LIVE BLOG

रमेश बिधूड़ी के बयान पर वीरेंद्र सचदेवा बोले- 'महिलाओं का सम्मान करना सबका दायित्व है, ऐसी टिप्पणी करने से बचें'

India News: पीएम मोदी आज साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। वह रोहिणी के जापानी पार्क में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर बरप रहा है जिसके चलते लोगों का हाल बेहाल है। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi BJP working president Virendra Sachdeva
Delhi BJP working president Virendra Sachdeva | Image: PTI

पीएम मोदी आज साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी आज दिल्ली में 12,000 की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे रोहिणी के जापानी पार्क में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दिल्ली NCR में ठंड का कहर बरप रहा है जिसके चलते लोगों का हाल बेहाल है। 


सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बालकनी का हो रहा रेनोवेशन

मुंबई में सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बालकनी और जहां फायरिंग हुई थी..उस वॉल पर रेनोवेशन किया जा रहा है। स्ट्रांग बाउंड्री और बिश्नोई गैंग द्वारा जहां-जहां गोली चली थी खासतौर पर उसके स्ट्रचकर को लेकर काम हो रहा है। अपार्टमेंट के बालकनी में भी बदलाव किया जा रहा है।


आने वाली फिल्म 'लवयापा' को लेकर आमिर खान का बयान

अभिनेता आमिर खान ने कहा, "मैंने रफ कट देखा है। मुझे यह फिल्म पसंद आई। यह बहुत मनोरंजक है। मोबाइल के कारण आजकल हमारी जिंदगी किस तरह बदल गई है, और इसके कारण हमारे जीवन में क्या दिलचस्प चीजें होती हैं, यह सब इसमें दिखाया गया है। सभी अभिनेताओं ने अच्छा काम किया है। जब मैंने फिल्म देखी और खुशी (कपूर) को देखा, तो मुझे लगा कि मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"


Advertisement

अपनी आने वाली फिल्म 'लवयापा' के बारे में अभिनेता जुनैद खान क्या बोले?

अपनी आने वाली फिल्म 'लवयापा' के बारे में अभिनेता जुनैद खान ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। यह एक बहुत ही रोमांचक फिल्म है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बहुत ही नई तरह की भूमिका है, 'महाराज' से बहुत अलग है। एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण है।"


हरियाणा मिनी सचिवालय में लगी आग

प्रमुख अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित हरियाणा मिनी सचिवालय में आग लगने पर कहा, "...दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं...अग्निशमन अभियान तुरंत शुरू हुआ और आग पर काबू पा लिया गया...आग लगने का कारण अज्ञात है, यह जांच का विषय है।"


Advertisement

भारत दुनिया में ड्रोन टेक्नोलॉजी की राजधानी बन जाएगा: सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर के उद्घाटन पर कहा, "यहां फ्लाइंग क्लब द्वारा ड्रोन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए मैं अपनी ओर से बधाई देना चाहूंगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि साल 2030 तक भारत दुनिया में ड्रोन टेक्नोलॉजी की राजधानी बन जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर बहुत गंभीर है।"


अग्निशमन अभियान तुरंत शुरू हुआ: रणधीर सिंह

प्रमुख अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह ने कहा, "दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन अभियान तुरंत शुरू हुआ और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है, यह जांच का विषय है।"


इस महाकुंभ का नारा है दिव्य, भव्य और डिजिटल कुंभ: प्रशांत कुमार

उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "इस महाकुंभ का नारा है दिव्य, भव्य और डिजिटल कुंभ। इसकी जो परिकल्पना प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है उसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रयागराज कुंभ क्षेत्र में एक साइबर थाना खोला गया है। हमने डिजिटल वॉरियर की एक अवधारणा शुरू की थी जिसके काफी सुखद परिणाम हमें मिल रहे हैं।"


रमेश बिधूड़ी को लेकर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने वायरल वीडियो में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के कथित बयान पर कहा, "मैंने रमेश बिधूड़ी का पूरा बयान नहीं सुना है लेकिन समाज में महिलाओं का अपना विशेष योगदान रहता है और उनका सम्मान करना हम सबका दायित्व बनता है, इस तरह की किसी भी टिप्पणी से बचना चाहिए। लेकिन कांग्रेस को भी अपना दोगला व्यवहार छोड़ने की जरूरत है। जब हमारी सांसद हेमा मालिनी के बारे में बयान आता है तो वे ताली बजाते हैं... लेकिन मैं फिर भी कहता हूं कि किसी को भी महिलाओं के असम्मान के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।"


मणिपुर पुलिस और सेना ने कई सफल संयुक्त अभियान चलाए

भारतीय सेना ने मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कई सफल संयुक्त अभियान चलाए, जिसमें मणिपुर के इंफाल पश्चिम, चंदेल, थौबल, कांगपोकपी और चुरचांदपुर जिलों के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों से 42 हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई।


कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रमेश बिधूड़ी की निंदा की

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने वायरल वीडियो में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के कथित बयान पर कहा, "...यह निंदनीय है। भाजपा को सोचना चाहिए कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में रखना चाहिए या नहीं, यह बहुत निंदनीय है। हम इसकी पुरजोर भर्त्सना करते हैं।"


आज पूरे देश में लोग भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने देश को जो नेतृत्व दिया है...आज पूरे देश में लोग भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं। हमारी भी कोशिश है कि घर-घर तक पहुंचे और लोगों को हमारे साथ जोड़ें...और हमने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है...हम मिलकर देश को तेजी आगे बढ़ाएं...उसके लिए हम सबसे आह्वान करते हैं कि भाजपा के सदस्य बनें, भाजपा के साथ जुड़ें और प्रधानमंत्री मोदी को और ताकत दें ताकि हम देश की सेवा कर सकें..."


हमारा लक्ष्य है कि महाकुंभ भक्तों के लिए सुगम अनुभव हो: पुलिस आयुक्त तरुण गाबा

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने कहा, "हम अलग-अलग अखाड़ों का दौरा करने के साथ साधु-संतों से बातचीत भी कर रहे हैं। हम लगातार जांच कर रहे हैं कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से हो। हमारा लक्ष्य है कि जो भक्तजन महाकुंभ आ रहे हैं उनके लिए ये एक सुगम अनुभव हो।"


नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने जा रही है: सुरेश खन्ना

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "नए संगठन का गठन होने जा रहा है। जनपदों में बहुत से नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने जा रही है और इससे हमारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, हर तरह से पार्टी का विस्तार होगा।"


मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही: रमेश बिधूड़ी

वायरल वीडियो में अपने कथित बयान पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा, "...मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है। कांग्रेस उस समय भी चुप रही जब वह (लालू यादव) उनकी सरकार में मंत्री थे... अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं..."


रमेश बिधूड़ी के कथित बयान पर दिल्ली CM आतिशी का हमला

वायरल वीडियो में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के कथित बयान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "भाजपा महिला विरोधी है, यह जगजाहिर है और यह चिंता की बात है कि इसी भाजपा के हाथ में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था है। रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी यह दिखाती है कि भाजपा की क्या मानसिकता है। अगर भाजपा के नेता जो सांसद रह चुके हैं और दिल्ली चुनाव 2025 के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं, वो महिलाओं के प्रति ये राय रखते हैं, तो भाजपा दिल्ली की महिलाओं को कैसे सुरक्षा देगी?... दिल्ली की महिलाएं आने वाले चुनाव में रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगी..."


10 सालों में AAP ने दिल्ली की स्थिति बदहाल कर दी: प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 10 सालों में AAP ने दिल्ली की स्थिति बदहाल कर दी है। सीवर जाम, वायु प्रदूषण और यमुना प्रदूषण ने एक आपदा जैसी स्थिति पैदा कर दी है। प्रधानमंत्री ने आवाहन किया है कि इस आपदा से अब दिल्ली को मुक्त करना है। दिल्ली वाले भाजपा का समर्थन करेंगे।"


दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए: हर्ष मल्होत्रा ​​

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली को भारत और दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाने के लिए दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए। केंद्र सरकार दिल्ली में यातायात की भीड़ को कम करने और दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, इसलिए आज रिठाला से कोंडली तक मेट्रो परियोजना का शिलान्यास किया गया है और अन्य मेट्रो परियोजनाओं की घोषणा की गई है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं... आपदा सरकार ने 10 साल में कोई काम नहीं किया और अब वे इधर-उधर से श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।"


दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गाली देते रहे पीएम मोदी: अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज प्रधानमंत्री ने 30 मिनट तक बात की और वे दिल्ली की जनता और दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गाली देते रहे - मैं सुन रहा था, बुरा लगा, 2020 में प्रधानमंत्री ने दिल्ली में जो वादा किया था- दिल्ली देहात के लोग आज भी उसके पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं।"


नए साल में नई सरकार बनेगी - तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "... नए साल में नई सरकार बनेगी जहां बिहार की उन्नति और प्रगति की बात होगी... 28 नवंबर को विधानसभा में हमने नॉर्मलाईजेशन को लेकर प्रदर्शन किया था। हमने 2 बार मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी थी क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि कोई भी राजनीतिक दल इस आंदोलन को हाईजैक करें... इस आंदोलन को कुचलने की साजिश हुई थी..."


पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दिल्ली पर आपदा लाने वाले ये झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार उन्हें काम नहीं करने देती...केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती... ये कितने बड़े झूठे हैं...इसका उदाहरण इनका शीशमहल है। आज ही एक बड़े अखबार ने CAG रिपोर्ट के आधार पर शीश महल पर हुए खर्च का खुलासा किया है। जब दिल्ली के लोग कोरोनो से जूझ रहे थे, जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भटक रहे थे। तब इन लोगों का पूरा फोकस अपना शीश महल बनवाने पर था। इन्होंने शीश महल का भारी भरकम बजट बनाया। यही इनकी सच्चाई है... इन्हें दिल्ली के लोगों का कोई परवाह नहीं है। इसलिए आज हर दिल्लीवासी कह रहे हैं... आपदा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे।"


आपदा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद कर दिए- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपदा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद कर दिए। आप-दा वालों को कोई भी दायित्व मिलने का मतलब है... दिल्ली के लोगों को दंड मिलना..."


भाजपा ही दिल्ली का विकास कर सकती है- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमें अपनी दिल्ली को विकसित राजधानी के रूप में विकसित करना है... ये दिल्ली के हर नागरिक की चाह है, हम सभी का सपना है।  21वीं सदी के इस पड़ाव पर मैं दिल्ली से एक विशेष आग्रह करने आया हूं। मैं दिल्लीवासियों से दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके संतानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को अवसर देने का आग्रह करने आया हूं। ये भाजपा ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती है।"


ये 25 साल, भारत को विकसित राष्ट्र बनते हुए देखेंगे- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये 25 साल, भारत को विकसित राष्ट्र बनते हुए देखेंगे। हम उसके भागीदार होंगे। ये भारत को आधुनिकता के एक नए दौर से गुजरते हुए देखेंगे। विकसित भारत के इस सफर का एक बहुत बड़ा पड़ाव जल्द ही आने वाला है। जब भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा।"


PM मोदी ने रोहिणी में जनसभा को किया संबोधित

दिल्ली के रोहिणी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम 2025 में हैं। 21वीं सदी को 25 साल बीत चुके हैं यानी, एक चौथाई सदी गुजर गई है। इस दौरान दिल्ली में नौजवानों की दो या तीन पीढ़ी जवान हो चुकी है। अब आने वाले 25 साल भारत के भविष्य के लिए, दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।"


आज से हमारी सदस्यता अभियान की शुरुआत- मुख्यमंत्री फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "आज से हमारी सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। आज एक साथ हमने 1 लाख बूथों पर सदस्यता मुहिम शुरू की है। मैं खुद नागपुर में सदस्यता अभियान के लिए आया हूं। मैंने नागपुर के 25 गणमान्य लोगों को सदस्य बनाया है। पहले 2 घंटे में करीब 25 हजार लोगों को हमने सदस्य बनाया है। आज 1 लाख लोगों को सदस्य बनाने का हमने तय किया है... पूरे महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का हमारा लक्ष्य है।"


विकसित भारत के लिए विकसित पंचायत होना बहुत जरूरी- धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “विकसित भारत के लिए विकसित पंचायत होना बहुत जरूरी है। हमारे संभलपुर जिले में 138 पंचायत हैं जिसकी क्षमता निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के सपने को पूरा करने के लिए संभलपुर जिले के पंचायती राज व्यवस्था को चुस्त किया जा रहा है।”


मनोज तिवारी का 'आप' सरकार पर आरोप

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "दिल्ली को केंद्र सरकार से कई सुविधाएं दी गई हैं... AAP स्वयं भ्रष्टाचार करती है... हम सातों सांसदों के सुझाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए काफी बेहतर काम कर रहे हैं... आज प्रधानमंत्री मोदी जापानी पार्क में 'नमो भारत कनेक्टिविटी' पर हमारे कार्यक्रम में आ रहे हैं... इसका मूल है कि शहरों की दूरियां कम की जा सकें..."


'दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर परिवहन क्षेत्र को बहुत आगे बढ़ा रहे'

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "मैं दिल्ली के सभी लोगों को बधाई देना चाहती हूं। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर दिल्ली में परिवहन क्षेत्र को बहुत आगे बढ़ा रहे हैं। आज दिल्ली में कृष्णा पार्क से जनकपुरी पश्चिम तक मैजेंटा लाइन के एक नए हिस्से का उद्घाटन हो रहा है। दिल्ली को पूरे NCR क्षेत्र से जोड़ने वाली रैपिड रेल के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के पहले हिस्से का उद्घाटन हो रहा है और रिठाला से कुंडली तक जाने वाली नई मेट्रो लाइन का भी शिलान्यास हो रहा है। पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में परिवहन क्षेत्र का बहुत बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ है। पिछले 10 वर्षों में 200 किलोमीटर मेट्रो लाइन का विस्तार हुआ है। इसके अलावा 250 किलोमीटर मेट्रो लाइन का निर्माण अभी भी चल रहा है.... "


पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन में सफर करते हुए स्कूली बच्चों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद RRTS स्टेशन से न्यू अशोक नगर RRTS स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में सफर करते हुए स्कूली बच्चों से मुलाकात की।


नमो भारत ट्रेन में सफर करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद RRTS स्टेशन से न्यू अशोक नगर RRTS स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में सफर करेंगे।


दिल्ली चुनाव से पहले BJP का AAP पर जोरदार हमला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। ऐसे में अब चुनावी दंगल शुरू हो चुका है। अब भाजपा ने एक पोस्टर जारी कर राजधानी में सत्तारूढ़ 'आप' पर निशाना साधा है।

दिल्ली भाजपा ने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है जिसमें दो तस्वीरें नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में देश की राजधानी दिल्ली हाल-बेहाल नजर आ रही है तो दूसरी में विकसित दिखाई दे रही है। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है- 'AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी।'


बागेश्वर बाबा की कथा में मची भगदड़

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के सत्संग में भगदड़ में शनिवार को भगदड़ मच गई। भीड़ ज्यादा होने के चलते कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं। 


तेजस्वी यादव ने पीके के वैनिटी वैन को लेकर बोला तीखा हमला

पीके की वैनिटी वैन से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'आज तक प्रशांत किशोर ने कभी भी स्पष्टीकरण नहीं दिया कि आखिर अमित शाह ने नीतीश कुमार को क्यों उनके पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया था। वह किसके कहने पर बने थे, यह बात सभी जानते हैं। सीएम ने इस बारे में पहले ही स्पष्ट कर दिया था। लेकिन उनको बताना चाहिए कि अमित शाह क्यों चाहते थे कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) नीतीश कुमार की पार्टी के वह उपाध्यक्ष बने? उन्हीं के कहने पर सीएम ने बनाया भी था। पहले इस बात पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।'

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने आगे कहा,  'वैनिटी वैन में एक्टर्स बैठते हैं। उसमें बैठाने वाले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। हम सभी जानते हैं कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कौन है और एक्टर को बैठाया गया है।' 


वैनिटी वैन के सवाल पर भड़के पीके

अनशन स्थल पर मौजूद वैनिटी वैन को लेकर जब किशोर से सवाल किया गया तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि 'आप वैनिटी वैन के बारे में क्या जानना चाहती हैं? आप देखना चाहती हैं कि मैं कहां शौच करता हूं। ऐसा लगता है कि आपके यह सवाल कि हम शौच कहां जाते हैं बीपीएससी उम्मीदवारों के भविष्य से ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्या आप पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार से उनकी ली जा रही सुविधाओं के बारे में सवाल पूछने की हिम्मत कर पाएंगी?'


दिल्ली में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।  


महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर खुद को भाग्यशाली मानता हूं- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "...मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि आज मैंने महाकालेश्वर  भगवान के दर्शन किए...महाकाल से मेरी ये ही प्रार्थना है कि वे भारत को विकसित भारत बनाने के लिए हम सबको शक्ति प्रदान करें।"


महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे महंत ओम ने क्या कहा?

ई-रिक्शा बाबा' नाम से प्रसिद्ध महंत ओम एक कस्टमाइज्ड थ्री-व्हीलर के साथ दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ 2025 में शामिल होने पहुंचे।  'ई-रिक्शा बाबा' नाम से प्रसिद्ध महंत ओम ने कहा, "दिल्ली से यहां आने में मुझे 12 से 13 दिन लग गए... यह धीमी रफ्तार की गाड़ी है... (गाड़ी में) बिस्तर है, रोजमर्रा का सामान है..." बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन होगा।


दिल्ली में ठंड से हाल बेहाल

राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का कहर जारी है। तापमान गिरने के कारण लोग परेशान हैं और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। 


नमो भारत कॉरिडर के नए फेस का उद्घाटन करेंगे पीएम

पीएम मोदी आज दिल्ली में 12,000 की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे  रोहिणी के जापानी पार्क में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 


नमो भारत कॉरिडर के नए फेस का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार यानि आज साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत कॉरिडोर के अतिरिक्त 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन लगभग 11 बजे होगा और प्रधानमंत्री मोदी साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर की यात्रा करेंगे।
 

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड