Petrol-Diesel Price Update: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानिए कहां हुआ महंगा और सस्ता

Petrol and Diesel Price Update: आज के दिन एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। आइए जाते हैं फ्यूल की ताजा कीमत क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Petrol Diesel Price
पेट्रोल-डीजल का दाम | Image: Pexels

Petrol and Diesel Price Update 17th March 2025: देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में बदलाव होता है। जिसके अनुसार कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है। ऐसे में सोमवार, 17 मार्च के दिन पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी गई हैं।

वहीं, अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको ईंधन की हालिया कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम क्या है।

दिल्ली-मुंबई समेत इन महानगरों में इतना हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Prices)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें (Oil prices in major cities)

  • नोएडा: पेट्रोल 94.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर है।
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर है।
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर है।
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.86 रुपये प्रति लीटर है।
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर है।
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है।
  • जयपुर: पेट्रोल 104.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है।
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर है।

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत

अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे फ्यूल के दामों की जानकारी घर बैठे ही मैसेज के जरिए मिल जाएगी। 

Advertisement

वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी आज, जानिए पूजा पूजा का मुहू्र्त और विधि; पढ़ें ये आरती

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड