LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ PM नमो एप के जरिये महाराष्ट्र में BJP कार्यकर्ताओं से किया संवाद, झांसी अग्निकांड में मुआवजा

India News Live: पीएम मोदी आज नमो एप के माध्यम से महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। वहीं झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 नवजात शिशुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...

Follow : Google News Icon  
Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi | Image: X- @BJP4India

17 November 2024 at 11:45 IST

दिल्ली में सम्मान के साथ रोजी-रोटोी कमाना मुश्किल हो गया है- देवेंद्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "हम पिछले 4 दिनों से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी न्याय यात्रा लेकर गुजर रहे हैं... युवा बेरोजगारी के आलम में भटकते हुए नजर आ रहे हैं... आज दिल्ली में सम्मान के साथ रोजी-रोटी कमाना मुश्किल हो गया है... स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत हम लाखों लोगों को रोजगार देने का काम कर सकते थे, लेकिन भाजपा और AAP की दिल्ली सरकार ने गरीबों पर लाइसेंसी राज को हावी करके रखा है... लिहाजा हमारी यात्रा निरंतर जारी है। हमारी कोशिश है कि हम लोगों से उनके दुख में मिलें और काम करें।"


17 November 2024 at 11:43 IST

दिल्ली सरकार ने जनता पर बहुत अत्याचार किया- हर्ष मल्होत्रा

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, "दिल्ली की मौजूदा केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता पर बहुत अत्याचार किया है। पीने का पानी गंदा है, सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, शिक्षा नीति ध्वस्त है... दिल्ली को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इस बार दिल्ली का मुख्यमंत्री भाजपा से होगा..."


Advertisement

17 November 2024 at 11:41 IST

दिल्ली प्रदूषण पर मनोज तिवारी ने 'आप' सरकार पर बोला हमला

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की उम्र कम करने और मौत परोसने का पूरा इंतजाम कर दिया है। प्रदुषण का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। अब जिस तरह से दिल्ली के लोग परेशान हैं, उसका एक ही समाधान है, वह है एक व्यक्ति को हटाकर ऐसे लोगों को लाना जो उनकी सुविधाओं के लिए काम करें और वह है भाजपा..."


17 November 2024 at 10:27 IST

क्या शरद पवार को हिंदुओं के बारे में बोलने में शर्म आती है या उन्हें डर लगता है?- किरीट सोमैया

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, "...क्या शरद पवार को हिंदुओं के बारे में बोलने में शर्म आती है या उन्हें डर लगता है? मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी जैसा कोई बयान नहीं देता कि अगर कोई हिंदू भाजपा के खिलाफ वोट करता है, तो उसका सामाजिक बहिष्कार करें और उसका नाम अब्दुल रहमान रखें। हिंदुत्व में ऐसी भाषा नहीं होती। शरद पवार ने ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड और मराठी मुस्लिम सेवा संघ को समर्थन दिया है...शरद पवार ने वोट जिहाद जैसी बातें फैलाईं। राहुल गांधी, सलमान खुर्शीद का परिवार वोट जिहाद फैलाता है...उन्हें शर्म आनी चाहिए"


Advertisement

17 November 2024 at 10:25 IST

संवैधानिक पदों का अपमान करना राहुल गांधी की पहचान बन चुका है- शहजाद पूनावाला

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "संवैधानिक पदों का अपमान करना राहुल गांधी की पहचान बन चुका है... ये दिखाता है कि राहुल गांधी का क्या स्तर है। 125 से ज्यादा गालियां कांग्रेस ने OBC समाज से आने वाले प्रधानमंत्री को दी हैं... सवाल उठता है कि भाजपा पर हमला करते-करते वे(राहुल गांधी) राष्ट्रपति जो बाइडेन को नहीं बख़्श रहे हैं... ऐसे देश जो हमारे मित्र हैं, उनके नेताओं के बारे में टिप्पणी करना क्या उन्हें शोभा देता है?... "


17 November 2024 at 10:24 IST

राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत देखी, AQI गंभीर श्रेणी में बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार, दिल्ली का AQI कई क्षेत्रों में 'गंभीर' श्रेणी में बना  हुआ है।  


16 November 2024 at 23:41 IST

BRO ने जोजिला दर्रे से बर्फ हटाने के लिए बीकन परियोजना शुरू की

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने ज़ोजिला दर्रे से बर्फ हटाने के लिए बीकन परियोजना शुरू की है, जो इस मौसम में हुई बर्फबारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क ज़ोजिला दर्रा बर्फबारी के कारण बंद हो गया है।


16 November 2024 at 23:40 IST

शाइना एनसी के समर्थन में मनोज तिवारी ने किया प्रचार

मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना प्रत्याशी शाइना एनसी के समर्थन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रामबागवाड़ी सीपी टैंक में उत्तर भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की।


16 November 2024 at 23:39 IST

देश के नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार देना सरकार का काम- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "संविधान में लिखा है कि - देश के नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार देना सरकार का काम है। हम वही करते हैं जो इसमें लिखा है। इसमें लिखा है कि अगर धन बंटेगा तो सबको एक साथ समानता के साथ दिया जाएगा। इसमें लिखी पहली लाइन है कि ये देश हर नागरिक का है। इसकी पहली लाइन ये नहीं है कि ये देश अडानी, अंबानी का है..."


16 November 2024 at 22:21 IST

प्रधानमंत्री हमेशा पूर्वोत्तर के विकास की बात करते हैं- माणिक साहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "...प्रधानमंत्री हमेशा पूर्वोत्तर के विकास की बात करते हैं जिसका त्रिपुरा भी हिस्सा है। हमारे पास आज विकास के संबंध में कई चीजें हैं - जिसमें संचार - 5जी और 4जी शामिल हैं। यह एक उपयोगी बैठक थी और इसके लिए मैं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देता हूं।"


16 November 2024 at 22:20 IST

उपचुनाव सत्ता पक्ष का होता है- ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश: उपचुनाव पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "उपचुनाव सत्ता पक्ष का होता है। जनता जानती है कि विपक्ष जीतकर कहेगी की हम सत्ता पक्ष के नहीं हैं तो काम कैसे होगा। विपक्ष जानता है कि उपचुनाव सत्ता पक्ष ज्यादा जीतती है। लोकतंत्र में जब तक नतीजे नहीं आ जाते तब तक जो लड़ रहे हैं वे सब लोग जीतते हैं... जनता बहुत जागरूक है।"


16 November 2024 at 22:19 IST

उद्धव जी इंसान वो होता है जो विपत्ति आने पर अपने सिद्धांतों से ना डिगे- राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे का मैं बेहद सम्मान करता था करता हूं। लेकिन सत्ता के लिए उद्धव जी ने जिस तरीके से सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है उससे मुझे बेहद पीड़ा हुई है। मैं कहना चाहता हूं कि उद्धव जी सरकार बनाना कोई बड़ी बात नहीं होती है। इंसान वो होता है जो विपत्ति आने पर अपने सिद्धांतों से ना डिगे। आपने ने ये क्या कर दिया है? कांग्रेस जिसके गले लगी है उसका डूबना तय है।"


16 November 2024 at 21:23 IST

वक्फ का गठन भारत की जमीन को हड़पने के लिए हुआ- वेदांती

रामविलास वेदांती ने कहा कि वक्फ बोर्ड का गठन केवल मुसलमान के वोटों को प्राप्त करने के लिए हुआ था। भारत की जमीन को हड़पने के लिए हुआ था। वक्फ बोर्ड का निर्माण आतंकवाद फैलाने के लिए कांग्रेस ने लागू किया था। हम चाहते हैं सामाजिक समरसता बनी रहे। समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ में लेकर चले, वह बोर्ड हम चाहते हैं। उसी तर्ज पर हम लोग भी सनातन बोर्ड के स्थापना करके समाज के लोगों को एक करने का काम करें। 


16 November 2024 at 21:22 IST

सनातन धर्म की रक्षा के लिए होगा सनातन बोर्ड का गठन- रामविलास वेदांती

सनातन बोर्ड की मांग का समर्थन करते हुए रामविलास वेदांती ने कहा कि यह सनातन बोर्ड के गठन की  हमने जो गठन किया है जैसे राम जन्मभूमि का अशोक सिंघल ने प्रारंभ किया था उसमें काफी समय लगा और 2024 में हमें सफलता मिली। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हुआ जिसका उद्घाटन हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वैसे ही सनातन धर्म की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड का गठन होगा और उसमें समय लगेगा भारत के हर जिले में इसी प्रकार का सम्मेलन हो लोगों को बताया जाए।

वेदांती ने कहा कि सन 1984 से राम मंदिर के लिए आंदोलन प्रारंभ हुआ और 22 जनवरी को 2024 में मंदिर का निर्माण हुआ। वैसे ही सनातन धर्म का आंदोलन जो शुरू हुआ है इसमें समय लगेगा, देश के लोगों को जागृत करना होगा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरा निवेदन है कि जल्द से जल्द सनातन बोर्ड लागू किया जाए और वक्फ बोर्ड को खत्म किया जाए। 


16 November 2024 at 20:12 IST

दिल्ली: बांसुरी स्वराज ने माधवपुरम गांव में PNG गैस पाइपलाइन का किया उद्घाटन

दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने माधवपुरम गांव में PNG गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "यहां IGL के प्रोजेक्ट का हमने उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र से ही विकसित भारत की नींव रखी जा सकती है। ये IGL का प्रोजेक्ट उसी का एक अंग है। आज 2000 परिवारों को लाभ मिलेगा। पाइप से गैस लोगों के घरों में पहुंचेगी। इसके लिए मैं मोदी सरकार का बहुत-बहुत आभार और अभिनंदन करती हूं।"


16 November 2024 at 20:11 IST

झांसी आग्निकांड की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक - डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश:झांसी आग्निकांड की घटना पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक घटना घटी है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार है सरकार से हमारी मांग है कि उनको चिह्नित करके सजा दिलाई जाए। जितने भी पीड़ित परिवार हैं हमारी संवेदना उनके साथ है। सरकार उनकी पूरी सहायता करे और मुआवजा दें। "


16 November 2024 at 19:12 IST

जिसे धर्म का 'क ख ग' नहीं पता, वो हमारे मंदिर की व्यवस्था कैसे देख सकता है- देवकीनंदन ठाकुर

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अगर जमीर है तो जामा मस्जिद की सीढ़ियों से कन्हैया को लाकर मथुरा में ठाकुर जी का भव्य मंदिर बनवाना है। एक सरकारी अधिकारी हमारे मंदिर की व्यवस्था कैसे देख सकता है ? जिसे हमारे धर्म का 'क ख ग' नहीं पता।


16 November 2024 at 19:10 IST

झांसी अग्निकांड में 6 डॉक्टरों का विशेष पैनल गठित

झांसी मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच के लिए 6 डॉक्टरों का विशेष पैनल गठित किया है।


16 November 2024 at 18:58 IST

CM योगी ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का दौरा किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का दौरा किया। उन्होंने कहा, "भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में आज उत्तर प्रदेश दिवस है... एशिया का ये सबसे बड़ा व्यापार मेला है। इसमें भारत के MSME उद्यमियों को अपने उत्पाद को दिखाने का एक अवसर प्राप्त होता है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एक जिला एक उत्पाद के रूप में उसे वैश्विक मंच के सामने रखा है। इसके माध्यम से करोड़ों नौजवानों के हमने नौकरी और रोजगार के साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश 2017 के पहले भारत के विकास का एक रुकावट माना जाता था, वहां निराशा और हताशा थी। आज उत्तर प्रदेश देश के MSME का सबसे बड़ा बेस रखता है।"


16 November 2024 at 18:21 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में किया रोड शो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में रोड शो किया।


16 November 2024 at 18:20 IST

झारखंड: हिमंत बिस्वा सरमा ने बोकारो में रोड शो किया

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बोकारो में रोड शो किया। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है और मतगणना 23 नवंबर को होगी।


16 November 2024 at 17:38 IST

दिल्ली BJP ने किया घोषणा पत्र समिति का ऐलान

Delhi Assembly Elections: साल 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। दिल्ली बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रदेश घोषणा पत्र समिति का ऐलान किया है। इस समिति की अध्यक्षता रामवीर सिंह बिधूड़ी करेंगे।


16 November 2024 at 17:01 IST

राहुल गांधी परिवारवाद की जमींदारी के युवराज हैं - विजय कुमार सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी परिवारवाद की जमींदारी के युवराज हैं और उनके परिवार के लोग किस तरह से अमीरों के हितैषी थे, गरीबी हटाओ का नारा देकर देश को गरीब बना दिया था, भुखमरी की कगार पर पहुंचा दिया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को भुखमरी से मुक्त किया है... अमीरों के विरुद्ध वो सख्त कार्रवाई भी करते हैं..."


16 November 2024 at 16:59 IST

चंडीगढ़ पर जितना अधिकार पंजाब का उतना हमारा भी- अनिल विज

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा के बयान पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, "...चंडीगढ़ की बात है तो उन्हें पिछले समझौतों को पढ़ना चाहिए जिसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि जो हिंदी भाषी क्षेत्र हैं वो हरियाणा को दिए जाएंगे... जितना चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है उतना ही हमारा भी अधिकार है। चंडीगढ़, केंद्र शासित प्रदेश है न कि पंजाब का हिस्सा... केंद्र शासित प्रदेश में जितने कर्मचारी कार्यरत हैं उसमें पंजाब और हरियाणा, दोनों राज्यों के कर्मचारी हैं..."


16 November 2024 at 16:57 IST

राजधानी होने के नाते भारत के हर व्यक्ति का दिल्ली पर अधिकार- कमलजीत सहरावत

दिल्ली में अवैध प्रवासियों पर भाजपा नेता कमलजीत सहरावत ने कहा, "उपराज्यपाल का ये कदम अपने आप में बहुत सराहनीय है कि उन्होंने सभी विभागों को मिलकर काम करने के लिए कहा है। दिल्ली देश की राजधानी है। राजधानी होने के नाते भारत के हर व्यक्ति का दिल्ली पर अधिकार है। बाहर के देशों से आए लोग जो भारत के नहीं हैं अगर वो भी नकली आधार कार्ड रहते हैं और दिल्ली पर बोझ बन रहे हैं तो ये बहुत दिक्कत की बात है। ये चिंता का विषय है।"


16 November 2024 at 15:49 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की जांच

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आज ठाणे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की जांच की। मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के निर्वाचन क्षेत्रों में बैठक के लिए रेमंड हेलीपैड से कोंकण जा रहे थे।


16 November 2024 at 15:49 IST

आम जनता पीएम मोदी के लाए गए बदलावों से खुश है- जितेंद्र सिंह

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "जो आम जनता है वो पीएम मोदी के द्वारा लाए गए बदलावों से खुश है और वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा का हिस्सा भी बनना चाहता है... यहां का नौजवान बहुत महत्त्वाकांक्षी है और वो आगे बढ़ना चाहता है।"


16 November 2024 at 15:48 IST

ताजमहल देखने आई एक विदेशी महिला पर्यटक की मौत

उत्तर प्रदेश: ताजमहल देखने आई एक विदेशी महिला पर्यटक की टिकट काउंटर की ओर जाने वाले रैंप पर चढ़ते समय बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई। उसे व्हीलचेयर में गेट तक ले जाया गया। मौत स्मारक के बाहर हुई। वह पर्यटकों के एक समूह का हिस्सा थी।


16 November 2024 at 14:50 IST

सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले सुखबीर बादल ने अकाली दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसकी जानकारी दी है।


16 November 2024 at 14:32 IST

'बिहार आगे बढ़े, समृद्धि की ओर जाए जनता यही चाहती, लेकिन राजद ये नहीं कर सकती'

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार आगे बढ़े, समृद्धि की ओर जाए बिहार की जनता यही चाहती है लेकिन राजद ये नहीं कर सकती। बिहार में यदि अंधेरा है, रोड नहीं बन पाए, अस्पताल नहीं है तो केवल ओर केवल लालू प्रसाद दोषी हैं... देश की कांग्रेस पार्टी और बिहार में राजद ये दोनों न बिहार के विकास की बात करते हैं और न बिहार को विकास की ओर ले जाने का ये लोग संकल्प लेते हैं और न ही देश में कांग्रेस पार्टी के पास कोई विजन है क्योंकि सारा पाप तो कांग्रेस पार्टी के लोगों ने किया है... सभी लोगों ने इस देश के पिछड़ों, दलित, ओबीसी समाज के साथ अन्याय किया है।"


16 November 2024 at 14:31 IST

अमित शाह ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

झारखंड के दुमका में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "...आपने (हेमंत सोरेन) घुसपैठियों को आने दिया और आदिवासियों की आबादी और जमीन कम कर दी... हमारी सरकार बना दीजिए हम हर घुसपैठिए को बाहर भेज देंगे। ये घुसपैठिए झारखंड के युवाओं की नौकरियां छीन लेते हैं... उनकी जमीनें छीन लेते हैं और उनके साथ अन्याय करते हैं। हेमंत सोरेन 'रोटी, बेटी और माटी' की रक्षा नहीं कर सकते। उन्हें इन घुसपैठियों में अपना वोट बैंक दिखता है... इलाका ऐसा है कि बाड़ नहीं लगाई जा सकती और घुसपैठिए वहीं से घुस रहे हैं... क्या स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है? इनका राशन कार्ड कौन बनाता है? इन्हें वोटर लिस्ट में कौन शामिल करता है? इन्हें हमारी बेटियों से कौन शादी करने देता है? HC ने इन्हें वोटर लिस्ट से हटाने और वापस बांग्लादेश भेजने का आदेश दिया, लेकिन हेमंत सोरेन इसके खिलाफ हैं और इसे चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए..."


16 November 2024 at 14:30 IST

CM योगी ने सीसामऊ विधानसभा में किया रोड शो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीसामऊ विधानसभा में रोड शो किया।


16 November 2024 at 13:52 IST

नाइजीरिया के लिए रवाना हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।


16 November 2024 at 13:51 IST

'...अपने मित्र गौतम अडानी को देना चाहते थे'- राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया आरोप

महाराष्ट्र के अमरावती में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "...महाराष्ट्र के लोगों की सरकार को करोड़ों रुपए देकर चुराया गया... आज महाराष्ट्र का हर व्यक्ति जानता है कि उस सरकार को क्यों चुराया गया। धारावी के कारण ऐसा किया गया क्योंकि भाजपा के लोग, नरेंद्र मोदी, अमित शाह धारावी की जमीन, महाराष्ट्र के गरीबों की जमीन, 1 लाख करोड़ रुपए की जमीन अपने मित्र गौतम अडानी को देना चाहते थे, इसीलिए महाराष्ट्र की सरकार आपके हाथ से छीनी गई है..."


16 November 2024 at 13:49 IST

कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 जवान घायल

रायपुर के कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल हुए 2 जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर अस्पताल लाया गया। अभी तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है: पी. सुंदरराज, IG बस्तर
 


16 November 2024 at 12:59 IST

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड घटना पर सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड घटना पर कहा, "उन (पीड़ित)बच्चों के लिए जांच की व्यवस्था की जा सके इसकी व्यवस्था में हम देर रात्रि से ही लगे हुए थे... 10 बच्चों की वहां दुखद मृत्यु हुई है। शेष बच्चे सुरक्षित हैं। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, मेडिकल कॉलेज की पूरी टीम, प्रशासन और पुलिस प्रशासन की पूरी टीम सभी को सुरक्षित निकालने में सफल रही लेकिन मेरी संवेदना उन सभी परिजनों के प्रति है जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है..."


16 November 2024 at 12:58 IST

मौलाना खलील उर्ररहमान सज्जाद नोमानी पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

मौलाना खलील उर्ररहमान सज्जाद नोमानी पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "जिस प्रकार का वीडियो सामने आया है उसमें वे ये कह रहे हैं कि जिन्होंने लोकसभा के चुनाव में भाजपा का समर्थन किया उन्हें ढ़ूंढ़ों, उनका दाना-पानी बंद करो और उनका बहिष्कार करो... ये किस प्रकार की राजनीति चल रही है? राजनीति में ध्रूवीकरण के लिए इस स्तर पर जाना, हमने आज तक ऐसा नहीं देखा। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हार की बौखलाहट के कारण इस प्रकार से समाज को तोड़ने वाले विचारों को आगे लाने की कोशिश कर रहे हैं।"


16 November 2024 at 12:57 IST

घुसपैठ प्रमुख मुद्दों में से एक- बाबूलाल मरांडी

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, "घुसपैठ प्रमुख मुद्दों में से एक विषय है। संपूर्ण झारखंड में घुसपैठ के कारण आदिवासियों की आबादी में गिरावट आई है... ये हम सभी के लिए चिंता का विषय है। दूसरी तरफ सनातन हिंदूओं की आबादी में भी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली... कुल मिलाकर 60 वर्षों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है... बंगाल बांग्लादेश से सटा हुआ है। लोग बांग्लादेश से बंगाल आते हैं और फिर झारखंड आते हैं... अब पानी सर से ऊपर जा रहा है।"


16 November 2024 at 11:42 IST

ओम बिड़ला बोले- कम से कम 50 देशों के अधिकारी...

लेखापरीक्षा दिवस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "समय-समय पर दुनिया के देशों से लोग हमारी लेखापरीक्षा का अध्ययन करने, उससे सीखने आते हैं और प्रयास करते हैं कि वे भारतीय लेखापरीक्षा को अपनाएं... कम से कम 50 देशों के अधिकारी और कर्मचारी भी समय-समय पर प्रशिक्षण लेने और CAG और भारत की ऑडिट प्रणाली के बारे में जानने के लिए भारत आते हैं।"


16 November 2024 at 11:40 IST

सीएम योगी ने वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम देव के स्वास्थ्य की ली जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के ओरियाना अस्पताल का दौरा किया और यहां भर्ती वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम देव राय चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।


16 November 2024 at 11:39 IST

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी कर रहे संवाद

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत नमो ऐप के माध्यम से महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत सौभाग्यशाली है कि उसके पास जनसेवा के लिए समर्पित कर्मठ कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। महाराष्ट्र में महायुति की जीत सुनिश्चित करने के लिए आप सभी दिन-रात जुटे हैं। सबका वंदन-अभिनंदन। 


16 November 2024 at 10:12 IST

काशी विश्वनाथ मंदिर में CM योगी की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सांसद रवि किशन के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।


16 November 2024 at 10:11 IST

झांसी हादसे पर पीएम फंड से मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि की भी घोषणा की।


16 November 2024 at 10:11 IST

झांसी अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा इसे हृदयविदारक बताते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।'
 


16 November 2024 at 09:14 IST

प्रगति मैदान और ITO में AQI-357 दर्ज़ किया गया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान और ITO सहित आसपास के इलाकों का AQI-357 दर्ज़ किया गया, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है। धुंध की चादर छाई हुई है। 


16 November 2024 at 09:12 IST

सात नवजात शिशुओं के शवों की पहचान हुई, तीन की बाकी- ब्रजेश पाठक

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "फरवरी में अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया गया था। जून में मॉक ड्रिल भी की गई थी। यह घटना कैसे हुई और क्यों हुई, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हम इस बारे में कुछ कह सकते हैं... सात नवजात शिशुओं के शवों की पहचान कर ली गई है, तीन शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है... नवजात शिशुओं के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी..."


16 November 2024 at 09:11 IST

गोविंदपुरी में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल

दिल्ली के गोविंदपुरी में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 2 बाइक पर सवार 4 लोग आए और पीछे बैठे एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है।


16 November 2024 at 08:27 IST

झांसी अग्निकांड में नवजात की मौतों पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

झांसी अग्निकांड में 10 नवजात की मौतों पर राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में हुई दुर्घटना में कई नवजात शिशुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर, शोक संतप्त माता-पिता और परिवारजनों को, यह क्रूर आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल हुए शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'


16 November 2024 at 08:23 IST

झांसी अग्निकांड: जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "नवजात शिशुओं की मौत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हम नवजात शिशुओं के शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं... पहली जांच प्रशासनिक स्तर पर होगी जो स्वास्थ्य विभाग करेगा, दूसरी जांच पुलिस प्रशासन करेगा... अग्निशमन विभाग की टीम भी इसमें शामिल होगी, तीसरा, मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी... अगर कोई चूक पाई जाती है, तो जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार बच्चों के परिजनों के साथ है..."


16 November 2024 at 08:20 IST

झांसी अग्निकांड में मुआवजे का ऐलान

झांसी अग्निकांड में सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि जान गवाने वाले नवजात शिशुओं के परिजनों को तत्काल 5-5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। 


16 November 2024 at 08:20 IST

झांसी अग्निकांड में 10 नवजात शिशुओं की मौत

यूपी के झांसी जिले में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती रात आग का तांडव देखने को मिला। यहां नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में अचानक आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। वहीं आग में झुलसने से  16 नवजात शिशुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


16 November 2024 at 08:19 IST

PM नमो एप के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

पीएम मोदी आज नमो एप के माध्यम से महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। इस ऑनलाइन संवाद में प्रधानमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 November 2024 at 08:20 IST