LIVE UPDATES/ PM मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का किया उद्घाटन, कहा- 2014 से ग्रामीण भारत की सेवा में लगा हूं...
India News Live: प्रधानमंत्री मोदी आज राजधानी स्थित भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह ग्रामीण भारत की सेवा में 2014 से लगे हैं। शाह ने महिला हॉस्टल सुषमा भवन का उद्घाटन किया। दिल्ली एनसीआर में सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
- भारत
- 17 min read

India News Live: प्रधानमंत्री मोदी आज राजधानी स्थित भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह ग्रामीण भारत की सेवा में 2014 से लगे हैं। शाह ने महिला हॉस्टल सुषमा भवन का उद्घाटन किया। दिल्ली एनसीआर में सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।
सिंगरौली में मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक में मिली 4 लाशें
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सेप्टिक टैंक में 4 लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई , घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को टैंक से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है , घटनास्थल स्थल पर पुलिस के आला अधिकारी, जिला कलेक्टर और स्थानीय विधायक भी पहुंच गए। मौके पर एफएसएल सहित डॉग स्कॉड को भी बुलाया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मैं चाणक्य नहीं एक बहुत ही साधारण कार्यकर्ता हूं- देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं चाणक्य नहीं हूं। मैं एक बहुत ही साधारण कार्यकर्ता हूं। मैं यहां चाणक्य नाटिका देखने आया हूं। यह 1710वां नाटक है। चाणक्य नाटिका सभी को देखने के लिए है। इतने सालों के बाद भी जब राजनीति और विदेश नीति पर विचार किया जाता है, तो आचार्य चाणक्य का नाम लिया जाता है। आचार्य चाणक्य नाटिका 2500 साल पहले तैयार की गई थी।"
Advertisement
दुमका में ऑटो और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत
झारखंड: दुमका में ऑटो और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता को लिखा लेटर
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ के संबंध में BSF की भूमिका पर की गई टिप्पणी के संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा है।
Advertisement
TMC पार्षद की हत्या पर बोले सुकांता मजूमदार- ममता बनर्जी क्या कर रही हैं?
मालदा में TMC पार्षद की हत्या पर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांता मजूमदार ने कहा, "उन्हें खुद की आलोचना करने की जरूरत है, वे (ममता बनर्जी) पुलिस मंत्री हैं और फिर भी उनके पार्षद की इस तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई, उन्हें उस पद पर नहीं रहना चाहिए... वे क्या कर रही थीं? उनकी खुफिया एजेंसी क्या कर रही थी?..."
केजरीवाल हताश हैं, निराश हैं- दिनेश शर्मा
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) कहा था कि यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे। मैं कहता हूं डुबकी नहीं एक चुल्लू पानी पीकर दिखा दें। वे नगर निगम में हैं, 10 साल से वे मुख्यमंत्री हैं। कूड़े का पहाड़ कौन हटाएगा?...जब हर काम केंद्र को करना है तो जनता केंद्र से समर्थित भाजपा सरकार जनता क्यों नहीं बनाएगी। केजरीवाल हताश हैं, निराश हैं। उनकी पार्टी में अंतर्कलह भी है।"
महाकुंभ के मद्देनजर उन्नत नियंत्रण टॉवर तैयार किया गया
प्रयागराज: प्रयागराज जंक्शन पर महाकुंभ के मद्देनजर उन्नत नियंत्रण टॉवर तैयार किया गया है।
मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी के साथ सोमनाथ मंदिर में पूजा की
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी ने गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
यमुना नदी पर 13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप का आयोजन
दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना नदी पर 13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप 2024-25 आयोजित की गई। यह चैंपियनशिप 3 से 6 जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित की जा रही है।
मुख्यमंत्री को छात्रों की मांगों के लिए उनसे मिलना चाहिए- प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "दोबारा परीक्षा आयोजित करके सरकार ने कानूनी तौर पर स्वीकार किया है कि छात्रों के एक निश्चित अनुपात के साथ परीक्षा में अनियमितता हुई थी... विपक्षी दलों द्वारा मेरी आलोचना करना कोई नई बात नहीं है। राजनीति अलग है लेकिन यहां जन सुराज का बैनर नहीं है, मैं यहां छात्रों के समर्थन में आया हूं। कोई भी आकर नेतृत्व कर सकता है, चाहे राहुल गांधी हों या तेजस्वी यादव, हम पीछे खड़े होने के लिए तैयार हैं। बस छात्रों का काम होना चाहिए... मुख्यमंत्री को छात्रों की मांगों के लिए उनसे मिलना चाहिए, यह राज्य के हित में है। मैं इस अनशन पर अडिग हूं, सरकार को तय करना है कि वह आगे क्या करना चाहती है..."
हम एक विकसित कृष्णा नगर बनाएंगे- भाजपा उम्मीदवार अनिल गोयल
कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल गोयल ने टिकट मिलने पर कहा, "मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को धन्यवाद देना चाहता हूं, मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। हम एक विकसित कृष्णा नगर बनाएंगे... यह (AAP) बस घोषणा करने पार्टी है, वे वादे करते हैं और उन्हें भूल जाते हैं..."
अन्ना विश्वविद्यालय में कथित यौन उत्पीड़न मामले SIT जांच
चेन्नई: अन्ना विश्वविद्यालय में कथित यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए गठित SIT (विशेष जांच दल) एक आरोपी के आवास पर तलाशी लेने के बाद रवाना हो गई।
प्रह्लाद जोशी ने खंडवा में सोलर फ्लोटिंग प्लांट का निरीक्षण किया
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खंडवा में सोलर फ्लोटिंग प्लांट का निरीक्षण करने पर कहा, "यह दुनिया की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजना है। भारत नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बन रहा है, इसलिए यह परियोजना अपनी तरह की अनूठी है... मैं इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को बधाई देता हूं..."
लोग केजरीवाल के विकल्प की तलाश में हैं- संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "जहां तक मैंने देखा है, लोग केजरीवाल के विकल्प की तलाश में हैं। आम आदमी पार्टी के मतदाता कांग्रेस की ओर लौट रहे हैं, भाजपा के मतदाता कांग्रेस की ओर लौट रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारी जो थोड़ी बहुत लड़ाई होगी, वह भाजपा से ही होगी। AAP बहुत कमज़ोर दिख रही है.
चुनाव में दिल्ली की जनता इतिहास लिखने जा रही है- प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा, "...अगले महीने दिल्ली में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता इतिहास लिखने जा रही है। भाजपा की सरकार बनेगी तो दिल्ली में विकास की धारा बहेगी, आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं होगी, झगड़ों की सरकार नहीं होगी। सिर्फ विकास होगा...बहुत दुख की बात है कि मुख्यमंत्री 11 साल तक यहां से विधायक रहे लेकिन चाहे पानी हो, सीवर हो, या कॉलोनियों को मालिकाना हक देना हो, यहां एक भी काम नहीं हुआ...ये सारे काम करना मेरी प्राथमिकता है..."
BKC से वर्ली, वर्ली से कोलाबा मेट्रो शुरू होगी- एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "देश को आगे ले जाने और विकास करने के प्रधानमंत्री मोदी के विज़न को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में आज की बैठक हुई। हमारे 100 दिन के विजन में सरकार के हर विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और देखा जाएगा कि हम क्या करते हैं, हम लोकहित में काम करेंगे। यह आम लोगों की सरकार है, बड़े फैसले लिए जाएंगे, इसीलिए हर विभाग की बैठकें हो रही हैं... BKC से वर्ली, वर्ली से कोलाबा मेट्रो शुरू होगी, इससे लाखों लोगों को फायदा होगा..."
पुष्पा-2 फेम अल्लू अर्जुन क्यों पहुंचे अदालत?
Allu Arjun Reached Court: हैदराबाद थियेटर भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में नियमित जमानत मिलने के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन आज फिर हैदराबाद के नामपल्ली में मेट्रोपॉलिटन क्रिमिनल कोर्ट पहुंचे। अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने जमानत के साथ दो 50-50 हजार के जमानती भरने को लिए कहा था, उसी के लिए पुष्पा फेम आज अदालत पहुंचे।
सचिन पांचाल आत्महत्या मामले प्रियांक खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन
कर्नाटक: ठेकेदार सचिन पांचाल आत्महत्या मामले में राज्य मंत्री प्रियांक खड़गे के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
रमेश बिधूड़ी की उम्मीदवारी पर बोलीं सीएम आतिशी
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "रमेश बिधूड़ी 10 साल दक्षिण दिल्ली से सांसद रहे...जब उनकी पार्टी को रमेश बिधूड़ी के काम पर भरोसा नहीं है, तो कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के लोग उन पर कैसे भरोसा करेंगे?"
केजरीवाल के खिलाफ चुनााव लड़ेंगे प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और सभी शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मैं आशा करता हूं जो पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरूंगा... जब दिल्ली कोविड का सामना कर रही थी, जब उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी, अरविंद केजरीवाल जी 'हर बोतल पर मुफ्त बोतल' बांट रहे थे... दिल्ली में कई काम हैं, जैसे यमुना की सफाई, प्रदूषण पर लगाम लगाना...जब भाजपा की सरकार बनेगी, हम ये सारे काम करेंगे..."
कालकाजी से अपनी उम्मीदवारी पर क्या बोलीं अलका लांबा
दिल्ली चुनाव में कालकाजी से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, "यह मेरा पांचवां चुनाव है। 30 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को 'अस्थायी' कहेगा...किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें 'अस्थायी मुख्यमंत्री' कहा...यह संवैधानिक पद पर बैठी महिला का अपमान है और आतिशी को इसका जवाब देना चाहिए..."
चादर भेजने से कुछ नहीं होने वाला- PM पर ओवैसी का निशाना
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए भेजे जाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "भाजपा, संघ परिवार और पूरे देश में उनके संगठन कोर्ट जा रहे हैं कि यहां-वहां खुदाई होनी चाहिए। वे कह रहे हैं कि यह मस्जिद नहीं है, वह दरगाह नहीं है... अगर प्रधानमंत्री चाहें तो यह सब बंद हो जाएगा। पिछले 10 सालों से भाजपा की सरकार है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं... 7 से ज्यादा मस्जिदें और दरगाहें उत्तर प्रदेश से हैं, जहां भाजपा सत्ता में है और जहां से प्रधानमंत्री सांसद हैं। चादर भेजने से कुछ नहीं होने वाला है..."
महिलाओं के विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "वे महिलाएं उनकी (कांग्रेस और भाजपा) पार्टी की हैं। वे पंजाब से नहीं आई हैं, पंजाब की महिलाएं हमारे साथ हैं। उन्हें AAP पर भरोसा है। कांग्रेस और भाजपा को आधिकारिक तौर पर घोषणा करनी चाहिए कि वे दिल्ली में AAP के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं..."
चुनाव के बाद AAP की सरकार बनेगी- केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 सालों से लोगों को मुफ्त पानी मुहैया करा रही है। 12 लाख से ज़्यादा परिवारों को 0 पानी का बिल आता है। लेकिन मेरे जेल जाने के बाद, मुझे नहीं पता कि इन लोगों ने क्या किया। उन्होंने कुछ गलत किया और लोगों को हर महीने हज़ारों-लाखों रुपये का पानी का बिल आना शुरू हो गया। मैं सार्वजनिक रूप से और आधिकारिक तौर पर घोषणा करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत हैं, उन्हें अपने पानी के बिल का भुगतान करने की ज़रूरत नहीं है, उन्हें इंतज़ार करना चाहिए। चुनाव के बाद AAP की सरकार बनेगी और हम उनके गलत बिलों को माफ़ करवाएंगे। यह मेरा सभी लोगों से वादा है, यह मेरी गारंटी है..."
अमित शाह ने किया 'सुषमा भवन' का उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कामकाजी महिला छात्रावास ब्लॉक 'सुषमा भवन' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "सुषमा जी को हमेशा पार्टी के महान नेताओं में से एक के रूप में याद किया जाएगा। भारत के राजनीतिक इतिहास में - वे उन नेताओं में से एक हैं जो NDA 1 और NDA 2 के दौरान मंत्री रहीं। उन्हें केवल मंत्री के रूप में नहीं बल्कि विपक्ष के नेता के रूप में याद किया जाएगा। यह सुषमा जी ही थीं जिन्होंने संसद में कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर किया... मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष के सभी नेताओं को उनके काम का अध्ययन करना चाहिए और उनके द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण करने का प्रयास करना चाहिए..."
शरीफ दरगाह पर PM की चादर चढ़ाने अजमेर पहुंचे किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अजमेर शरीफ दरगाह पर पीएम नरेंद्र मोदी की चादर चढ़ाने के लिए अजमेर पहुंचे।
पंजाब की महिलाओं ने केजरीवाल के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
पंजाब की महिलाओं के एक समूह ने दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान उनके द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।
2014 से लगातार ग्रामीण भारत की सेवा में लगा हूं- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “... 2014 से ही मैं लगातार, हर पल ग्रामीण भारत की सेवा में लगा हूं। गांव के लोगों को गरिमापूर्ण जीवन देना मेरी सरकार की प्राथमिकता है। हमारा विजन है, भारत के गांव के लोग सशक्त बनें, उन्हें गांव में ही आगे बढ़ने के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, उन्हें पलायन न करना पड़े, गांव के लोगों का जीवन आसान हो, इसलिए हमने गांव-गांव में मूलभूत सुविधाओं की गारंटी का अभियान चलाया...”
सीएम भूपेंद्र पटेल ने जल एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रयागराज के महाकुंभ मेले से पहले जल एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
हम पर्यावरण बचाने का अभियान चलाएं- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज धरती संकट में है अगर पर्यावरण इसी तरह बिगड़ता रहा तो ये सवाल खड़ा हो गया है कि धरती रहने लायक बचेगी? केवल मानव जाति नहीं जीव-जंतु के अस्तित्व पर भी संकट पैदा हो जाएगा। जरूरी है कि हम पर्यावरण बचाने का अभियान चलाएं। जिसका सशक्त माध्यम है कि वृक्षारोपण... मेरे मन में संकल्प पैदा हुआ कि मैं खुद रोज पेड़ लगाऊं। पेड़ लगाना मेरी दिनचर्या का अभिन्न अंग है। 19 फरवरी 2021 के बाद एक दिन भी ऐसा नहीं गया जब मैंने पेड़ ना लगाया हो, कोविड के दौरान भी मैंने इसे जारी रखा।”
PM ने ग्रामीण भारत महोत्सव में कलाकारों से की बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में कलाकारों से बातचीत की।
गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं।
आधे से ज्यादा सीटों पर भ्रष्टाचार की शिकायतें- PK
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "परीक्षा 15 हजार बच्चों की है जो बच्चे आंदोलित हैं वे 3.5 लाख से ज्यादा हैं... लोग जानते और समझते हैं कि आधे से ज्यादा सीटों पर भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं। सीटें बीक गई हैं। जिसने पढ़ाई की है उसे सीट नहीं मिलेगी... हर जिले और गांव-गांव में खबर फैली है कि एक-एक नौकरी के 30 लाख से 1.5 करोड़ तक लिए जा रहे हैं... सरकार को इस पर बोलना चाहिए..."
दिल्ली की इन जगहों पर दृश्यता शून्य
दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई है। IMD के अनुसार पालम, सफदरजंग, अमृतसर, आगरा, हिंडन, चंडीगढ़ और ग्वालियर हवाई अड्डों के पास दृश्यता शून्य हो गई।
घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली एनसीआर
दिल्ली एनसीआर में ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच दिल्ली एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई है जिसके चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है।
शाह करेंगे महिला हॉस्टल सुषमा भवन का उद्घाटन
आज यानि 4 दिसंबर गृहमंत्री अमित शाह महिला हॉस्टल सुषमा भवन का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी ग्रामीण भारत महोत्सव का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी स्थित भारत मंडपम में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव-2025’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह सभा को भी संबोधित करेंगे।