अपडेटेड 8 September 2024 at 00:09 IST
पीलीभीत: सियार के हमले में मासूम बच्चों सहित सात घायल
प्रदेश तराई क्षेत्र के जंगल से सटे पीलीभीत जिले में शनिवार को सियार के हमले में मासूम बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- भारत
- 1 min read

प्रदेश तराई क्षेत्र के जंगल से सटे पीलीभीत जिले में शनिवार को सियार के हमले में मासूम बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) मनीष सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर पाया कि यह हमला एक सियार ने किया है। उन्होंने बिलसंडा और सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में वन्य जीव के हमले की पुष्टि के साथ स्पष्ट किया की सभी हमले सियार के ही हैं।
सिंह ने बताया कि रिकार्ड के अनुसार पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भेड़िए अभी तक नहीं देखे गए हैं।
सुसबार गांव के पूर्व प्रधान झाझन लाल ने बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुसवार और पंसोली गांव में शनिवार सुबह खेत पर जा रहे कुछ किसान सहित मासूम बच्चों पर खेत से निकले सियार ने हमला कर दिया जिसमें सात लोग घायल हो गए।
Advertisement
इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच की।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक, घायलों में नौ वर्षीय पंकज, 17 वर्षीय रोशनी और तीन वर्षीय खुशी शामिल हैं।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 8 September 2024 at 00:09 IST