LIVE BLOG

अपडेटेड 24 February 2025 at 23:36 IST

LIVE UPDATES/ असम पहुंचे पीएम मोदी का भव्य रोड शो, पारंपरिक नृत्य से हुआ स्वागत

India News Live: भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के बाद अब पीएम मोदी बिहार पहुंच चुके हैं। यहां वह किसानों को सौगात देंगे। इसके बाद असम दौरे पर भी रहेंगे। यहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है।

Follow : Google News Icon  
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के बाद अब पीएम मोदी बिहार पहुंच चुके हैं। वह भागलपुर में किसानों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 22 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजेंगे। इसके बाद वह असम पहुंचेंगे। वहीं दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है।


24 February 2025 at 23:36 IST

SLBC सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने का काम जारी

श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग के ढहने से लगभग 8 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। 22 फरवरी को सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था।


24 February 2025 at 23:35 IST

यह सौभाग्य की बात है कि PM बिहार पर इतना ध्यान दे रहे हैं- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "जो लोग प्रधानमंत्री के बार-बार बिहार आने पर सवाल उठा रहे हैं, शायद उन्हें नहीं पता कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री बिहार आ चुके हैं। दरभंगा में उनके कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। जनजातीय गौरव दिवस पर वे जमुई में कार्यक्रम कर चुके हैं। आज प्रधानमंत्री भागलपुर में थे। किसी भी राज्य के लिए यह सौभाग्य की बात है कि देश का प्रधानमंत्री उस राज्य पर इतना ध्यान दे रहा है। वह वादों को पूरा करने की गारंटी है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। एक समय था जब देश में सिर्फ 2 एम्स थे, अब बिहार में 2 एम्स हो रहे हैं...यह हमारे लिए बड़ी बात है कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन हुआ क्योंकि बिहार में मखाना का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है.."


Advertisement

24 February 2025 at 23:34 IST

व्यापार बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जा रहे- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "सभी क्षेत्रों के लोग हमसे मिल रहे हैं और हमारे साथ चर्चा कर रहे हैं...व्यापार बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जा रहे हैं..."


24 February 2025 at 22:43 IST

तेलंगाना में अधिकारियों के संपर्क में हूं- हेमंत सोरेन

तेलंगाना में सुरंग ढहने की घटना में फंसे झारखंड के मजदूरों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "हमारे अधिकारी इस मुद्दे के संबंध में वहां (तेलंगाना में) अधिकारियों के संपर्क में हैं... यहां से जाने के बाद मैं वहां की स्थिति के बारे में जानकारी लूंगा..."


Advertisement

24 February 2025 at 21:21 IST

गुवाहाटी: PM मोदी ने प्रदर्शनी का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में एक प्रदर्शनी का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। इससे पहले शाम को प्रधानमंत्री ने सरुसजाई स्टेडियम में 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। असम सरकार ने असम चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें राज्य भर के चाय बागान क्षेत्रों के 8600 कलाकार झुमोइर का प्रदर्शन कर रहे हैं।


24 February 2025 at 21:20 IST

तीन भाषा नीति को लेकर विवाद: साइनबोर्ड के हिंदी हिस्से को काला किया

तमिलनाडु: चेन्नई में डाकघर और BSNL कार्यालय के साइनबोर्ड के हिंदी हिस्से को काला कर दिया गया। NEP (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के तहत तीन भाषा नीति को लेकर तमिलनाडु में विवाद चल रहा है।


24 February 2025 at 21:18 IST

गुवाहाटी: 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम में लाइट और म्यूजिक शो का आयोजन

गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम में लाइट और म्यूजिक शो का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य लोग शामिल हुए।


24 February 2025 at 20:10 IST

PM मोदी ने 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम में पारंपरिक ड्रम बजाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम में पारंपरिक ड्रम बजाया।


24 February 2025 at 20:09 IST

चाय की खुशबू और चाय के रंग को एक चाय वाले से ज्यादा कौन जानेगा- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज असम में यहां एक अद्भुत माहौल है। ऊर्जा से भरा माहौल है। उत्साह उल्लास और उमंग से ये पूरा स्टेडियम गूंज रहा है। झूमर नृत्य के कलाकारों की तैयारी हर तरफ नजर आ रही है। इस तैयारी में चाय बागानों की सुगंध भी है और उनकी सुंदरता भी है। चाय की खुशबू और चाय के रंग को एक चाय वाले से ज्यादा कौन जानेगा?"


24 February 2025 at 20:08 IST

अपनी हार को AAP पचा नहीं पा रही है- वीरेंद्र सचदेवा

विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप(मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबासाहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाई गई) पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "ये जो राजनीति कर रहे हैं ये राजनीति नहीं ये ओछी हरकतें हैं। अपनी हार को AAP पचा नहीं पा रही है, ना अरविंद केजरीवाल ना उनकी नेता प्रतिपक्ष। झूठ बोलना है, बाबा साहब और भगत सिंह जी की तस्वीर लगी हुई है लेकिन काले कारनामों पर चर्चा ना हो उस पर दिल्ली की जनता का ध्यान ना जाए इसलिए इस प्रकार से ध्यान भटकाने के लिए ये हो रहा है। ये ठीक नहीं है..."


24 February 2025 at 19:18 IST

PM मोदी 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद हैं।


24 February 2025 at 18:51 IST

विपक्ष पूरी तरह से भटका हुआ है- ब्रजेश पाठक

विधानसभा में विपक्ष द्वारा राज्य के कानूनृ-व्यवस्था पर सवाल उठाने जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "विपक्ष पूरी तरह से भटका हुआ है। उनको कुछ पता ही नहीं है। उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर 1 राज्य के रूप में स्थापित होने जा रहा है। विकास और कानून-व्यवस्था बेहतर हो रही है। उन पर जो चश्मा है उसे उतार कर देखना चाहिए कि सपा के कार्यकाल में गुंडई, अराजकता, दंगा, महिलाओं के खिलाफ अपराध, वसूली याद नहीं आ रहा है क्या?"


24 February 2025 at 18:49 IST

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बातचीत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'वतन को जानो' युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बातचीत की। 'वतन को जानो' युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बातचीत करते हुए अमित शाह ने कहा, "पिछले 10 सालों से हम इस देश को दुनिया में नंबर वन बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अगर आप किसी बच्चे से पूछेंगे कि वह कहां पढ़ना चाहता है, तो वह कहेगा कि वह अमेरिका, कनाडा या ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता है। 10 साल बाद देश ऐसा बन जाएगा कि दुनिया के सभी देशों के बच्चे भारत में पढ़ने आएंगे। जब यह देश आगे बढ़ेगा, तो आपका आगे बढ़ना स्वाभाविक है...यह देश जितना समृद्ध होगा, यह देश जितना आधुनिक होगा, इस देश का जितना विकास होगा, उसका लाभ आपको मिलेगा। और पिछले 10 सालों से हमारे देश के प्रधानमंत्री हमें एक करने का प्रयास कर रहे हैं। आज कश्मीर में, जहां पहले नल में पीने का पानी नहीं आता था, वहां 80% प्रतिशत घरों में पीने का पानी पहुंचा दिया गया है..."


24 February 2025 at 18:48 IST

10 सालों में 'AAP-दा' ने दिल्ली को बर्बाद किया- मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "... हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। 10 सालों में 'AAP-दा' ने दिल्ली को बर्बाद किया है। उन्होंने दिल्ली को गंदा पानी, गंदी हवा और गंदी सड़कें दी हैं... हमें कूड़े के पहाड़ हटाने हैं... AAP केवल बहाने करती थी... रेखा गुप्ता की सरकार असंभव को संभव करके दिखाएगी... ये CAG की रिपोर्ट से घबराएं हुए हैं..."


24 February 2025 at 17:22 IST

कैटरीना कैफ ने अपने परिवार संगम में पवित्र स्नान किया

प्रयागराज: अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।


24 February 2025 at 17:21 IST

एकनाथ शिंदे ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।


24 February 2025 at 17:20 IST

मैं भारत के हर महापुरूष को सम्मान देता हूं - CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "नेता प्रतिपक्ष को आपत्ति थी कि भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र और राज्यपाल के अभिभाषण में महाकुंभ को वैश्विक स्तर का आयोजन बनाने के लिए क्यों उल्लेख किया... महाकुंभ में अगर विश्वस्तरीय सुविधा न होती तो अब तक 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उसका हिस्सा नहीं बनते... मैं भारत के हर महापुरूष को सम्मान देता हूं जिसने भारत में जन्म लिया है..."


24 February 2025 at 15:57 IST

केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता - PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, महिला और नौजवान। NDA सरकार, चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है।"


24 February 2025 at 15:56 IST

इस धरती में आस्था भी है विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना अपने आप में बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था भी है विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है। ये शहीद तिलकामांझी की धरती है। ये सिल्क सिटी भी है। बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा में इस समय महाशिवरात्रि की भी खूब तैयारियां चल रही हैं। ऐसे पवित्र समय में मुझे पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों भेजने का सौभाग्य मिला है।"


24 February 2025 at 15:55 IST

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।


24 February 2025 at 14:59 IST

पीएम मोदी भागलपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुछ ही देर पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे।


24 February 2025 at 14:58 IST

बिहार के भागलपुर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी बिहार के भागलपुर पहुंच चुके हैं। यहां पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को 19वीं किस्त की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 22 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजेंगे।


24 February 2025 at 14:46 IST

जनता से किए वादों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता- आशीष सूद

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली की की जनता से किए गए वादों को पूरा करना ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, हम उन्हें गलत साबित करेंगे। CAG रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने जनता का खाया है, उसे लौटाना तो पड़ेगा।


24 February 2025 at 14:44 IST

विजेंद्र गुप्ता चुने गए दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।


24 February 2025 at 14:43 IST

मैं महाकुंभ में अपने हिंदुस्तान से रूबरू हुआ- अभिषेक बनर्जी

फिल्म अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ये दिव्य अनुभव है। मैं यहां काफी समय से रह रहा हूं और शूटिंग कर रहा हूं। मैं कल चला जाउंगा। मैं पिछले 7-8 दिन से रह रहा हूं मैंने यहां लोगों को करीब से देखा है। लोगों की भक्ति और श्रद्धा को देखा है मैं कही न कही खुद अपने हिंदुस्तान से रूबरू हुआ हूं। 


24 February 2025 at 14:41 IST

मैं भाग्यशाली हूं कि महाकुंभ आई- कैटरीना कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने महाकुंभ पहुंचकर कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस समय यहां पर आईं। मैं बहुत खुश हूं। ये बहुत ही सुंदर जगह है। 
 


24 February 2025 at 13:59 IST

किसान सम्मान योजना पर क्या बोले हरदीप सिंह पुरी?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किसान सम्मान योजना पर कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है। इस योजना को प्रधानमंत्री मोदी ने 6 साल पहले शुरू कराया था। इससे किसानों के खाते में सीधे पैसा जाता है। इससे बहुत किसानों को लाभ मिला है।


24 February 2025 at 13:59 IST

IIT मंडी DRDO के साथ मिलकर कई शोध समस्याओं पर काम कर रहा- राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि IIT मंडी DRDO के साथ मिलकर कई शोध समस्याओं पर काम कर रहा है। ये सारी बातें इस बात को दर्शाती हैं कि आप सभी हमारे रक्षा क्षेत्र में भारत को तकनीक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाते हैं, हमारी अपेक्षाएं भी स्वभाविक रूप से बढ़ती जाती हैं। 


24 February 2025 at 13:58 IST

राष्ट्रीय खेल सफलता पूर्वक संपन्न हुए- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहते हैं कि राष्ट्रीय खेल सफलता पूर्वक संपन्न हुए। वर्ष 2024 से हमारे राज्य में शीतकालीन यात्रा प्रारंभ की गई है और उसी के प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री मोदी हर्षिल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए यहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका हमारे राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान होगा। 


24 February 2025 at 13:17 IST

महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे, ये सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि- राजभर

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु हर स्नान पर्व पर आ रहे हैं। यह सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि अभी तक 60 करोड़ से ज्यादा लोग आकर स्नान कर चुके हैं।


24 February 2025 at 13:15 IST

हमारी सरकार गरीब की चिंता करेगी- ब्रजेश पाठक

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार गरीब की चिंता करेगी। आपने नेताजी(मुलायम सिंह यादव) का बहुत सम्मान किया है। आप नेताजी की सभी बातें मानते हैं तो क्या आप वह भी मानेंगे जब उन्होंने कहा था 'लड़कों से गलती हो जाती है'। विपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह जी सम्मानित नेता रहे हैं। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। आपकी (भाजपा) सरकार ने भी उनका सम्मान किया है, आप ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं। 


24 February 2025 at 13:14 IST

सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात पर क्या बोलीं आतिशी?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात करने पर AAP नेता और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि आज हम सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने गए और हमने उनसे कहा कि जो पहली कैबिनेट का वादा था मोदी जी ने जो गारंटी दी थी वो वादा तो टूट गया है, 8 मार्च को हम उम्मीद करते हैं कि पहली किश्त महिला सम्मान योजना की 2500 रुपए दिल्ली की हर महिला के खाते में जरूर जाए। तो हम सभी इसका इंतजार कर रहे हैं।


24 February 2025 at 12:28 IST

अक्षय कुमार ने संगम में लगाई डुबकी

अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई।


24 February 2025 at 12:26 IST

सही मायने में दिल्ली में सच्ची लोकतंत्र का दिन- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज से दिल्ली की विधानसभा का जो सत्र शुरू हुआ है। सही मायने में दिल्ली में सच्ची लोकतंत्र का दिन है। पिछले 10 सालों में इस विधानसभा  सत्र के बहाने से मनमानी और तानाशाही का रवैया अपनाया गया था। मुझे उम्मीद है कि रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में सही मायने में सार्थक बहस होगी और दिल्ली की विकास को लेकर चिंता होगी। 
 


24 February 2025 at 12:25 IST

परवेश वर्मा समेत इन्होंने ली विधायकी की शपथ

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
 


24 February 2025 at 12:23 IST

कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने ली शपथ

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।


24 February 2025 at 11:41 IST

कई देश सिर्फ बातें करते हैं, भारत नतीजे लाकर दिखाता है- पीएम

'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर UN की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा की सुपरपॉवर कहा था।  इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।"
 


24 February 2025 at 11:39 IST

भोपाल पहुंचे पीएम मोदी ने क्यों मांगी माफी?

'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मुझे यहां आने में विलंब हुआ, इसके लिए मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं।  विलंब इसलिए हुआ क्योंकि कल जब मैं यहां पहुंचा तो एक बात ध्यान में आई कि आज 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा है।  उसका समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक हो रहा था। उसके कारण संभावना थी कि सुरक्षा के कारण अगर रास्ते बंद हो जाएं तो बच्चों को परीक्षा के लिए जाने में कठिनाई हो जाएगी। ये कठिनाई न हो, बच्चे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।  इसके कारण मैंने निकलने में ही 10-20 मिनट की देरी कर दी। इसके लिए मैं आपसे क्षमा मांगता हूं।"
 


24 February 2025 at 11:36 IST

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।


24 February 2025 at 11:34 IST

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 बहुत ही अहम- पीएम मोदी

'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का ये कार्यक्रम बहुत ही अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं मोहन यादव जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।


24 February 2025 at 11:15 IST

PM मोदी ने MP की 18 नई नीतियों का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' के दौरान मध्य प्रदेश की 18 नई नीतियों का उद्घाटन किया।  


24 February 2025 at 10:28 IST

श्रमिकों को बचाने के लिए रोबोटिक कैमरे और डॉग स्क्वायड की ली जा रही मदद

तेलंगाना  के नागरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग का वीडियो सामने आया है, जहां 22 फरवरी को सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

एंडोस्कोपिक और रोबोटिक कैमरे भी यहां लाए गए हैं। ऑपरेशन में सहायता के लिए एनडीआरएफ डॉग स्क्वायड को भी तैनात किया गया है।


24 February 2025 at 10:25 IST

आज ऐतिहासिक दिन है- कपिल मिश्रा

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है जिन लोगों ने दिल्ली के साथ धोखा किया उनको दिल्ली की जनता ने बता दिया कि दिल्ली की असली मालिक केवल दिल्ली की जनता है। रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार आएगी जो जनता की सेवा करेगी और हर वादे को पूरा करेगी। 


24 February 2025 at 10:22 IST

अरविंदर सिंह लवली ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में ली शपथ

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास में दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई।


24 February 2025 at 09:02 IST

सीएम रेखा गुप्ता को बधाई देने के लिए लगी भीड़

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में लोग उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए यहां एकत्रित हुए।
 


24 February 2025 at 09:01 IST

बिहार का चुनाव है इसलिए सब बिहार आएंगे- पीएम के दौरे पर तेजस्वी

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का चुनाव है इसलिए अब सब बिहार आएंगे। बिहार ने डबल इंजन की सरकार को 20 साल तक मौका दिया। साक्षरता के मामले में बिहार सबसे पीछे है, प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में बिहार सबसे पीछे है, किसानों की आय में सबसे पीछे है, बेरोजगारी, गरीबी में बिहार नंबर वन है। पीएम मोदी आते हैं तो अच्छी बात है लेकिन जब आते हैं तब वह जुमलेबाजी करते हैं। बिहार के किसान की समस्या और राज्य की तुलना में अलग है बिहार में किसान मर रहे हैं लेकिन उन्होंने इनके लिए कुछ नहीं किया। बजट में इन्होंने बिहार को ठगने का काम किया। इन्हें बिहारियों से मतलब नहीं है। ये आ रहे हैं तो ये गरीबी मिटाने के लिए नहीं बल्की जनता को भ्रमित करने आ रहे हैं। 
 


24 February 2025 at 09:00 IST

SLBC सुरंग के अंदर बचाव अभियान जारी

तेलंगाना के नागरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के अंदर बचाव अभियान चल रहा है। 22 फरवरी को डोमलपेंटा के पास सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था। कम से कम 8 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।


24 February 2025 at 07:56 IST

भोपाल दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी 2025 को भोपाल में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन, 2025 का उद्घाटन करेंगे और गुवाहाटी में एक शानदार सांस्कृतिक उत्सव, झुमोर बिनांदिनी (मेगा झुमोर) 2025 में भाग लेंगे।


24 February 2025 at 07:56 IST

दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत आज से

दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार बनने के बाद पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत आज से होने जा रही है। ये सत्र 27 फरवरी तक चलने वाला है। इस दौरान AAP और BJP में एक बार फिर तकरार देखने मिलेगी। जहां AAP महिला सम्मान योजना को लेकर BJP की नई सरकार को घेरने की कोशिश कर सकती है। तो वहीं BJP भी कई मुद्दों को लेकर पिछली AAP सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकती है। वहीं, इस सत्र में CAG रिपोर्ट भी पेश की जानी है।
 


24 February 2025 at 07:57 IST

आज बिहार दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज बिहार के भागलपुर दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को 19वीं किस्त की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 22 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजेंगे।
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 07:58 IST