LIVE BLOG

CM योगा का बड़ा कदम, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

पीएम मोदी आज चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं यहां उन्होंने देश में लागू किए तीन नए अपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान अमित शाह भी मौजूद रहे। आज लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत-चीन में कई दौर की वार्ता हुई है। कूटनीतिक पहल से LAC पर हालात सुधरे हैं।

Follow : Google News Icon  
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath | Image: PTI/File

पीएम मोदी आज चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं यहां उन्होंने देश में लागू किए तीन नए अपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान अमित शाह भी मौजूद रहे। आज लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत-चीन में कई दौर की वार्ता हुई है। कूटनीतिक पहल से LAC पर हालात सुधरे हैं।

 

 

Live Blog

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंदोलनर कर रहे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए CM योगी ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। बुधवार को BJP की विधायक दल की बैठक के बाद महायुति के नेता राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर DM राजेंद्र पेंसिया ने पड़ोसी जिलों में तैनात पुलिस के अधिकारियों को एक पत्र लिखा है। डीएम ने राहुल गांधी को संभल सीमा से पहले ही रोकने का आग्रह किया है। 


कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया- CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के विरोध पर कहा, "आजादी के बाद से किसानों के लिए सबसे ज्यादा काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार करती रही है कि MSP बंद कर दी जाएगी, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 सालों में हमेशा MSP में बढ़ोतरी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में कांग्रेस जो MSP देती थी, उससे लगभग 1.5 गुना ज्यादा MSP बढ़ाई है। कांग्रेस के समय में 5-10 रुपये रेट बढ़ते थे। प्रधानमंत्री मोदी के समय में 100-150 रुपये की बढ़ोतरी होती है। हमने हरियाणा में किसानों की 100% फसल MSP पर खरीदने का फैसला किया है। अगर किसी ने स्थिति खराब की है तो वह कांग्रेस पार्टी है, प्रधानमंत्री मोदी ने उस स्थिति को सुधारा है। कांग्रेस अपनी हार को पचा नहीं पा रही है, क्योंकि लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है, इसलिए वे भ्रम फैलाकर देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है।"


दिल्ली पहुंचे कुवैत के विदेश मंत्री

कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे।


Advertisement

किसान आंदोलन: CM योगी ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

नोएडा में आंदोलनरत किसानों के समस्याओं के निपटारे के लिए CM योगी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्देश दिया है। IAS अनिल कुमार सागर, प्रमुख सचिव अवस्थापना और औद्योगिक विकास की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। पीयूष वर्मा विशेष सचिव अवस्थापना व औद्योगिक विकास,संजय खत्री ACEO नोएडा व सौम्य श्रीवास्तव ACEO ग्रेटर नोएडा,कपिल सिंह ACEO YEIDA सदस्य नामित हुए हैं। समिति एक महीने में रिपोर्ट और अनुशंसा शासन को प्रस्तुत करेगी।  
 


राहुल गांधी के संभल दौरे से पहले DM का बयान

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित संभल दौरे को लेकर संभल DM ने पड़ोसी जिलों बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अफसरों को पत्र लिखकर राहुल गांधी को अपने जिलों की सीमा पर रोकने का अनुरोध किया है। संभल DM ने कहा कि जिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू होने के कारण बाहर से किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।


Advertisement

विधायक दल की बैठक में सबकी राय लेंगे- विजय रूपाणी

महाराष्ट्र के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा, "कल सभी के साथ बैठकर चर्चा करेंगे फिर तय होगा। पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चलती है, विधायक दल की बैठक में सबकी राय ली जाएगी।"


सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए- TMC सांसद सौगत रॉय

TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, "किसान विरोध कर रहे हैं, वे MSP की कानूनी गारंटी चाहते हैं। सरकार को यह बात सुननी चाहिए और किसानों के साथ समझौता करना चाहिए।"


जयशंकर के बयान पर क्या बोले गोरव गोगोई?

LAC पर भारत-चीन के सैनिकों के पीछे हटने के बारे में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के संसद में दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "विदेश मंत्री एक स्पष्टवक्ता हैं, मुझे यकीन है कि वह विपक्ष के किसी भी प्रश्न या चिंता का उत्तर देने में सक्षम हैं। विशेष प्रस्ताव के माध्यम से चीन के बारे में बात करने का विकल्प चुनकर उन्होंने खुद को किसी भी प्रश्न से बाहर रखा। मैं समझता हूं कि विदेश मंत्री ने इस विशेष प्रस्ताव के माध्यम से चीन के बारे में बात करने का जो विकल्प चुना है, वह अनुचित है, क्योंकि इससे विपक्षी दलों को प्रश्न पूछने या चिंता जताने से रोका गया है।"
 


राहुल गांधी का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना- जगदंबिका पाल

BJP सांसद जगदंबिका पाल ने नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कल संभल जाने पर कहा, "वे विपक्ष के नेता हैं लेकिन गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। अगर उत्तर प्रदेश के संभल में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और उत्तर प्रदेश का प्रशासन वहां स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रहा है, तो वे इस समय वहां क्यों जाना चाहते हैं? आज वहां शांति है लेकिन वे राजनीति करना चाहते हैं। अगर उन्हें शांति की अपील करनी है तो वे यहां से भी कर सकते हैं। वे वहां जाकर कौनसी परिस्थितियां निर्मित करना चाहते हैं?..."


हम MSP पर फसल खरीद रहे हैं- CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा में हम MSP पर फसल खरीद रहे हैं। पिछले 10 सालों से मोदी सरकार ने MSP बढ़ाई है। सरकार किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा भी दे रही है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्या किया, इस पर चर्चा होनी चाहिए। किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खेती में कीटनाशकों का ज्यादा इस्तेमाल न हो। मैं सभी संगठनों से अनुरोध करता हूं कि किसानों को इसके बारे में जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। पीएम मोदी ने जैविक खेती की बात कही है..."


नरेश बालियान को एक और दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP विधायक नरेश बालियान को एक और दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने नरेश बालियान कि दो दिन की पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। 
 


वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध पर भड़कीं अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किए जाने पर BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज संसद में वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रही हैं। जब हिंदू पाकिस्तान से भागे (विभाजन के बाद), तो पाकिस्तान सरकार ने उनकी संपत्ति ले ली। लेकिन जब मुसलमान पाकिस्तान से भागे, तो उनकी संपत्ति वक्फ बोर्ड को दे दी गई। अगर वक्फ बोर्ड कहता है कि आपकी जमीन 50-100 साल पहले उनकी थी, तो वे इसे ले लेंगे। फिर यह साबित करना आपकी जिम्मेदारी होगी कि ऐसा नहीं है। ममता बनर्जी फासीवादी हैं... हम तुष्टिकरण की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज वे कह रहे हैं कि राजभवन भी उनकी जमीन है। कुछ दिनों बाद, यह कहा जाएगा कि कालीघाट मंदिर भी वक्फ बोर्ड का है।"


मुंबई के लिए रवाना हुए विजय रूपाणी

महाराष्ट्र के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी मुंबई के लिए रवाना हुए। महाराष्ट्र भाजपा की विधायक दल की बैठक कल सुबह 11 बजे होगी।


'बांग्लादेश में जो रहा वो मानवता को शर्मसार करने वाली घटना'

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "सिर्फ भारत में नहीं पूरे विश्व में चर्चा हो रही है, बांग्लादेश में जो हो रहा है वह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। चिनमय प्रभु के वकील पर जानलेवा हमला हुआ। आपने एक व्यक्ति को आरोपी बता दिया और उसके वकील को पैरवी भी नहीं करने दे रहे... मुझे लगता है कि पूरे विश्व को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए..."


AAP नेता अवध ओझा का बयान

UPSC शिक्षक और AAP नेता अवध ओझा ने कहा, "पहले में शिक्षक था, शिक्षक या तो किसी की तारीफ करते हैं या किसी को निशाना बनाते हैं। जब तक मैं शिक्षक था मैं तारीफ भी करता था और निशाना भी बनाता था, मैंने बहुत लोगों को निशाना भी बनाया है वो बतौर शिक्षक मेरा मत था।"


सदन को गुमराह कर रहे थे अखिलेश- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "अखिलेश यादव सदन को गुमराह कर रहे थे। सदन में गलत बोल रहे थे। अखिलेश यादव ने कानून की धज्जियां उड़ाई कोर्ट पर प्रश्न चिह्न लगाया। अखिलेश यादव कानून कभी नहीं मानते। उनका DNA हिंदू विरोधी है। राम भक्तों पर गोली उन्हीं की सरकार ने चलाया था इसलिए वे मुस्लिम वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं... "


ओडिशा के CM से मिलीं एकता कपूर

निर्माता एकता कपूर ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुख्यमंत्री विधानसभा कक्ष में मुलाकात की। उन्होंने कहा, "हमें मुख्यमंत्री से मुलाकात करके अच्छा लगा, हमने उन्हें फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को टैक्स फ्री करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके सभी मंत्रियों ने फिल्म देखी है, हमने इसके बारे में बात की, हमने ओडिशा के बारे में बात की।"


AAP विधायक नरेश बाल्यान की कोर्ट में पेशी

AAP विधायक नरेश बाल्यान को आज दिल्ली पुलिस अपराध शाखा कार्यालय द्वारा उनकी हिरासत अवधि समाप्त होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। नरेश बाल्यान ने कहा, "हम जमानत याचिका दायर करने जा रहे हैं।" नरेश बाल्यान को जबरन वसूली के एक मामले में दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था।


CM योगी ने निर्माणाधीन वेटनरी कॉलेज का किया निरीक्षण

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन वेटनरी कॉलेज का निरीक्षण किया।


संभल हिंसा पर सपा सांसद इकरा हसन का बयान

समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन ने कहा, "संभल में हिंसा उसी सप्ताह हुई जिस सप्ताह हमने संविधान दिवस मनाया, इससे साफ है कि भाजपा देश को बर्बादी की ओर ले जाना चाहती है। अगर हम इन्हीं मुद्दों में उलझे रहेंगे तो देश आगे नहीं बढ़ पाएगा। हमारी मांग है कि संभल के अपराधियों पर कार्रवाई हो, चाहे वे अधिकारी ही क्यों न हों, और सुप्रीम कोर्ट ऐसी हिंसा को दोबारा होने से रोकने के लिए गाइडलाइन लेकर आए।"


श्रीनगर की डल झील में शिकारा बुकिंग सेवा की शुरूआत हुई

जम्मू और कश्मीर परिवहन कंपनी उबर ने श्रीनगर की डल झील में शिकारा बुकिंग सेवा की शुरूआत की।


हालात सुधारने के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध- एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर का लोकसभा में कहा कि हालात सुधारने के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं। शांति बहाली में हमारी सेना की भूमिका सराहनीय है।


प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट का उल्लंघन हुआ- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "...हमारा कहना है कि जो प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट है उसका उल्लंघन हुआ है... संभल में भाजपा की सोची-समझी साजिश है अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए। वो चाहते हैं कि किसी तरह से अडानी मुद्दे, आर्थिक असफलताओं और देश में जो कमियां हैं उनसे ध्यान हटे और इसलिए वे ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं जो संविधान के खिलाफ हैं।"


वे विपक्षी दलों को संसद के बाहर भी विरोध करने की इजाजत नहीं देते- कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर

अडानी मामले को लेकर संसद में INDIA गठबंधन के विरोध पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "...किरेन रिजिजू और मोदी कैबिनेट के अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ समस्या यह है कि वे अडानी मामले में किसी भी तरह का विरोध नहीं चाहते हैं। समस्या यह है कि अडानी और पीएम मोदी एक साथ हैं और इसलिए अडानी सुरक्षित हैं... वे विपक्षी दलों को संसद के बाहर भी विरोध करने की इजाजत नहीं देते हैं..."


लोकसभा में चीन के मुद्दे पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

लोकसभा में चीन के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सदन को मालूम है कि चीन ने 1962 के बाद से भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर रखा है। भारत और चीन ने सीमा मुद्दे पर बातचीत की है। हम चीन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
 


लोकसभा की कार्यवाही शुरू

लोकसभा में चीन के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर संबोधित कर रहे हैं।


पुलिस आरोपियों को बचाने का काम कर रही- अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अभी कुछ दिन पहले 2 लड़के मनीष और हिमांशु रात में जागरण के बाद घर पहुंचे ही थे की अचानक 7-8 लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में मनीष की मृत्यु हो गई और हिमांशु बच गया। घटना में चश्मदीद गवाह हिमांशु का बयान अभी तक नहीं लिया गया है। FIR में झूठा बयान लिखा हुआ है। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का काम कर रही है... मैं अमित शाह जी से पूछना चाहता हूं कि अगर उनसे दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है, अगर उनको केवल देश भर में घूम कर राजनीति करनी है तो वे इस्तीफा दे दें। भाजपा वालों से अगर नहीं संभल रहा है तो दिल्ली की कानून व्यवस्था छोड़ दें। चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई... अपराधी दिल्ली में खुलेआम घूम रहे हैं।"


तीन नए आपराधिक कानूनों को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम को PM मोदी ने किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन नए आपराधिक कानूनों को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "देश की नई न्याय संहिता अपने आप में जितना समग्र दस्तावेज है, इसको बनाने की प्रक्रिया भी उतनी ही व्यापक रही है। इसमें देश के कितने ही महान संविधानविदों और कानूनविदों की मेहनत जुड़ी है। गृह मंत्रालय ने इसे लेकर जनवरी 2020 में सुझाव मांगे थे। इसमें देश के मुख्य न्यायाधीशों का सुझाव और मार्गदर्शन रहा, इसमें हाई कोर्ट के चीफ जस्टिसेज़ ने भरपूर सहयोग दिया... इन सबने वर्षों तक मंथन किया, संवाद किया, अपने अनुभवों को पिरोया, आधुनिक परिपेक्ष्य में देश की जरूरतों पर चर्चा की गई। आजादी के सात दशकों में न्याय व्यवस्था के सामने जो चुनौतियां आईं उन पर गहन मंथन किया गया। हर कानून का व्यवहारिक पक्ष देखा गया। भविष्य के मापदंडों पर उसे कसा गया। तब भारतीय न्याय संहिता अपने इस स्वरूप में हमारे सामने आई है। मैं इसके लिए देश के सुप्रीम कोर्ट का, माननीय न्यायाधीशों का, देश के सभी हाई कोर्ट का विशेषकर हरियाणा और पंजाब हाई कोर्ट का विशेष आभार प्रकट करता हूं... मुझे भरोसा है सबके सहयोग से बनी भारत की ये न्याय संहिता भारत की न्याय यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी।"


राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश:नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

किसान विभिन्न मांगों को लेकर यहां अपना धरना जारी रखे हुए थे।


लड़ाई दिल्ली और लखनऊ की है- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "...लड़ाई दिल्ली और लखनऊ की है। लखनऊ वाले भी वहीं रास्ता अपना रहे हैं जो कभी दिल्ली वालों ने अपनाया था... ये सब कुछ सरकार का कराया हुआ है। सरकार चाहती थी कि चुनाव में जो वोट की लूट हुई है उस पर चर्चा ना हो... उत्तर प्रदेश में जितने उपचुनाव हुए वहां वोट नहीं डालने दिया गया... सरकार ने जानबूझ कर अधिकारियों के माध्यम से अन्याय कराया है... आप कितना खोदोगे? जो दिखाई दे रहा है उसकी ओर आप जा ही नहीं रहे हो। मान सरोवर की ओर चलो कैलाश पर्वत को भी याद रखना है। मैं आज कह सकता हूं कि एक वो दिन आएगा जब वो देश आपको कभी वहां जाने नहीं देंगे, दर्शन के लिए भी नहीं जाने देंगे। क्या मान सरोवर और कैलाश पर्वत के बारे में नहीं सोचना चाहिए? उसके बारे में कौन सोचेगा?"


तीन नए आपराधिक कानूनों को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम को शाह ने किया संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन नये आपराधिक कानूनों को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "इससे पहले जो कानून थे वो 160 साल पहले बने, अंग्रेजों द्वारा बनाए गए, अंग्रेजों की संसद में बनाए गए और नागरिकों की जगह अंग्रेजों के शासन की सुरक्षा के लिए बनाए गए।पीएम मोदी जो तीन कानून लेकर आए हैं ये भारतीय लोगों द्वारा बने, भारतीय संसद में बने और भारत के नागरिकों को सुरक्षा और न्याय मिले इसके लिए बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने सरकार के सभी विभागों के साथ एक आग्रह रखा कि हमारे प्रशासन में से गुलामी के सभी चिन्हों को समाप्त करके नए भारत की सोच को प्रत्यापित करना चाहिए। मुझे बहुत संतोष है कि देश की 140 करोड़ जनता की सुरक्षा सम्मान और उनके संविधानरत अधिकारों की सुरक्षा करने वाला सिस्टम, हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली आज से पूर्णतया भारतीय बन चुकी है और भारत के लोगों द्वारा बनाए गए कानूनों से आप सभी को न्याय मिलने वाला है।"


जांच के लिए हॉस्पिटल पहुंचे कार्यवाहक सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के कुछ दिनों से बीमार होने की खबरें थी। इस बीच उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में एकनाथ शिंदे का डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आया था। ऐसे में जानकारी है कि वह आज फिर ठाणे के जुपीटर हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंचे हैं।


पीएम मोदी-शाह ने नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर एक प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और अधिकारियों से बातचीत की।


2 बजे तक के लिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे को लेकर मंगलवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग दोहराई। इस बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
 


महाराष्ट्र भाजपा नेताओं की बैठक

महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने मुंबई में पार्टी के राज्य कार्यालय में बैठक की।


आज 3 दिसंबर है जिसे हम जनादेश दिवस के रूप में मना रहे- सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज 3 दिसंबर है जिसे हम जनादेश दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज से ठीक एक साल पहले विधानसभा चुनाव का परिणाम आया था और छत्तीसगढ़ की जनता ने 'मोदी की गारंटी' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करके भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इसके लिए हम छत्तीसगढ़ के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करना चाहेंगे... 'मोदी की गारंटी' में एक वादा यह भी था कि छत्तीसगढ़ में जितनी भी विवाहित माताएं-बहने हैं उनके खातों में हम महतारी वंदन योजना योजना के तहत प्रति माह 1 हजार रुपये देंगे और लगातार हम यह काम कर रहे हैं। पहले सप्ताह से ही 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में हम 1 हजार की राशि भेज रहे हैं और आज दिसंबर माह की भी राशि रायगढ़ से उनके खातों में भेजी जाएगी।"


तेजस्वी यादव की कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा पर क्या बोले विजय सिन्हा?

RJD नेता तेजस्वी यादव की कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जंगल राज लौटाने की यात्रा से लाभ नहीं होगा। बिहार की जनता बिहारी शब्द को अब गाली नहीं बनाएगा। बिहारी शब्द सब पर भारी बनेगा। बिहारी गौरवान्वित होगा। उनका जंगल राज गुंडा राज उनकी यात्रा से लौटने वाला नहीं है।"


बदायूं शम्सी शाही मस्जिद के खिलाफ याचिका स्वीकार

उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने बदायूं जिले में शम्सी शाही मस्जिद के खिलाफ याचिका स्वीकार कर ली है। 


मोहल्ला बसों की पहली 150 बसों की खेप आ चुकी है- मुख्यमंत्री आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "मोहल्ला बसों की पहली 150 बसों की खेप आ चुकी है। 2 रूट पर इनका ट्रायल भी हो चुका है... ये 150 बस आने वाले 2 हफ्तों में दिल्ली की सड़कों पर उतर जाएगी। ये मोहल्ला बस उन जगहों पर जाएगी जहां बड़ी बस नहीं जा सकती है। उन इलाकों के हिसाब से ये कदम दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल के मार्ग दर्शन में लिया है।"


पश्चिम बंगाल सरकार ने कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने का अपराध किया- शिवराज सिंह चौहान

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़े कामों को छोटा करके कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने का अपराध किया है। इस योजना के तहत अपात्र लोगों को पात्र बनाया गया और पात्र लोगों को अपात्र बनाया गया, यह साबित हो चुका है, ग्रामीण विकास योजनाओं के नाम बदले गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम बदलकर अपना नाम रखने का अपराध किया है। इसी योजना के तहत भी अपात्र लोगों को लाभ दिया गया और पात्र लोगों को छोड़ दिया गया। यह राशि दुरुपयोग के लिए नहीं है, यह अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं है। पश्चिम बंगाल सरकार ने इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जैसा कि पीएम मोदी ने कहा है 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास', लेकिन हम राशि का दुरुपयोग नहीं होने देंगे..."


JMM सांसद महुआ माजी बोलीं- INDIA गठबंधन चाहता है कि सदन सुचारु रूप से चले लेकिन...

संसद के शीतकालीन सत्र पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "हमेशा से INDIA गठबंधन चाहता है कि सदन सुचारु रूप से चले... लेकिन सत्ता पक्ष किसी न किसी मुद्दे पर हमेशा अड़ा रहता है... हम अपने झारखंड के भी बहुत सारे मुद्दे उठाना चाहते हैं जैसे कोयले की रायल्टी का मुद्दा है... वे(सत्ता पत्र) चाहते हैं कि सदन में बहस ना हो या INDIA गठबंधन चर्चा ना करे। यह इनकी रणनीति बन चुकी है कि जब सब लोग किसी कारण से(विरोध में) बाहर हों तो किसी महत्वपूर्ण बिल को पारित कर लें।"


हमारी तरफ से पूरी कोशिश की जाती है कि सदन चले- कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी

संसद के शीतकालीन सत्र पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, हम(विपक्ष) हमारी तरफ से पूरी कोशिश की जाती है कि सदन चले और जो जनता हमसे उम्मीद करती है, उस जनता की आवाज को हम बुलंद करें। अब सरकार (सदन की कार्यवाही)चलाना चाहती है तो चलेगा लेकिन अगर वे नहीं चलाना चाहती है सब समझ आता है कि षड्यंत्र क्या है। हमारी(विपक्ष) जिम्मेदारी नहीं है सदन चलाना, जो कुर्सी पर बैठे हैं उनकी जिम्मेदारी बनती है..."


विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले अरुण गोविल- सदन का समय खराब नहीं होना चाहिए

अडानी मामले को लेकर संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "...सदन का समय खराब नहीं होना चाहिए। ये बहुत जरूरी है..."


महाराष्ट्र शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई के आजाद मैदान में तैयारियां जारी

5 दिसंबर को होने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई के आज़ाद मैदान में तैयारियां जारी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में NDA के वरिष्ठ नेताओं और कई मुख्यमंत्रियों के भाग लेने की संभावना है।


देश को चलाने के लिए संसद चलना बहुत जरूरी- किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के शीतकालीन सत्र पर कहा, "... देश को चलाने के लिए संसद चलना बहुत जरूरी है... संसद की कार्यवाही अगर ठीक से नहीं होगी तो उसका सबसे ज्यादा नुकसान देश और विपक्ष सांसदों को होता है... हम बिना चर्चा के भी बिल पास कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास बहुमत है हालांकि ऐसा करना हमें ठीक नहीं लगता है... अगर किसी दूसरे देश में किसी भारतीय के खिलाफ कोर्ट में कोई आदेश आता है तो क्या सदन में उसकी चर्चा हमेशा जारी रहेगी?... विपक्ष के कई सांसद इस बात को महसूस कर रहे हैं कि सदन को बाधित करना न तो देश हित में है और न ही विपक्ष के हित में है... ये दबाव कांग्रेस नेतृत्व के ऊपर गया है कि संसद को इस तरह से हंगामा करके रोकना, देश ऐसा नहीं चाहता है... कांग्रेस नेतृत्व को शायद ये बात समझ आ रही है। मुझे खुशी है कि आज से सदन सुचारु रूप से चलेगा। हम 13 और 14 तारीख को लोकसभा में और 16 व 17 तारीख को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा करेंग। "


राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने अडानी मामले पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।


परिवार हित के लिए संसद की कार्यवाही ना चलने देना, ये ठीक नहीं- शहजाद पूनावाला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "...किसी को भी ये लगना नहीं चाहिए कि संसद में 'माई वे ऑर द हाइवे' हो। दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी जिसे जनता ने महाराष्ट्र, हरियाणा समेत हर जगह नकारा है संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना उनकी पहचान बन चुका है... उनके ही साथी चाहें वो TMC हो या समाजवादी पार्टी वो भी उनके साथ नजर नहीं आए... कारण जो भी हो अगर वे(विपक्ष) संसद की कार्यवाही चलने देते हैं तो यह स्वागत योग्य है... परिवार हित के लिए संसद की कार्यवाही ना चलने देना, ये ठीक नहीं है।"


चंडीगढ़ दोरे को लेकर PM मोदी बोले- दोपहर 12 बजे तीन नए आपराधिक कानूनों...

पीएम मोदी आज चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'प्रत्येक भारतीय के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने और साथ ही औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पाने के हमारे प्रयासों में एक विशेष दिन। आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों, अर्थात् भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सफल कार्यान्वयन को चिह्नित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।यह बेहद खुशी की बात है कि ये कानून ऐसे समय में अस्तित्व में आ रहे हैं जब हम संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।' 


पीएम मोदी ने प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को दी श्रद्धांजलि

देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भारतीय लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया। आज जब हम सभी देशवासी संविधान के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं, तब उनका जीवन और आदर्श कहीं अधिक प्रेरणादायी हो जाता है।


महाकुंभ से पहले प्रयागराज में जगमगाती लाइटें बनी आकर्षण का केंद्र

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 से पहले हिंदू प्रतीकों वाली जगमगाती लाइटें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महाकुंभ मेले का प्रारंभ अगले वर्ष, 2025 में 13 जनवरी को और समापन 26 फरवरी यानी महाशिवरात्रि के दिन होगा।


श्रीनगर में बढ़ाई गई सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरवान में संयुक्त अभियान शुरू किया है। मुठभेड़ स्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है। दाचीगाम के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।


चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में बाढ़ की स्थिति

तमिलनाडु के कुड्डालोर में बाढ़ का पानी पूरी तरह से उतर गया है जिसके बाद आवाजाही के लिए सड़क यातायात खुल गया है। चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति देखने को मिली।


सरकार पूरी तरीके से किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार- चिराग पासवान

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सरकार पूरी तरीके से किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है लेकिन बार-बार इस तरीके से मार्च करना, पिछले बार भी जिन कानून पर इन्हें एतराज था सरकार ने बिना किसी सर्त के उसे वापस लिया। ये सरकार की सोच को दिखता है कि पूरी तरीके से किसानों की भावना के साथ हमारी सरकार काम करने का प्रयास कर रही है। ऐसी में जब सरकार ने बातचीत का रास्ता खुलकर रखा है तो मुझे लगता है कि पहले बातचीत होनी चाहिए। सरकार बातचीत के लिए तैयार है।"


'दिल्ली चलो' मार्च पर क्या बोले किसान नेता राकेश टिकैत?

किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, "गौतमबुद्धनगर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना तीन प्राधिकरण हैं, जहां किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई है। यहां तक ​​कि सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों से किसानों को 64% अधिक मुआवजा देने को कहा है लेकिन सरकार नहीं कर रही। किसानों को 10% जमीन देने का भी वादा किया गया था, लेकिन सभी किसानों को वह जमीन नहीं दी जा रही है...''


आज से ओडिशा दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू आज से ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।  जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति आज शाम करीब 5 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 


पीएम मोदी और अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा

प्रधानमंत्री मोदी आज केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के दौरे पर जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर यहां सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चंडीगढ़ दौरे के दौरान पीएम मोदी देश में लागू किए तीन नए अपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। 

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड