ओडिशा के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचेगा विकास...PM मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ की सौगात तो बोले CM मोहन चरण माझी; जताया आभार

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल परियोजनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि ओडिशा के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pm modi announced 47600 crore rs project for odisha cm mohan charan manjhi
ओडिशा के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचेगा विकास...PM मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ की सौगात तो बोले CM मोहन चरण माझी; जताया आभार | Image: X

ओडिशा के विकास को नई गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्य को 47,600 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं में ऊर्जा, रेलवे, सड़क, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक अवसंरचना से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो राज्य के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को नई दिशा देंगे।

अब इसपर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बयान आया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल परियोजनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि ओडिशा के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहे औद्योगिक निवेश और आधारभूत संरचना के विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ओडिशा से होने वाला पलायन धीरे-धीरे समाप्त होगा।

परियोजनाओं में विकास कार्य शामिल

प्रधानमंत्री द्वारा ओडिशा को समर्पित प्रमुख परियोजनाओं में ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने वाली पम्प्ड स्टोरेज एवं ताप विद्युत परियोजनाएं, रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, सिंचाई परियोजनाएं तथा स्वास्थ्य एवं सामाजिक बुनियादी ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से राज्य के औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा।

Advertisement

आपको बता दें कि CM मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। राज्य में बड़े पैमाने पर नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और विनिर्माण, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स तथा सेवा क्षेत्रों में अभूतपूर्व निवेश आकर्षित हो रहा है। इससे लाखों रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

ओडिशा अब केवल पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है। राज्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीकी अवसंरचना के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने हेतु एआई आधारित शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Advertisement

पीएम मोदी ने की थी स्वदेशी उत्पादों की सराहना

परियोजनाओं की सौगात देते हुए शनिवार को पीएम मोदी ने मयूरभंज के पारंपरिक हाट का भी दौरा किया और स्थानीय हस्तशिल्प, जनजातीय कला तथा स्वदेशी उत्पादों की सराहना की। यह दौरा ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं सीएम माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से ओडिशा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा। उनका विश्वास है कि मजबूत बुनियादी ढांचा, तेजी से बढ़ते उद्योग, आधुनिक तकनीक और युवाओं की ऊर्जा ओडिशा को देश का अगला विकास इंजन बनाएगी।

इसे भी पढ़ें- समुद्र में तीन गुनी हुई भारत की ताकत, नेवी में कमिशन हुए 3 नए 'धुरंधर'; जानिए INS अग्रय, INS दूनागिरी और INS संशोधक की खासियत
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड