India-US Trade Deal: कारोबारियों से लेकर किसानों तक, पुर्जों से लेकर दवाईयों तक...'महाडील' से कितना फायदा? पीयूष गोयल ने बता दिया सच

India-US Trade Deal: प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उन प्रमुख प्रोडक्ट्स के नाम बताए, जिन पर अमेरिका में भारतीय निर्यात पर अब जीरो प्रतिशत टैरिफ (शून्य शुल्क) लगेगा। उन्होंने साफ किया कि भारत के किसानों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, कारीगरों और शिल्पकारों को कोई नुकसान नहीं होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Piyush Goyal
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल | Image: X

Piyush Goyal on India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते (इंटरिम ट्रेड डील फ्रेमवर्क) पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार, 7 फरवरी को एक प्रेस बीफ्रिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। गोयल ने डील के फायदे भी गिनाए। साथ ही उन्होंने बताया कि वे सभी प्रोडक्ट जिन पर हम 'आत्मनिर्भर' हैं, उन्हें समझौते से बाहर रखा गया है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "आज 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में भारत की यात्रा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए और दोनों देशों के संबंधों, राजनयिक संबंधों और उनके नेताओं के बीच दोस्ती को देखते हुए, फरवरी 2025 में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू हुई।"

सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिन- पीयूष गोयल

उन्होंने कहा कि इस डील इसका उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच सालाना 500 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हासिल करना था। आज का दिन उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। डील से पूरे देश में खुशी की लहर है। देश के हर क्षेत्र में भविष्य को लेकर बहुत उत्साह है। ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में नए अवसर खुलेंगे।

पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे निर्यातकों के लिए अब 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के द्वार खुल गए हैं। यह प्रत्येक भारतीय नागरिक को नई आशा, उत्साह और नए संकल्पों का अवसर प्रदान करता है। भारतीय निर्यातकों को जिस 50 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ता था, वह अब घटकर केवल 18 प्रतिशत रह जाएगा। हमारे पड़ोसी देशों की तुलना में हमारे टैरिफ सबसे कम होंगे, जिनके साथ हम प्रतिस्पर्धा करते हैं और इससे आने वाले दिनों में हमें और हमारे निर्यातकों को बहुत फायदा होगा।

Advertisement

बताया किन चीजों पर लगेगा जीरो टैरिफ?

केंद्रीय मंत्री ने बताया कहा, "कई ऐसी चीजें हैं जिन पर अब जीरो ड्यूटी लगेगी जब हमारे एक्सपोर्टर अमेरिका को सामान भेजेंगे। उदाहरण के लिए, रत्न और हीरे पर जीरो ड्यूटी लगेगी। फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स, जो भारत से बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट किए जाते हैं, उन पर भी शून्य शुल्क लगेगा। स्मार्टफोन, जो भारत से बड़ी संख्या में अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाते हैं, उन पर जीरो ड्यूटी लगेगी। इस तरह, ऐसी कई चीजें हैं जिन पर भविष्य में जीरो ड्यूटी लगेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कृषि क्षेत्र में भी, कई ऐसी चीजें हैं जो भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट की जाएंगी, जिन पर जीरो रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा, जिसका मतलब है कि अतिरिक्त ड्यूटी जीरो होगी। उदाहरण के लिए, मसाले, चाय, कॉफी और उनसे बने प्रोडक्ट्स, नारियल और नारियल का तेल, वेजिटेबल वैक्स, सुपारी, ब्राजील नट, काजू और चेस्टनट। कई फल और सब्जियां भी इसमें शामिल हैं। एयरक्राफ्ट के पार्ट्स, मशीनरी के पार्ट्स पर अमेरिका में जीरो टैरिफ लगेगा।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से और बिना किसी संकोच के कह सकता हूं कि भारत के किसानों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, कारीगरों और शिल्पकारों को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके विपरीत, भारत को अमेरिकी बाजार तक अधिक पहुंच से लाभ होगा।

यह भी पढे़ं: इस नक्शे को आंख खोलकर देख ले पाकिस्‍तान, अमेरिका ने PoK को माना भारत का हिस्‍सा; अब छाती पीटते रहें शहबाज-मुनीर

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड