PM Kisan 22nd Installment Date: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में इस तारीख को आएंगे 2-2 हजार रुपये; सरकार ने किया ऐलान

PM Kisan 22nd Installment Date: किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, अब केंद्रीय कृषि विभाग ने 22वीं किस्त जारी होने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
PM Kisan 22nd instalment date
PM Kisan 22nd instalment date; खाते में इस तारीख को आएंगे 2-2 हजार रुपये | Image: Pixabay

PM Kisan Yojana 22nd Installment Date: देश के करोड़ों किसान इस समय PM  किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसका कारण है कि अभी तक उनके खाते में किसानों के खाते में 22वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। हालांकि अब अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय कृषि विभाग ने 22वीं किस्त जारी होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। 

आइए जानते हैं कि आखिर वो तारीख कौन सी है जिसे लेकर चर्चा हो रही है और PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?

इस दिन पर लगी मुहर

बता दें, कई दिनों से किसानों को उम्मीद थी कि महाशिवरात्रि पर उनके खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद लोगों को होली से ठीक पहले पैसे आने की उम्मीद थी, लेकिन इस होली के बाद भी अबतक 22वीं किस्त का इंतजार बना हुआ है। 

इस इंतजार के बीच कृषि विभाग ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट के जरिए बता दिया है कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे।

Advertisement

असम दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त की तारीख 13 मार्च को आएगी, इसका ऐलान सरकार ने कर दिया है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा की गई है। बता दें, इस दिन प्रधानमंत्री असम दौरे पर कोकराझार में रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यहीं से पीएम मोदी 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं। 

कैसे चेक करें 22वीं किस्त का स्टेटस?

अगर आपको भी यह जानना है कि आपकी 22वीं किस्त आएगी या नहीं? तो सबसे पहले आपको इसके बेनिफिशियरी लिस्ट को देखना होगा। यदि इस सूचि में आपका नाम होगा तो ही आपकी किस्त आ पाएगी। बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Advertisement
  • ऑफिशियल PM-KISAN वेबसाइट पर जाएं।
  • अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव चुनें और सबमिट करें।
  • सबमिट पर क्लिक करने पर, बेनिफिशियरी की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: SSC ने जारी किया वैकेंसी चार्ट, 15 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे होगी भर्ती

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड