LIVE UPDATES/ PM मोदी ने भुवनेश्वर में PBD सम्मेलन का किया उद्घाटन, प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
India News Live: विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में बीते दिन यानि दर्शन के लिए टोकन जारी करने से पहले अनहोनी हो गई। बुधवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे वैंकुठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर पर भगदड़ मच गई। इसमें कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अब इस पर पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में पीबीडी सम्मेलन का उद्घाटन किया। पढ़ें हर अपडेट...
- भारत
- 18 min read

तिरुपति बालाजी मंदिर में बीते दिन यानि दर्शन के लिए टोकन जारी करने से पहले अनहोनी हो गई। बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे वैंकुठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर पर भगदड़ मच गई। इसमें कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस पर नेताओं ने दुख जताया है। PM ने भुवनेश्वर में पीबीडी सम्मेलन का उद्घाटन किया।
सौभाग्यशाली हैं,महाकुंभ आयोजित करने का मौका मिला- CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "... मुझे प्रसन्नता है कि इतनी उत्सुकता से और इतनी प्रतीक्षा के बाद भी आपके चेहरे पर प्रसन्नता है और एक सुकून जैसा ऐहसास मुझे दिखाई दे रहा है...12 वर्ष के बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है...हम सौभाग्य मानते हैं कि महाकुंभ पर्व को आयोजित करने का सौभाग्य डबल इंजन की भाजपा की सरकार को प्रयागराज में आयोजित करने का अवसर मिला है..."
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा पहुंची
ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति कल 10 जनवरी को 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेंगी।
Advertisement
महाकुंभ एक बहुत ही ऐतिहासिक, समृद्ध पर्व - कुमार विश्वास
कवि कुमार विश्वास ने कहा, "महाकुंभ एक बहुत ही ऐतिहासिक, समृद्ध पर्व है। यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है...मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे महाकुंभ में आएं।
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी से मिले CM हेमंत सोरेन
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोयला खनन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
Advertisement
केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "अरविंद केजरीवाल, आप कब तक उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को गाली देते रहेंगे?...आज तो आपने हद ही कर दी। आप कह रहे हैं कि पूर्वांचल के लोग वोटर नहीं हैं...उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों ने दिल्ली के निर्माण में अपनी मेहनत लगाई है...आपको अपने शब्द वापस लेने चाहिए और पूर्वांचल के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए वे इतना बौखला गए कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया है। यह बहुत दुखद है, मैं उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से कहना चाहता हूं कि आगामी चुनाव में अरविंद केजरीवाल को मुंहतोड़ जवाब दें।
CM योगी ने मेला अधिकारियों के साथ बैठक की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण में अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
पूर्वांचल के लोग केजरीवाल को सत्ता से बाहर हटाने का काम करेंगे- सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल को यह पता नहीं है कि 2019-20 में कैसे उन्होंने दिल्ली से बिहारियों को भगाने का काम किया था...अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों से माफी कब मांगेगे?...दिल्ली के चुनाव में पूरे पूर्वांचल के लोग अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बाहर हटाने का काम करेंगे।
राजस्थान से 71 युवा राष्ट्रीय महोत्सव के लिए जा रहे हैं- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
राजस्थान युवा महोत्सव 2025 पर राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, "युवा महोत्सव में 2 दिन के जो मुकाबले थे, उनका समापन हुआ है। राजस्थान से 71 युवा राष्ट्रीय महोत्सव के लिए जा रहे हैं...यह पहली बार है कि राजस्थान का युवा महोत्सव 5 दिन के लिए हो रहा है।
तिरुपति भगदड़ में घायलों जगन मोहन रेड्डी ने की मुलाकात
YSRCP प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने तिरुपति में कल हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों से बातचीत की। घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 40 लोग घायल हैं।
भाजपा कल भी सामने थी और आज भी सामने है- मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "...भाजपा कल भी सामने थी और आज भी सामने है। भाजपा ने न कल गठबंधन किया था न आज किया है... कांग्रेस किसी का भला नहीं करती है।
दिल्ली में 100% AAP और कांग्रेस का पत्ता कट जाएगा- रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "... दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें AAP और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है... INDIA गठबंधन में फूट है... ऐसा पूरा वातावरण है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आएगी... कल निर्णय होगा कि हम(रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) दिल्ली में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे... दिल्ली में 100% AAP और कांग्रेस का पत्ता कट जाएगा।
INDIA गठबंधन का कोई मकसद नहीं है- जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "INDIA गठबंधन का कोई मकसद नहीं है...जिसका कोई उद्देश्य ही नहीं है तो उसका टूटना तो स्वाभाविक है...नीतीश कुमार जी NDA में रहेंगे और वे चट्टान की तरह डटे हुए हैं...हम समझते हैं कि दो तिहाई बहुमत के साथ NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे...
अरविंद केजरीवाल ने केवल सपने दिखाए- नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हम चुनावों को बहुत गंभीरता से लेते हैं... दिल्ली विधानसभा चुनावों में बहुत बड़े अंतर से भाजपा की सरकार बनेगी। अरविंद केजरीवाल ने केवल सपने दिखाए हैं... उन्होंने दिल्ली वालों के नहीं बल्कि अपने सपने पूरे किए हैं। वे जा रहे हैं।"
प्रयागराज: CM योगी ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया।
मुझे उम्मीद है कि केजरीवाल की सरकार बनेगी- प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उसी प्रकार दिल्ली की जनता उन्हें अपना पूरा समर्थन देगी और उनकी सरकार बनेगी। दिल्ली में जो-जो काम हुए हैं उन्हें वे उसी तेजी से आगे बढ़ाएंगे। हमने देखा है कैसे भाजपा ने एजेंसियों का दुरुपयोग कर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को जेल में डाला था। एक सरकार को कैसे अस्थिर किया गया था वह दिल्ली की जनता ने देखा है।
'जीनोम इंडिया डेटा' के विमोचन बोले पीएम मोदी
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'जीनोमिक्स डेटा कॉन्क्लेव' में 'जीनोम इंडिया डेटा' के विमोचन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज भारत ने रिसर्च की दुनिया में बहुत ही ऐतिहासिक कदम उठाया है। 5 साल पहले जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया गया था। कोविड की चुनौतियों के बावजूद हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत मेहनत से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया है। देश को 20 से ज्यादा अनुसंधान संस्थानों ने इस रिसर्च में अहम भूमिका निभाई है।"
हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली भी जीतेंगे- अनिल विज
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, "हरियाणा के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में चुनाव हुए, उसमें हम जीतें हैं। अब दिल्ली में चुनाव होने जा रहे हैं, हम डंके की चोट पर जीतेंगे और अब जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां भाजपा जीतेगी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है...प्रधानमंत्री मोदी ने काम की राजनीति शुरू की है और आज लोग काम की राजनीति को चाहते हैं।
तिरुपति भगदड़: CM नायडू ने घायलों से की मुलाकात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति भगदड़ घटना में घायल हुए लोगों से SVIMS अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की।
AAP नेताओं ने चुनाव आयोग से की मुलाकात
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "AAP की तरह से हम चुनाव आयोग से मिले। नई दिल्ली विधानसभा में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिन में 5500 वोट कटने के लिए आ गए हैं। जब उन लोगों को बुलाया गया तब उन्होंने बताया कि हमने कोई अर्जी नहीं दी थी। इसके साथ-साथ 15 दिन में नई दिल्ली विधानसभा में 13,000 नए वोट बनने कई अर्जी आई है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं...प्रवेश वर्मा खुलेआम जॉब कैंप लगा रहे हैं, पैसे बांटे जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से वर्जित किया जाना चाहिए।"
महाकुंभ: CM योगी ने साधुओं से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न अखाड़ों का दौरा किया और साधुओं से मुलाकात की।
अतिक्रमण हटाना एक सामान्य प्रक्रिया है- संभल DM
संभल DM राजेंद्र पेंसिया ने कहा, "अतिक्रमण हटाना एक सामान्य प्रक्रिया है। नियमित रूप से सरकार द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान 5-6 महीनों से चलाया जा रहा है। यदि किसी तालाब और तीर्थ स्थान पर कब्जा हो तो नोटिस देकर हम उसे हटवाते हैं... जहां पुलिस को आवश्यकता होगी वहां अगर कोई सार्वजनिक भूमि है तो वहां नियमानुसार थाना या पुलिस चौकी बनाने की कार्रवाई की जाएगी..."
सीएम योगी ने संगम घाट का निरीक्षण किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम घाट का निरीक्षण किया।
CM नायडू ने तिरुपति में हुई भगदड़ का किया निरीक्षण
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में कल रात हुई भगदड़ का निरीक्षण किया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।
केंद्र सरकार की लिस्ट में दिल्ली का जाट समाज नहीं आता- केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार की OBC लिस्ट में जाट समाज का नाम आता है लेकिन केंद्र सरकार की लिस्ट में दिल्ली का जाट समाज नहीं आता है... ये हमारे दिल्ली के जाट भाई-बहनों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है... पिछले 10 सालों में 4 बार इन्होंने दिल्ली के जाट समाज को आरक्षण देने का केवल वादा किया है... दिल्ली में दिल्ली के जाटों को आरक्षण नहीं मिलता मगर बाहर वालों को मिलता है..."
जाट समुदाय को OBC सूची में शामिल करने के लिए केजरीवाल ने लिखा पत्र
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जाट समुदाय को केंद्र की OBC सूची में शामिल करने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा।
PM मोदी ने किया PBD सम्मेलन में प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दिल्ली चुनाव 2025 से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे।
PM मोदी ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस, भारतीय प्रवासियों के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन को आज भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाई।
भविष्य युद्ध में नहीं है, बुद्ध में है- PM नरेंद्र मोदी
PM नरेंद्र मोदी 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बढ़ाने का दौर था तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था। हमारी इस विरासत का ये वही बल है जिसकी प्रेरणा से आज भारत दुनिया को कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं है, बुद्ध में है।"
ओडिशा में कदम-कदम पर हमारी विरासत के दर्शन होते हैं- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज आप ओडिशा की जिस महान धरती पर जुटे हैं वो भी भारत की समृद्ध विरासत का प्रतिबिंब है। ओडिशा में कदम कदम पर हमारी विरासत के दर्शन होते हैं। सैकड़ों वर्ष पहले भी ओडिशा से हमारी व्यापारी कारोबारी लंबा सफर करके बाली, सुमात्रा, जावा जैसे स्थानों तक जाते थे...ओडिशा में आज भी बाली यात्रा का आयोजन होता है।"
प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो रहा है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "...यह जीवंत त्योहारों का समय है। कुछ ही दिनों में प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो रहा है। मकर संक्रांति, बिहू, पोंगल, लोहड़ी जैसे त्योहार आने वाले हैं। हर जगह आनंदमय वातावरण है..."
पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का किया उद्घाटन
18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। पीएम ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महाकुंभ 2025 की मेजबानी के लिए प्रयागराज तैयार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ 2025 की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा।
विदेश मंत्री बोले- विदेशों में रहने वाले भारतीय...
18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "हर 2 साल में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के माध्यम से विदेशों में रहने वाले भारतीय अपने देश में हो रही प्रगति और विकास को देख पाते हैं, अनुभव कर पाते हैं। आप सभी न केवल अपने जीवन की उपलब्धियों पर गर्व कर करते हैं बल्कि विदेशों में हमारे लिए बढ़ते सम्मान का भी अनुभव करते हैं... वैश्विक युग में प्रवासी समुदाय का महत्व प्रत्येक वर्ष के साथ बढ़ता गया है।"
पीबीडी सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस अवसर पर मौजूद हैं।
सीएम मोहन ने संत गुरु शरणानंद से की मुलाकात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने मथुरा दौरे के दौरान रमणरेती आश्रम में संत गुरु शरणानंद से मुलाकात की।
गुजरात शराब तस्करी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
इंदौर से गुजरात शराब की तस्करी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार हुए। ACP आदित्य पटेल ने कहा, " लसुरिया थाना क्षेत्र में एसआर कॉम्प्लेक्स में एक इलाका है, जहाँ पर बहुत से उद्योग हैं और गोदाम हैं। तो वहाँ पर एक सूचना मिली थी कि वहाँ पर कुछ अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। मेरे द्वारा बनाई गई टीम ने रात में दबिश करी, जिसमें कुल 405 लीटर शराब जब्त की गई। इसमें 5 लोग शामिल थे, जिसमें उसके लीडर का नाम राहुल जायसवाल है और वह आदतन अपराधी है। इस पर कई पुराने मामले दर्ज हैं और वह तीन महीने पहले ही जेल से छूटा है। यह कंटेनर में शराब और उसके ऊपर और नीचे दूसरे केमिकल स्टोर करता था, जिसका गोदाम था। वह इसे गुजरात ले जाता था और यह काम वह करीब दो महीने से कर रहा था। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। 405 लीटर शराब है और अंग्रेजी शराब है इसकी कीमत लाखों में होगी।"
के.टी. रामा राव के आवास पहुंचीं के. कविता
BRS MLC के. कविता अपने पति अनिल कुमार के साथ हैदराबाद के नंदीनगर में BRS के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के.टी. रामा राव के आवास पर पहुंचीं। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के.टी. रामा राव आज फॉर्मूला-ई मामले में बंजारा हिल्स स्थित तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय में पेश होंगे।
तिरुपति मंदिर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से दुखी- एस जयशंकर
तिरुपति भगदड़ मामले को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "तिरुपति मंदिर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
TTD के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ने किया अस्पताल का दौरा
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी ने श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी सामान्य अस्पताल का दौरा किया और कल रात तिरुपति में हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
तिरुपति भगदड़ मामले में 6 की मौत, 40 घायल
आंध्र प्रदेश में तिरुपति के विष्णु निवासम से वीडियो सामने आया है, जहां कल रात भगदड़ मचने की घटना सामने आई थी। घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 40 लोग घायल हैं।
पीएम मोदी जाएंगे भुवनेश्वर, पीबीडी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी दो दिवसीय ओडिशा दौरे के तहत भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। वह गुरुवार को 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
आज तिरुपति जाएंगे सीएम नायडू, मुआवजे का कर सकते हैं ऐलान
तिरुपति भगदड़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। जानकारी के अनुसार, आज मुख्यमंत्री औऱ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तिरुपति जाएंगे। इसके अलावा आज मुख्यमंत्री अनुग्रह राशि की घोषणा कर सकते हैं।
तिरुपति भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत
विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में बीते दिन यानि दर्शन के लिए टोकन जारी करने से पहले अनहोनी हो गई। बुधवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे वैंकुठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर पर भगदड़ मच गई। इसमें कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।