LIVE UPDATES/ सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की हुई पहचान, जल्द करेंगे गिरफ्तार- मुंबई पुलिस
India News Live: सैफ अली खान पर हमले के बाद उनकी सर्जरी पूरी हो गई है। सैफ खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए 10 टीमें बनाई हैं। गृह मंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर हैं। दिल्ली में चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है।
- भारत
- 17 min read

सैफ अली खान पर हमले की खबर ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया। देर रात एक चोर ने घर में घुसकर सैफ पर हमला किया, जिसमें एक्टर गंभीर रूप से घायल हुए। हमले के बाद सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी सर्जरी हुई। उनकी हालत स्थिर है। दूसरी ओर मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके लिए 10 टीमें भी बनाई गई। वहीं, आरोपी की पहचान भी हो गई। इसके अलावा अन्य खबरों की बात करें मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संदीप दीक्षित और कपिल मिश्रा समेत दिग्गज नेताओं ने दिल्ली चुनाव ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दिल्ली में चुनावी हलचल तेज है।
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की गुपचुप सगाई, जल्द करेंगे शादी
टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह ने गुपचुप सगाई कर सुर्खियां बटोरी हैं। रिंकू ने उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद और देश की सबसे युवा महिला सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। 25 साल की प्रिया पहले सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं, अब सांसद के साथ-साथ रिंकू सिंह की जीवनसंगिनी भी बनेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से मुलाकात की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की और भारत तथा सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक संयुक्त लोगो का अनावरण किया।
Advertisement
केजरीवाल ने बुरी तरह से शराब नीति में फंस हैं- संदीप दीक्षित
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान 'शराब नीति फिर से लागू करने पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "वो तो लागू करेंगे ही और वो किसलिए सरकार में आने चाहते हैं... हमने तो पहले ही कहा था कि पैसा इकट्ठा करना, सत्ता का फायदा उठाना, मौज करना, ये और घर बना ले जैसे इन्होंने महल बनाया था। अब ये बुरी तरह से शराब नीति में फंस हैं और क्या कहेंगे.. ये बेशर्मी की बात है, जिस पर कोर्ट कहता है कि इसमें कोई न कोई बेईमानी है CAG कहता है कि आपने 6 महीने में 2000 करोड़ रुपए का घाटा कर दिया, यानी आपने चार साल में 16000 करोड़ का घाटा कर दिया। उस पर सीएम कहते हैं कि मुझे कोई चिंता नहीं है। हमने लूट मचाई थी, हम लूट मचाएंगे। अगर कोई पार्टी ऐसा बयान देगी तो क्या उनके पास नैतिक अधिकार है चुनाव में खड़े भी होने का। जीतना तो बहुत दूर की बात है.."
आगरा: बॉयलर में विस्फोट के बाद बेकरी में आग, 13 लोग झुलसे
आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र के पुष्प विहार में बॉयलर में विस्फोट के बाद एक बेकरी में आग लग गई। 13 लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
Advertisement
हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं- करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पोस्ट किया, ' यह हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है, और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पपराज़ी निरंतर अटकलों और कवरेज से दूर रहें। हम आपकी चिंता और समर्थन की सराहना करते हैं। मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें वह स्थान दें जो हमें एक परिवार के रूप में ठीक होने और सामना करने की आवश्यकता है। मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहती हूं।"
सैफ से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचीं सोहा अली खान
अभिनेता सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचीं। सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया है।
गोवा में पूरे तटीय क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने पर चर्चा- CM सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "... आज मैं और गोवा के पर्यावरण मंत्री एलेक्सियो सेक्वेरा कोलवा में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उद्घाटन के लिए यहां आए हैं... गोवा में पूरे तटीय क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने पर चर्चा चल रही है... इससे यहां सीवेज की समस्या का समाधान हो जाएगा..."
PM मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की।
दिल्ली: BJP ने दो सीट सहयोगी दलों को लिए छोड़ीं
भाजपा ने एनडीए के सहयोगी दलों JD(U) और LJP(RV) के लिए दो सीटें छोड़ी हैं। JD(U) बुराड़ी सीट पर और LJP(RV) देवली सीट पर चुनाव लड़ेगी।
छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए।
AAP किसी सर्वे में नहीं आती केवल सरकार में आती है- सीएम भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने घोडा विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार गौरव शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "आप खुद देख सकते हैं कि लोग अपने आप इस रोड शो में आ रहे हैं। इसका मतलब लोग मन बना चुके हैं, दिल्ली में चौथी बार सच्च की कहानी लिखने को तैयार हैं...AAP किसी सर्वे में नहीं आती केवल सरकार में आती है।"
मेरा मानना है कि छात्रों के साथ अन्याय हुआ- प्रशांत किशोर
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने BPSC मुद्दें पर कहा, "... सत्य और न्याय आधारित व्यवस्था बने उसके लिए जो लड़ाई और संघर्ष शुरू किया गया है उसे और धार दी जाएगी... मैं उन बच्चों को खुद प्रशिक्षित करूंगा ताकि वे लोग बिहार के समाज में जाए और लोगों को बताएं कि जब आपके साथ अन्याय होता है तो किसी की जाति या धर्म नहीं देखा जाता है... गरीबों और सामान्य लोगों के साथ अन्याय हो रहा है... हम लोगों का मानना है कि छात्रों के साथ अन्याय हुआ है।
NEET-UG 2025 एक दिन-एक ही पाली में होगा
NEET-UG 2025 एक ही दिन और एक ही पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर आधारित) में आयोजित किया जाएगा।
सैफ अली खान पर हमले का संधिग्ध CCTV कैमरे में कैद
अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में CCTV कैमरे में एक संदिग्ध देखा गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन से नामांकन दाखिल किया
राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।
तिलक नगर से भाजपा प्रत्याशी श्वेता सैनी ने किया नामांकन
दिल्ली: तिलक नगर से भाजपा प्रत्याशी श्वेता सैनी ने आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।
पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहर में रोड शो किया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहर में रोड शो किया। उन्होंने मेयर पद के लिए गजराज सिंह बिष्ट और अन्य पार्षद पदों के लिए सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।
प्रयागराज महाकुंभ में इतनी बड़ी जनसंख्या का स्वागत करेगा- केशव मौर्य
महाकुंभ 2025 पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "ये हमारे लिए गौरव की बात है। प्रयागराज महाकुंभ में इतनी बड़ी जनसंख्या का स्वागत करेगा और कुंभ में लोग स्नान करेंगे ये भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा।
महाकुंभ एक सभ्यता है जिसे आपको चूकना नहीं चाहिए- सद्गुरु
आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा, "महाकुंभ एक सभ्यता है जिसे आपको चुकना नहीं चाहिए, खासकर अगर आप भारत में पैदा हुए हैं तो आपको महाकुंभ में जरूर शामिल होना चाहिए। आप धार्मिक हो या नहीं, आप आध्यात्मिक हो या नहीं, आप मुक्ति चाहते हो या नहीं...आप कोई भी हो... आपको महाकुंभ में जरूर शामिल होना चाहिए, यह एक ऐसी घटना है जो 8000-10,000 वर्षों से चली आ रही है।
सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच चल रही है- देवेंद्र फडणवीस
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "इस बारे में पुलिस ने आपको सारी जानकारी दी हुई है ये किस प्रकार का हमला है और किस प्रकार की मंशा इसके पीछे थी ये सभी चीजे आपके पास आ चुकी है.."
दिल्ली: BJP ने 9 उम्मीदवारों को चौथी लिस्ट जारी की
भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मिली मंजूरी
8th pay commission: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। बता दें कि 7वां वेतन आयोग 2016 में गठित किया गया था जो दिसंबर 2025 में समाप्त होगा।
सैफ से मिलने अस्पताल पहुंचे रणबीर-आलिया
सैफ अली खान से मिलने के लिए लोग लगातार हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं।
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं- मुंबई पुलिस
सैफ अली खान पर हमले के बारे में मुंबई पुलिस के जोन 9 के DCP दीक्षित गेदम ने कहा, "कल रात, आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसने के लिए आग से बचने वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। यह चोरी का प्रयास प्रतीत होता है। हम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं। 10 जांच टीमें मामले पर काम कर रही हैं...बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है..."
सैफ अली खान पर हमले को लेकर क्या बोले केजरीवाल?
एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अगर देश के इतने बड़े सेलिब्रिटीज को BJP की डबल इंजन की सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती है तो फिर एक आम आदमी की सुरक्षा की क्या बात हो सकती है। देशभर में अन्य गैंगस्टर खुलेआम अपना राज चला रहे हैं। हर सरकार की पहली जिम्मेदारी देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है। आज दिल्ली में खुलेआम गैंगवार चल रहे हैं। आप(भाजपा) सुरक्षा करने में अक्षम है। आप काम करना शुरू करें और गंदी राजनीति करना बंद कीजिए।"
सौरभ भारद्वाज ने भरा नामांकन
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने अपना नामांकन दाखिल किया।
चाकू निकालने के लिए सैफ अली खान की सर्जरी की गई- डॉक्टर
अभिनेता सैफ अली खान की स्वास्थ्य स्थिति पर लीलावती अस्पताल के डॉ नितिन डांगे ने कहा, "सैफ अली खान को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर हमला करने के बाद सुबह 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसने के कारण उन्हें चोटें आईं। चाकू निकालने के लिए सर्जरी की गई। अब उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।"
मिल्कीपुर उपचुनाव में बड़े अंतर से जीतेगी BJP- भूपेंद्र चौधरी
मिल्कीपुर उपचुनाव पर BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, "एक बड़े अंतर से भाजपा इस उपचुनाव को जीतने जा रही है। लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने एक नकारात्मक एजेंडा चलाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया था। जनता समझ चुकी है। विधानसभा उपचुनाव बड़े अंतर से भाजपा जीती है। मिल्कीपुर भी भाजपा जीतेगी।"
दिल्ली में BJP की लहर चल रही है- अनुराग ठाकुर
BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "दिल्ली की जनता भाजपा के पक्ष में सड़कों पर निकली है। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाएंगे और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे, दिल्ली की यमुना को साफ करके दिखाएंगे। भाजपा की लहर चल रही है।"
सैफ अली खान की सर्जरी पूरी
सैफ अली खान की सर्जरी पूरी हो गई है। थोड़ी देर में डॉक्टर बयान जारी कर मामले पर अपडेट देंगे। सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।
जमीन के बदले नौकरी मामले में टली सुनवाई
जमीन के बदले नौकरी से जुड़े CBI के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है। 30 जनवरी को मामले पर अगली सुनवाई होगी। सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि मामले में एक आरोपी रेलवे के अधिकारी के खिलाफ अभी मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं मिल सकी है। जबकि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अभियोजन चलाने की स्वीकृति पहले ही CBI को मिल चुकी है।
राहुल गांधी को देश की जनता माफ नहीं करेगी- CM मोहन यादव
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "राहुल गांधी भूल गए हैं कि वे भारतीय लोकतंत्र में दूसरे सबसे बड़े पद पर बैठे हैं, ऐसे में देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्हें अपने इस बयान पर खेद व्यक्त करना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए। मेरा मानना है कि लोकतंत्र में नीतियों और अन्य चीजों को लेकर कुछ भी कहा जा सकता है लेकिन देश विरोधी मानसिकता को जनता किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं करेगी।"
लीलावती अस्पताल पहुंचे सारा-इब्राहिम
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनके पिता और अभिनेता सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में घुसपैठिए द्वारा हमला किए जाने के बाद भर्ती कराया गया है।
पुलिस को सैफ की मेड की भूमिका पर शक- सूत्र
सैफ अली खान पर हमले की घटना को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है। मुंबई पुलिस को शक है कि सैफ की मेड की भूमिका पर शक है। इस बीच घटना के दो घंटे पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी के सुराग नहीं मिले। पुलिस को शक है कि आरोपी घटना के काफी पहले ही घर में मौजूद था। इस एंगल से भी मामले की जांच जारी है।
दिल्ली के लोग बदलाव चाहते हैं- मनजिंदर सिंह सिरसा
राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "बहुत खुशी है कि मुझे राजैरी गार्डन में लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। दिल्ली में लोगों का मन बन चुका है। वे अरविंद केजरीवाल के बहानों से ऊब चुके हैं, उनके भ्रष्टाचार से ऊब चुके हैं। दिल्ली को उन्होंने गंदगी का ढेर बना दिया है। लोग बदलाव चाहते हैं।"
कांग्रेस में लोगों को विकल्प दिख रहा है- संदीप दीक्षित
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "AAP के खिलाफ और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लोगों में निराशा है, नाराजगी है। 10 साल आपने सिर्फ बातें की। कुछ जगह नफरत की तरफ वो नाराजगी मुझे लोगों की बातों में देखने को मिली। कांग्रेस में लोगों को विकल्प दिख रहा है। लोग आज कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं।"
सैफ अली खान के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम
अभिनेता सैफ अली खान पर एक घुसपैठिये द्वारा हमला किए जाने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी उनके बांद्रा स्थित आवास पर जांच करने पहुंचे।
किसी को बख्शा नहीं जाएगा- सैफ पर हमले को लेकर बोले राम कदम
अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में घुसे एक व्यक्ति द्वारा हमला करने पर BJP नेता राम कदम ने कहा, "पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति चोरी करने के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था और उस व्यक्ति के साथ हुई हाथापाई में अभिनेता को चोटें आई हैं। पुलिस घटना की जांच करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा..."
सैफ अली खान परिवार ने परिवार ने जारी किया बयान
सैफ अली खान पर हमले की घटना को लेकर उनके परिवार की ओर से बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया, " सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई। वह फिलहाल अस्पताल में सर्जरी करवा रहे हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वह धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।"
कोहरे के चलते 29 ट्रेनें लेट
भारतीय रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
6 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी
महाकुंभ के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में 6 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर 3.5 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई थी।
PM मोदी के 'प्रेरणा' स्कूल का उद्घाटन करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के वडनगर में पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह करीब 35 करोड़ से तैयार वडनगर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी जनता को समर्पित करने वाले हैं। वह प्रेरणा स्कूल का भी लोकार्पण करेंगे। इस स्कूल से PM मोदी ने अपनी पढ़ाई की थी।