अपडेटेड 1 September 2024 at 23:28 IST
कोलकाता: RG कर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और डॉक्टरों से पूछताछ CBI की पूछताछ
India News : पीएम मोदी आज मैहर जिले में बैगा जनजाति को संबोधित करने वाले हैं। केरल के पलक्कड़ में RSS की तीन दिवसीय बैठक चल रही है। बैठक का आज दूसरा दिन है। वहीं गुजरात में बारिश को लेकर फिर अलर्ट जारी किया गया। राज्य में अभी बारिश का सिलसिला थमने के आसार नहीं हैं। दिन की हर खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़िए रिपब्लिक भारत का लाइव ब्लॉग...
- भारत
- 22 min read

1 September 2024 at 23:26 IST
CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामला | CBI टीम ने अपराध स्थल, अस्पताल की आपातकालीन इमारत, लड़कों के छात्रावास और आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रिंसिपल के कार्यालय का निरीक्षण किया।
1 September 2024 at 23:28 IST
RG कर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और डॉक्टरों से पूछताछ
सीबीआई RG कर मेडिकल कॉलेज के कुछ स्टाफ और डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई की टीम शाम 4 बजे से RG कर मेडिकल कॉलेज में मौजूद है।
Advertisement
1 September 2024 at 23:28 IST
कोलकाता: संदीप घोष को मिलना चाहिए थर्ड डिग्री- अग्निमित्रा पॉल
कोलकाता रेप केस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री अग्निमित्रा पॉल का गुस्सा ममता सरकार पर फूटा। उन्होंने ममता सरकार पर पश्चिम बंगाल को मिनी पाकिस्तान बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को थर्ड डिग्री देने की मांग की।
1 September 2024 at 23:26 IST
जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर पलटवार
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "हमारा सवाल है कि जब उनके माता-पिता 15 साल बिहार के शासन में रहे तो उस समय वे यह क्यों भूल गए या जब वे (तेजस्वी यादव) खुद उपमुख्यमंत्री थे, जब उन्होंने कहा कि इतने शिक्षकों की भर्ती हुई है, क्या उस समय वे इसे भूल गए थे? और आज जब वे सत्ता से बाहर हैं, तब उन्हें यह याद आ रहा है।
Advertisement
1 September 2024 at 22:09 IST
चुनाव मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए नहीं, झारखंड को बचाने के लिए हो रहा है- बाबूलाल मरांडी
बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चंपई सोरेन उम्र के इस पड़ाव में वहां से निकल रहे हैं तो इसका मतलब, वहां लोगों में तकलीफ है, हमने कहा- पहले छोड़ सकते थे, क्यों नहीं छोड़ा तो उन्होंने कहा कि जेल जाने और जेल से निकले के बाद भी वो (सीएम हेमंत सोरेन) नहीं सुधरे, तब उनको लगाा कि वहां रहकर झारखंड को नहीं बचा सकते हैं। झारखंड को बचाने के लिए वो बीजेपी में आए हैं। चुनाव मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए नहीं, झारखंड को बचाने के लिए हो रहा है।
1 September 2024 at 21:20 IST
बंगाल में कई जगहों पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं- दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "...प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों में से 9 लोग यहां हैं। मैं उनसे मिलने आया था। कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा...दूसरी बात, सिर्फ आरजी कर का मामला नहीं, बंगाल में कई जगहों पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं... 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ और हावड़ा में 13 साल की बच्ची के साथ भी ऐसा ही हुआ...यहां एक महिला मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वह महिलाओं की सुरक्षा या सम्मान नहीं कर सकतीं।
1 September 2024 at 20:32 IST
सरायकेला में चम्पाई सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत
सरायकेला में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार अपने पैतृक स्थान पहुंचे, स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
1 September 2024 at 19:55 IST
प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'लखपति दीदी' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है, वर्तमान में 1 करोड़ 11 लाख बन चुकी हैं... आज हम इस संकल्प के साथ आपके बीच आए हैं कि हम किसी बहन को गरीब नहीं रहने देंगे अगर वो काम करना चाहेगी, कोई बहन गरीब नहीं रहेगी... कृषि सखी, पशु सखी, ड्रोन दीदी के माध्यम से दीदियों को इतना काम सौंपा जाएगा कि अगर वो काम करना चाहेंगी तो लखपति बन जाएंगी।
1 September 2024 at 19:54 IST
राष्ट्रपति शासन लगाना बंगाल की जमीनी हकीकत है- सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "कल से लेकर आज तक 7 घटनाएं घटी हैं, इससे TMC का सीधा संबंध है। कूचबिहार में एक TMC पंचायत सदस्य के पति को गिरफ्तार किया गया है, मध्यमग्राम में एक TMC पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया है... इसकी जड़ और सूत्रधार ममता बनर्जी हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए... कल से लेकर आज तक ऐसी 7 घटनाएं हुई हैं, कूचबिहार, मध्यमग्राम, हावड़ा, इलमबाजार से लेकर पूरे राज्य में 7 घटनाएं हुई हैं, 3 जगहों पर TMC पंचायत और नेता सीधे तौर पर शामिल हैं... हमें सिर्फ न्याय चाहिए लेकिन ममता बनर्जी का इस्तीफा और यहां राष्ट्रपति शासन लगाना बंगाल की जमीनी हकीकत है, इसे स्वीकार करना होगा।"
1 September 2024 at 23:26 IST
आज बंगाल मिनी पाकिस्तान बन रहा है- अग्निमित्रा पॉल
भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "ममता बनर्जी ने जानबूझ कर केस को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की। संदीप घोष को थर्ड डिग्री टार्चर दिया जाना चाहिए। आज बंगाल मिनी पाकिस्तान बन रहा है।"
1 September 2024 at 19:52 IST
बिहार: 2025 में जन सुराज का मुख्यमंत्री चुना जाएगा- प्रशांत किशोर
बिहार में साल 2025 में विधानसभा का चुनाव होना है लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से सियासी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने दावा किया कि 2025 में जन सुराज का मुख्यमंत्री चुना जाएगा।
1 September 2024 at 18:42 IST
राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय जिला न्यायपालिका सम्मेलन के समापन समारोह को किया संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जिला न्यायपालिका सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "...मुझे बताया गया है कि हाल के वर्षों में जनपद स्तर पर न्यायपालिका के बुनियादी ढांचे, सुविधाओं, प्रशिक्षण और जनशक्ति की उपलब्धता में सुधार हुआ है। लेकिन इन सभी क्षेत्रों में अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। मेरा विश्वास है कि सुधार के सभी आयामों में तेजी से प्रगति होनी चाहिए। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि हाल के वर्षों में चयन समितियों में महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इस वृद्धि के कारण कई राज्यों में चयन समितियों में महिलाओं की संख्या में 50% की वृद्धि हुई है। हमारी न्यायपालिका के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनके लिए सभी हितधारकों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उदाहरण के लिए, साक्ष्य और गवाहों से संबंधित मुद्दों को न्यायपालिका, सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा मिलकर सुलझाया जाना चाहिए। यह हमारे सामाजिक जीवन का एक दुखद पहलू है कि कुछ मामलों में साधन संपन्न लोग अपराध करने के बाद भी बेखौफ घूमते रहते हैं। जो लोग इन अपराधों के शिकार होते हैं, वे इस डर में जीते हैं जैसे कि उनके अपने विचारों ने कई अपराध किए हों। महिला पीड़ितों की स्थिति और भी बदतर है क्योंकि समाज के लोग भी उनका साथ नहीं देते।
1 September 2024 at 18:08 IST
Paris Paralympics: PM मोदी ने पदक विजेताओं से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पैरालंपिक खेलों में अब तक पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से फोन पर बात की। इनमें मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, मनीष नरवाल और रुबीना फ्रांसिस शामिल हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने अवनि लेखरा को खेलों में उनके अन्य प्रयासों में भी सफलता की कामना की - वे पैरालंपिक में एक खेल कार्यक्रम में भाग लेने के कारण फोन पर बात नहीं कर पाईं।
1 September 2024 at 17:18 IST
CM नायब सिंह सैनी का दुष्यंत चौटाला पर पलटवार
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है नेताओं के बयानों की धार और तेज होती जा रही है। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तजं कसा तो सीएम ने भी पटलवार करने में देर नहीं लगाई।
दुष्यंत चौटाला के 'कटी पंतग' वाले बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को ये नहीं पता है कि वो कौन से सीट जीतेंगे। उनकी पार्टी के विधायक छोड़कर जा रहे हैं। आज ही भाजपा में तीन विधायक शामिल हुए हैं। बीजेपी की नीतियों को लोगों का समर्थन मिल रहा है।
1 September 2024 at 17:02 IST
INLD-53 तो BSP-37 सीटों पर लड़ेगी चुनाव- अभय सिंह चौटाला
INLD नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा, "हमारा समझौता हो चुका है, यह तय हो चुका है कि वे(BSP) 37 सीटों पर और हम 53 सीटों पर लड़ेंगे... हम कल तय करेंगे कि हम किन सीटों पर लड़ेंगे।
1 September 2024 at 16:58 IST
भाजपा तीसरी बार बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाने जा रही है- नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "आज जींद में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली थी। आज वहां अन्य पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा तीसरी बार बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाने जा रही है...लोगों का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है, आज हरियाणा में समान रूप से विकास हुआ है। कांग्रेस में क्षेत्रवाद पनपता था, भाई-भतीजावाद दिखता था लेकिन आज हरियाणा में समान रूप से विकास हो रहा है।
1 September 2024 at 16:12 IST
जितनी जिसकी आबादी उसी हिसाब से उसे उसका उतना अधिकार मिलना चाहिए- तेजस्वी
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता लालू यादव ने कहा कि हम लोगों ने तय किया कि हम लोग आरक्षण को बढ़ा दें क्योंकि जितनी जिसकी आबादी उसी हिसाब से उसे उसका उतना अधिकार मिलना चाहिए... लेकिन इतने में हमारे चाचा जी(नीतीश कुमार) पलट गए। हम लोग नौकरी दे रहे थे, आरक्षण बढ़ा रहे थे, जाति आधारित जनगणना करवा रहे थे... उन्हीं के मंत्री ने मेरे साथ बैठकर प्रेस वार्ता की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार कहते थे कि जब हम जातिगत जनगणना करवा रहे थे तो भाजपा वाले कोर्ट चले गए।
1 September 2024 at 15:36 IST
अरविंद केजरीवाल हरियाणा के बेटे हैं- सुनीता केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। सरकारी स्कूल अच्छे हो गए, बच्चों का भविष्य अच्छा हो रहा है, सरकारी अस्पताल शानदार बन गए... 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलती है... इसके अलावा महिलाओं को बसों में सफर करना मुफ्त है। बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का इंतजाम है और अब दोनों जगहों पर महिलाओं को प्रतिमाह हजार-हजार रुपये देने की योजना लागू होने वाली है... आपको पता ही होगा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही लाल, हरियाणा के बेटे हैं... वे बहुत ही साधारण परिवार से हैं। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद हरियाणा का यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा।
1 September 2024 at 15:32 IST
कोलकाता: महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या पर TMC का विरोध प्रदर्शन
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार एवं हत्या की घटना को लेकर TMC ने विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, "28 अगस्त को हमारी नेता (ममता बनर्जी) ने तृणमूल महिला कांग्रेस को निर्देश दिया था कि 1 सितंबर को हर ब्लॉक में प्रदर्शन किया जाए। CBI ने अभी तक जांच के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है, हमारी मांग है कि वे हमें जांच की प्रगति के बारे में बताएं और ऐसा मामला बनाएं कि बलात्कारी को फांसी की सजा मिले। भारत के संविधान में मृत्युदंड का कोई प्रावधान नहीं है... हम भी ऐसे प्रावधान की मांग कर रहे हैं। हमारी सरकार ने 2-3 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। हम एक विधेयक ला रहे हैं जो राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के पास जाएगा। हमें विश्वास है कि राष्ट्रपति इसे मंजूरी देंगे और यह कानून बन जाएगा
1 September 2024 at 15:31 IST
नीतीश कुमार ऐसे नेता हैं जो काम पर ध्यान देते हैं- श्याम रजक
JDU में शामिल होने पर पूर्व राजद नेता श्याम रजक ने कहा, "मैं काम करना चाहता हूं और नीतीश कुमार ऐसे नेता हैं जो काम पर ध्यान देते हैं... वो उन लोगों के लिए काम कर रहे हैं जो आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़ रहे हैं। RJD में रिश्ते कार्यकर्ताओं के नहीं हैं। ये सिर्फ परिवार के सदस्यों के हैं।
1 September 2024 at 14:33 IST
राजनाथ सिंह से मिले सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
1 September 2024 at 14:32 IST
उमर अब्दुल्ला दुनिया के सबसे ज्यादा कंफ्यूज्ड नेता- तरुण चुघ
BJP के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए उम्मीदवारों के साथ बैठक की। तरुण चुघ ने कहा, "जम्मू-कश्मीर की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से असीम प्रेम करती है और दूसरी तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस, PDP और कांग्रेस का जो भ्रमित नेतृत्व है, जनता उनसे घृणा करती है। ऐसा लगता है कि यह तीनों (फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुप्ती) नेता सबसे ज्यादा भ्रम में हैं। अगर कोई अस्पष्ट नेता का अवॉर्ड होगा तो उमर अब्दुल्ला दुनिया के सबसे ज्यादा कंफ्यूज्ड नेता के रूप में स्थापित हो जाएंगे। अभी तक वे (उमर अब्दुल्ला) ये नहीं तय कर पाएं कि कौन सी सीट पर कौन लड़ेगा। कभी वे अपने घोषणापत्र के बारे में कुछ बोलते हैं तो कभी कुछ और कहते हैं।"
1 September 2024 at 14:30 IST
मुंबई: रिक्शा चालक ने की नाबालिग से छेड़छाड़
मुंबई के बोरीवली इलाके में स्कूल जाते समय 15 वर्षीय लड़की के साथ रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की। अज्ञात रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है, और पुलिस संबंधित रिक्शा चालक की तलाश कर रही है: MHB कॉलोनी पुलिस स्टेशन
1 September 2024 at 13:29 IST
व्यवस्थित ढ़ंग से वित्तीय व्यवस्था को ठीक कर रहे- CM सुक्खू
हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "हम केवल केंद्र से अपने अधिकार मांग रहे हैं। जब सुधार किए जाते हैं तो इस तरह के फैसलों से थोड़े समय के लिए रुकावट आती है इसका अर्थ ये नहीं है कि प्रदेश में आर्थिक संकट है। हम व्यवस्थित ढ़ंग से वित्तीय व्यवस्था को ठीक कर रहे हैं... हम वित्तीय अनुशासन में रहकर आगे बढ़ना चाहते हैं... सैलरी रोकने से हमारा मतलब जागरुक करने से है, जो बिजली का बिल भर सकता है उसे बिजली बिल मुफ्त क्यों दिया जाए? जो पानी का बिल भर सकता है उसे क्यों मुफ्त पानी दिया जाए। भाजपा सरकार ने जून 2022 में सभी का पानी का बिल माफ कर दिया लेकिन आप फाइव स्टार होटलों को मुफ्त पानी और सब्सिडी में बिजली दे रहे हैं जो उचित नहीं है।"
1 September 2024 at 13:27 IST
हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने पर जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया
चुनाव आयोग द्वारा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर से बदलकर 8 अक्टूबर, 2024 करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, "ये निर्णय किसी राजनीतिक दल द्वारा नहीं लिए गए हैं, ये चुनाव आयोग द्वारा लिए गए हैं, जिसकी अपनी संस्थागत विश्वसनीयता है। मुझे लगता है कि सभी दलों को इस निर्णय का सम्मान करना चाहिए। इस निर्णय के पीछे कोई ठोस कारण होगा और मुझे लगता है कि 4 दिन की देरी से किसी भी राजनीतिक दल की संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।"
1 September 2024 at 13:25 IST
विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दा- CM एकनाथ शिंदे
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा दुर्घटनाग्रस्त हुई जो कि बहुत दुखद बात है। यह हमारे लिए बहुत संवेदनशील मुद्दा है। ये हमारे लिए राजनीति का मुद्दा नहीं हो सकता है क्योंकि यह हमारे लिए अस्मिता और श्रद्धा का विषय है लेकिन विपक्ष इस पर राजनीति करना इस घटना से भी ज्यादा दुखद है। इनके(विपक्ष) के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्हें उनकी हार नजर आ रही है। आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।"
1 September 2024 at 12:26 IST
जनता कबतक केजरीवाल सरकार के झूठे वादों का दंड सहेगी- बांसुरी स्वराज
BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मालवीय नगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली। उन्होंने कहा, "एक दशक से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता भोग रही है लेकिन दिल्लीवासियों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। तीन झुग्गियों पर एक नल है। ये वो आम आदमी पार्टी की सरकार है जो पाइप से पानी पहुंचाने के वादे करती थी। यह तो साफ पानी भी नहीं दे पा रहे हैं जनता को... न मुफ्त बिजली है और न मुफ्त पानी है। दिल्ली की जनता कब तक केजरीवाल सरकार के झूठे वादों का दंड सहती रहेगी?"
1 September 2024 at 12:24 IST
राहुल गांधी का मन विदेश में ही लगता है- गिरिराज सिंह
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी अमेरिका दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी का मन विदेश में ही लगता है। उन्हें देश में कुछ नहीं दिखता इसलिए वे विदेश की यात्रा करते रहते हैं। उनका नाम भी विदेशी आधार पर रख दिया जाए तो कोई समस्या नहीं होगी।"
1 September 2024 at 12:22 IST
हेमंत सोरेन पर शिवराज सिंह चौहान का निशाना
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंपई सोरेन पर कहा, "चंपई सोरेन सचमुच में झारखंड के टाइगर हैं। वे आंदोलन की भट्टी में तपकर निकले ऐसे नेता हैं जिसने JMM को खड़ा किया। जनता में उनका आदर है। वे चिंतित हैं और झारखंड को बचाने के लिए भाजपा में आए हैं। जिस तरह से मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें अपमानित किया गया, उन्हें नियुक्ति पत्र तक नहीं बांटने दिए गए वो निंदनीय है। JMM अब केवल पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है। गठबंधन की सरकार जाना अब तय है। भाजपा अब सरकार बनाएगी।"
1 September 2024 at 11:34 IST
चुनाव की तारीख लोगों के हित में बढ़ाई गई- अनिल विज
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तिथि आगे बढ़ने पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा नेता अनिल विज ने कहा, "ये भाजपा की भारत के प्रजातंत्र में प्रतिबद्धता और लोग अधिक से अधिक मतदान कर सकें ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए है, कांग्रेस का ये बोलना दिखाता है कि ये भाग रहे हैं। अगर आपको(कांग्रेस) ये तरीके नहीं पसंद तो वोट डालने मत जाना, घर बैठो। जिनको पसंद है उनको डालने दो... तारीख लोगों के हित में बढ़ाई गई है। हम लोगों के हित में सोचते हैं।"
1 September 2024 at 11:33 IST
तेजस्वी यादव के बयान पर मनोज झा की प्रतिक्रिया
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "तेजस्वी यादव ने जो कहा उसके बारे में हम और आप रोज बात करते हैं। आम बोलचाल में कहा जाता है कि ये चाइनीज माल है ज्यादा टिकाऊ नहीं है। उसी संदर्भ ने तेजस्वी यादव ने भी वो बात कही थी। ध्रुवीकरण की राजनीति के संदर्भ में वे बात कर रहे थे। जिन्हें भी तेजस्वी यादव की इस बात से थोड़ा कष्ट हुआ है वो बताएं कि वे 'भैंस, मंगलसूत्र, मुजरा' को कहां रखते हैं?"
1 September 2024 at 10:52 IST
मुंबई में BJP का जवाबी प्रदर्शन
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना को लेकर आज मुंबई में विरोध मार्च निकाल रही MVA (महा विकास अघाड़ी) के खिलाफ भाजपा ने जवाबी प्रदर्शन किया। भाजपा के जवाबी प्रदर्शन मुंबई के दादर इलाके में कर रही है।
1 September 2024 at 10:26 IST
दिल्ली सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रीत विहार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "दिल्ली में एक-एक बूंद पीने के पानी के लिए लोगों के कत्ल हुए हैं। दिल्ली की सरकार मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती है। पीने का पानी और बिजली नहीं दे सकती है। जब बारिश होती है तो इतना उफान होता है कि पिछले 1 महीने 40-42 लोग जल भराव के कारण मर गए। डूब के मर गए या करंट से मर गए।"
1 September 2024 at 10:25 IST
केसी त्यागी ने JDU के प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा
JDU नेता केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया। राजीव रंजन प्रसाद नए पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।
1 September 2024 at 09:23 IST
MVA का विरोध मार्च पूरी तरह से राजनीतिक आंदोलन- देवेंद्र फडणवीस
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना पर MVA के द्वारा विरोध मार्च निकाले जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "ये जो आज आंदोलन हो रहा है पूरे तरीके से राजनीतिक आंदोलन है इन्होंने कभी भी छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं किया। आप मुझे पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी का लाल किले से एक भी भाषण दिखाइए जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का उल्लेख किया हो। नेहरू जी ने तो अपने 'भारत की खोज' में छत्रपति महाराज का अपमान किया। क्या उसकी माफी कांग्रेस पार्टी और महा विकास अघाड़ी मांगेगी?"
1 September 2024 at 09:22 IST
बक्सर में घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़
बिहार: बक्सर के भोजपुर के चंदा गांव में एक घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने कल रात भंडाफोड़ किया। 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं।
1 September 2024 at 08:06 IST
महाराष्ट्र में MVA का विरोध मार्च
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना को लेकर MVA (महा विकास अघाड़ी) मुंबई में हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक विरोध मार्च निकालेगा। शहर में पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
1 September 2024 at 07:46 IST
बहराइच में आदमखोर भेड़ियों की तलाश जारी
उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी तक 4 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं। 2 भेड़िये बचे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए खोज अभियान चल रहा है। बहराइच डिवीजन के वन CO अभिषेक सिंह ने कहा, "DFO के नेतृत्व में हमारी पूरी टीम यहां आई है। ड्रोन के माध्यम से टापू पर उन्हें देखा गया है। वहीं पर ऑपरेशन चलाया जाएगा। दोनों भेड़ियों को वहीं ट्रेस किया गया है। उम्मीद है कि आज से कल तक भेड़िये को पकड़ लिया जाएगा।"
1 September 2024 at 07:30 IST
गुजरात में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र अहमदाबाद के प्रमुख डॉ. अशोक कुमार दास ने कहा, "गुजरात में 2 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। राज्य में 2-6 सितंबर तक बारिश की संभावना है। कच्छ में पहले और दूसरे दिन कोई अलर्ट नहीं है।"
1 September 2024 at 07:29 IST
19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के बढ़े दाम
महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दाम में फिर बदलाव आया है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया। आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब इसके दाम बढ़कर 1,691.50 रुपये हो गए है।
1 September 2024 at 07:29 IST
बैगा ट्राइबल्स को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम’ के तहत बैगा जनजाति के लोगों को वर्चुअली संबोधित करने वाले हैं। वह इसस दौरान बैगा जनजाति को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 September 2024 at 07:34 IST