अपडेटेड 21 September 2024 at 22:48 IST
LIVE UPDATES/ PM मोदी तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेरिका, QUAD Leaders Summit में लेंगे हिस्सा
India News Live: पीएम मोदी आज से तीन दिनों के अमेरिका दौरे पर हैं। वह अपनी यात्रा के दौरान QUAD समिट में शामिल होंगे। वहीं आज आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह भी हैं। तिरुपति प्रसाद मामले को लेकर बवाल जारी है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है।
- भारत
- 17 min read

21 September 2024 at 22:47 IST
पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन द्विपक्षीय मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए ग्रीनविल, डेलावेयर पहुंचे।
21 September 2024 at 22:39 IST
आतिशी सिर्फ एक मुखौटा, राज अरविंद केजरीवाल का है- सिरसा
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “आज आतिशी ने शपथ(मुख्यमंत्री पद की) ली है लेकिन अरविंद केजरीवाल अभी भी मुख्यमंत्री हैं। आतिशी सिर्फ एक चेहरा हैं, एक मुखौटा हैं।राज अरविंद केजरीवाल का है। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है। अभी वो छोटी गाड़ी में घूमते दिखेंगे, कुछ दिनों बाद वो बस में भी दिखेंगे। उन्होंने ये नौटंकी पहले भी की है लेकिन दिल्ली की जनता समझदार है...आज मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जिन पंजाबियों ने दिल्ली को सजाने और बचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया आज अरविंद केजरीवाल ने उनमें से किसी को भी मंत्री बनने के लायक नहीं समझा। मुझे लगता है कि आने वाले समय में लोग इसका जवाब देंगे। वो शराब घोटाले के दलदल में फंसे हुए हैं, चेहरा बदलने से सच्चाई छिपने वाली नहीं है।”
Advertisement
21 September 2024 at 22:38 IST
गृह मंत्री अमित शाह जम्मू भाजपा कार्यालय पहुंचे
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू भाजपा कार्यालय पहुंचे।
21 September 2024 at 22:37 IST
पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय समुदाय ने गाया 'गरबा'
अमेरिका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल ड्यूपॉन्ट पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए एकत्रित हुए भारतीय समुदाय के सदस्यों में से कुछ सदस्यों ने 'गरबा' गाया।
Advertisement
21 September 2024 at 21:19 IST
PM मोदी डेलावेयर के होटल ड्यूपॉन्ट पहुंचे
अमेरिका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर के होटल ड्यूपॉन्ट पहुंचे व स्वागत के लिए एकत्रित हुए भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की।
21 September 2024 at 21:10 IST
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तिरुपति लड्डू मामला
श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में लड्डू प्रसादम में पशु की चर्बी के इस्तेमाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने की याचिका में मांग की गई है। जनहित याचिका हिन्दू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव की ओर से दाखिल की गई है।
21 September 2024 at 20:42 IST
अमेरिका: भारतीय प्रवासी समुदाय ने PM मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत
अमेरिका: फिलाडेल्फिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकत्रित भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
21 September 2024 at 20:40 IST
PM मोदी मेरे और अमेरिका के दोस्त हैं- राष्ट्रपति बाइडेन
पीएम मोदी के अमेरिका पहुंचने पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया, "आज, मैं अपने घर: डेलावेयर में प्रधानमंत्रियों अल्बानीज़, मोदी और किशिदा का स्वागत करूंगा। ये नेता न केवल एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं - वे मेरे मित्र हैं और हमारे राष्ट्र के मित्रों। मैं आगे शिखर सम्मेलन में हम जो कुछ भी हासिल करेंगे उसकी आशा करता हूँ।"
21 September 2024 at 19:42 IST
PM मोदी QUAD Leaders Summit में शामिल होने अमेरिका पहुंचे
राष्ट्रपति बिडेन द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी अमेरिका पहुंचे।
21 September 2024 at 19:39 IST
PM मोदी तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेरिका
अमेरिका: डेलावेयर में होटल ड्यूपॉन्ट के बाहर भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज अमेरिका पहुंचें, जहां वह क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे और अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
21 September 2024 at 19:24 IST
आतिशी कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा
दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री आतिशी शिक्षा, वित्त, बिजली, पानी समेत 13 मौजूदा विभागों (जो पहले उनके पास थे) की जिम्मेदारी संभालेंगी। सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य, शहरी विकास और समाज कल्याण समेत आठ विभागों का प्रभार संभालेंगे। गोपाल राय के पास पर्यावरण समेत तीन विभाग होंगे। कैलाश गहलोत परिवहन, महिला एवं बाल विकास समेत चार विभागों का प्रभार संभालेंगे। इमरान हुसैन खाद्य आपूर्ति और चुनाव विभाग का प्रभार संभालेंगे। मुकेश अहलावत दिल्ली के एससी/एसटी मंत्री बनेंगे, साथ ही श्रम समेत चार और विभाग भी संभालेंगे।
21 September 2024 at 18:32 IST
भाजपा का कोई भी षड्यंत्र हम सफल नहीं होने देंगे-CM आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "सबसे पहले मैं अरविंद केजरीवाल का मुझ पर भरोसा करने और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। आज मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है लेकिन मेरे और हम सबके लिए ये बहुत भावुक पल है जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल वह व्यक्ति हैं जिन्होंने 10 साल में दिल्ली की तस्वीर बदल दी, दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली दी, दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी... अच्छा इलाज दिया... आज जब वो मुख्यमंत्री नहीं हैं तो हम सबके लिए ये भावुक पल है। आज वे मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए... लेकिन वो टूटे नहीं, दबे नहीं... अरविंद केजरीवाल ने इस देश की राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता की मिसाल कायम करते हुए इस्तीफा दिया... अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है... मैं आपको आश्वासन दे रही हूं कि अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं, अब दिल्ली में सीवर ठीक होंगे, पानी की समस्याएं ठीक होंगी, सड़कें ठीक होंगी। मैं दिल्ली वालों को यह आश्वासन देना चाहती हूं अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर हैं, अब भाजपा का कोई भी षड्यंत्र हम सफल नहीं होने देंगे।
21 September 2024 at 17:47 IST
दिल्ली की नई सरकार डमी सरकार- विजेंद्र गुप्ता
बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की नई सरकार को डमी सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये डमी सरकार है, डमी मुख्यमंत्री हैं, रिमोट से चलेगी। केजरीवाल मुख्यमंत्री कैसे रहते, वो मुजरिम हैं। दिल्ली की सरकार जेल से चलाने का छलावा था, ना कैबिनेट मीटिंग हो रही थी, ना फैसले लिए जा रहे थे। दिल्ली की जनता को पिछले 8 महीने का हिसाब लेना है। अलगे तीन महीने भी दिल्ली की सरकार रिमोट से चलेगी।
21 September 2024 at 17:46 IST
BJP ने आतिशी को बताया ‘Remote Control CM’
दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बधाई तो दी साथ ही 'रिमोट कंट्रोल' सरकार कहकर तंज भी कसा। भाजपा ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं और नीचे मफलर में अरविंद केजरीवाल रिमोड पकड़े हुए हैं। इस वीडियो के साथ बीजेपी एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें लिखा है, "दिल्ली की ‘Remote Control CM’ आतिशी मार्लेना !"
21 September 2024 at 16:49 IST
कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन ने ली मंत्री पद की शपथ
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवनन में एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन ने शपथ ली।
21 September 2024 at 16:38 IST
सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय ने ली मंत्री पद की शपथ
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवनन में एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय ने मंत्री पद की शपथ ली।
21 September 2024 at 16:35 IST
दिल्ली की नई सीएम बनीं आतिशी
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवनन में एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
21 September 2024 at 16:07 IST
शपथ ग्रहण से पहले केजरीवाल के आवास पर पहुंची आतिशी
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी स्थित अपने आवास से रवाना हुईं। आज वे दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण से पहले अतिशी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचीं।
21 September 2024 at 15:55 IST
थोड़ी देर में सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी स्थित अपने आवास से रवाना हुईं। आज वे दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
21 September 2024 at 15:53 IST
हरियाणा: INLD-BSP की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी- आकाश आनंद
हरियाणा: BSP नेता आकाश आनंद ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, "हम जिन विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं, वहां हमारे उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिल रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि यहां INLD-BSP की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी... आरक्षण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली और हमारे लोगों को फंसाने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी है। भाजपा आरक्षण के खिलाफ है... दोनों ही पार्टियां हमारे लिए बहुत खतरनाक हैं, लेकिन यहां भाजपा की सरकार है, इसलिए जिस तरह से उन्होंने यहां के लोगों के लिए काम किया, उसे लेकर हम उन्हें घेर रहे हैं..."
आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद को लेकर उन्होंने कहा, "हमारे मतदाता बहुत समझदार हैं, वे इन लोगों के बहकावे में नहीं आएंगे... वे बहन जी(मायावती) के साथ खड़े हैं..."
21 September 2024 at 15:52 IST
भूपेंद्र हुड्डा को अपने बेटे के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता- CM सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "...जहां भी हम जा रहे हैं हमें लोगों का प्यार मिल रहा है, लोगों ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला किया है... भूपेंद्र हुड्डा को अपने बेटे के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता, वह उससे आगे नहीं सोच सकते, वह परिवारवाद में फंस गए हैं। कांग्रेस पार्टी परिवारवाद में फंस गई है, इससे न केवल देश बल्कि मानवता को भी नुकसान पहुंच रहा है।"
21 September 2024 at 14:11 IST
हमने कभी तिरुपति देवस्थानम को घी की आपूर्ति नहीं की- अमूल
GCMMF(AMUL) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा, "तिरुपति देवस्थानम में बनने वाले लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी पाया गया लेकिन कई लोगों ने गलत सूचना अभियान चलाया कि यह अमूल घी है। आज तक हमने कभी भी तिरुपति देवस्थानम को घी की आपूर्ति नहीं की है। अमूल को गलत तरीके से इस गलत सूचना अभियान से जोड़ा गया है... हमने ऐसे लोगों के खिलाफ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज कराई है।"
21 September 2024 at 14:10 IST
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाना है- मल्लिकार्जुन खरगे
जम्मू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमने सात गारंटियों की घोषणा की है। इसमें हमारा पहला मुद्दा जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने का है। हर परिवार का 25 लाख का बीमा देंगे। हर जिले में अस्पताल, परिवार की मुखिया महिला को हर महीने 3000 रुपए दिए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह को बिना ब्याज के लोन देंगे। कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की व्यवस्था लागू करेंगे। पिछड़े वर्ग को पूरा हक मिलेगा।"
21 September 2024 at 14:08 IST
जम्मू-कश्मीर के मेंढर में अमित शाह की रैली
जम्मू-कश्मीर के मेंढर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "1947 से लेकर अब तक पाकिस्तान के खिलाफ लड़े गए हर युद्ध में, इस धरती, जम्मू-कश्मीर के सैनिकों ने भारत की रक्षा की है। जब 1990 के दशक में फारूक अब्दुल्ला की बदौलत आतंकवाद आया, तो मेरे पहाड़ी, गुर्जर और बकरवाल भाई ही थे जिन्होंने सीमाओं पर गोलियों का बहादुरी से सामना किया।"
21 September 2024 at 12:59 IST
जम्मू-कश्मीर की जनता ने लोकतंत्र पर विश्वास जताया- अनुराग ठाकुर
जम्मू-कश्मीर के रियासी में BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "धारा 370 हटने के बाद लोकसभा चुनाव देखें या फिर विधानसभा चुनाव का पहला चरण देखें, जनता ने लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त किया है, आतंकवाद और अलगाववाद को ना कहा है। जम्मू-कश्मीर की जनता शांति और खुशहाली चाहती है। जनता ने विकास देखा है और जनता में उत्साह है।"
21 September 2024 at 12:57 IST
तिरुपति लड्डू विवाद पर राजस्थान BJP अध्यक्ष का बयान
तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद पर राजस्थान BJP के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, "इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। यह पूरी देश की आस्था का मामला है। अगर इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई है, तो इसकी जांच जरूरी है।"
21 September 2024 at 12:09 IST
तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद पर मनोज झा का बयान
तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद पर RJD नेता मनोज झा ने कहा, "वे (भाजपा) किसे दोष दे रहे हैं? त्वरित जांच की जानी चाहिए और उसके अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। केंद्र और राज्य में इस तरह की चीजों की जांच करने के लिए मंत्रालय हैं। वे क्या कर रहे हैं?"
21 September 2024 at 12:08 IST
वैश्विक स्तर पर हुई बदमानी- CM पिनाराई विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, "यह झूठा नैरेटिव कि केरल ने गलत तरीके से केंद्रीय सहायता प्राप्त करने के लिए आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए (भूस्खलन प्रभावित वायनाड में सरकार द्वारा कथित तौर पर बढ़ा-चढ़ाकर खर्च पर) दुर्भाग्य से यह कई लोगों के दिमाग में घर कर गया है, और इसका नतीजा क्या हुआ? केरल के लोगों और सरकार की वैश्विक स्तर पर बदनामी हुई है। यह सिर्फ झूठी खबरों या मीडिया नैतिकता में चूक का मामला नहीं है। फर्जी खबरों की असली समस्या सिर्फ झूठ नहीं है, बल्कि उनके पीछे का एजेंडा है और यह एजेंडा स्पष्ट रूप से राज्य और उसके लोगों के खिलाफ है।"
21 September 2024 at 11:06 IST
दिल्ली में फर्नीचर की दुकान में लगी आग
दिल्ली के नबी करीम इलाके के पास एक फर्नीचर की दुकान में आग लगी। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।
21 September 2024 at 11:00 IST
BSF जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में कल सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 3 बीएसएफ जवानों को हुमहामा गांव में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
21 September 2024 at 10:59 IST
तिरुपति प्रसाद विवाद पर क्या प्रह्लाद जोशी?
रुपति लड्डू प्रसादम विवाद पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "(आंध्र प्रदेश) मुख्यमंत्री ने जो कुछ भी कहा है, वह बहुत गंभीर है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। यह करोड़ों लोगों की आस्था का मामला है। चंद्रबाबू नायडू ने लैब रिपोर्ट सार्वजनिक की है, उसकी जांच होनी चाहिए। चंद्रबाबू नायडू तय करेंगे कि मामला CBI को सौंपा जाना चाहिए या इसके लिए SIT का गठन किया जाना चाहिए।"
21 September 2024 at 10:18 IST
पश्चिम बंगाल में बाढ़ पर क्या बोले राज्यपाल सीवी बोस?
बंगाल में बाढ़ की स्थिति पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा, "बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। बाढ़ से पहले, उसके दौरान और उसके बाद कुछ कदम उठाए जाने चाहिए। दुर्घटनाएं आकस्मिक नहीं होती हैं, इसके पीछे मानवीय कारक होते हैं। अब बाढ़ से प्रभावित लोगों के तत्काल पुनर्वास और बचाव की जरूरत है। जहां तक संभव हो, बुनियादी ढांचे को आपदा-रोधी बनाया जाना चाहिए। बाढ़ के प्रबंधन में कई दीर्घकालिक और अल्पकालिक उपाय किए जाने चाहिए।"
21 September 2024 at 09:33 IST
पटना NIT में आंध्र प्रदेश की छात्रा ने की सुसाइड
NIT पटना-बिहटा कैंपस की एक छात्रा कल रात परिसर में स्थित छात्रावास के अपने कमरे में लटकी हुई पाई गई। मृतक छात्रा आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जांच जारी है: पुलिस प्रेस विज्ञप्ति
21 September 2024 at 09:31 IST
जुहू बीच पर CM एकनाथ शिंदे ने चलाया ट्रैक्टर
मुंबई में CM एकनाथ शिंदे ने जुहू बीच पर मेगा बीच क्लीनिंग अभियान के दौरान ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहें।
21 September 2024 at 07:42 IST
झारखंड में दो दिन बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) के मद्देनजर शनिवार और रविवार को राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पांच घंटे से अधिक समय के लिए निलंबित रहेंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इसमें परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सेवाएं निलंबित रहेंगी। वहीं, रविवार को भी यह प्रतिबंध जारी रहेगा।
21 September 2024 at 07:40 IST
पीएम मोदी की US यात्रा के लिए भारतीयों में उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर विलमिंग्टन विश्वविद्यालय के एक भारतीय छात्र विनय कुमार ने कहा, "जब मैंने यह सुना तो मुझे बहुत खुशी हुई। वे विशेष रूप से क्लेमोंट, डेलावेयर आ रहे हैं, मुझे बहुत खुशी हो रही है।"
21 September 2024 at 07:09 IST
जम्मू-कश्मीर में अमित शाह की 5 रैलियां
जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए आज गृह मंत्री अमित शाह ताबड़तोड़ प्रचार करते नजर आएंगे। यहां आज उनकी 5 रैलियां होनी हैं। वह मेंढर, सुरनकोट, थानामंडी, राजौरी और अखनूर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। यह हैं उनकी रैलियों का शेड्यूल...
21 September 2024 at 07:08 IST
आज 5 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी
आतिशी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शाम 4:30 बजे एलजी वीके सक्सेना राजनिवास में आतिशी और उनकी कैबिनेट के पांचों मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था। उनकी जगह AAP ने आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया।
21 September 2024 at 07:08 IST
पीएम मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं। वह अपनी इस यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। अमेरिकी दौरे के दौरान पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से द्विपक्षीय मुलाकात भी कर सकते हैं। वहीं 22 सितंबर को पीएम मोदी भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के 'समिट ऑफ द फ्यूचर' में भी हिस्सा लेंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 21 September 2024 at 07:12 IST