LIVE BLOG

अपडेटेड 20 February 2024 at 23:36 IST

Sandeshkhali: 'संदेशखाली का 'संदेश' है कि महिलाएं सुरक्षित नहीं', अनुराग ठाकुर का हमला

पीएम जम्मू में होंगे। एम्स का उद्घाटन करेंगे तो 32 हजार करोड़ तक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी। इसके अलावा और भी हैं खबरें लाइव अपडेट्स में...

Follow : Google News Icon  
Sandeshkhali Updates
संदेशखाली अपडेट्स | Image: ANI

20 February 2024 at 20:42 IST

प्रेस की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जो कुछ हो रहा है वह मानवता को शर्मसार करने वाला है। जिस राज्य की सीएम एक महिला है उस राज्य में महिलाओं पर अत्याचार शर्मनाक है आखिरकार कब तक पश्चिम बंगाल की महिलाओं को यह सब सहना पड़ेगा? संदेशखाली का 'संदेश' है कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मैं सीएम से कहना चाहता हूं कि प्रेस की आजादी की आवाज को न दबाएं... आपके राज्य में कानून व्यवस्था क्यों खराब हो गई है? महिलाओं और प्रेस के अधिकारों को ध्वस्त कर दिया गया है। प्रेस की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए.."


20 February 2024 at 20:41 IST

राहुल गांधी पर CM हिमंता का हमला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, "...राहुल गांधी बोलते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्या किया? और प्रधानमंत्री मोदी ने जो नेशनल हाइवे बनाया है उसी के ऊपर राहुल और प्रियंका गांधी रोड शो करते हैं... राहुल गांधी ने इस दुनिया में झूठ के अलावा कुछ और नहीं सीखा... राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं... पहली बार जब उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की तो तीन राज्य का चुनाव हार गए। इस बार पूरा देश हार जाएंगे।"


Advertisement

20 February 2024 at 14:53 IST

मराठा आरक्षण बिल पास, सड़कों पर होली मनाते दिखे लोग

Maratha Reservation Bill Passed: सर्वसम्मति से विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल पास होने के बाद महाराष्ट्र की सड़कों पर लोग जश्न मनाते दिखे।


20 February 2024 at 14:47 IST

10% आरक्षण का प्रावधान कानून के तौर पर टिकने वाला नहीं - विजय वडेट्टीवार

Maharashtra Vidhansabha:  महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण विधेयक पारित होने पर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "हमें पता था कि हमारी आवाज़ दबाई जाएगी इसलिए हमने उन्हें पहले ही एक पत्र दिया था...उन्होंने हमारे पत्र का जवाब नहीं दिया और यह जो 10% आरक्षण का प्रावधान किया गया है वह कानून के तौर पर टिकने वाला नहीं है... आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह बिल लाया गया है...यह बिल किसी भी तरह से किसी को मान्य नहीं होने वाला..."


Advertisement

20 February 2024 at 14:25 IST

पुष्कर सिंह धामी ने किए रामलला के दर्शन, बोले- स्वप्न और संकल्प पूरा हुआ

Ayodhya Ramlala Update:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यह अलौकिक, अद्भुत है। जिसकी प्रतीक्षा लंबे कालखंड से रही है वह स्वप्न और संकल्प पूरा हुआ है। भगवान राम से देश और राज्य की सुख समृद्धि की प्रार्थना की है।


20 February 2024 at 13:02 IST

जम्मू में पीएम, बोले- आपका उत्साह, प्यार बहुत बड़ा आशीर्वाद

PM In Jammu: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू में विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे हैं।  भारत माता की जय उद्घोष के साथ पीएम ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा-   आपका उत्साह, प्यार बहुत बड़ा आशीर्वाद है। विकसित भारत विकसित जम्मू को समर्पित ये कार्यक्रम सिर्फ यही तक सीमित नहीं है … देश के करोड़ लोग हमसे जुड़े है।


20 February 2024 at 12:36 IST

स्थानीय लोगों से मिले शुभेंदु और शंकर घोष

Sandeshkhali Update: 


20 February 2024 at 12:34 IST

संदेशखाली पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Sandeshkhali Live: कलकत्ता उच्च न्यायालय से मिली अनुमति के बाद  पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और भाजपा विधायक शंकर घोष नाव संदेशखाली की ओर निकले। हाई कोर्ट ने कहा कि वे संदेशखाली जा सकते हैं लेकिन सीआरपीसी की धारा 144 के कारण वे किसी भी पार्टी कार्यकर्ता या समर्थक को अपने साथ नहीं ले जा सकते।


20 February 2024 at 12:04 IST

मैं यहां एक घंटे बैठूंगा और फिर हाई कोर्ट जाऊंगा- शुवेंदु अधिकारी

Sandeshkhali News Live: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक शुवेंदु अधिकारी ने कहा, "वे (ममता सरकार )हाई कोर्ट को चुनौती दे रहे हैं...मैं यहां एक घंटे बैठूंगा और फिर हाई कोर्ट जाऊंगा। यह एक संवैधानिक उल्लंघन है। वे न्यायपालिका की अवज्ञा कर रहे हैं और हमारे संविधान को चुनौती दे रहे हैं।"


20 February 2024 at 11:58 IST

जम्मू में PM, एलजी ने किया अभिनंदन

PM Live:  जम्मू में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया।


20 February 2024 at 11:53 IST

मीडिया के खिलाफ कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- गवर्नर सीवी आनंद बोस

Sandeshkhali Violence Update:  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजनीतिक दलों और सभी पृष्ठभूमि के लोगों से संदेशखली की 'शांति यात्रा' के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा आर बांग्ला पत्रकार Santu Pan की अवैध गिरफ्तारी पर राज्यपाल ने कहा, ''पत्रकार की गिरफ्तारी पर मैंने कल अपनी राय दे दी है। मैं इसे दोहराता हूं, सरकार को प्रभावी ढंग से उचित कार्रवाई करनी चाहिए। मीडिया के खिलाफ कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि सरकार उचित कार्रवाई करेगी।' प्रेस का गला घोंटने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"


20 February 2024 at 11:50 IST

शुभेंदु अधिकारी ने X प्रोफाइल फोटो किया ब्‍लैक,धरने पर बैठे

Sandeshkhali Live Update: धरने पर बैठे शुवेंदु अधिकारी। एक्स पर आर बांग्ला रिपोर्टर के पक्ष में मुहिम भी चलाई है। ऐलान किया है कि 24 घंटे तक उनका प्रोफाइल ब्लैक रहेगा। इससे पहले  उनकी एंट्री रोकी गई तो वो बस स्टैंड पर धरने पर बैठ गए। 


20 February 2024 at 11:30 IST

भाजपा नेता की संदेशखाली में एंट्री पर रोक

Sandeshkhali Live News: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और पार्टी के अन्य विधायकों को पुलिस ने संदेशखाली जाने से रोक दिया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कल उन्हें संदेशखाली जाने की अनुमति दी थी। 


20 February 2024 at 11:23 IST

मुझे परेशान किया जा रहा है': आर बांग्ला रिपोर्टर

Sandeshkhali Live: 'सच्चाई उजागर करने पर गिरफ्तार किया गया, मुझे परेशान किया जा रहा है': आर बांग्ला रिपोर्टर Santu Pan


20 February 2024 at 11:00 IST

नहीं रहे एक्टर ऋतुराज सिंह सिसोदिया, कार्डिएक अरेस्ट से निधन

Rituraj Singh Death News: टीवी स्टार ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री सकते में है। उनके सह कलाकारों और विभिन्न एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया है। एक्टर डांसर अरशद वारसी ने एक्स पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने सच्चा दोस्त और अच्छा कलाकार खो दिया है।


20 February 2024 at 10:55 IST

मराठा आरक्षण ड्राफ्ट बिल, महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंजूरी

Maratha Reservation Latest:  महाराष्ट्र कैबिनेट ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दी।


20 February 2024 at 09:21 IST

'हमें नहीं पता कि पहुंच पाएंगे या नहीं क्योंकि सीएम कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं करते'

Sandeshkhali Breaking:  बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा है-, ''हमें कोर्ट से इजाजत मिल गई है…  5 लोग आज संदेशखाली जा रहे हैं...कोर्ट की इजाजत के बाद हमें नहीं पता कि हम वहां पहुंच पाएंगे या नहीं क्योंकि टीएमसी सरकार और सीएम कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं करते हैं…केंद्रीय मंत्री यहां आए थे लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई...''


20 February 2024 at 08:01 IST

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से, एजेंडे में मराठा आरक्षण

Maharashtra Update:  मराठा आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र सरकार मंगलवार को एक दिन के लिए विशेष विधानसभा सत्र आयोजित करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को 20 फरवरी को बुलाए गए विशेष विधानसभा सत्र के दौरान रिपोर्ट पेश करने के बाद इस बात पर जोर दिया कि मराठों को कानून की शर्तों के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा।


20 February 2024 at 07:20 IST

PM का जम्मू दौरा, एक्स पर प्रधानमंत्री ने लिखा- एम्स उद्घाटन को लेकर उत्साहित

PM Jammu Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जाएंगे। वे AIIMS का उद्घाटन करने के बाद 32,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ  करेंगे। पीएम ने एक्स पोस्ट पर एम्स को लेकर पोस्ट भी शेयर की है।

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 20 February 2024 at 07:22 IST