LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ नागपुर हिंसा में कार्रवाई होती रहेगी, जब तक दंगाइयों को सबक नहीं सिखाते, वसूली भी होगी- CM फडणवीस

India News Live: आज बिहार अपना 113वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इसी कड़ी में इस साल देश के 27 राज्यों में 70 जगह बिहार दिवस मनाया जाएगा। इस समारोह में बीजेपी के नेता शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर आज सुप्रीम कोर्ट के 6 जजों के प्रतिनिधिमंडल मणिपुर दौरे पर रहेंगे जो हिंसा प्रभावित राहत शिविरों में जाएंगे और वहां के हालात के बारे में जानकारी लेंगे।

Follow : Google News Icon  
CM Fadnavis
CM Fadnavis | Image: X

आज देशभर के लगभग 27 राज्यों में 70 जगह बिहार दिवस मनाया जाएगा। बिहार दिवस के 113वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित समारोहोंं में बीजेपी के नेता शामिल होंगे। इसके अलावा आज सुप्रीम कोर्ट के 6 जजों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर में हिंसा प्रभावित राहत शिविरों का जायजा लेगा। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर करोड़ों का कैश मिलने मामले में नया मोड़ आया है। दिल्ली फायर ब्रिगेड चीफ अतुल गर्ग ने कैश मिलने की बात नकारी है।


बिहार दिवस पर BJP सांसद का बयान

BJP सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, "एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत पूरे देश में 'बिहार दिवस' मनाया जा रहा है। आज वाराणसी में बिहार दिवस का आयोजन किया जा रहा है...यहां रहने वाले बिहार के लोग वाराणसी के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं...बिहार चुनाव के दौरान वहां डबल इंजन की सरकार बनेगी...बिहार के लोगों का कर्तव्य है कि वे डबल इंजन की सरकार बनाएं और बिहार का विकास करें..."


अर्थ आवर से दिल्ली में 269 मेगावाट बिजली की बचत हुई- BSES

BSES अधिकारी ने बताया कि अर्थ आवर के कारण बीएसईएस क्षेत्र में 159 मेगावाट बिजली की बचत हुई। पूरी दिल्ली में 269 मेगावाट बिजली की बचत हुई। पिछले साल दिल्ली में 206 मेगावाट बिजली की बचत हुई थी। 


Advertisement

माजवादी पार्टी अपराध की जनक है- दिलीप जायसवाल

बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "समाजवादी पार्टी और INDI गठबंधन के लोग जाति, धर्म और भाषा के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को शर्म आनी चाहिए। हम 'सबका साथ-सबका विकास' और 'श्रेष्ठ भारत' चाहते हैं। भारत के 140 करोड़ लोग हमारा परिवार हैं और यही पीएम मोदी का सपना है... समाजवादी पार्टी अपराध की जनक है..."


मनोहर लाल खट्टर ने दी डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान का 17 मार्च को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।


Advertisement

दिल्ली बजट 2025 पर सिरसा का बयान

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली बजट 2025 पर कहा, "यह बजट दिल्ली का नहीं दिल्ली के लोगों का बजट है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित दिल्ली के विज़न पर काम करते हुए दिल्ली के हर वर्ग से इस पर सुझाव लिया है... मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पिछले इतने सालों में आपने इतने बदलाव वाला बजट नहीं देखा होगा..."


अर्थ आवर: 1 घंटे के लिए बंद की गई लाइटें

अर्थ आवर शुरू होने के बाद  CST स्टेशन की लाइटों को ऊर्जा संरक्षण की दृष्टि से बंद किया गया। दुनिया भर में लोग आज अर्थ आवर के दौरान रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच एक घंटे के लिए लाइटें बंद कर रहे हैं।


धर्म की नहीं, विकास की राजनीति करें- पप्पू यादव

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "हम हिंदू मुस्लिम नहीं करते। चुनाव का माहौल है इसलिए बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। जब कांग्रेस संघर्ष के लिए निकली तो विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। बीजेपी ने हमेशा नफरत की राजनीति की है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि धर्म की नहीं, विकास की राजनीति करें..."


आगे जरूरत पड़ी तब भी हम अपना आंदोलन करेंगे- सुकांत मजूमदार

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "पुलिस हर बार लोकतांत्रिक आंदोलन को खत्म करने की कोशिश करती है... इस बार भी हमने लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन किया और अगर आगे जरूरत पड़ी तब भी हम अपना आंदोलन करेंगे..."


CM एमके स्टालिन पर भड़के जी किशन रेड्डी

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा परिसीमन पर पहली संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) की बैठक करने पर कहा, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलनाडु की कुछ पार्टियों ने आज चेन्नई में बैठक की है। चाहें वह कांग्रेस पार्टी हो, DMK हो या BRS हो, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या केंद्र सरकार ने अभी तक कोई संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन को लेकर कोई चर्चा की क्या? तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन 4.5 साल से सत्ता चलाते हुए पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूब गए हैं। आने वाले चुनाव में तमिलनाडु की जनता उनके खिलाफ है जिससे बचने के लिए वे भाजपा को दोषी ठहराते हुए संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन के नाम पर बैठक कर रहे हैं। मैं जनता से अनुरोध करना चाहता हूं कि मुद्दा चाहें परिसीमन का हो, मातृ भाषा का हो या स्थानीय भाषा का, भाजपा सभी लोगों, सभी प्रांतों के साथ न्याय करेगी..."


औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर रामदास अठावले की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "छत्रपति संभाजीनगर में औरंगज़ेब आलमगीर की कब्र को हटाने की मांग की जा रही है। मुझे लगता है कि यह कब्रिस्तान पिछले 500-600 सालों से वहां है और यह भारतीय पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आता ह। उस कब्र को हटाने की मांग ठीक नहीं है। वहां वह कब्र छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास के लिए आवश्यक है। महाराष्ट्र में पूर्ण रूप से शांति रहनी चाहिए।"


दिशा सालियान मामले पर NCP नेता का बयान

NCP नेता छगन भुजबल ने दिशा सालियान मामले पर कहा, "पहले ही इस मामले पर बहुत कुछ कहा जा रहा है दूसरी तरफ कोर्ट में एक के बाद एक याचिकाएं दर्ज हो रही हैं। कोर्ट पूरी तरह से मामले की जांच करेगा। तब तक ठहराव रखना चाहिए।"


CM नीतीश को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम (राजद) नेता विरोधी दल हैं, वे (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री हैं और सदन के नेता हैं। उम्र में वे हमसे कई गुना बड़े हैं और व्यक्तिगत तौर पर हम उनका सम्मान करते हैं। सेहत को लेकर कोई टिप्पणी करना हमें उचित नहीं लगता है हालांकि जो स्थितियां सामने आ रही हैं उसे लेकर हम सबने मांग की उन्हें अब अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए। लगातार कुछ न कुछ बातें सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने ही 2020 के चुनाव में पूर्णिया में ही जो आखिरी सभा की थी, वहां उन्होंने ऐलान किया था कि वह उनका अंतिम चुनाव होगा। यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आज की स्थिति में आखिर सरकार चला कौन रहा है?"


CM ममता बनर्जी पर बरसीं रूपा गांगुली

BJP नेता रूपा गांगुली ने महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने वाले विधेयक पर कहा, "वे (ममता बनर्जी) खुद बहुत गलत बातें करती हैं जो उन्हें महिला और मुख्यमंत्री होने के नाते शोभा नहीं देता। कुछ ही दिन पहले उन्होंने(ममता बनर्जी) कहा था कि महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए लेकिन अब महिलाएं बार में काम करेंगी? वे बंगाल की महिलाओं के लिए किस तरह का भविष्य बना रही हैं?..."


अखिलेश के बयान पर यूपी के मंत्री का निशाना

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "क्या अखिलेश यादव ने कभी कोई न्यायसंगत या तथ्यात्मक बात की है? उनकी सहानुभूति केवल और केवल अपराधियों के प्रति रहती है। जहां भी अपराध होता है या बदमाश मारे जाते हैं तो उसके साथ उनकी(अखिलेश यादव) तस्वीरें सामने आ जाती हैं।"


राहुल गांधी किस योग्यता से विपक्ष के नेता बने- रविशंकर प्रसाद

BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी का फिर एक ज्ञान भरा वक्तव्य आया है। उन्होंने कहा है कि इस देश में योग्यता प्रणाली नाम की कोई चीज नहीं है। राहुल गांधी से मेरा पहला सवाल यह है कि वे किस योग्यता से विपक्ष के नेता बने हैं? योग्यता प्रणाली के नियमों की जहां अवहेलना की गई है तो उनकी खुद की नियुक्ति में की गई है...राहुल गांधी होम वर्क नहीं करते... उनका ट्यूटर बदलना चाहिए जो भारत की सही जानकारी उन्हें दे।"


मनसुख मंडाविया ने हनुमान गढ़ी मंदिर में किए दर्शन

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए।


यमुना की सफाई पर मीनाक्षी लेखी का बयान

BJP नेता मीनाक्षी लेखी ने यमुना सफाई के मुद्दे पर कहा, "भाजपा का एक प्रण था और हम तो जाने जाते हैं अपने प्रण पर काम करने के लिए... हमने शपथ ली थी और वादा किया था कि यमुना की सफाई में हम कार्यरत होंगे और यमुना की सफाई करके देंगे... मैं संतुष्ट हूं कि भाजपा की दिल्ली सरकार इस काम में पूरी तरह से लगी हुई है और जल्द ही इसके अच्छे नतीजे भी देखने को मिलेंगे।"


विजेंद्र गुप्ता का बयान

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 14 विधायकों को MCD में मनोनीत करने पर कहा, "प्रत्येक वर्ष दिल्ली विधानसभा के 14 सदस्य दिल्ली नगर निगम के लिए मनोनीत किए जाते हैं। उनका कार्यकाल 1 वर्ष का होगा। रोटेशन में सभी विधायकों को वहां जाने का मौका मिलेगा।" 


परिसीमन पर आयोजित बैठक पर डीके शिवकुमार का बयान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा परिसीमन पर पहली संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) की बैठक करने पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "हम भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण आंदोलन में शामिल हुए। लोकतंत्र और संघवाद की नींव जो खतरे है। इसलिए एक अच्छी शुरुआत हुई है, और आज एक निष्पक्ष परिसीमन संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) का गठन किया गया है। केरल, पंजाब और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भी बैठक में भाग लिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से मैंने यहां प्रतिनिधित्व किया है।"


ईद और नवरात्रि के पर्व के लिए हमारी पूरी तैयारी- एएसपी

एएसपी प्रयागराज अजय पाल शर्मा ने बताया कि होली और रमजान के दौरान अलग-अलग जुलूस या नमाज़ अदा करने के कार्यक्रम बहुत ही अच्छी कानून व्यवस्था के साथ आयोजित किए गए। आगे भी ईद और नवरात्रि के पर्व के लिए हमारी पूरी तैयारी है। शांति समिति की बैठक हो चुकी है। समीक्षा बैठक की जा चुकी है। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


परिसीमन पर आयोजित बैठक पर क्या बोले एमके स्टालिन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा परिसीमन पर पहली संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद कहा कि वो(भाजपा) जहां जीतते नहीं वहां सीटें कम कर रहे हैं। क्या दक्षिण भारत को जनसंख्या नियंत्रण की सजा मिल रही है?

हैदराबाद में परिसीमन पर आयोजित होने वाली अगली बैठक पर उन्होंने कहा कि जहां बुलाएंगे, हम जाएंगे।


साउथ दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

डीसीपी साउथ दिल्ली अंकित चौहान ने कहा कि साउथ दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हम अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। हमने ऐसे लोगों की मदद करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और कुल 8 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। उनमें मोइनुद्दीन मुख्य आरोपी है। इसने फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी बनवाए और कई लोगों को दस्तावेज बनवाने में मदद की। अभी तक हमने दर्ज मामले में 18 बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उनमें से 8 को गिरफ्तार किया गया है, 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और शेष 4 के बारे में आगे की जांच चल रही है। 8 भारतीय लोगों के इनकी मदद करने के लिए गिरफ़्तार किया गया है। 


पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम पर बोले सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि IIM रायपुर में हमारे विधायकों के लिए 2 दिन के पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन हुआ है। ये हमारे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के प्रयास से हुआ है। हम उनका बहुत आभार व्यक्त करते हैं। इस प्रोग्राम का लाभ छत्तीसगढ़ के विकास में मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता के दुखद निधन पर संवेदना व्यक्त करने भुवनेश्वर जा रहे हैं।


बेंगलुरु में स्थिति शांतिपूर्ण- पुलिस आयुक्त दयानंद

कर्नाटक बंद पर बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने कहा कि सुबह से बेंगलुरु शहर में स्थिति शांतिपूर्ण है। शहर के किसी भी हिस्से से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। सभी रणनीतिक और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। यह शाम तक जारी रहेगी। 
 


अमित शाह के आवास पहुंचे सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे।
 


शाहीन बाग में फुटवियर शोरूम में लगी आग

दिल्ली के शाहीन बाग मार्केट में एक फुटवियर शोरूम में आग लग गई। मौके पर 8 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। आग बुझाने का काम जारी है।


जगन मोहन रेड्डी PM मोदी को पत्र लिखकर की ये मांग

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि परिसीमन प्रक्रिया इस प्रकार से की जाए कि किसी भी राज्य को सदन में कुल सीटों की संख्या के संदर्भ में लोकसभा या राज्यसभा में अपने प्रतिनिधित्व में कोई कमी न झेलनी पड़े।


अशोक गहलोत के बयान पर क्या बोलीं वासुदेव देवनानी?

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की मर्यादा में सदन के अंदर या बाहर कोई टिप्पणी नहीं की सकती। विपक्ष का जितना सहयोग मेरे कार्यकाल में हुआ है वो अद्भुत है। हर समय विपक्ष के नेता को साथ में रखने की कोशिश की। पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी के लोगों नसीहत देनी चाहिए थी कि सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करें। उनके दल के एक सदस्य ने जो शब्द कहे वो पीड़ादायक थे।


दिशा सालियान के पिता की याचिका पर 2 अप्रैल को होगी सुनवाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर रिट याचिका को 2 अप्रैल 2025 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

सतीश सालियान का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील द्वारा रिट याचिका की एक प्रति समीर वानखेड़े को दी गई है। समीर वानखेड़े के वकील फैजान मर्चेंट ने कहा है कि उनके मुवक्किल हाईकोर्ट में एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने जा रहे हैं, जिसमें उनके मुवक्किल से संबंधित सभी बिंदुओं का जवाब दिया जाएगा।


बिहारी कहलाना सम्मान का विषय- राजीव रंजन

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि बिहार तरक्की कर रहा है। आज देश में कहीं भी बिहारी कहलाना सम्मान का विषय है। बिहार दिवस पर बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

बिहार में विपक्षी नेताओं द्वारा CM नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि इस्तीफा कौन मांग रहा है? उनकी बात का कोई मतलब नहीं है और इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी। 
 


आतिशी ने महिला सम्मान योजना के क्रियान्वयन न होने का लगाया आरोप

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी ने महिला सम्मान योजना के क्रियान्वयन न होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कहा कि चुनाव से पहले PM मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को हर महिला के बैंक अकाउंट में 2500 रुपये आएंगे। लेकिन एक भी पैसा नहीं आया। यह एक जुमला था। 2500 रुपये तो छोड़िए अभी तक योजना का रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुआ।


दक्षिण की सीटें नहीं घटेंगी- परिसीमन मुद्दे पर बुलाई बैठक पर राजीव रंजन

परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा बुलाई गई बैठक पर JDU नेता राजीव रंजन ने कहा कि जब केंद्र की तरफ से ये कहा जा चुका है कि दक्षिण की सीटें नहीं घटेंगी। ऐसी स्थिति में परिसीमन के विरोध का कोई औचित्य नहीं समझा जा सकता है।


नागपुर हिंसा मामले में हामिद इंजीनियर गिरफ्तार

नागपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात नागपुर हिंसा मामले में हामिद इंजीनियर को गिरफ्तार किया। हामिद माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष है। लोहित मतानी, डीसीपी नागपुर ने इसकी जानकारी दी है।


हमें विभाजनकारी ताकतों के जाल में नहीं फंसना- अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में कहा कि भारत विविधता में एकता का प्रतीक है। हमें किसी भी विभाजनकारी ताकतों के जाल में नहीं फंसना है। हमने अभी होली मनाई है, गुड़ी पड़वा और ईद आने वाली है, ये सभी त्यौहार हमें एक साथ मिलकर मनाने हैं क्योंकि एकता ही हमारी असली ताकत है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपका भाई अजित पवार आपके साथ है। जो कोई भी हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को आँख दिखाएगा, अगर कोई भी दो गुटों में झगड़ा कराकर अमन-शांति को भंग करेगा और कानून को अपने हाथ में लेता है, चाहे वह कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा, उसे माफ नहीं किया जाएगा। 
 


सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां होली के दिन 10 से 12 लोग घायल हुए। यह बहुत दुखद घटना है। हमने विधानसभा में कोशिश की थी कि सरकार की तरफ से कोई बयान दिया जाए लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। यहां धारा 163 लागू है। हम कानून को मानते हैं। हमने घायल लोगों से मुलाकात की। पुलिस और TMC एक साथ अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए यह सब काम कर रहे हैं। 


पुणे: गोदाम में लगी आग

महाराष्ट्र के पुणे के शुक्रवार पेठ इलाके में स्थित एक गोदाम में कल रात आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।


SC के 6 जज पहुंचे गुवाहाटी एयरपोर्ट

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इम्फाल, मणिपुर के लिए रवाना होने के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचा।


आज कर्नाटक में 12 घंटे का बंद

कर्नाटक में बेलगावी में मराठी भाषा नहीं जानने की वजह से केएसआरटीसी ड्राइवर पर हुए कथित हमले के विरोध में आज कर्नाटक बंद का आह्वाहन किया गया है। ये राजव्यापी बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया है। हालांकि, कर्नाटक सरकार इसका समर्थन नहीं कर रही है।
 


मणिपुर दौरे पर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट के 6 जज

आज सुप्रीम कोर्ट के 6 जजों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर दौरा करेगा। वह हिंसा प्रभावित राहत शिविरों में जाएंगे और वहां के हालातों के बारे में जानकारी लेंगे।  
 


डीएफएस प्रमुख ने नकारी कैश मिलने की बात

दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर करोड़ों का कैश मिलने मामले में नया मोड़ आया है। दिल्ली फायर ब्रिगेड चीफ अतुल गर्ग ने कैश मिलने की बात नकारी है। डीएफएस प्रमुख गर्ग ने कहा कि हमारे अग्निशमन कर्मियों को अग्निशमन अभियान के दौरान कोई नकदी नहीं मिली।


देशभर में बीजेपी नेता मनाएंगे बिहार दिवस

आज  यानि 22 मार्च को बिहार अपना 113वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इसी कड़ी में इस साल देश के 27 राज्यों में 70 जगह बिहार दिवस मनाया जाएगा। इस समारोह में बीजेपी के नेता शामिल होंगे।

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड