PM Kisan 21th Installment Date: खत्म होगा करोड़ों किसानों का इंतजार, जल्द खाते में आएंगे 2-2 हजार, कब जारी होगी 21वीं किस्त?

PM Kisan 21th Installment Date: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अगस्त महीने में जारी हुई थी। अब करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार 21वीं किस्त के जारी होने का है, जो इसी महीने खाते में ट्रांसफर की जानी है। योजना के तहत किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM KISAN 21st Instalment
PM KISAN 21st Instalment | Image: Republic

PM Kisan 21th Installment Date: देशभर के किसानों के लिए बड़ी खबर आई है। जल्द ही किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपये आ सकते हैं। जी हां, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जल्द जारी करने वाली हैं। अबतक किस्त जारी करने की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन सरकार नवंबर के दूसरे हफ्ते में यह पैसा ट्रांसफर कर सकती है, जिससे करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार सालभर में दो-दो हजार की तीन किस्तों में 6 हजार रुपये ट्र्रांसफर करती हैं। अब तक इस योजना के तहत कुल 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं। पिछली किस्त अगस्त में जारी हुई थी। 

कब जारी हो सकती है किस्त?

अब करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार योजना की 21वीं किस्त का है। ये किस्त इसी महीने जारी की जानी है। हालांकि सरकार की तरफ से अबतक इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। तब भी संभावनाएं हैं कि मोदी सरकार अगले हफ्ते किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि बिहार चुनाव 2025 के बाद ये किस्त जारी हो सकती है। 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। योजना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर मिलती है।

किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करने के लिए सरकार एक कार्यक्रम का आयोजन करती है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे योजना से जुड़े किसानों से संवाद करते हैं और वो ही किस्त जारी करते हैं। डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के सीधा बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करती है।

Advertisement

कई राज्यों को जारी हुई एडवांस किस्त

इस बार बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान के चलते केंद्र सरकार ने कुछ राज्यों को एडवांस में किस्त जारी की है। इसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल रहे, जहां 27 लाख किसानों के खाते में 2  हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी किस्त पहले ही मिल गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 8.55 लाख किसानों के खाते में 171 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। 

यह भी पढ़ें: नवद्वीप से लौटते समय सुकांत मजूमदार के काफिले पर हमला, उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर और लाठियों से किया अटैक

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड