PM Kisan 23rd Installment 2026: PM किसान योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, जहां आजादी के बाद पहली बार खिला कमल वहीं से जारी होगी किस्त

देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी गई है। यह किस्त आगामी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के ऐतिहासिक तारकेश्वर से जारी की जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pm-kisan-yojana-23rd-installment-release-from-west-bengal-where-bjp-make-government-1st-time
pm-kisan-yojana-23rd-installment-release-from-west-bengal-where-bjp-make-government-1st-time | Image: X

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे अन्नदाताओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हाल ही में किस्त जारी होने की तारीख का ऐलान हुआ था और अब उस स्थान का भी खुलासा कर दिया गया है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे।

पश्चिम बंगाल से जारी होगी 23वीं किस्त

पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स हैंडल और आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल से जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
यह आयोजन काफी विशेष है क्योंकि यह वही राज्य है जहां आजादी के 79 वर्षों के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। इसी साल मई के महीने में बीजेपी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

9 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचेंगे 2-2 हजार रुपये

20 जून को पीएम मोदी सीधे अपने हाथों से देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक संबल साबित होती है।

इससे पहले की किस्तों की बात करें तो, केंद्र सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों से इस योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाती रही है। उदाहरण के तौर पर, 22वीं किस्त असम से और 21वीं किस्त तमिलनाडु से जारी की गई थी। अब 23वीं किस्त के लिए पश्चिम बंगाल को चुना गया है, जो राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण संदेश है।

Advertisement

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी का कमल

पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने अभूतपूर्व जीत हासिल की है। 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 207 सीटों पर कब्जा जमाकर पहली बार अपनी सरकार बनाई। आजादी के सात दशकों से अधिक समय बाद राज्य में बीजेपी सरकार का गठन हुआ है। अब उसी राज्य की धरती से प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम आयोजित होना राज्य के किसानों के लिए एक नई उम्मीद और सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी या अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका खाता सक्रिय रहे ताकि 20 जून को मिलने वाली इस किस्त का लाभ आपको बिना किसी बाधा के मिल सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें - NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून की परीक्षा देने जा रहे हैं? ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी चेक करें, परीक्षा से पहले पढ़ें ये गाइड

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड