वीडियो पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का एक वीडियो सामने आया है जिसमें जीतू पटवारी अंबेडकर जी की तस्वीर के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं और उसे डायरी या नोटपैड की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं... ये तो वही मंडली है जिसने संविधान को भी खाली डायरी बना दिया था... नेहरू जी वो थे जिनकी वजह से अंबेडकर जी को कैबिनेट छोड़ना पड़ा और उन्होंने अंबेडकर जी को अपना वक्तव्य भी सदन में नहीं रखने दिया... उनसे(बीआर अंबेडकर) जुड़े पांच स्थलों को कांग्रेस ने एक बार भी विकसित नहीं किया। यह भी पीएम मोदी को करना पड़ा... यह दिखाता है कि कांग्रेस को अंबेडकर जी से कितनी नफरत है और इसका एक और परिचय जीतू पटवारी ने दिया है..."


क्रिसमस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "...मेरे लिए वह बहुत संतोषजनक क्षण था जब हम एक दशक पहले युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार को सुरक्षित बचाकर वापस लाए थे। वे 8 महीने तक वहां बड़ी विपत्ती में फंसे हुए थे, बंधक बने हुए थे। हमारी सरकार ने उन्हें वहां से निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए...हमारे लिए ये सभी मिशन महज कूटनीतिक मिशन नहीं हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों को वापस लाने की भावनात्मक प्रतिबद्धता है। आज का भारत, भारत के हर बेटे को, चाहे वे किसी भी मुश्किल परिस्थिति में फंसे हों, साथ लाता है..."


अशोक गहलोत ने अमित शाह से की इस्तीफे की मांग

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "जिस प्रकार की टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की है, स्वाभाविक है कि ये बात संसद के अंदर और बाहर उठनी ही थी। देश में जो आक्रोश है उसे सरकार को समझना चाहिए... कांग्रेस ने मांग की है कि उन्हें(अमित शाह) इस्तीफा देना चाहिए। विपक्ष की हर पार्टी इसकी मांग कर रही है..."


पानी मूल अधिकार है, वो भी AAP सरकार ना दे पाए तो क्या विकास हुआ: संदीप दीक्षित

कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "इन सब झुग्गियों में वो व्यक्ति रहता है जो सच में इस देश को चलाता है... ये दुर्भाग्य की बात है कि जो घर उन्हें मिलने चाहिए या जो उनके अधिकार हैं वो हम उन्हें नहीं दे पाए हैं... पानी बिल्कुल गायब सा हो गया है... जहां लबालब पानी इस नई दिल्ली में आया करता था लेकिन यहां पानी बिल्कुल गायब हो चुका है... जल बोर्ड में पानी ही नहीं बचा है... सबसे ज्यादा इसकी मार गरीबों पर पड़ती है... पानी सभी का मूल अधिकार है लेकिन अगर वो भी आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं दे पा रही है तो क्या विकास हुआ है दिल्ली का?..."


LG वीके सक्सेना को अरविंद केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, "...यमुना इस साल अपने सबसे ज़्यादा प्रदूषण स्तर पर पहुंच गई है। मैं व्यक्तिगत रूप से इसके लिए आपको ज़िम्मेदार मानूंगा, क्योंकि आपने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके यमुना में हो रहे सफ़ाई के काम को रुकवा दिया था। मैंने आपसे बार-बार अनुरोध किया है कि आप व्यक्तिगत रूप से शहर में निकलकर स्थिति का आकलन करें। परसों भी मैंने "X" पर अपनी पोस्ट के ज़रिए आपसे रंगपुरी और कापसहेड़ा जाने का अनुरोध किया था, लेकिन इस बार भी आप खुद वहां नहीं गए, बल्कि आपने अपनी घोषित अस्थायी मुख्यमंत्री आतिशी को वहां भेजना उचित समझा। खैर, यह खुशी की बात है कि अब आपको अपनी ज़िम्मेदारियों का एहसास होने लगा है और दस साल बाद आपको दिल्ली की बिगड़ती हालत और लोगों की दुर्दशा और लाचारी नज़र आने लगी है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं भविष्य में भी इन मुद्दों पर आपका ध्यान आकर्षित करता रहूंगा।"


संजीवनी योजना पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का बयान

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर कहा, "यह(दिल्ली सरकार) सरकार कंगाल हो चुकी है। दिल्ली सरकार के 31 सालों के इतिहास में पहली बार बजट घाटे में आया है... महिलाओं को समय पर वृद्ध पेंशन तक नहीं दे पा रहे हैं लेकिन चुनाव के समय में वे इस तरह का शगूफा छोड़कर लोगों के वोट हथियाना चाहते हैं... मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि पंजाब में क्या हुआ? वहां भी आपने महिलाओं से चुनाव से पहले इसी प्रकार का वादा किया था लेकिन आज 2 साल बाद भी आपने पंजाब की किसी भी महिला को कोई पैसा नहीं दिया गया... दिल्ली और देश की महिलाओं को आप जो ठगने का काम कर रहे हैं, इस बार वे आपकी बातों में नहीं आएंगी और आपको सबक सिखाएंगी।"


केजरीवाल सरकार पर अनिल विज का हमला

हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, "दिल्ली में आज कल झूठ बोलने की रेस लग रही है जिसमें केजरीवाल चाहते हैं मैं आगे निकल जाऊं और आतिशी चाहती है मैं आगे निकल जाऊं। दोनों तरह-तरह की बातें करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।"


जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। संजीवनी योजना के तहत, अगर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग बीमार पड़ते हैं, चाहे वह सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल, दिल्ली सरकार उनके पूरे इलाज का खर्च उठाएगी... सुबह से लेकर अब तक कुछ ही घंटों में पूरी दिल्ली में करीब 2.5 लाख महिलाओं ने (महिला सम्मान योजना के लिए) रजिस्ट्रेशन कराया है। यह लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा।"


ओडिशा में विकसित होगा पारादीप

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "पारादीप देश की प्रगति का बहुत बड़ा केंद्र है... पारादीप विकसित होने से ही ओडिशा राज्य का विकास होगा... पारादीप पिछले कई वर्षों से देश के नंबर वन कार्गो हैंडलिंग पोर्ट के रूप में परिचित हुआ है। भारत सरकार की संस्था भारतीय तेल निगम अब तक 65,000 करोड़ रुपया यहां पर कई प्लांटों पर खर्च कर चुकी है... 61,000 करोड़ के बजट से अधिक के बजट में पारादीप में एक बड़ा मेगा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। पिछली सरकार ने मोदी सरकार की मदद नहीं थी। लेकिन मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने सत्ता में आते ही इस काम को मंजूरी दी... डबल इंजन की सरकार ओडिशा को और ऊंचाई तक ले जाने के लिए कटिबद्ध है।"


RJD के अलविदा यात्रा पर JDU नेता विजय कुमार चौधरी का बयान

बिहार सरकार के मंत्री और JDU नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा, "आज से मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण से अपनी 'प्रगति यात्रा' की शुरूआत की है… 'प्रगति यात्रा' का पहला दिन बहुत ही संतोषजनक रहा है।" 'प्रगति यात्रा' को राजद द्वारा 'अलविदा यात्रा' कहे जाने पर उन्होंने कहा, "राजद से इससे ज्यादा उम्मीद भी क्या कर सकते हैं... जो खुद अलविदा की हालत में रह रहा हो उसको अलविदा के अलावा याद क्या रहेगा।"


जब तक अमित शाह इस्तीफा ना दें अंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली जानी चाहिए: पप्पू यादव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कल होने जा रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "...भाजपा साल 1942 से ही लोकतंत्र के पक्ष में नहीं है... 2003 में अटल जी की सरकार बनी तो उन्होंने दलित की नागरिकता पर ही सवाल खड़ा कर दिया... ये(भाजपा) लोग आरक्षण के विरोधी हैं, जातीय जनगणना की बात आती है तो विरोध करते हैं... यह लगभग हर बात का विरोध करते हैं... इस्तीफा तो उन्हें(अमित शाह) दे ही देना चाहिए... पहले ये लोग बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को खत्म करना चाहते थे.... हालांकि जनता और बाबा साहब अंबेडकर के संविधान ने यह होने नहीं दिया... जब तक वे(अमित शाह) इस्तीफा ना दें तब तक अंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली जानी चाहिए।"


परभणी हिंसा प्रभावित पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परभणी हिंसा प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद कहा, "मैंने उन परिवारों से मुलाकात की है और उन लोगों से भी जो मारे गए हैं और जिनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाई, वीडियो दिखाया, फोटोग्राफ दिखाए। यह शत प्रतिशत कस्टोडियल हत्या है... इस युवा को इसलिए मारा गया है क्योंकि वो दलित है और वो संविधान की रक्षा कर रहा था... मैं (कार्रवाई से)संतुष्ट नहीं हूं... इन लोगों को पीटा गया है और यहां हत्या की गई है... ये कोई राजनीति नहीं है... यह न्याय का मामला है... जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू होनी चाहिए।"


मणिपुर में स्थिति अच्छी नहीं: CM एन बीरेन सिंह

मणिपुर CM एन. बीरेन सिंह ने कहा, ''असम और मणिपुर के पुराने संबंध फिर जोर दिए हैं...मणिपुर में स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए वहां आईआरबी ट्रेनिंग नहीं हो पाई। मैंने असम के मुख्यमंत्री से पूछा और वे तुरंत सहमत हो गए। मैं असम सरकार को इसके लिए बहुत धन्यवाद देता हूं..."


महाकुंभ के लिए तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''...महाकुंभ के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां आए हैं...30 पैंटून पुल तैयार किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के द्वारा स्वच्छ गंगा के दर्शन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदूषित पानी नदी में जाने से रोकने के लिए काम किया जा रहा है...स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 बेड का एक अस्थायी अस्पताल स्थापित कर दिया है..."


'दिल्ली की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है'

BJP सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा, "पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के जो हालात बना दिए हैं उससे हमसे ज्यादा जनता चुनाव के लिए आतुर है। आज की स्थिति में दिल्ली की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है, वे चुनाव में अपना जवाब देंगे..."


नई सौगात देने मध्य प्रदेश आ रहे हैं PM मोदी- CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी केन बेतवा लिंक परियोजना की नई सौगात देने मध्य प्रदेश आ रहे हैं, यह नदी जोड़ो अभियान का नया स्वरूप बनेगा... मैं जन अभियान पखवाड़े के तहत सागर जा रहा हूं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां आए हैं, हम उनके साथ मिलकर सागर को नई सौगात देने जा रहे हैं।"


प्रयागराज में CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेला 2025 से पहले प्रयागराज में टेंट सिटी और मेला सर्किट हाउस का निरीक्षण किया।


ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP- गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, "हमने (कांग्रेस ने) अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। वे (भाजपा) दुष्प्रचार और झूठी FIR के जरिए देश का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी INDIA गठबंधन एकजुट होकर मांग कर रही है कि अमित शाह अपने पद से इस्तीफा दें और डॉ. बीआर अंबेडकर के संदर्भ में कहे गए अपमानजनक शब्दों के लिए माफी मांगें।"


अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना

BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "AAP सरकार ने यमुना नदी को इतनी बुरी तरह प्रदूषित कर दिया है, झागदार और जहरीली पानी कर दिया है कि वहां पर पर्व मनाना भी बंद हो गया। मुझे याद है 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे। केजरीवाल जी 10 साल बीत गए और 2025 आने में सिर्फ 10 दिन बचे हैं, क्या यमुना की सफाई हुई? आपने युमना तो साफ नहीं करवाया लेकिन 2025 आ गया है।"


AAP के खिलाफ BJP ने जारी किया आरोप पत्र

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और अन्य पार्टी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया।


कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन है- उपमुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन है। उन्हें हमारी सरकार द्वारा पिछले एक साल में किए गए काम और लोगों में उत्साह और खुशी नहीं दिख रही है। जब भी राष्ट्रहित और जनहित में काम होता है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है। कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन अपना काम करेगा..."


आपके जीवन की नई शुरुआत हो रही है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज आपकी जीवन की नई शुरुआत हो रही है। आपकी वर्षों की मेहनत सफल हुई है। 2024 का ये साल आपको और आपके परिजनों को नई खुशियां देकर जा रहा है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। पिछले 10 वर्षों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थाओं में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। बीते डेढ़ साल में करीब 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है ये अपने आप में रिकॉर्ड है।"


PM मोदी ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए लोगों को रोजगार मेले के तहत नियुक्ति पत्र वितरित किया।


AAP की योजनाएं केवल जनता को झांसा देने के लिए हैं- संदीप दीक्षित

कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने AAP की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर कहा, "जहां तक ​​उनकी महिला सम्मान योजना का सवाल है, उन्होंने इसे पहले क्यों नहीं किया? उन्होंने 2 साल पहले पंजाब में वादा किया था लेकिन एक रुपया भी नहीं दिया, तो जनता उनपर भरोसा क्यों करे? उन्होंने संजीवनी योजना की भी घोषणा की है, मेरे अनुमान के मुताबिक इस पर 22-24 हजार से 32 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे, दिल्ली सरकार के पास इतना पैसा नहीं है, इसलिए ये योजनाएं केवल जनता को झांसा देने के लिए हैं।"


संजय राउत का बयान

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "ये लोकतंत्र की हत्या है जो नियम बनाया गया है कि हम चुनाव आयोग के पास जानकारी नहीं ले सकते हैं। ये तानाशाही है हम क्यों जानकारी नहीं मांग सकते? अगर आप चाहते हैं कि हम आपसे जानकारी नहीं मांगे तो आप पहले EVM हटा दीजिए और बैलेट पेपर से चुनाव करवाए। हम तब कोई जानकारी नहीं मांगेंगे। ये (बीजेपी) लोग संविधान के खिलाफ काम करते हैं।"


PM मोदी ने चौधरी चरण सिंह को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।"


हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा करेंगे राहुल गांधी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 10, जनपथ से रवाना हुए। राहुल गांधी महाराष्ट्र के हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा करेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।


शहजाद पूनावाला का AAP पर निशाना

BJP नेता शहजाद पूनावाला ने AAP की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर कहा, "वे 10 साल तक सत्ता में रहे, लेकिन दिल्ली को प्रदूषण मुक्त नहीं कर सके। वे 2025 तक यमुना को साफ करने, लेकिन नहीं कर सके। वे अच्छे अस्पताल और स्कूल की बात करते थे लेकिन ऐसा नहीं कर सके। और अब वे नए वादे कर रहे हैं। वे 10 साल से क्या कर रहे थे? ये सिर्फ चुनावों के मद्देनजर जनता से किए गए चुनावी वादे हैं।"


महाकुंभ 2025 की तैयारियों तेज

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं।


जगदीप धनखड़ ने चौधरी चरण सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के साथ किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर भारत के सभी किसानों को मेरा नमन। 2001 में सही निर्णय लिया गया और किसान दिवस की शुरुआत की गई और ऐसे महापुरुष के नाम पर यह शुरू किया गया जिन्होंने अपना जीवन किसानों, ग्रामीण जीवन, किसान विकास, देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया। अगले वर्ष किसान दिवस के 25 वर्ष पूरे होंगे, हम सभी को संकल्प लेकर पूरे वर्ष कार्यक्रम करने हैं ताकि हम किसानों के हित को सर्वोपरि रख सकें और मुझे उम्मीद है कि आज देश में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 180 से अधिक संस्थाओं में बड़ी भारी सक्रियता, क्योंकि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, जरूर घोष्ठियां होंगी और उसमें किसानों को आमंत्रित किया गया होगा। विकसित भारत अब हमारा सपना नहीं बल्कि हमारा लक्ष्य है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अगर कोई कृष्ण-अर्जुन की भूमिका निभाएगा तो वह चौधरी चरण सिंह जी की सोच और गांव के किसानों का पसीना होगा।"


महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन ही इसका ऐलान किया था। दोनों योजनाओं के रजिस्ट्रेशन करने के लिए AAP कार्यकर्ता घर-घर आएंगे। महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त में होगा।


क्राइम ब्रांच दर्ज कर सकती है घायल सांसदों के बयान

संसद में हुए धक्का-मुक्की कांड में आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच घायल सांसदों का बयान दर्ज कर सकती है। इस बीच पुलिस ने संसद से CCTV फुटेज इकट्ठा करने की भी कवायद भी तेज कर दी। बता दें कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच की चाणक्यपुरी स्थित ISC यूनिट कर रही है। घायल सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं।


PM मोदी युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

PM मोदी आज 'रोजगार मेला' के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "विकसित भारत के निर्माण में अपने युवा साथियों की सार्थक भागीदारी बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में सुबह करीब 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का सौभाग्य मिलेगा।"

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड