LIVE UPDATES/ Live: गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी
India News Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंची हैं। उनका पुर्तगाल और स्लोवाकिया का ये दौरा 7 से 10 अप्रैल तक चलेगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर हैं। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की।
- भारत
- 20 min read

India News Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचीं। यह पुर्तगाल और स्लोवाकिया की उनकी 7 से 10 अप्रैल तक की चार दिन की राजकीय यात्रा की शुरुआत है। 27 साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला पुर्तगाल दौरा हो रहा है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिनों के जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। उनके दौरे का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर हैं। तमाम खबरों के लिए बने रहें...
केएन नेहरू के आवास से रवाना हुए ईडी के अधिकारी
ईडी के अधिकारी तमिलनाडु के मंत्री केएन नेहरू के थिलाई नगर स्थित आवास से रवाना हुए।
केंद्रीय मंत्री ने ड्रेजर के निर्माण की समीक्षा की
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के सबसे बड़े ड्रेजर के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।
Advertisement
जबलपुर पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया
मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।
नवकार महामंत्र दिवस में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में नवकार महामंत्र दिवस में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी है।
Advertisement
भारत का लाभ इसी में है- ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं पर बोले पीयूष गोयल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा की गई टैरिफ घोषणाओं पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हर क्षेत्र की अपनी अलग भावना होती है। मैं हर एक से संवाद कर रहा हूं। भारत के उद्योग जगत को इसमें अवसर दिख रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि भारत का लाभ इसी में है। प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल पहले स्टार्ट-अप इंडिया की शुरुआत की थी। 400 स्टार्टअप से अब हम 1,70,000 से अधिक स्टार्टअप हैं। देश को गर्व है।
पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने पर भड़की कांग्रेस
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा जो दिखावा किया जा रहा है कि इससे आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, ये लोगों को बेवकूफ समझने का काम है। आज कच्चा तेल 60 डॉलर प्रति बैरल है जबकि एक साल पहले यह 86 डॉलर प्रति बैरल था लेकिन क्या इससे लोगों का पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ? नहीं हुआ, तो सरकार लोगों को मूर्ख समझना बंद कर दे। उसके बाद सरकार ने जो किया, वह घाव पर नमक छिड़कने जैसा है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई। ये दाम कम से कम 20 रुपए कम होने चाहिए थे।
फर्जी डॉक्टर मामले पर क्या बोले एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी?
फर्जी डॉक्टर मामले पर SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा कि आरोपी डॉक्टर नरेंद्र जॉन कैम को हमारी टीम ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। उसे दमोह लाया जा रहा है।
J&K पुलिस के दिवंगत DSP के परिवार से मिले शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के दिवंगत डीएसपी हुमायूं भट के परिवार से मुलाकात की।
प्लास्टिक रिसाइकिलिंग सामग्री के गोदाम में लगी आग
कर्नाटक के कलबुर्गी के कपनूर औद्योगिक क्षेत्र में वे ब्रिज परिसर में आग लगी। कई दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि प्लास्टिक रिसाइकिलिंग सामग्री के गोदाम में आग लगी। अब आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर 4 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
लाड़की बहना योजना बहुत सफलतापूर्वक चला रहे CM फडणवीस- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योजना राज्य सरकार बनाती है और राज्य सरकार चलाती है। मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार को धन्यवाद देता हूं कि वो लाड़की बहना योजना बहुत सफलतापूर्वक चला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। तेजी से लखपति दीदी बनाने का अभियान जारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर लखपति दीदी बनाने का काम कर रही है।
AICC सत्र के लिए अहमदाबाद पहुंचे खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 अप्रैल से शुरू होने वाले एआईसीसी सत्र के लिए अहमदाबाद पहुंचे।
आम आदमी पर महंगाई का चाबुक- कमलनाथ
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपया की वृद्धि कर केंद्र सरकार ने आम आदमी पर महंगाई का चाबुक चलाया है। भोपाल में अब सिलेंडर की कीमत 858.50 रुपये हो जाएगी। देश में पहले से ही रसोई का बजट आसमान छू रहा था, दाल, सब्ज़ियों, खाद्य तेल, आटा और राशन का दूसरा सामान पहले से ही महंगा है।'
उन्होंने आगे लिखा, 'राहत देने के बजाय सरकार ने गैस सिलेंडर महंगा करके आम आदमी की पीड़ा का मजाक उड़ाया है। जनहित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को तत्काल बढ़ी हुई कीमतें वापस लेनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि मैं केंद्र सरकार को याद दिलाना चाहता हूं कि केंद्र में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती थी। वर्तमान सरकार ने जानबूझकर सब्सिडी समाप्त की और धीरे धीरे गैस सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुंचा दिये। यह पूरी तरह से जन विरोधी कदम है।'
अवधेश प्रसाद ने की रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
रसोई गैंस के दाम में बढ़ोतरी पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस महंगाई और परेशानी में यह देश के लोगों पर बोझ है। यह महिलाओं के लिए और परेशानी बढ़ाने वाला है। मैं मांग करता हूं कि बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार इस फैसले को तत्काल वापस ले।
नोएडा में पति ने अवैध शक के संबंध में की हत्या, गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर DCP राम बदन सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल को हमें सूचना मिली कि सेक्टर 15 के सी-154 में एक महिला की हत्या कर दी गई है। इसमें पता चला कि नसरुल्लाह हैदर नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शक के आरोप में हथौड़े से और चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, शव का पोस्टमार्टम भी हो चुका है। आगे की जांच जारी है।
पेट्रोल-डीजल के दाम पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार (7 अप्रैल,2025) को पेट्रोल-डीजल के दाम पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि इस ऐलान के बाद भी देश की आम जनता की जेब पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर 13 रुपये प्रतिलीटर कर दी गई है तो वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर 10 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इस बढ़ोत्तरी से जनता की जेब पर मामूली असर पड़ेगा और रात 12 बजे के बाद से नई दरें लागू हो जाएंगी।
दुनिया के सामने भारत अपनी पहचान बना रहा- सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' अभियान पर राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि 2014 के पहले देश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। दुनिया, देश-प्रदेश के अंदर विश्वास का संकट,दुनिया के अंदर पहचान का संकट और यह लगातार जो अस्थिरता का दौर चलता है इसका खामियाजा देश के अर्थव्यवस्था को झेलना पड़ता है। पहले अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर था जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। लेकिन आज ऐसा नहीं है। दुनिया के सामने भारत अपनी पहचान बना रहा है।
वक्फ बिल का पास होना महत्वपूर्ण कामों में से एक- केशव
वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बिल का पास होना भारत के इतिहास का, भारत के संसद का जो महत्वपूर्ण कार्य रहा है उसमें से एक काम है। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बिल के पास होने पर मैं बहुत बधाई देता हूं। इस बिल से देश के गरीब मुसलमानों का भला होगा। अब तुष्टीकरण करने वालों के दिन गए और आने वाला समय भी भाजपा का है। 2027 में सपा समाप्तवादी पार्टी बनेगी और 2029 में कांग्रेस मुक्त भारत बनेगा।
उज्जवला गैस सिलेंडर पर भी लागू होगी- हरदीप पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रति सिलेंडर 50 रुपये की यह बढ़ोतरी उज्ज्वला लाभार्थी के लिए होगी और गैर-उज्ज्वला लाभार्थी के लिए भी होगी। हर 15-30 दिनों के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। पेट्रोल और डीजल के मामले में अगर यह प्रवृत्ति बनी रहती है, तो कीमत में संशोधन होने की संभावना है।
एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि होगी। 500 से यह 550 (PMUY लाभार्थियों के लिए) हो जाएगा और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगा। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे बढ़ने के साथ समीक्षा करेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए आपने जो पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा।
हमें स्वस्थ भारत चाहिए- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन कर कहा कि हम सब जानते हैं कि खेल और खेल की गतिविधियां प्राचीन काल से ही भारत के जीवन का हिस्सा रही है। धर्म के जितने भी साधन है उसकी पूर्ति एक स्वस्थ शरीर से ही की जा सकती है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक निवास कर सकता है यानि आप सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना चाहते हैं तो हमें स्वस्थ भारत चाहिए और स्वस्थ भारत के लिए इन खेल-कूद की गतिविधियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास होने चाहिए।
CM योगी ने अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर का किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन किया।
कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे राहुल गांधी
पटना में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस के राज्य मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे।
अमेरिकी राष्ट्रपति के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट- राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कह कि अमेरिका के राष्ट्रपति के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। यहां 1% से भी कम लोगों ने शेयर बाजार में पैसा लगाया है। इसका मतलब है कि शेयर बाजार आपका औजार नहीं है। इसमें असीमित पैसा बनता है, लेकिन इसका फायदा आपको नहीं मिलता।"
फर्जी डॉक्टर के खिलाफ हुई FIR- MP डिप्टी सीएम
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दमोह में फर्जी डॉक्टर के मामले पर कहा कि जिस तथाकथित डॉक्टर को लेकर बात समाने आई है, उसके खिलाफ FIR हो गई है। जांच चल रही है। जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
BJP नेता लॉकेट चटर्जी को हिरासत में लिया गया
पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने BJP नेता लॉकेट चटर्जी और पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। वह उन शिक्षकों के मुद्दे पर विरोध कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने SSC द्वारा बंगाल के स्कूलों में 25,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा।
वक्फ बिल के खिलाफ विपक्ष के पास कोर्ट जाने का पूरा अधिकार- अर्जुन राम मेघवाल
वक्फ संशोधन बिल पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "कोर्ट में जाने का उन्हें(विपक्ष) पूरा अधिकार है। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि इसमें संविधान का कहीं कोई उल्लंघन नहीं है। संसद के पास पूरी ताकत है बिल में संशोधन करने की।"
राहुल के दौरे पर क्या बोले राजीव रंजन?
राहुल गांधी की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा पर जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "उनके परिवार का इतिहास संविधान की धज्जियां उड़ाने का रहा है। उन्हें पता नहीं है कि बिहार में रोज नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। बिहार में कोई कर्फ्यू नहीं है, यहां हर व्यक्ति को आने का अधिकार है।"
कांग्रेस का 2 दिन का राष्ट्रीय महा अधिवेशन गुजरात में होने जा रहा है- भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "कांग्रेस का 2 दिन का राष्ट्रीय महा अधिवेशन गुजरात में होने जा रहा है। आने वाले समय में गुजरात में चुनाव भी है। जिस तरह से संगठन में परिवर्तन किए जा रहे हैं वो वहां भी देखने को मिलेगा। यह सम्मेलन देश और संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"
वक्फ बिल पर प्रियांक खरगे का बयान
वक्फ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने पर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, "केंद्र सरकार ने जो किया है वह बहुत स्पष्ट है। उन्होंने वक्फ बिल को पारित कराने के लिए लोकसभा को रात 2:30 बजे तक और राज्यसभा को रात 1:30 बजे तक चलाया। ठीक उसी समय उनके(PM मोदी) मित्र डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के लिए 26% टैरिफ पेश किया। अपने दोस्त की आर्थिक मूर्खताओं को छिपाने के लिए, वे वक्फ बिल लेकर आए। यह पूरी तरह से असंवैधानिक है और हम इसे अदालत में चुनौती देंगे।"
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हुए हंगामे पर सुंधाशु त्रिवेदी का बयान
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हुए हंगामे पर बीजेपी सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "वक्फ बिल को संवैधानिक रूप से तय प्रक्रिया के बाद पारित किया गया है, लेकिन कुछ राज्य सरकारें हैं जो इसका विरोध कर रही हैं, चाहे वह तमिलनाडु सरकार हो या जम्मू-कश्मीर। इससे साफ पता चलता है कि उनके मन में संविधान के प्रति घोर अवमानना है। क्योंकि, संविधान के मुताबिक, कोई भी राज्य सरकार भारत की संसद द्वारा पारित किसी भी कानून का विरोध नहीं कर सकती है। और जिस तरह के दृश्य जम्मू-कश्मीर विधानसभा में देखने को मिले हैं, वे इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसका मतलब है कि ये वही लोग हैं जिनके हाथों में संविधान खतरे में है।
नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से मिली CM ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट ने SSC द्वारा बंगाल के स्कूलों में 25,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने के लिए एक षड्यंत्र, एक परिकल्पना चल रही है। कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं के शिक्षक उच्च शिक्षा के प्रवेश द्वार हैं.. उनमें(शिक्षकों) से कई स्वर्ण पदक विजेता हैं, उन्होंने अपने जीवन में बहुत अच्छे परिणाम हासिल किए हैं, और आप उन्हें चोर कह रहे हैं? आप उन्हें अक्षम कह रहे हैं, आपको यह अधिकार किसने दिया? कौन यह खेल खेल रहा है..."
राहुल गांधी RJD पर दबाव बनाने के लिए बिहार गए हैं- सैयद शाहनवाज हुसैन
BJP नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "राहुल गांधी बेगूसराय में पदयात्रा में शामिल हुए हैं और सफेद टी-शर्ट आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार की बर्बादी के लिए कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है। जब कांग्रेस हुकूमत में थी, तो उसने सिर्फ दंगे भड़काए। राहुल गांधी जानते हैं कि यहां भी उनका हाल दिल्ली जैसा ही होगा। दिल्ली में वे जीरो पर आउट हुए और बिहार में भी जीरो पर आउट होंगे। राहुल गांधी राजद पर दबाव बनाने के लिए बिहार गए हैं।"
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी से डरा हुआ है NDA- मत्युंजय तिवारी
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं और हर पार्टी और उसके नेता इसकी तैयारियों में जुटे हैं। राहुल गांधी तीसरी बार बिहार आए हैं... इससे विरोधी क्यों परेशान हैं। पूरा NDA राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी से डरा हुआ है... यहां चेहरे को लेकर कोई असमंजस नहीं है, कोई किंतु-परंतु नहीं है। जैसे 2020 में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा थे, वैसे ही 2025 में INDIA गठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं..."
गोरखपुर में CM योगी की जनसभा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 91 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आजाद भारत ने 1947 से लेकर 2014 आते-आते इन 65-70 वर्षों के दौरान भारत ने कुछ न कुछ तो किया होगा लेकिन भारत विश्व की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था ही बन पाया था। पिछले 10 सालों में भारत ने जो प्रगति की है, आज हर क्षेत्र में कुछ नया दिखता है, एक नई ऊर्जा दिखती है, आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले 2 सालों में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा...आज भारत दुनिया में खुद को साबित कर रहा है।"
कन्हैया कुमार की पदयात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बेगुसराय में NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में शामिल हुए।
वक्फ बिल पर यूपी के मंत्री का बयान
वक्फ संशोधन विधेयक पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "तमाम लोग जो इसका विरोध कर रहे हैं, वे बंद कमरों में इसका समर्थन कर रहे हैं। उनके दिल में ये चाहत थी कि ऐसा बिल आए। लेकिन जनता को गुमराह करके कुछ राजनीतिक पार्टियों का एजेंडा पूरा करने का प्रयास कुछ लोग कर रहे हैं।"
जम्मू कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर जोरदार हंगामा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को वक्फ कानून को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की। इस पर स्पीकर ने कहा, "मैंने नियम देखे हैं। नियम 56 और नियम 58 उप-नियम 7 यह कहता है कि कोई भी मामला जो विचाराधीन है, उसे स्थगन के लिए नहीं लाया जा सकता है। क्योंकि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है और मुझे इसकी एक प्रति मिल गई है। नियम स्पष्ट रूप से कहता है कि हम स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा नहीं कर सकते हैं।" इसके बाद विधानसभा में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ।
राहुल गांधी के बिहार दौरे पर क्या बोले प्रवीण खंडेलवाल?
BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर कहा, "राहुल गांधी बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने गए हैं लेकिन सवाल यह है कि वहां पर INDI गठबंधन के अन्य दल, तेजस्वी यादव और अन्य लोग भी हैं। राहुल गांधी किसकी जमीन काटेंगे, यह बड़ा सवाल है और हम सब जानते हैं कि जब इनके राजनीतिक हित सधते हैं तो ये सब एक साथ खड़े होते हैं, अन्यथा ये एक दूसरे के खिलाफ होते हैं...राहुल गांधी बिहार में अपनी जमीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह संभव नहीं है... आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में NDA की सरकार बनना तय है।"
कांग्रेस की बिहार में दुर्दशा हुई- राजीव रंजन
JDU नेता राजीव रंजन ने कहा, "कांग्रेस की प्रासंगिकता पूरे देश में कमजोर हुई है। बिहार में कांग्रेस पार्टी के अनेक नेता मानते हैं कि कन्हैया कुमार को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। राजद उन्हें घास डालने को तैयार नहीं है। राहुल गांधी क्या करना चाहते हैं किसी को समझ नहीं आ रहा। उन पर कोई स्पष्ट तौर पर दिशा निर्देश न देने का आरोप लगता रहा है, जिससे कांग्रेस की बिहार में दुर्दशा हुई है।"
BJP नेता दिलीप घोष का बयान
BJP नेता दिलीप घोष ने कहा, "इस बार जिस तरह बंगाल में रामनवमी मनाई गई, यह सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक परिवर्तन का सूचक है। बंगाल में जिस तरह से अनाचार, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, हिंदू समाज के मठ-मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। हिंदू समाज ने रामनवमी को अपनी रक्षा का आधार बनाया है, इसलिए इस बार लोग बड़ी संख्या में निकले, यह बहुत खुशी की बात है..."
दमोह मामले पर CSP का आया बयान
सीएसपी दमोह अभिषेक तिवारी ने कहा, "मिशन अस्पताल के डॉ. एन जॉन केम के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। हमें इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ से रिपोर्ट मिली है। डॉ. एन जॉन केम ने कथित तौर पर एंजियोप्लास्टी की फर्जी सर्जरी की है। उनके मेडिकल दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं। उनकी मेडिकल प्रैक्टिस संदिग्ध लगती है।"
CM योगी ने सुनी लोगों की शिकायतें
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन किया और लोगों की शिकायतें सुनीं।
अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
जवाबी टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि कुछ भी गिरे। लेकिन कभी-कभी आपको चीजों को ठीक करने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं।"
बिहार दौरे के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
दिल्ली में लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। वह बेगुसराय में NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में शामिल होंगे और बाद में पटना में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।
पुणे में लकड़ी के बने घर में लगी भीषण आग
पुणे के नाना पेठ क्षेत्र में एक वाड़े (पारंपरिक लकड़ी का घर) में आग लग गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोड़े ने कहा, "आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। वाड़ा (पारंपरिक लकड़ी का घर) ढह गया, जिसके कारण आग फैल गई। हमने सुनिश्चित किया कि आग आस-पास की इमारतों तक न फैले और आस-पास की इमारतों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया।"
लिस्बन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लिस्बन पहुंच गई हैं। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर राष्ट्रपति पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर हैं।