LIVE BLOG

PM मोदी ने बिहार को दी करोड़ों की सौगात, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर स्मारक सिक्का जारी

India News Live: PM मोदी आज,15 नवंबर को बिहार दौरे पर रहे। यहां PM करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलांन्यास किया। आदिवासी जन चेतना के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी ने स्मारक सिक्का भी जारी किया। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण से हालात और बिगड़ गए है।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: PTI

15 November 2024 at 23:54 IST

झांसी मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में लगी भीषण आग

झांसी मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में भीषण आग लग गई। इस दौरान कई मरीजों और बच्चों के फंसे होने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। खिड़की तोड़कर बच्चों को निकाला जा रहा है।


15 November 2024 at 23:37 IST

मऊ हिंसक झड़प पर ASP का बयान

मऊ हिंसक झड़प पर ASP महेश सिंह अत्री ने कहा, "दो बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों ने वहां भी पथराव किया। जब उन्हें मौके से हटाया गया तो उनमें से कुछ ने सड़क जाम कर दी...हमने लोगों से बात की, उन्होंने कहा कि वे सड़क खाली कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी...पथराव में सीओ घोसी और एसएचओ घोसी को चोटें आईं। 2-3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए..."


Advertisement

15 November 2024 at 23:36 IST

महाआरती में शामिल हुईं दीया कुमारी

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी, राज्य के मंत्री सुरेश सिंह रावत और बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह आज जयपुर घाट पर महाआरती में शामिल हुए। इस मौके पर 5100 महिलाओं ने 52 घाटों पर 51,000 दीए जलाने का रिकॉर्ड बनाया।


15 November 2024 at 22:56 IST

गुजरात में भूकंप के झटके

गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल 4.2 की तीव्रता से भूकंप के झटके आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रात 10:15 बजे गुजरात के महेसाणा में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।


Advertisement

15 November 2024 at 22:10 IST

कांग्रेस पर बरसीं शाइना NC

शिवसेना नेता और मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा, "माहौल बहुत अच्छा है...हर कोई बदलाव चाहता है। एक तरफ, कांग्रेस पार्टी है जो कहती है कि आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है। मैं कांग्रेस पार्टी और हुसैन दलवई से पूछना चाहूंगी कि जब आप भगवा आतंकवाद की बात करते हैं, तो क्या यह 'आतंकवादी' सुझाव नहीं है? जब आप दया याचिका पर हस्ताक्षर करते हैं और कहते हैं कि याकूब मेमन को रिहा किया जाए, तो क्या यह 'आतंकवादी' सुझाव नहीं है? जब आप दाऊद इब्राहिम को विदेश भेजते हैं, तो क्या यह आपकी मानसिकता नहीं है? जिस तरह से आरएसएस पूरे देश में राष्ट्रवाद के साथ काम करता है, वह पूरे देश के प्रति हमारा कर्तव्य है।कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है और झूठी कहानी फैलाती है, उन्हें शायद बहुत सारे सवालों के जवाब देने चाहिए और मैं हुसैन दलवई से कहना चाहूंगी कि हाफिज सईद आपके लिए हाफिज सईद 'जी' हो सकता है लेकिन हमारे लिए, हमारे मतदाता पहले हैं।"


15 November 2024 at 22:08 IST

टैबलेट योजना घोटाले पर ममता बनर्जी का बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टैबलेट योजना घोटाले पर कहा, "हमारे प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। यह प्रशासन का काम है। आरोपी समूह ने महाराष्ट्र, राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों से भी राशि हड़प ली है। हमारा प्रशासन बहुत सक्रिय है। मामले के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन लोगों को राशि नहीं मिली है, उन्हें समय पर राशि दी जाएगी..."


15 November 2024 at 21:56 IST

उपराष्ट्रपति-CM योगी ने देखा लेजर शो

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में देव दीपावली समारोह के दौरान आतिशबाजी और लेजर शो देखा।


15 November 2024 at 20:59 IST

CM मोहन यादव ने इस्कॉन मंदिर में की पूजा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की।


15 November 2024 at 20:37 IST

सरयू घाट पर की गई आरती

अयोध्या में देव दीपावली के अवसर पर सरयू घाट पर आरती की गई।


15 November 2024 at 20:14 IST

बोडोलैंड ने विकास की नई लहर देखी- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " पिछले चार वर्षों में बोडोलैंड में हुई प्रकृति बहुत ही महत्वपूर्ण है। शांति समझौते के बाद बोडोलैंड ने विकास की नई लहर देखी है। आज जब मैं बोडो शांति समझौते के फायदे देखता हूं आपके जीवन में इसके प्रभाव देखता हूं तो मन को खुशी मिलती है।"


15 November 2024 at 19:47 IST

पूरे देश के लिए गर्व का दिन- CM धामी

दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक करने पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं और सभी को बधाई देता हूं। यह पूरे देश के लिए गर्व का दिन और निर्णय है..."


15 November 2024 at 19:45 IST

बोडोलैंड महोत्सव में शामिल हुए PM मोदी

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोडोलैंड महोत्सव में शामिल हुए। दो दिवसीय बोडोलैंड महोत्सव शांति बनाए रखने और एक जीवंत बोडो समाज के निर्माण के लिए भाषा, साहित्य और संस्कृति पर एक मेगा कार्यक्रम है। महोत्सव का उद्देश्य स्वदेशी बोडो लोगों को एकीकृत करना है।


15 November 2024 at 18:47 IST

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया स्वर्ण मंदिर

गुरु नानक जयंती के अवसर पर स्वर्ण मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
 


15 November 2024 at 18:37 IST

निर्मला सीतारमण से मिले चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उनके आवास पर मुलाकात की।


15 November 2024 at 18:36 IST

वाराणसी के नमो घाट पर जलाए दीये

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर मिट्टी के दीपक जलाए।


15 November 2024 at 17:41 IST

अखिलेश यादव का बयान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "फूट डालो और शासन करो' का नारा राजनीतिक इतिहास में किसी ने नहीं दिया होगा। सबसे पहले चुनाव आयोग को इनको बैन कर देना चाहिए। जो अंग्रेज़ों का नारा था उस नारे को बीजेपी ने अपना बनाया है।"


15 November 2024 at 17:40 IST

लंबे समय तक कोई प्रधानमंत्री जमुई नहीं जाता था- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मेरे लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इतने शुभ दिन में PM एक बार फिर मेरे संसदीय क्षेत्र जहां से 10 सालों तक मैंने प्रतिनिधित्व किया है जिसका प्रतिनिधित्व आज अरुण भारती कर रहे हैं वहां पीएम का आना हुआ। जमुई बिहार के पिछड़ों जिलों में से एक माना जाता है। लंबे समय तक कोई प्रधानमंत्री जमुई नहीं जाता था। पीएम मोदी 5 सालों में 3 बार वहां जा चुके हैं। पिछले 7 महीने में ही वो दूसरी बार वहां आए हैं।"


15 November 2024 at 17:39 IST

बांसुरी स्वराज ने गुरुद्वारे में टेका माथा

BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में मत्था टेका। उन्होंने कहा, "उनका पैगाम इंसानियत के लिए एक मापदंड है... उनका मूल मंत्र पूरे समाज को समानता की राह पर अग्रसर करता है। उसे आत्मसात कर हमें सबका साथ सबका विकास लेकर विकसित भारत की नींव रखनी है। सभी गुरु पूरब की बहुत शुभकामनाएं।"


15 November 2024 at 16:30 IST

पुणे में 3 मंजिला इमारत में लगी आग

पुणे शहर के हडपसर इलाके में एक 3 मंजिला इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग ने लोगों को बचाया, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 


15 November 2024 at 16:30 IST

एक साथ चुनाव होने से पैसा बचेगा- राजनाथ सिंह

झारखंड के धनबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हर दो महीने में कोई न कोई चुनाव हो रहा है, लाख-करोड़ रुपए आपके खर्च होते हैं लेकिन इन्होंने इसकी कोई चिंता नहीं की। इस पर हमारे पीएम मोदी ने चिंता की... अब लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ होगा और ग्राम, नगर, जिला पंचायत का चुनाव ये सब भी चुनाव एक साथ होंगे। इससे पैसा बचेगा।”


15 November 2024 at 16:28 IST

हिंगोली में अमित शाह के हेलीकॉप्टर की हुई जांच

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "आज महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है। हम सभी को स्वस्थ चुनाव प्रणाली में योगदान देना चाहिए और भारत को दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।"


15 November 2024 at 15:10 IST

कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक ही घुसपैठिए हैं-गुलाम अहमद मीर

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बयान पर असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "गुलाम मीर अहमद ने कहा कि वे(कांग्रेस) घुसपैठियों को सिलेंडर देंगे लेकिन ये लोग घुसपैठियों को माटी भी दे रहे हैं, बेटी भी दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक ही घुसपैठिए हैं। मीर साहब ने जो भी बोला, वो राहुल गांधी की भाषा है। राहुल गांधी के अनुमोदन के बिना वो कुछ कह ही नहीं सकते हैं। मुझे लगता है कि घुसपैठियों के साथ-साथ कांग्रेस को भी बांग्लादेश भेज देना चाहिए।"


15 November 2024 at 15:08 IST

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली मंजूरी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को ATC से मंजूरी न मिलने के कारण महागामा से उड़ान भरने से रोक दिया गया। राहुल गांधी  हेलिकॉप्टर में ही बैठे नजर आए। 


15 November 2024 at 15:05 IST

BKC स्टेशन पर यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

मुंबई मेट्रो ने बताया कि BKC स्टेशन पर यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, क्योंकि एंट्री/एग्जिट ए4 के बाहर आग लग गई है, जिसके कारण स्टेशन में धुआं घुस गया है। फायर ब्रिगेड काम पर है। MMRC और DMRC के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।


15 November 2024 at 14:30 IST

बिरसा मुंडा की जयंती पर भुवनेश्वर में कार्यक्रम

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जनजातीय गौरव दिवस पर कहा, “आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भुवनेश्वर के जनता मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया… इस अवसर पर हमने ओडिशा के  समग्र विकास, शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए कुछ प्रस्ताव रखे हैं… कई योजनाएं शुरू की गई हैं… हम पंचायती राज की ओर से आज से 26 नवंबर तक हर गांव में ग्राम सभा आयोजित करेंगे… हम देखेंगे कि उस गांव में क्या कमी है, उनके सड़क, शिक्षा आदि के स्तर को देखेंगे… डबल इंजन की सरकार में जनजातीय समाज का भी दोगुना विकास होगा।”


15 November 2024 at 14:22 IST

धर्मदुरई जी और एझिलारसी जी स्टॉल पर प्रदर्शनी

जमुई में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी एक प्रदर्शनी में थे, जहाँ आदिवासी समुदायों से जुड़े विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा था। ऐसा ही एक स्टॉल था धर्मदुरई जी और एझिलारसी जी का। वे तमिलनाडु के अरियालुर जिले से हैं। वे इरुला जनजाति से हैं।


15 November 2024 at 13:25 IST

आदिवासी समाज ने आजादी की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी

जुमई में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आदिवासी समाज वो है जिसने भारत की संस्कृति और आजादी की रक्षा के लिए, सैकड़ों वर्षों की लड़ाई को नेतृत्व दिया। लेकिन आजादी के बाद के दशकों में आदिवासी इतिहास के इस अनमोल योगदान को मिटाने के लिए कोशिश की गई। इसके पीछे भी स्वार्थ भरी राजनीति थी। राजनीति ये कि भारत की आजादी के लिए केवल एक ही दल को श्रेय दिया जाए। लेकिन अगर एक ही दल, एक ही परिवार ने आजादी दिलाई तो भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान आंदोलन क्यों हुआ था? संथाल क्रांति क्या थी? कोल क्रांति क्या थी?


15 November 2024 at 13:22 IST

आदिवासियों ने राजकुमार राम को भगवान राम बनाया-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज जब हम जनजातीय गौरव वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं तब ये समझना भी बहुत जरूरी है कि इस आयोजन की आवश्यकता क्यों हुई? ये इतिहास के एक बहुत बड़े अन्याय को दूर करने का एक ईमानदार प्रयास है। आजादी के बाद आदिवासी समाज के योगदान को इतिहास में वो स्थान नहीं दिया गया जिसका मेरा आदिवासी समाज हकदार था। आदिवासी समाज वो है जिसने राजकुमार राम को भगवान राम बनाया। 


15 November 2024 at 13:21 IST

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर स्मारक सिक्का जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत और जनजातीय गौरव दिवस पर एक स्मारक सिक्के और डाक टिकट का अनावरण किया।


15 November 2024 at 12:01 IST

अब कांग्रेस-JMM घुसपैठियों को सिलेंडर देंगे- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हम लंबे समय से कह रहे हैं कि कांग्रेस-JMM घुसपैठियों को सिलेंडर, जमीन, नौकरी देने में व्यस्त है... ये लोग घुसपैठियों को नागरिकों से ज्यादा अधिकार देना चाहते हैं। उन्होंने उन्हें क्या नहीं दिया? उन्होंने उन्हें आधार कार्ड, जमीन, मुखिया का पद दिया, अब वे उन्हें सिलेंडर और नौकरी भी देने जा रहे हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।"


15 November 2024 at 11:58 IST

बिहार के जमुई पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के जमुई पहुंचे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। एक सप्ताह के अंदर पीएम मोदी दूसरी बार बिहार पहुंचे हैं। 


15 November 2024 at 11:57 IST

अनुराग ठाकुर ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आदिवासी जन चेतना के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की 15 नबंवर को 150वीं जयंती है। 


15 November 2024 at 10:57 IST

हमारा गठबंधन और कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती-गुलाम अहमद मीर

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा, "झारखंड में पहले चरण का मतदान हो चुका है। हमारा गठबंधन इसे सकारात्मक मानकर चल रहा है क्योंकि हमने सीमित संसाधनों के बावजूद 5 साल तक अपना काम किया है। भाजपा के 20 साल के शासनकाल के बाद भी वे यहां के जनमानस को किसी तरह का फायदा नहीं पहुंचा पाए... भाजपा चुनाव के समय में जुमले बोलकर निकल जाती है लेकिन हमारा गठबंधन और कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है... "


15 November 2024 at 10:55 IST

CM मोहन यादव ने प्रकाश पर्व में दी शुभकामना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "प्रकाश पर्व के अवसर पर मेरी ओर से प्रदेश वासियों और देशवासियों को बधाई। एक ऐसे महापुरुष जिन्होंने अपने जीवन में मानवता के मूल सिद्धांतों का पालन किया और न केवल देश बल्कि दुनिया के लिए उन्होंने एक आदर्श जीवन जिया है।


15 November 2024 at 10:53 IST

पीएम मोदी के दौरे पर पूरा बिहार उत्साहित है-दिलीप जायसवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "पूरा बिहार उत्साहित है... वे जमुई आ रहे हैं, जहां जमुई के हर घर में जश्न मनाया जा रहा है... आज पूरे देश में जो अनुसूचित जनजाति गौरव दिवस मनाया जा रहा है वो दिखाता है कि प्रधानमंत्री समाज के अंतिम पंक्ति की कितनी चिता करते हैं।" 


15 November 2024 at 09:47 IST

बिरसा मुंडा को गौरव भाटिया ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा की आज जयंती है। उनको याद करते हुए उनकी सीख को भाजपा आगे बढ़ा रही है... यह स्पष्ट हो गया है कि इन चुनावों में यहां की जनता चाहती है कि वो भाजपा को आशीर्वाद दे और NDA की सरकार बनाए...हम सुनिश्चित करेंगे कि यहां की भूमि झारखंड के लोगों के लिए हो..." 


15 November 2024 at 09:45 IST

दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात

राष्ट्रीय राजधानी के इलाकों में धुंध की परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है।


15 November 2024 at 09:44 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'जनजाति गौरव दिवस' के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पीएम मोदी बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान की स्मृतियां स्वरूप स्मारक सिक्का जारी करेंगे। 


15 November 2024 at 08:38 IST

अनुराग ठाकुर ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड को आगे बढ़ना है तो विकसित झारखंड बनाने के लिए इसे घुसपैठियों, लव, जमीन, नौकरी जिहाद और कांग्रेस, राजद और JMM से मुक्त करना होगा। हम झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे और इसे बेहतर बनाने के लिए भी काम करेंगे।


15 November 2024 at 08:37 IST

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज

आदिवासी जन चेतना के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की 15 नबंवर को 150वीं जयंती है। इसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान की स्मृतियां स्वरूप स्मारक सिक्का जारी करेंगे। सरकार की ओर से आदिवासियों के भगवान और 'धरतीआबा' के रूप में प्रसिद्ध बिरसा मुंडा की जयंती पर 150 रुपये मूल्य वर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेगी।


15 November 2024 at 08:29 IST

पीएम मोदी का बिहार दौरा आज

पीएम मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर रहेंगे। पीएम आज चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई से करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। झारखंड के पड़ोसी जिले जमुई की धरती से प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष 
अभियान की शुरुआत करेंगे। 
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 November 2024 at 08:33 IST