हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पहली लिस्ट जारी, 67 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर
India News Update: पीएम मोदी के आज ब्रुनेई दौरे का दूसरा दिन था। आज उन्होंने ब्रुनेई के सुल्तान से मुलाकात की। इसके बाद प्रधानमंत्री सिंगापुर पहुंचे। वहीं राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में दो चुनावी रैलियां की। हरियाणा चुनाव को लेकर BJP ने पहली लिस्ट जारी कर दी।
- भारत
- 14 min read

पैरालिंपिक 2024 रजत पदक विजेता थुलासिमथी मुरुगेसन ने सरकार का किया धन्यवाद
पैरालिंपिक2024 महिला बैडमिंटन एसयू5 स्पर्धा रजत पदक विजेता थुलासिमथी मुरुगेसन ने कहा, "मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं क्योंकि यह मेरा पहला पैरालंपिक है।मैंने अपने देश के लिए रजत पदक जीता... रजत जीतने के बाद, मैं अपने प्रदर्शन से निराश थी लेकिन मुझे लगता है कि मैंने अपनी कड़ी मेहनत से अनुभव प्राप्त किया है और मैं यह पदक अपने पिता को समर्पित करूंगी, जिन्होंने मुझे खेलने के लिए प्रेरित किया और बचपन से ही मुझे प्रशिक्षित भी किया... यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, इस पदक के पीछे एक पूरी टीम है। मैं तमिलनाडु सरकार- उदयनिधि स्टालिन और सदस्य सचिव को भी धन्यवाद देना चाहूंगी..."
PM मोदी ने पैरालिंपिक विजेताओं को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले अजीत सिंह यादव, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और दीप्ति जीवनजी से टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश के युवाओं को प्रेरित किया है और यह उनका योगदान है कि विभिन्न खेल लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। पीएम ने खिलाड़ियों से यह भी कहा कि वे अपने पदकों के रंग की चिंता किए बिना अपनी जीत का जश्न मनाएं क्योंकि उनमें से सभी ने देश को गौरवान्वित किया है।
Advertisement
राज्यपाल सीवी बोस ने मोमबत्ती जलाकर कोलकाता रेपकांड के विरोध का समर्थन किया
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन की लाइटें बंद करके मोमबत्ती जलाकर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या की घटना के विरोध में विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या की घटना के विरोध के प्रतीक के रूप में पश्चिम बंगाल राजभवन की लाइटें बंद कर दी गईं।
हमारी सरकार ने 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी: CM साय
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, "राज्य में 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों से वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने के बाद पहला काम यह सुनिश्चित करना होगा कि पीएम आवास योजना के 18 लाख लाभार्थियों को उनके घर मिलें… हमारी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली और 14 दिसंबर 2023 को पहली कैबिनेट में ही हमारी सरकार ने 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दे दी..."
Advertisement
अंबाला कैंट से चुनाव लड़ने पर क्या बोले अनिल विज?
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अंबाला कैंट निर्वाचन क्षेत्र से नामित होने पर भाजपा नेता अनिल विज ने कहा, "मैं और अधिक काम करूंगा, लोगों का और विश्वास जीतूंगा, पार्टी को और ज्यादा आगे लेकर जाएंगे और कड़ी मेहनत करेंगे...'काम किया है, काम करेंगे' यह मेरा मुख्य नारा रहा है।"
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुल 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
भारी बारिश के कारण नाले में गिरी 6 साल की बच्ची
भारी बारिश के कारण एक 6 साल की बच्ची नाले में गिरी। DCP पश्चिम ओमवीर सिंह ने कहा, "यह घटना करीब 4 बजे हुई। बहुत तेज बारिश हुई थी और बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और फिसल कर पानी में गिर गई...बच्ची को रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।"
वार्ड नंबर 29 से बीजेपी उम्मीदवार अंजू देवी जीतीं
एमसीडी वार्ड समिति चुनाव में जीत पर नरेला जोन वार्ड नंबर 29 से बीजेपी उम्मीदवार अंजू देवी ने कहा, "मैं पार्टी नेतृत्व और मेरे क्षेत्र के सभी पार्षदों को धन्यवाद देना चाहता हूं। पार्षद पिछले 2 साल से फंड के लिए संघर्ष कर रहे हैं अब जब स्थायी समिति का गठन होने जा रहा है, तो हम अपनी चिंताओं को वहां उठा सकेंगे..."
एमसीडी वार्ड समिति चुनाव में वार्ड नंबर 31 से बीजेपी की जीत
एमसीडी वार्ड समिति चुनाव जीतने पर नरेला जोन वार्ड नंबर 31 से बीजेपी उम्मीदवार बबीता ने कहा, "इस जीत का श्रेय हमारे सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, भाजपा पार्टी और नरेला जोन के सभी पार्षदों को जाता है।"
हरियाणा को लेकर BJP मुख्यालय में बड़ी बैठक जारी
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में बड़ी बैठक जारी। यह बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में की जा रही है। संगठन महामंत्री बीएल संतोष, धर्मेंद्र प्रधान, बिप्लब देव, सुरेंद्र नागर बैठक में मौजूद हैं।
दिल्ली समेत अन्य जगहों पर बारिश की वजह से जलजमाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। गुरुग्राम के कई इलाकों में आज भारी बारिश के बाद जलभराव देखा गया।
सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी के लखनऊ में आज सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के सूर्या ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए।
नए दलबदल विरोधी विधेयक पर क्या बोले सीएम सुक्खू?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा पारित नए दलबदल विरोधी विधेयक पर कहा, "वे इस तरह के भ्रष्ट आचरण के माध्यम से राजनीतिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए ये बिल लाना जरूरी था। हमारी विधानसभा ने आज इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया है...''
अपराध बुलेटिन जारी करते हैं तेजस्वी: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "वे अपराध बुलेटिन जारी करते हैं लेकिन उन्हें अपराधों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में भी बताना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष को यह बताना चाहिए कि कितने मामलों पर कार्रवाई हुई और कितनो पर नहीं हुई। उन्होंने आज अपने विधायकों के साथ बैठक की है, उन्हें यह स्पष्ट घोषणा करनी चाहिए थी कि वे किसी अपराधी विधायक को टिकट नहीं देंगे।"
हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "जब हमारी सरकार बनी थी प्रदेश की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। प्रदेश आर्थिक संकट से गुजर रहा था जिसका मुख्य कारण था कि भाजपा द्वारा चुनावों से पहले फ्रीबीज (मुफ़्तखोरी) बांट दी गई..."
अखिलेश का CM योगी पर हमला
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि संविधान खतरे में है। अधिकार छीने जा रहे हैं। कोई कल्पना कर सकता था कि जाति और धर्म को देख कर तबादले किए जा रहे हैं। आज महिलाओं के उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है...जब इतने ही नाम बदले जा रहे हैं तो मुख्यमंत्री(योगी आदित्यनाथ) भारतीय जनता पार्टी का भी नाम बदल दें उसे भारतीय जोगी पार्टी बना दें।"
भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिंगापुर के एक होटल में भारतीय समुदाय द्वारा स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम और सिंगापुर के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। वे सिंगापुर के व्यवसायियों से भी मिलेंगे।
सिंगापुर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात करेंगे और सिंगापुर के नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह सिंगापुर के व्यवसायियों से भी मिलेंगे।
रामबन में राहुल गांधी की रैली
रामबन में रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "एक बात तो मान लीजिए कि यहां कांग्रेस पार्टी की गठबंधन की सरकार आने वाली है। यह निश्चित है यह होने जा रहा है। हमारा पहला काम सभी सरकारी रिक्तियों को भरना और आयु सीमा को 40 साल करना होगा। हम दैनिक वेतन भोगियों को नियमित और स्थायी करेंगे और उनकी आय बढ़ाएंगे"
सूरत में बाढ़ जैसे हालात
गुजरात के सूरत में भारी बारिश के कारण सूरत में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
फारूक अब्दुल्ला का बयान
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर कहा, "मैं उनसे मिलने जा रहा हूं। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच जो गठबंधन हुआ है, उसमें हम कामयाब होंगे। ये हमारे पूरे देश के लिए बड़ी आवाज है, उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो कहते थे कि हम पाकिस्तानी हैं, खालिस्तानी हैं, मुझे उम्मीद है कि भारत के लोग समझेंगे कि हम चाहते हैं कि राज्य तरक्की करें और इस मुश्किल से बाहर आए। मैंने पहली बार राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनते देखा है, हमें इसमें राज्य का दर्जा वापस लाना है और हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। ये (कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन) मजबूरी नहीं बल्कि जरूरत है, हमें सबको साथ लेकर चलना है।"
हिमाचल की आर्थिक स्थिति खराब दौर से गुजर रही- जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "हिमाचल प्रदेश में हर महीने 2000 करोड़ रुपए की देनदारी सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों की आती है। आज 4 तारीख हो गई है लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, पेंशन नहीं मिली। प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब दौर से गुजर रही है।"
सिंगापुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान से सिंगापुर के लिए रवाना हुए।
राहुल गांधी से मिले बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट
पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।
ब्रुनेई में क्या बोले पीएम मोदी?
ब्रुनेई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत और ब्रुनेई के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। इस वर्ष हम अपने राजनीतिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हमने अपने संबंधों को एन्हांस पार्टनरशिप का दर्जा देने का निर्णय लिया है। हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक दिशा देने के लिए सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। हम आर्थिक, वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने कृषि, उद्योग, फार्मा और स्वास्थ्य के साथ-साथ फिनटेक और साइबर सुरक्षा में आपसी सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है... रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए हमने रक्षा उद्योग प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की संभावनाओं पर सकारात्मक रूप से विचार किया। अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए हमने उपग्रह विकास, रिमोट सेंसिंग और प्रशिक्षण पर सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी के लिए जल्द ही सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी..."
ब्रुनेई के सुल्तान ने किया पीएम मोदी का स्वागत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने ट्वीट किया, "ब्रुनेई के महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और उनके करीबी परिवार के सदस्यों ने इस्ताना नुरुल ईमान में पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।"
आगरा के कई इलाकों में जलभराव
उत्तर प्रदेश के आगरा में कल रात हुई तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तमिलनाडु में ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत
तमिलनाडु के कोवलम में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार के ट्रक से टकरा जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। ट्रक खराब होने के कारण उसे सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। घटना चेन्नई ईस्ट कोस्ट रोड पर सेम्मनचेरी कुप्पम बस स्टैंड के पास हुई।
स्वर्ण मंदिर में मनाया जा रहा श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश उत्सव
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है।
मुंबई के मलाड में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत
मुंबई के मलाड इलाके में बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। मुंबई पुलिस के मामले को लेकर बताया कि आरोपी ड्राइवर घायल महिला को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मलाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।
बहराइच में भेड़ियों की तलाश जारी
बहराइच में वन विभाग के महाप्रबंधक संजय पाठक ने भेड़िया तलाश अभियान पर बताया, "हम ट्रैक कर रहे हैं। (रात भर) कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। कल रात ड्रोन के जरिए भेड़िये की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह कहीं नहीं दिखा, तलाश जारी है।"
दिल्ली के मालवीय नगर में फायरिंग
दिल्ली के मालवीय नगर में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति पर गोली चलाई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित के चाचा ज्ञानचंद ने बताया, "घटना कल रात करीब 9:30 बजे की है। कार में सवार होकर तीन-चार लोग आए। उन्होंने गोलियां चलाईं। घायल (विकास) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
जम्मू-कश्मीर में रैलियां करेंगे राहुल गांधी
जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वह नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC)-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए मैदान में उतरेंगे। जम्मू कश्मीर में पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को होना है।
पीएम मोदी के ब्रुनेई दौरे का दूसरा दिन
पीएम मोदी के ब्रुनेई दौरे का आज दूसरा दिन हैं। आज वह ब्रुनेई के सुल्तान से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे। इसके बाद वह आज ही सिंगापुर के लिए भी रवाना हो जाएंगे।