PM Internship Scheme: रजिस्ट्रेशन के लिए आज से खुला सरकारी पोर्टल, जानें योग्यता समेत अन्य डिटेल्स

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए अब अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 12 अक्टूबर, शनिवार को पंजीकरण के लिए समर्पित पोर्टल लाइव हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prime Minister Internship Scheme 2024
पीएम इंटर्नशिप स्कीम आज से शुरू | Image: X

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए अब अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। शनिवार को पंजीकरण के लिए समर्पित पोर्टल लाइव हो गया है। इस योजना के लिए 21-24 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं।

लगभग 800 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली योजना की पायलट परियोजना के अनुसार, इंटर्नशिप दो दिसंबर से शुरू होगी। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह योजना युवाओं के कौशल को सुनिश्चित करने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल है, जो उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाएगी।

इस योजना के तहत भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीने तक इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024 में की थी। इसे मंत्रालय द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पीएमइंटर्नशि.एमसीए.जीओवी.आईएन के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा, “यह पोर्टल आधार-आधारित पंजीकरण और बायोडाटा निर्माण जैसे उपकरणों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप तक कुशल पहुंच सुनिश्चित करता है।” एक अधिकारी ने बताया कि पोर्टल अब उम्मीदवारों के पंजीकरण के लिए खुला है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले सप्ताह पोर्टल पर तेल, गैस एवं ऊर्जा, यात्रा एवं होटल तथा वाहन सहित 24 क्षेत्रों में 80,000 से अधिक अवसर जोड़े गए हैं। इस योजना के तहत, प्रशिक्षु को 12 महीने तक 5,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता और 6,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान मिलेगा।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड