LIVE UPDATES/ सैफ अली खान की हालत में सुधार, अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने किए कई खुलासे
India News Live: सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने के बाद उनकी सर्जरी की गई, जिसके बाद अब उनकी हालत में सुधार है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपना संकल्प पत्र पार्ट 1 जारी किया, जिनमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देना का ऐलान भी किया गया है। पढ़ें हर अपडेट...
- भारत
- 19 min read

सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने के बाद उनकी सर्जरी की गई, जिसके बाद अब उनकी हालत में सुधार है और अब उन्हें ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी बेटी सारा अली खान उनका हाल जानने अस्पताल पहुंची। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र पार्ट 1 जारी किया। इसमें महिलाओं, गरीबों और अन्य वर्गों के लिए कई वादे किए गए हैं, जिनमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की 'महिला समृद्धि योजना' भी शामिल है।
Moradabad : किशोरी से चलती कार में दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
Moradabad News: अनुसूचित जाति की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ चलती कर में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी राशीद के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद वृहस्पतिवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
Delhi Metro News: ग्रीन पार्क स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदा यात्री
दिल्ली मेट्रो का एक यात्री शुक्रवार शाम ग्रीन पार्क स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। DMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम लगभग सात बजकर 49 मिनट पर हुई जिससे ‘येलो लाइन’ पर सेवाएं लगभग 10 मिनट तक प्रभावित रहीं।
Advertisement
खो-खो विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला खो-खो टीम
भारतीय महिला खो-खो टीम बांग्लादेश को 109-16 से हराकर खो-खो विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई। टीम इंडिया की कप्तान प्रियंका इंगले ने कहा, " हमने सभी मैच बड़े अंतर से जीते हैं। मैं एक कप्तान के तौर पर बहुत खुश हूं... हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच अच्छे अंतर से जीतने की कोशिश करेंगे...."
केवल कांग्रेस पार्टी ही लोगों की समस्या दूर कर सकती है- संदीप दीक्षित
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "...दिल्ली की असली जरूरत यहां की हवा है जो यहां का हवा खराब है, यहां का विकास, यहां की सड़कें टूट गई हैं, बसें नहीं मिल रही हैं..लोगों को पानी दिक्कतें हो रही हैं...तो वो कोई काम कर सकता है तो वो केवल कांग्रेस पार्टी कर सकती है.
Advertisement
Mahakumbh 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगाएंगे महाकुंभ में आस्था की डुबकी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज जा रहे हैं। वह कल महाकुंभ में महात्माओं से मुलाकात करने पहुंचेंगे और त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगा सकते हैं। महाकुंभ के पांच दिन हो गए हैं। इस दौरान 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।
सैफ हमले मामले में अब तक 40 से 50 लोगों से पूछताछ
सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस ने अब तक 40 से 50 लोगों से पूछताछ की है। जिसने भी बातचीत की गई उनके स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग सैफ अली खान के परिचित है। वहीं सैफ के स्टाफ से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की गुपचुप सगाई
टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह ने गुपचुप सगाई कर सुर्खियां बटोरी हैं। रिंकू ने उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद और देश की सबसे युवा महिला सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। 25 साल की प्रिया पहले सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं, अब सांसद के साथ-साथ रिंकू सिंह की जीवनसंगिनी भी बनेंगी।
दिल्ली-NCR में हटाया गया GRAP-3, एयर क्वालिटी में सुधार
दिल्ली-NCR के लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार को GRAP-3 के तहत लागू प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया। तेज हवाओं और बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
सैफ की बेटी सारा अली खान पिता को देखने पहुंचीं अस्पताल
अभिनेता सैफ अली खान को हमले के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के बाद उनकी सर्जरी हुई और चाकू का टुकड़ा निकाला गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। आज उनकी बेटी सारा अली खान पिता सैफ को देखने अस्पताल पहुंची।
दिल्ली-NCR में 9:09 बजे होंगे सकट चौथ चांद के दर्शन
संतान की सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति के लिए महिलाओं ने आज सकट चौथ का निर्जला व्रत रखा है। माघ मास की इस पवित्र तिथि पर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। दिल्ली-NCR में चंद्रोदय के समय का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
- नई दिल्ली: रात 09:09 बजे
- नोएडा: रात 09:08 बजे
महिलाएं गणेश पूजन के साथ तिल और गुड़ के लड्डू चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा करेंगी। चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलने की परंपरा है, जिसे माताएं पूरे श्रद्धा भाव से निभाती हैं।
सैफ अली खान पर हमले को लेकर बोले सोनू सूद- 'यह बेहद दुखद घटना'
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर अभिनेता सोनू सूद ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सैफ अली खान का सुरक्षित होना राहत की बात है। मुंबई एक सुरक्षित शहर है, लेकिन इमारतों में सुरक्षा गार्डों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।'
सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने वाला ऑटो ड्राइवर आया सामने
सैफ अली खान के घर घुसकर हमला करने वाला आरोपी अबतक फरार है। सुबह खबर आई कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लेकिन बाद में मुंबई पुलिस ने इसका खंडन करते हुए बताया कि सैफ मामले में अबतक कोई भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। घटना के बाद जिस ऑटो ड्राइवर ने सैफ को लीलावती अस्पताल पहुंचाया था, वो अब सामने आया है। उसने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि घटना के बाद क्या-क्या हुआ।
संभल हिंसा में 2 और गिरफ्तार, कुल 59 आरोपी भेजे गए जेल; 24 पर गैर-जमानती वारंट
संभल हिंसा मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए 2 और आरोपियों मोसिन और हसनैन को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 59 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 19 को नखासा थाना और 40 को कोतवाली संभल से जेल भेजा गया है। पुलिस ने 24 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है। इसके अलावा, 55 बाकी वांटेड आरोपियों के खिलाफ भी NBW जारी करने की प्रक्रिया जारी है।
इस बार तो केजरीवाल का पत्ता साफ- अनुराग ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "...मुझे प्रसन्नता है कि दिल्ली कैंट से युवा भुवन तंवर को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है... न सड़क साफ है, न हवा साफ है, न पानी साफ है और न यमुना साफ है... इस बार तो केजरीवाल का पत्ता साफ है..."
'इमरजेंसी' को लेकर विवाद पर विक्रमादित्य सिंह बोले- बड़ा विवादित मुद्दा...
फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज को लेकर विवाद पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "ये एक बड़ा विवादित मुद्दा है। देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सबका दायित्व बनता है। किस दृष्टि से ये किया जा रहा है वो आने वाले समय में पता चलेगा। निश्चित तौर पर पहले भी इसका कंटेंट विवादित रहा है। इसमें संवेदनशीलता की बहुत आवश्यकता है।"
सैफ अली खान पर हुए हमले पर क्या बोले शाहिद कपूर?
सैफ अली खान पर हुए हमले पर अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा, "यह दुखद घटना है। हम सब बहुत चिंतित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सैफ के स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो। हम सब इस घटना से बहुत हैरान थे।"
सैफ अली खान मेरे मित्र, प्रार्थना है कि वो जल्द ठीक हो जाएं- रवि किशन
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "यह दुखद है। सैफ अली खान मेरे मित्र हैं...मैं प्रार्थना करता हूं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं...इमारत में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और सब उनके साथ हैं..."
शतरंज के विश्व चैंपियन गुकेश डी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में शतरंज के विश्व चैंपियन गुकेश डी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 2024 प्रदान किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 2024 प्रदान किया।
सैफ अली खान का स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर- डॉक्टर
अभिनेता सैफ अली खान की स्वास्थ्य स्थिति पर लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ नीरज ने बताया, "उनका स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर है। उन्हें ICU से एक विशेष कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है।"
छात्रों को मेट्रो के किराए में 50% रियायत देनी चाहिए- केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार का 50-50 वेंचर है...मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है कि हमें छात्रों को मेट्रो के किराए में 50% रियायत देनी चाहिए और इसकी वजह से जो खर्चा आएगा, उसको दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच बराबर वहन किया जाए। यह जनहित का मामला है, इसमें कोई राजनीति नहीं है...मैं उम्मीद करता हूं कि बच्चों और युवाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी इसे जरूर स्वीकार करेंगे..."
'कभी भारत में गाड़ियां न खरीदने का कारण चौड़ी सड़कों का अभाव था'
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कभी भारत में गाड़ियां न खरीदने का एक कारण अच्छी और चौड़ी सड़कों का अभाव था। पिछले वर्ष के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रखे गए थे। आज भारत में मल्टी लेन हाईवे का, एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है..."
पंजाब में इमरजेंसी के विरोध के बाद सिनेमाघरों के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
पंजाब में इमरजेंसी की रिलीज पर अमृतसर के SHO बलजिंदर सिंह औलाख कहते हैं, 'एसजीपीसी द्वारा फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग रोकने के आग्रह के बाद यहां (सिनेमा हॉल में) सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमने सिनेमा हॉल के मैनेजर से भी संपर्क किया, उन्होंने कहा कि उनके पास कोई स्क्रीनिंग नहीं है। हम यहां कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात हैं।'
भारत की ऑटो इंडस्ट्री 12% की दर से आगे बढ़ी- PM
भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12% की दर से आगे बढ़ी है...इतनी कई देशों की आबादी नहीं है जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं।"
भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री भविष्य के लिए तैयार- PM मोदी
भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ज़बरदस्त भी है और भविष्य के लिए तैयार भी है।"
पीएम ने किया भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्घाटन
पीएम मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया।
महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर भड़के दयाशंकर
महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, "महाकुंभ से बड़ा धार्मिक आयोजन दुनिया में नहीं होता। ये सब बयान देकर वो क्या दर्शाना चाहते हैं, वही समझते होंगे। वोट की राजनीति होनी चाहिए लेकिन जहां भारत की संस्कृति और सभ्यता की बात आती है वहां हम सबको एक होकर इसे मज़बूत करने की कोशिश करनी चाहिए।"
'इमरजेंसी' एक प्रोपेगैंडा मूवी- प्रियांक खड़गे
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, "यह 'द कश्मीर फाइल्स' , 'द केरल फाइल्स' की तरह एक प्रोपेगैंडा मूवी है।"
सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले तथाकथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
केजरीवाल ने की मेट्रो किराए में 50% सब्सिडी देने की मांग
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए मेट्रो किराए में 50% सब्सिडी देने की मांग की है।
सैफ अली खान पर हमला: घटना की जांच कर रही पुलिस
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है। पुलिस लगातार घटना की जांच कर रही है। वीडियो मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सैफ अली खान के अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग 'सतगुरु शरण' के बाहर से है। अभिनेता सैफ अली खान घर में घुसपैठिए के साथ हाथापाई के दौरान घायल हो गए थे।
ऐसी फिल्मों से भाईचारे का माहौल खराब होता है- 'इमरजेंसी' रिलीज पर बोली कांग्रेस
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज पर कांग्रेस सांसद और पार्टी के पंजाब प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, "इस प्रकार की फिल्मों में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है...जनता का दिल बहलाने के लिए ऐसी फिल्में बनाना सही नहीं है... सरकारों और सेंसर बोर्ड को ऐसी फिल्मों पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि ऐसी फिल्मों से देश में भाईचारे का माहौल खराब होता है..."
सपा के साथ 'सिचुएशनशिप' में कांग्रेस- शहजाद पूनावाला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि वो समाजवादी पार्टी के साथ 'सिचुएशनशिप' में है… INDI गठबंधन एक 'सिचुएशनशिप' बन चुकी है। हाथ से हाथ तो मिला लिया लेकिन दिल से दिल नहीं मिला...राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति एक अविश्वास प्रस्ताव पहले जनता पारित करती है, फिर इनके घटक दल पारित करते हैं। समाजवादी पार्टी ने इन्हें(कांग्रेस) दिल्ली में छोड़ दिया है।"
सरकार का हर आंकड़ा फर्जी- महाकुंभ पर अखिलेश यादव
महाकुंभ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं। सुनने में आया है कि गोरखपुर वाली ट्रेन खाली गई है। भाजपा का हर आंकड़ा फर्जी है।"
अखिलेश यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं- प्रवीण खंडेलवाल
अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "उनके बयान का कोई आधार नहीं है। दुनिया देख रही है कि महाकुंभ किस तरह लोगों के बीच लोकप्रिय है। देश से ही नहीं विदेश से भी लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत सरकार को नहीं है।"
दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज दोपहर 2 बजे दिल्ली चुनाव 2025 के लिए पार्टी का घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' जारी करेंगे।
सीमेंट फैक्ट्री का एक हिस्सा ढहने से फंसे मजदूर
सुंदरगढ़ के राजगांगपुर में सीमेंट फैक्ट्री का एक हिस्सा कल ढह जाने के बाद मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
परिवार घबराया हुआ है, हमलावर को जल्द पकड़ा जाएगा- सुप्रिया सुले
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर कहा, "यह हमला बेहद चिंताजनक है... परिवार घबराया हुआ है... सैफ अली खान को टांके आए हैं। वह अस्पताल में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है... मैंने मुंबई कमिश्नर और वहां की स्थानीय पुलिस से भी बात की। उन्होंने कहा कि जब से यह घटना हुई है, तब से पूरी पुलिस फोर्स वहां तैनात है और हमलावर को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा..."
3 दिनों में लगभग 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी- CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक खेल महाकुंभ 2025 को संबोधित करते हुए कहा, “...पिछले 3 दिनों में लगभग 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने मां गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाई है। आज हर कोई प्रयागराज आना चाहता है, हर कोई काशी आना चाहता है, हर कोई अयोध्या आना चाहता है। यह प्रधानमंत्री मोदी की विरासत और विकास के विजन का वास्तविक रूप है जिसे आज दुनिया देख रही है...”
परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण दिन- करीना कपूर खान
पति सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर का पहला रिएक्शन आया है जिसमें उन्होंने इस मुश्किल समय में सपोर्ट करने वालों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही इस मामले में उन्हें प्राइवेसी देने की रिक्वेस्ट की है। करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, 'यह हमारे परिवार के लिए एक चुनौतीपूर्ण दिन रहा है और हम अब भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, ऐसे में मैं मीडिया से सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि वे अटकलें लगाने से बचें।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम आपकी चिंता और सपोर्ट की सराहना करते हैं, लेकिन बेवजह की अटेंशन न केवल हमारी सुरक्षा के लिए एक बड़ा जोखिम पैदा कर सकती है। मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि आप हमारी बांउड्रीज का सम्मान करें और हमें परिवार के रूप में संभलने और इस समय को स्वीकार करने के लिए थोड़ा स्पेस दें। मैं इस संवेदनशील समय में आपकी समझ और सहयोग के लिए शुक्रिया अदा करती हूं।'
सैफ अली खान: आरोपी की तलाश में लगाई गईं 20 टीमें
बुधवार देर रात सैफ अली खान के घर में एक अनजान शख्स दाखिल हो गया था। जिसने एक्टर पर चाकू से कई वार किए जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि वो अब खतरे से बाहर हैं। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की तलाश में 20 टीमें लगाई गई हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव नामांकन करने की आखिरी तारीख
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की आज आखिरी तारीख है। राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
पीएम मोदी करेंगे मोबिलिटी एक्सपो का उद्घाटन
आज ऑटो एक्सपो 2025 का आगाज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह साढ़े 10 बजे दिल्ली में भारत के सबसे बड़े मोबिलिटी एक्सपो, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करेंगे।