अपडेटेड 9 April 2024 at 14:04 IST
Gudi Padwa के खास अवसर पर पीयूष गोयल ने की पूजा-अर्चना, मराठी नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
Piyush Goyal ने मुंबई में अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की और गुड़ी पड़वा और मराठी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
- भारत
- 2 min read

Gudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा उत्सव के खास अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की और गुड़ी पड़वा और मराठी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें हिंदू पंचांग के मुताबिक गुड़ी पड़वा का त्योहार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है।
इस खास त्योहार को हिंदू कैलेंडर के अनुसार हिंदू नववर्ष (Hindu New Year) के रूप में मनाया जाता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने गुड़ी पड़वा और मराठी नव वर्ष की भी शुभकामनाएं दी है।
पीयूष गोयल ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘नववर्ष विक्रमी संवत की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, इस नई शुरुआत के लिए प्रार्थना करता हूं कि यह सभी के लिए खुशियां, सफलता और समृद्धि लाए।’
Advertisement
ब्रह्मा जी ने की थी दिन, सप्ताह, महीने और साल की रचना
गुड़ी पड़वा का त्योहार अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को संवत्सर पडवो भी कहते हैं। गुड़ी पड़वा दो शब्दों से मिलकर बना है- गुड़ी और पड़वा। गुड़ी का अर्थ है- हिंदू देवता ब्रह्मा का ध्वज और पड़वा का अर्थ है चंद्रमा के चरण का पहला दिन। शास्त्रों के अनुसार इस दिन ब्रह्मा जी ने ब्रह्मांड की रचना और दिन, सप्ताह, महीने और साल की शुरुआत भी की थी।
महाराष्ट्र में यह त्योहार इसलिए भी खास है क्योकि इस दिन मराठा शासक छत्रपति शिवाजी ने युद्ध जीता था। ऐसा कहते हैं कि इस शानदार जीत के बाद ही गुड़ी पड़वा पर्व की शुरुआत हुई थी।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 9 April 2024 at 10:57 IST