प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट: 'जगह-जगह मस्जिदों की सीढ़ियों के नीचे मंदिर खोजे जाने लगे वरना...', मौलाना शहाबुद्दीन का नया शिगूफा

मौलाना ने आगे कहा कि वर्शिप एक्ट में कहा गया है कि 15 अगस्त 1947 तक अयोध्या को छोड़कर जिन-जिन मजहबी मकामात का जो-जो स्टेटस बाकी है यथा स्थिति रहेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
maulana-shahabuddin
'जगह-जगह मस्जिदों की सीढ़ियों के नीचे मंदिर खोजे जाने लगे वरना...', मौलाना शहाबुद्दीन का नया शिगूफा | Image: Republic Video Grab

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट को लेकर एक बार फिर से नया शिगूफा छेड़ दिया है। मौलाना ने वर्शिप एक्ट की तारीफ करते हुए कहा कि ये एक बहुत ही बेहतरीन कानून है। उन्होंने कहा कि अगर इस कानून पर अमल किया जाए तो इस कानून से कहीं भी विवाद नहीं होगा। जगह जगह अलग-अलग अदालतों में एप्लीकेशन दायर की जा रही हैं वहां कोर्ट भी उनकी सुनवाई के लिए एप्लीकेशन ने कबूल कर लेती है।


मौलाना ने आगे कहा कि वर्शिप एक्ट में कहा गया है कि 15 अगस्त 1947 तक अयोध्या को छोड़कर जिन-जिन मजहबी मकामात का जो-जो स्टेटस बाकी है यथा स्थिति रहेगी। उस पर कोई भी बदलाव या छेड़छाड़ नहीं होगा। मगर उसी में जगह-जगह कुछ सिक निकाली गई सिक निकालकर के जगह-जगह मस्जिदों की सीढ़ियों  के नीचे मंदिरों की खोज शुरू हो गई। इसी वजह से जगह-जगह विवाद हुआ और फिरकावाराना फसाद हुआ। सबसे बड़ी घटना संभल में हुई और पांच लोगों की जान गई। तमाम अथॉरिटी इखत्याराद वाले अदारे से गुजारिश करूंगा वर्शिप एक्ट को मुकम्मल तरीके से लागू किया जाए।

महाराष्ट्र में लव-जिहाद के कानून पर क्या बोले थे मौलाना?

वहीं महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून को लेकर मौलाना ने कहा कि कुछ दिनों से ये देखा जा रहा है कि मुस्लिम लड़कियां हिंदू बन रही है, अगर उस लड़की के माता-पिता शिकायत करते हैं तो उनकी शिकायत नहीं सुनी जाती है वहीं दूसरे धर्म के लोग इस तरह की शिकायत करते हैं तो उनकी शिकायतों पर तत्काल एक्शन होता है। मौलाना ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार लव जिहाद पर कानून बनाकर बहुसंख्यक का भला नहीं कर सकती है। इस तरह के कानूनों से समाज पर कोई अच्छा असर नहीं पड़ने वाला है।


वक्फ बोर्ड को लेकर क्या बोले थे मौलाना?

वहीं वक्फ बोर्ड कानून संशोधन को लेकर मौलाना रजवी ने कहा था कि इस बिल सिर्फ उन्हीं लोगों को डरना है जिन्होंने बुजुर्गों की वक्फ की गई जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस कानून से सिर्फ भूमाफियाओं को डर है जिसकी वजह से आम मुसलमानों को परेशान होने की बिलकुल जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं मौलाना ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों और सदस्यों पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। मौलाना ने कहा था कि ये लोग मनमाने तरीके से वक्फ की जमीनों को भूमाफियाओं के हाथ बेचने का काम कर रहे हैं। इस संशोधन बिल के लागू होते ही ऐसे भ्रष्टाचारी भूमाफियाओं से राहत मिलेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः पुलिस ने संभल से कई मुसलमानों के पलायन की खबरों को खारिज किया

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड