LIVE BLOG

शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, इस शहर में अगले आदेश तक बंद किए गए स्कूल

India News Live: पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6 बजे किरेन रिजिजू और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को औपचारिक चादर सौंपी। इसके अलावा पीएम मोदी इस हफ्ते दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार की शुरूआत कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर किसान नेता डल्लेवाल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...

Follow : Google News Icon  
Winter holidays in Punjab to be extended
ठंड ने बढ़ाई परेशानी | Image: ANI

India News: पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6 बजे किरेन रिजिजू और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को औपचारिक चादर सौंपी। इसके अलावा पीएम मोदी इस हफ्ते दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरूआत कर सकते हैं। व वहीं दूसरी ओर किसान नेता डल्लेवाल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। बता दें कि डल्लेवाल एक महीने से अधिक समय से आमरण अनशन पर हैं।


जामा मस्जिद सर्वे रिपोर्ट को लेकर कोर्ट कमिश्नर का बयान

कोर्ट कमिश्नर ने संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे रिपोर्ट को लेकर कहा, “हम इतना ही बता सकते हैं 40 से 45 पेज की रिपोर्ट है। रिपोर्ट पेश कर दिया गया है। काफी फोटोग्राफी वगैरह की गई थी, इसलिए थोड़ा समय लगता है।”


अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए BJP के चुनाव अधिकारियों का नाम घोषित

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों के नाम की घोषणा की है। लिस्ट में अधिकारियों के नाम दिए गए हैं।


Advertisement

पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर पेश की

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर उनकी ओर से चढ़ाई जाने वाली चादर पेश की। यह भाव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और सद्भाव और करुणा के स्थायी संदेश के प्रति उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है।


शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत

शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत आ गया है। कड़ाके की ठंड के बीच नोएडा में नर्सरी से आठवीं क्लास तक सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए।


Advertisement

PM मोदी और सावरकर पर बयान कांग्रेस नेता उदित राज का बयान

कांग्रेस नेता उदित राज का पीएम मोदी और सावरकर पर बयान दिया। उन्होंने कहा, "छात्रों में क्या मैसेज जाएगा? कितना भी इतिहास को झुठला लें, लेकिन सावरकर ने 6 बार अंग्रेजों से माफी मांगी थी, उनकी पेंशन पर जीवन पाला, वो (सावरकर) तो चाहते ही नहीं थे देश आजाद हो जाए संविधान का विरोध भी उन्होंने किया था। सावरकर के नाम से जो कॉलेज होगा उसको छात्र कैसे याद करेंगे? सावरकर संविधान विरोधी थे, मनुस्मृति वादी थे, मैसेज क्या जाएगा? हम कैसे छात्रों की नर्सरी तैयार करने जा रहे, ये अहम सवाल है। मनमोहन सिंह ने हमारी अर्थव्यवस्था को पटरीपर लेकर आए थे। कॉलेज का नाम सावरकर नहीं, मनमोहन सिंह के नाम पर होना चाहिए। मनमोहन सिंह ने देश के साथ गद्दारी नहीं की थी, ना कोई माफी नहीं मांगी थी।"


BRS नेताओं की हैदराबाद में कल होगी बैठक

BRS MLC के. कविता ने कहा, "हम कांग्रेस सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग को किए गए वादों को पूरा करने की मांग करने जा रहे हैं...हमने कल हैदराबाद के इंदिरा पार्क में एक बैठक की योजना बनाई है, इसमें बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग के नेता शामिल होंगे...हम सरकार से पिछड़े वर्ग के समुदायों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग करेंगे।"


जो आतंकी देश में घुस रहे ये ममता बनर्जी का वोट बैंक हैं: सुकांत मजूमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि जो आतंकवादी देश में घुस रहे हैं यही ममता बनर्जी का वोट बैंक है। इनका काम है मुस्लिम वोटों को ममता बनर्जी के झोले में डालना... इन्हें देश से नहीं बल्कि सरकार बनाने से मतलब है।"


PM मोदी के दृढ़ संकल्प ने धारा 370 को समाप्त कर दिया: अमित शाह

'जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख: सातत्य और संबद्धता का ऐतिहासिक वृत्तांत' पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "धारा 370 और 35A हमारे देश के साथ कश्मीर को एकरूप होने से रोकने वाले प्रावधान थे... प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प ने धारा 370 को समाप्त कर दिया... इससे देश के बाकी हिस्सों के साथ कश्मीर का विकास का अध्याय शुरू हुआ... हमने न केवल आतंकवाद को नियंत्रित किया है, बल्कि मोदी सरकार ने आतंक के इको-सिस्टम को भी घाटी से पूरी तरह समाप्त करने का काम किया है..."


राष्ट्रपति भवन और लाल किला के नीचे शिवलिंग है, दोनों जगह खुदाई कराएं: राशिद अल्वी

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मंदिर-मस्जिद विवाद पर कहा, "संभल के अंदर जो हुआ, उससे ज्यूडिशिरी पर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर-मस्जिद के झगड़े चलते रहेंगे तो देश आगे नहीं बढ़ सकता है। अगर शिवलिंग ही तलाश करना है तो… मैंने तो सपने में देखा, राष्ट्रपति भवन के नीचे भी शिवलिंग है और लाल किला के नीचे भी शिवलिंग है। सरकार को चाहिए, दोनों जगह खुदाई कराएं।"


अमित शाह ने कश्मीर का इतिहास नहीं पढ़ा: राशिद अल्वी

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने अमित शाह के कश्मीर के नाम पर दिए बयान पर कहा, "अमित शाह चाहते हैं कि कश्मीर में फिर सिविल वार हो जाए तो वो नाम बदल सकते हैं। उनकी दिलचस्पी अपने कॉडर को खुश करने की है। तुष्टिकरण का काम बीजेपी करती है। अगर कश्मीर का नाम बदलेंगे तो ये उसका सबसे बड़ा सबूत होगा। आपने कश्मीर का इतिहास नहीं पढ़ा है। भारत आजाद है इसका मतलब ये नहीं कि आप जो चाहेंगे, करेंगे।"
 


भारत समझने के लिए हमारे देश को जोड़ने वाले तथ्यों को समझना होगा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "भारत को समझने के लिए हमारे देश को जोड़ने वाले तथ्यों को समझना होगा। कश्मीर और लद्दाख कहां थे, इसका विश्लेषण करना, इस आधार पर कि किसने शासन किया, यहां कौन रहता था और क्या समझौते हुए, व्यर्थ है और केवल इतिहास की कुटिल दृष्टि वाले इतिहासकार ही ऐसा कर सकते हैं। सभी क्षेत्रों में फैली भारत की 10,000 साल पुरानी संस्कृति कश्मीर में भी मौजूद थी... जब 8000 साल पुरानी किताबों में कश्मीर और झेलम का जिक्र है, तो कोई भी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि कश्मीर किसका है। कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है और हमेशा से रहा है। कोई भी इसे कानून की धाराओं का उपयोग करके अलग नहीं कर सकता। कानून का उपयोग करके इसे अलग करने का प्रयास किया गया लेकिन समय के प्रवाह में उन धाराओं को निरस्त कर दिया गया और सभी बाधाएं दूर हो गईं।"


मैं यह जानकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा: गुकेश डोम्माराजू

विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश डोम्माराजू ने कहा, "मैं यह जानकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूँ कि मुझे प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। मैं भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री को इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। यह पुरस्कार मुझे और अधिक मेहनत करने और 2025 में देश के लिए और अधिक सम्मान हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। यह मेरे, मेरे परिवार और मेरी टीम के लिए बहुत मायने रखता है।"


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने महिला चरखा समिति का किया दौरा

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने महिला चरखा समिति का दौरा किया। उन्होंने कहा, "ये राष्ट्रीय धरोहर है। ऐसी जगहों पर आना ही चाहिए। इससे आपको अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। दिमाग में नई बातें आती हैं।"


BJD राजनीतिक ड्रामा कर रही है: पृथ्वीराज हरिचंदन

ओडिशा सरकार में मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने विपक्ष के नेता नवीन पटनायक द्वारा ओडिशा सरकार से किसानों को मुआवजा देने का आग्रह किए जाने पर कहा, "BJD राजनीतिक ड्रामा कर रही है। जो बात उन्हें 24 साल में याद नहीं आई, आज अचानक उनकी याददाश्त इतनी मजबूत हो गई है कि उन्हें वही बात याद आ रही है। उन्हें यह राजनीतिक नौटंकी बंद कर देनी चाहिए... अच्छा होगा कि वे सरकार द्वारा विकसित ओडिशा के लिए किए जा रहे काम में सहयोग करें..."


AAP और भाजपा दिल्ली की जनता को मुद्दों से भटका रही: संदीप दीक्षित

कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "AAP और भाजपा दिल्ली की जनता को मुद्दों से भटका रही है... दिल्ली की जनता इनसे पूछना चाहती है कि MCD और DDA में क्या-क्या काम हुआ है... अगर जनता विकास देखेगी तो हमेशा कांग्रेस को याद करेगी... दिल्ली के अधिकांश दलित वोटर कांग्रेस के पास आकर खड़े हो गए हैं क्योंकि वे कांग्रेस को अपनी पार्टी मानते हैं... AAP केवल अपना स्वार्थ देखती है..."


मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

हरियाणा सरकार में मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर कहा, "आज हरियाणा के लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि हमारी हरियाणा की बेटी मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह हर हरियाणावासी के लिए गर्व की बात है। मैं मनु भाकर और अन्य जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है, उन्हें बधाई देता हूं... इससे हमारी बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी..."


अर्जुन पुरस्कार मिलने पर पेशेवर मुक्केबाज स्वीटी बूरा क्या बोलीं?

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर पेशेवर मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने कहा, "मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं...मैं देश के लिए और अधिक पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी...अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद मैं बहुत प्रेरित महसूस कर रही हूं, मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं अपने देश का नाम रोशन करती रहूं..."


'हिमाचल में 5 लाख नौकरियों का वादा कर अधिसूचना से डेढ़ लाख नौकरियां खत्म'

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "जिन मुद्दों पर कांग्रेस ने जनमत हासिल किया था मुख्य रूप से उसमें '10 गारंटी' थी... दो साल बाद भी जो गारंटी दी थी, प्रदेश में उसके विपरीत काम हो रहा है। इन्होंने 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही थी लेकिन ये तो भाजपा द्वारा फ्री 125 यूनिट बिजली बंद करने की बात करते हैं... इन सब बातों का कोई अर्थ नहीं है... इन्होंने 5 लाख नौकरियों का वादा किया था लेकिन एक ही अधिसूचना से डेढ़ लाख नौकरियां समाप्त कर दी... ये जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है..."


4,800 हेक्टेयर जमीन किसानों को वापस की जाएगी: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार के कब्जे में रही करीब 4,800 हेक्टेयर जमीन किसानों को वापस की जाएगी...यह एक ऐतिहासिक फैसला है, यह किसानों को राहत देने वाला है..."


आने वाले समय में प्राइवेट के मुकाबले सरकारी अस्पताल बेहतर बनेंगे: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "सभी गरीब लोगों को महाराव भीमसिंह अस्पताल में अच्छा इलाज मिलें। मरीजों की आवश्यकताओं के अनुसार उनकी चिकित्साओं को पूरा किया जा सकें... जो नई बिल्डिंग बनी है उसमें कुछ इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल स्टाफ और उपकरणों की कमी है। उनकी सारी व्यवस्थाएं की जाएगी ताकि एक ही छत के नीचे सभी मरीजों का बेहतर इलाज हो सकें। हमारे चिकित्सकों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है... थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन आने वाले समय में निजी अस्पतालों के मुकाबले सरकारी अस्पताल बेहतर बनेंगे।"


पैरा-एथलीट मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन लाइफटाइम पुरस्कार मिलने पर कार्तिक आर्यन ने जाहिर की खुशी

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अनुभवी पैरा-एथलीट मुरलीकांत पेटकर को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने कहा, "यह खबर सुनकर बहुत-बहुत खुश हूं! उनकी बायोपिक पर काम करते हुए, मुझे उनके जीवन के बारे में इतने विस्तार से और करीब से जानने का मौका मिला कि उनकी जीत मेरे लिए बहुत निजी लगती है। वे अपने जीवन भर अटूट और दृढ़ बने रहे, भले ही नियति ने उन पर कितनी भी चुनौतियां क्यों न थोपी हों। मैं कई खेल हस्तियों से मिला हूं, लेकिन मुरलीकांत सर की खेल भावना और दृढ़ निश्चय बेजोड़ है। इस सम्मान के बारे में सुनना साल की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका है। मुरलीकांत सर, आप हमारे देश के सबसे बेहतरीन चैंपियन हैं - वाकई अपनी तरह के अनूठे।"


AAP नेता संजय सिंह के मानहानि नोटिस पर मनोज तिवारी का बयान

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने AAP नेता संजय सिंह द्वारा उनके खिलाफ मानहानि नोटिस भेजे जाने पर कहा, "हद हो गई कि अब अपराधी मानहानि के नोटिस भेज रहे हैं। ये बहुत अच्छा है क्योंकि अब इसमें और भी बातें होंगी, पूरी जांच होगी और दोषी को सजा मिलेगी... जहां भी चुनाव होता है, वे वहां वोटर बन जाते हैं, क्या हमारे देश का लोकतंत्र इसकी अनुमति देता है?... अगर वे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के बल पर चुनाव जीत रहे थे, जब हमने फर्जी मतदाताओं की पहचान शुरू की तो उनकी परेशानी दिख रही है... क्या संजय सिंह 2024 में ही दिल्ली आए हैं? जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होता है तो वे वहां के वोटर होते हैं, जब दिल्ली में चुनाव होता है तो वे यहां के वोटर होते हैं... अब जांच होगी और सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी..."


AAP भाजपा की बी-टीम है: सुखजिंदर सिंह रंधावा

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "AAP भाजपा की बी-टीम है। शिवराज सिंह चौहान को अगर पत्र लिखना ही था तो वे पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार को लिखते क्योंकि यहां ज्यादा संख्या में किसान हैं। दिल्ली में कितने किसान हैं?.. आज तक केजरीवाल पंजाब के किसानों के पास क्यों नहीं गए हैं? पंजाब के किसान हिन्दुस्तान के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उसमें कोई राजनीति नहीं है..."


AAP का किसान विरोधी घिनोना चेहरा स्पष्ट दिखता है: तरुण चुघ

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "आज देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो पत्र लिखा है उससे AAP का किसान विरोधी घिनोना चेहरा स्पष्ट दिखता है... आज ये स्पष्ट हो चुका है कि AAP ने पिछले 11 सालों में किस तरह किसानों का शोषण किया है... प्रदूषण पर अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया जिससे दिल्ली गैस चैम्बर हो गई है। आज यमुना जहरीली हो गई है... AAP की नीतियां पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं..."


डल्लेवाल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

किसान नेता डल्लेवाल मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा कि उसके अधिकारी और कुछ किसान नेता मीडिया में यह गलत धारणा बना रहे हैं कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने की कोशिश की जा रही है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि वह स्पष्ट करती है कि अदालत ने कभी भी डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने का निर्देश नहीं दिया, बल्कि वह केवल उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और चाहती है कि उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी की तारीख तय की।


मनु भाकर, गुकेश डी समेत अन खिलाड़ियों के लिए खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने ओलंपिक दोहरी पदक विजेता मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन गुकेश डी, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार के लिए खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा की।


CM आतिशी ने किया फ्लाईओवर का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।


'अगर केंद्र सरकार का ब्लू प्रिंट नहीं होता तो...'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "... हम चाहते हैं कि वहां भी शांति बनी रहे और यहां भी... यह (घुसपैठ) BSF का बहुत ही आंतरिक काम है, इसमें केंद्र सरकार का भी एक ब्लू प्रिंट है, अगर केंद्र सरकार का ब्लू प्रिंट नहीं होता तो ऐसा नहीं होता..."


मनोज तिवारी-अमित मालवीय को मानहानि नोटिस भेजने पर बोले संजय सिंह

बीजेपी नेता मनोज तिवारी और अमित मालवीय को मानहानि नोटिस भेजने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "मैंने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है और उन्हें कोर्ट में अपनी कही हुई बातों को साबित करना पड़ेगा। बीजेपी के लोग मेरी पत्नी और मेरे बारे में झूठ फैलाएंगे और वो चाहेंगे कि मैं इस पर कोई कार्रवाई न करूं तो ऐसा नहीं होगा। मैंने उन्हें नोटिस भेजा है ताकि वो अपनी झूठी बातों को कोर्ट में साबित करें.."


बिहार का बहुत शानदार और गौरवशाली इतिहास है- नवनियुक्त राज्यपाल

नवनियुक्त बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "बिहार का बहुत शानदार और गौरवशाली इतिहास है। बिहार के लोगों में जबरदस्त क्षमता है जिससे देश और बिहार दोनों आगे जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने अभी शपथ लिया है कि मैं बिहार के लोगों की सेवा और उनके कल्याण के लिए निरंतर काम करूंगा।"
 


लालू यादव के ऑफर पर क्या बोले नीतीश कुमार?

लालू यादव के वापसी के ऑफर पर सीएम नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'लालू क्या बोल रहे हैं उसे छोड़िए।' लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार वापस आएंगे तो उन्हें माफ कर दिया जाएगा।


लालू यादव के नीतीश की वापसी के न्यौते पर सम्राट चौधरी का बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा, "नीतीश जी लालू जी की नस-नस जानते हैं कि कैसे उन्होंने बिहार को लूटा है। डरी हुई पार्टी(RJD) का क्या है, ये तो डरे हुए लोग हैं। लालू जी डरे हुए हैं कि NDA ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हराया है, ये फिर से हरा देंगे..."


वीरेंद्र सचदेवा का संजय सिंह पर बड़ा आरोप

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "...जब संजय सिंह 2018 में राज्यसभा में गए थे, तो उन्होंने अपने हलफनामे में उल्लेख किया था कि उनका वोट हरि नगर विधानसभा में दर्ज है... वहीं, सुल्तानपुर नगर पालिका की मतदाता सूची में उनका और उनके परिवार का नाम शामिल है...आगामी चुनावों के लिए उनका नाम नई दिल्ली और तिलक नगर विधानसभाओं की मतदाता सूची में भी दर्ज है...चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को इसका संज्ञान लेना चाहिए...4 जनवरी 2024 को अनीता सिंह ने दावा किया था कि सुल्तानपुर विधानसभा से उनका वोट कट गया है. 8 जनवरी 2024 को उन्होंने हलफनामा दिया जिसमें उन्होंने कहा कि उनका वोट सुल्तानपुर विधानसभा में दर्ज है..."


अरविंद केजरीवाल बड़े मुद्दों से भागते हैं- सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "...अरविंद केजरीवाल बड़े मुद्दों से भागते हैं। वह दिल्ली में गंदे पानी, टूटी सड़कों और बिजली की समस्याओं के बारे में कभी बात नहीं करते। वह अपने घोटालों के बारे में कभी बात नहीं करेंगे... प्रधानमंत्री दिल्ली में तीन कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे- द्वारका, नजफगढ़ और डीयू पूर्वी दिल्ली परिसर में एक-एक। प्रधानमंत्री दिल्ली के लोगों के लिए 4500 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी समर्पित करेंगे..."


उत्तराखंड के UCC लागू करने वाला पहला राज्य बनने पर क्या बोले दुष्यंत कुमार?

उत्तराखंड के UCC लागू करने वाला पहला राज्य बनने पर भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा, "मैं इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं... UCC और 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' जैसी कई पहल देश को विकसित भारत की ओर ले जा सकती हैं..."


आज मैं शपथ लूंगा- बोले बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "आज मैं शपथ लूंगा। ये वो लोग हैं - जिनके आशीर्वाद की जरूरत है..."


दिल्ली में 2 बांग्लादेशी नागरिकों समेत चार लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अवैध आव्रजन और फर्जी दस्तावेज रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 बांग्लादेशी नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने इसकी जानकारी दी है। 


बीजेपी नेता पूनावाला ने AAP पर बोला हमला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "आप के अधीन PWD ने अप्रैल 2024 में रामनवमी के दौरान दो मंदिरों को ध्वस्त करने का 'फतवा' जारी किया... गोपाल इटालिया ने मंदिरों को शोषण का घर कहा... पिनाराई विजयन ने सनातन की आलोचना की, और DMK ने भी; सपा नेताओं ने शिवलिंग का मज़ाक उड़ाया, और TMC ने भी उज्जैन महाकाल में की जाने वाली पूजा का मज़ाक उड़ाया। AAP इन सभी के साथ गठबंधन में है... AAP अभी सत्ता में है। योजनाओं की घोषणा करने के बजाय पुजारियों और ग्रन्थियों को पैसे क्यों नहीं दिए जाते?..."


किसान नेता डल्लेवाल मामले पर आज SC में सुनवाई

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। यह सुनवाई डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई संबंधी याचिका पर होगी। बता दें कि डल्लेवाल एक महीने से अधिक समय से आमरण अनशन पर हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी।


PM मोदी दिल्ली चुनाव के लिए इस हफ्ते शुरू कर सकते हैं प्रचार कैंपेन

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है। ऐसे में चुनाव प्रचार भी शु्रू हो चुका है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी इस हफ्ते विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार कैंपेन शुरू कर सकते हैं। 


आज अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजेंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6 बजे किरेन रिजिजू और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को औपचारिक चादर सौंपेंगे। यह चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स 28 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ है।
 

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड