अपडेटेड 3 September 2024 at 23:40 IST
पीएम मोदी ने पैरालंपिक चैंपियनों से की बात
India News Live: पीएम मोदी आज विदेश यात्रा के लिए रवाना होने वाले हैं। वह अगले तीन दिनों में ब्रुनेई और सिंगापुर का दौरा करेंगे। वहीं, बंगाल विधानसभा में आज सरकार की ओर से एंटी रेप बिल पेश किया जाएगा। हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट तैयार हो गई है, जिसे जल्द जारी किया जा सकता है।
- भारत
- 20 min read

3 September 2024 at 23:40 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीप्ति जीवनजी को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट ने पेरिस 2024 पैरालिंपिक में महिलाओं की 400 मीटर - टी20 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर दीप्ति जीवनजी को बधाई। उन्होंने कई प्रतिकूलताओं के बावजूद लचीलापन और समर्पण का प्रदर्शन किया है। मैं भविष्य में उनकी और भी उच्च उपलब्धियों की कामना करती हूं।
3 September 2024 at 23:39 IST
पीएम मोदी ने दीप्ति जीवनजी को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक 2024 में महिलाओं की 400 मीटर टी20 में शानदार कांस्य पदक जीतने के लिए दीप्ति जीवनजी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीप्ति अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका कौशल और दृढ़ता सराहनीय है।
Advertisement
3 September 2024 at 23:36 IST
पेरिस पैरालंपिक: दीप्ति जीवनजी ने कांस्य पदक जीता
दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा के फाइनल में 55.82 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर अपना पहला पैरालंपिक पदक जीता। इस जीत के साथ, वह पेरिस पैरालंपिक 2024 में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला ट्रैक एथलीट बन गईं।
3 September 2024 at 22:32 IST
बहराईच में भेड़िये को पकड़ने के लिए ड्रोन से निगरानी
उत्तर प्रदेश: जिले में भेड़िये के आतंक के बीच वन विभाग बहराईच के महसी टेपरा गांव में इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग किया।
Advertisement
3 September 2024 at 22:33 IST
पीएम मोदी ने पैरालंपिक चैंपियनों से की बात
पीएम नरेंद्र मोदी पोस्ट, "ब्रुनेई दारुस्सलाम में दिन भर के कार्यक्रमों के बाद हमारे पैरालंपिक चैंपियनों को फोन किया और उन्हें बधाई दी। भारत को हमारे एथलीटों पर गर्व है!
3 September 2024 at 21:57 IST
नुआखाई के लिए बहुत-बहुत बधाई- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
नुआखाई कार्यक्रम पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "नुआखाई कार्यक्रम सुबह से चल रहा है और यहां लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 5 दिन पहले इतना उत्साह है तो गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन 8 तारीख को नुआखाई है तो उस दिन कितना उत्साह होगा। इसका अंदाजा आप आज से लगा सकते हैं....सबको इस नुआखाई के लिए बहुत-बहुत बधाई। छत्तीसगढ़ में नुआखाई का बहुत महत्व है। नुआखाई के दिन नए फसल का भोग अपने इष्ट, भगवान जगन्नाथ, मां दुर्गा को चढ़ाते हैं और उनसे कामना करते हैं कि सबसे के घर सालभर तरक्की हो।
3 September 2024 at 21:56 IST
गौतम गंभीर ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आज गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
3 September 2024 at 21:14 IST
करोड़ों की संख्या में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है- सम्राट चौधरी
बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "सदस्यता अभियान के तहत बिहार में बीजेपी के करोड़ सदस्य बनाने हैं। इस अभियान के लिए सभी विधायकों से आग्रह किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लक्ष्य तय करके आगे बढ़िए और करोड़ों की संख्या में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है।
3 September 2024 at 21:14 IST
कांग्रेस पार्टी का जाति जनगणना को लेकर स्टैंड बहुत स्पष्ट- जिग्नेश मेवाणी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का जाति जनगणना को लेकर स्टैंड बहुत स्पष्ट है। इस मुल्क में दलित, OBC, आदिवासी..किसकी कितनी आबादी है वो सबको जानने का पूरा अधिकार है। मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि जाति जनगणना इसलिए भी होना चाहिए क्योंकि पता चले कि ST/SC, OBC, अल्पसंख्यक यदि 85% हैं तो क्या हिंदुस्तान के 85% जमीन उनके पास हैं?...क्या बजट का 85% हिस्सा उनके पास पहुंचता है...इसलिए ये होना चाहिए..हम आने वाले दिनों में जाति जनगणना करवा के रहेंगे।
3 September 2024 at 20:34 IST
BJP विधायकों ने की सीएम ममता के इस्तीफे की मांग
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले पर सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा विधायकों ने आज कोलकाता में राज्य विधानसभा से विरोध मार्च निकाला।
3 September 2024 at 20:13 IST
Atlas Cycle के पूर्व अध्यक्ष Salil Kapoor ने खुद को गोली मारी
एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर की डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है. एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, कुछ लोगों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।
3 September 2024 at 19:59 IST
भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल हुए।
3 September 2024 at 19:50 IST
CM धामी 'जागर ढोल संस्कृति महोत्सव' में हुए शामिल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'जागर ढोल संस्कृति महोत्सव' में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "इस अवसर पर हम सब एक संकल्प ले कि हम अपने लोक संस्कृति को सहेजकर रखेंगे और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाएंगे।
3 September 2024 at 19:02 IST
कांग्रेस में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है - अनिल विज
भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि कल तक भूपेंद्र हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के सभी नेता यह दावा कर रहे थे कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए इतने उम्मीदवार हैं, लेकिन अब लोग पूरे नहीं हो रहे तो वे बाहर से लोगों को ला रहे हैं। हमेशा कमजोर व्यक्ति ही सहारा लेता है, हरियाणा में कांग्रेस बहुत कमजोर है, उनमें अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है।
3 September 2024 at 18:53 IST
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में चल रही है।बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा और अन्य उपस्थित थे।
3 September 2024 at 18:07 IST
कोलकाता: संदीप घोष को 8 दिन की पुलिस हिरासत
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल वित्तीय अनियमितता मामला: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को कोलकाता में अलीपुर जज कोर्ट से ले जाया गया। अदालत ने मामले में संदीप घोष और तीन अन्य को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
3 September 2024 at 18:06 IST
कोलकाता: महिला डॉक्टर की हत्या-रेप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
3 September 2024 at 18:04 IST
पीएम मोदी ने ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए कार्यालय का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान में भारतीय उच्चायोग के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।
3 September 2024 at 17:01 IST
सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही- विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 9 नक्सलियों के मारे जाने पर कहा, "जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है, हमारे जवान लड़ रहे हैं। हम अपने जवानों की बहादुरी को सलाम करते हैं। अभी 9 नक्सली मारे गए हैं, हम अपने जवानों की इस बहादुरी के लिए उन्हें सलाम करते हैं, बहुत जल्द इस राज्य से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा।
3 September 2024 at 16:57 IST
प्रधानमंत्री का संकल्प किसानों की आय दोगुनी करना- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री का संकल्प किसानों की आय दोगुनी करना और विकसित भारत के लिए कृषि का विकास और किसानों की समृद्धी है, इस दिशा में कई योजनाएं बनाई जा रही हैं, इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण योजना और पोर्टल का शुभारंभ किया गया है... फसल कटाई के बाद हमारे पास कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था जहां फसल की उपज को स्टोर किया जा सके, इसके लिए प्रधानमंत्री ने कोविड के दौरान एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की घोषणा की थी। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 78 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और 75 हजार ऐसी संरचनाएं बनाई गई हैं और यह फंड 4 नए विस्तार के साथ लगातार आगे बढ़ेगा, यह पोर्टल इसलिए लॉन्च किया गया है ताकि जो व्यक्ति इसमें निवेश करे उसे निवेश से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह मिल जाए।
3 September 2024 at 16:37 IST
भव्य स्वागत के लिए क्राउन प्रिंस का धन्यवाद- पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "ब्रुनेई दारुस्सलाम में उतरा। हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों की आशा है, विशेष रूप से वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने में। मैं हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस हिज रॉयल हाईनेस प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह को धन्यवाद देता हूं।
3 September 2024 at 15:53 IST
दिल्ली शराब घोटाले में CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी
Delhi liquor scam: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े CBI के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 11 सितंबर तक बढ़ा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे।
3 September 2024 at 15:23 IST
ब्रुनेई में PM मोदी को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। एक विशेष सम्मान के रूप में, प्रधानमंत्री का ब्रुनेई दारुस्सलाम में क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।
3 September 2024 at 15:20 IST
PM मोदी ब्रुनेई पहुंचे, क्राउन प्रिंस ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। एक विशेष सम्मान के रूप में, प्रधानमंत्री का ब्रुनेई दारुस्सलाम में क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने स्वागत किया।
3 September 2024 at 14:13 IST
BJP के साथ गठबंधन के सवाल पर महबूबा मुफ्ती का बयान
BJP के साथ गठबंधन के सवाल पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने कहा, "बिल्कुल नहीं... हमने भाजपा के साथ जम्मू-कश्मीर के मसले के हल के लिए हाथ मिलाया था। हमें लगता था कि वाजपेयी जी की बात को आगे चलाएंगे लेकिन आज भाजपा ने सब तितर-बितर कर दिया।"
3 September 2024 at 14:12 IST
दंतेवाड़ा में मारे गए 9 नक्सली
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए। IG बस्तर पी सुंदरराज ने यह जानकारी दी।
3 September 2024 at 14:10 IST
बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी का बयान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "डॉक्टर की मौत 9 अगस्त को हुई। मैंने मृतक डॉक्टर के माता-पिता से उसी दिन बात की जिस दिन घटना हुई, उनके घर जाने से पहले उन्हें सारा ऑडियो, वीडियो, CCTV फुटेज सब कुछ दिया गया ताकि उन्हें सब पता चल सके। मैंने उनसे साफ कहा कि मुझे रविवार तक का समय दें, अगर हम तब तक सभी को गिरफ्तार नहीं कर पाए तो मैं खुद सोमवार को इसे CBI को सौंप दूंगी। पुलिस ने 12 घंटे में मुख्य आरोपी को पकड़ लिया, मैंने पुलिस से कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाएं और फांसी की सजा के लिए आवेदन करें लेकिन मामला CBI को दे दिया गया। अब हम CBI से न्याय की मांग कर रहे हैं। हम शुरू से ही फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।"
3 September 2024 at 12:59 IST
हमारे सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव- सीएम योगी
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आज लखनऊ में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। हमारे सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव भी हैं। आम जनमानस राष्ट्र नायक के रूप में उनका सम्मान करता है। कार्यक्रम में अपने शौर्य का प्रदर्शन करने वाले सैन्य बलों के बहादुर जवानों को हृदय से बधाई एवं समारोह के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं! जय हिंद!"
3 September 2024 at 12:47 IST
AAP हरियाणा की 90 सीटों पर लड़ने को तैयार- सुनील गुप्ता
AAP हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, "आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार हम सभी 90 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। हर विधानसभा में हमारी बैठकें हो रही हैं, हम लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। हम 15 दिनों में 40 और कार्यक्रम आयोजित करेंगे। आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर पूरी तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी बहुमत की सरकार बनाने के लिए, व्यवस्था परिवर्तन के लिए, भाजपा की अहंकारी और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष कर रही है।" हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह फैसला हाईकमान करेगा।"
3 September 2024 at 12:45 IST
गोवा में BJP के सदस्यता अभियान की शुरुआत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पार्टी के सदस्यता अभियान पर कहा, "भाजपा का सदस्यता अभियान कल से शुरू हुआ। आज गोवा प्रदेश कार्यालय में मैंने, प्रदेश अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं ने इसकी शुरुआत की है। सभी लोग इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं। मुझे उम्मीद है कि गोवा के 50% मतदाता भाजपा के प्राथमिक सदस्य के रूप में जुड़ेंगे और हम अपना लक्ष्य पूरा करेंगे। कार्यकर्ताओं के प्रयास से हम अपना लक्ष्य जरूर पूरा करेंगे।"
3 September 2024 at 12:42 IST
बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पेश
ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन एंटी रेप बिल पेश कर दिया है। बिल में रेप के दोषियों के लिए दस दिन में फांसी का प्रावधान है।
3 September 2024 at 11:41 IST
MVA के बीच बहुत जल्द सीट शेयरिंग होगी- आनंद दुबे
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, "दोनों (सीट शेयरिंग और CM चेहरा) विषयों पर चर्चा चल रही है, सीट शेयरिंग जल्द ही होगी और मुख्यमंत्री चेहरे पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा। इस समय पूरा माहौल महाविकास अघाड़ी के पक्ष में है। जिस तरह से हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया गया, महाराष्ट्र इसे कभी नहीं भूलेगा। हमें विश्वास है कि जैसे ही त्योहार खत्म होंगे, हम आपको सीट शेयरिंग और CM चेहरे के बारे में बताएंगे। बहुत जल्द सीट शेयरिंग होगी और फॉर्मूला सभी को पसंद आएगा, महाराष्ट्र की जनता इसे पसंद करेगी।"
3 September 2024 at 11:39 IST
RJD-कांग्रेस आरक्षण के खिलाफ- नित्यानंद राय
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "मैं लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से कहना चाहता हूं कि जब लोकसभा में आरक्षण पर चर्चा हो रही थी और मंडल कमीशन ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी, तब तत्कालीन कांग्रेस नेता राजीव गांधी ने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का विरोध किया था। राजद और कांग्रेस आरक्षण के खिलाफ हैं। भाजपा ने जनसंघ के जमाने से आरक्षण नीति को स्वीकार किया है, PM मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर आरक्षण नीति को और मजबूत किया है।"
3 September 2024 at 11:37 IST
सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, 2 घायल
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को जोरदार टक्कर दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोंदिया के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने 2 सितंबर की यह घटना बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर इसमें कर रही हैं।
3 September 2024 at 10:56 IST
BJP के सदस्यता अभियान पर क्या बोले अजय राय?
BJP के सदस्यता अभियान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "ये प्रोपेगेंडा है। जब एक बार कोई पार्टी का सदस्य बन जाता है, बार-बार सदस्यता थोड़ी ली जाती है। जनता को भ्रमित करने के तरीके हैं।"
3 September 2024 at 10:53 IST
सेना ने अपनी ताकत का लोहा दुश्मन को मनवाया- CM योगी
लखनऊ में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेना ने अपनी ताकत का लोहा हमेशा दुश्मन को मनवाया है। देश के अंदर भी सम और विषम परिस्थिति में अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन दिया है। हमारे देश की सीमाएं आज सुरक्षित हैं और हम हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।
3 September 2024 at 10:50 IST
त्रिपुरा में BJP का सदस्यता अभियान शुरू
त्रिपुरा में BJP का सदस्यता अभियान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस दौरान, "आज से हमारे राज्य में सदस्यता अभियान शुरू हुआ है। अभी हमारा लक्ष्य देश में 10 करोड़ लोगों को सदस्यता दिलाने का है। त्रिपुरा में हमने 12 लाख का लक्ष्य रखा है। देश को आगे बढ़ाने के लिए सबको एक साथ आना चाहिए।"
3 September 2024 at 09:41 IST
कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का धरना जारी
कोलकाता के लाल बाजार इलाके में जूनियर डॉक्टरों का धरना जारी है। एक जूनियर डॉक्टर का कहना है, "हम तब तक यहीं बैठे रहेंगे जब तक पुलिस आयुक्त यहां आकर अपना इस्तीफा नहीं दे देते। हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक हम पुलिस आयुक्त से नहीं मिल लेते।"
3 September 2024 at 09:39 IST
आंध्र प्रदेश: बाढ़ प्रभावितों को पहुंचाई गई आवश्यक वस्तुएं
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में NDRF की टीम केंद्रीय बल के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रही है।
3 September 2024 at 08:21 IST
तीन दिवसीय विदेश दौरे के लिए रवाना हुए PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वह 3-4 सितंबर को ब्रुनेई का दौरा करेंगे। इसके बाद वह वहां से सिंगापुर जाएंगे।
3 September 2024 at 08:08 IST
जातीय जनगणना पर ओम प्रकाश राजभर का बयान
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “जातीय जनगणना की बात मोहन भागवत ने कही है। हम उनका समर्थन करते हैं। NDA गठबंधन में जातीय जनगणना होगी।”
3 September 2024 at 07:52 IST
बुलडोजर एक्शन पर SC की टिप्पणी पर मायावती की प्रतिक्रिया
BSP प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "देश में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कानून के तहत होनी चाहिए और इनके अपराध की सजा उनके परिवार व नजदीकी लोगों को नहीं मिलनी चाहिए। यह सब हमारी पार्टी की रही सरकार ने ’कानून द्वारा कानून का राज’ स्थापित करके भी दिखाया है। बुलडोजर का भी इस्तेमाल अब माननीय सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय के मुताबिक ही होना चाहिए। हालांकि उचित तो यही होगा कि इसका इस्तेमाल करने की जरूरत ही न पड़े क्योंकि आपराधिक तत्वों को सख्त कानूनों के तहत भी निपटा जा सकता है। जबकि आपराधिक तत्वों के परिवार और नजदीकियों पर बुलडोजर का इस्तेमाल करने की बजाय सम्बन्धित अधिकारियों पर ही कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जो ऐसे तत्वों से मिलकर, पीड़ितों को सही न्याय नहीं देते हैं। सभी सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें।"
3 September 2024 at 07:21 IST
बहराइच: भेड़िए के हमले में 5 साल की बच्ची घायल
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक जारी है। सीएचसी प्रभारी महसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात भेड़िये के हमले से पांच साल की बच्ची घायल हो गई। बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी महसी भेजा गया।
3 September 2024 at 07:19 IST
आज बंगाल विधानसभा में पेश होगा एंटी रेप बिल
पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। इस दौरान ममता सरकार की ओर से विधानसभा में एंटी रेप बिल पेश किया जाएगा। बिल में रेप के दोषियों को मौत की सजा देने का प्रावधान है। इस बिल पर ममता सरकार को बीजेपी का भी साथ मिलेगा। BJP नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि हमने फैसला किया है कि ममता बनर्जी के इस विधेयक का समर्थन करेंगे।
3 September 2024 at 07:19 IST
PM मोदी सिंगापुर और ब्रुनेई की यात्रा पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन के विदेश दौरे पर रहने वाले हैं। वह ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा करेंगे। 3 से 4 सितंबर के दौरान पीएम मोदी ब्रुनेई के दौरे पर रहेंगे। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा से ब्रुनेई और द्विपक्षीय और क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय सहयोग और मजबूत होगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर ब्रुनेई की यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इसके बाद पीएम मोदी ब्रुनेई से प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के बुलावे पर 4 और 5 सितंबर 2024 को सिंगापुर का दौरा करेंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 3 September 2024 at 07:29 IST