अपडेटेड 26 February 2026 at 21:57 IST
PM Kisan Yojana: होली से पहले मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! लेकिन इन गलतियों के कारण अटक सकते हैं आपके 2000 रुपये
PM Kisan Yojana 22nd Installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि होली से पहले किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।
- भारत
- 2 min read

PM Kisan Yojana 22nd Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों को होली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। 21वीं किस्त के बाद अब देश भर के किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि होली से पहले किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।
कब आएगी 22वीं किस्त?
सरकार ने अभी तक ऑफिशियली सही तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन, होली के त्योहार को देखते हुए बताया जा रहा है कि सरकार फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह PM KISAN स्कीम की 22वीं किस्त की राशि जारी कर सकती है। केंद्र सरकार जल्द ही एक अपडेट जारी कर सकती है।
इन कारणों से रुक सकती है आपकी किस्त
बता दें, सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने के लिए नियमों को सख्त कर दिया है। इसके मुताबिक, अगर आपकी कुछ औपचारिकताएं पूरी नहीं हैं, तो आपके खाते में 22वीं किस्त नहीं आएगी।
- e-KYC- सरकार ने सभी पात्र किसानों के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य कर दिया है। इसे PM किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए OTP आधारित प्रक्रिया से घर बैठे पूरा किया जा सकता है।
- लैंड सीडिंग- इस योजना के तहत लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि दर्ज है। यदि आपका लैंड रिकॉर्ड डेटाबेस से मैच नहीं होता, तो किस्त रुक सकती है।
- आधार बैंक अकाउंट लिंकिंग- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें NPCI (Direct Benefit Transfer) मैपिंग सक्रिय होनी चाहिए। इसके बिना पेमेंट फेल होने की संभावना है।
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त का स्टेटस क्या है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स का पालन कर के घर बैठे ही इसे चेक कर सकते हैं।
Advertisement
इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां होमपेज पर Farmer’s Corner सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें। यहां आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, OTP को सबमिट कर आप अपनी अगली किस्त का स्टेटस देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बिहार पुलिस में नौकरी का मौका, 993 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 21:57 IST