Punjab: मानसा में गरजा बुलडोजर, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी का मकान-दुकान ध्वस्त; आक्रोशित लोगों ने भी चलाए हथौड़े-VIDEO
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की कल गोली मारकर हत्या करने के आरोपी अश्विनी के मकान-दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। मानसा में हालात तनावपूर्ण है।
- भारत
- 3 min read

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद पंजाब के मानसा में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। आरोपी अश्विनी कुमार की गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। बुधवार की सुबह से आरोपी के मेडिकल शॉप के बाहर सिख संगठनों का जमावड़ा शुरू हो गया। धीरे-धीरे आक्रोशित भीड़ दुकान में तोड़-फोड़ करने लगी। अब पंजाब पुलिस द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है। आरोपी के मकान-दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है।
एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद से मान सरकार सवाल के घेरों में है। दिन दहाड़े झोटा कि जैसे हत्या हुई उसे लेकर विपक्ष से आम लोग सरकार पर हमलावर है। पंजाब पुलिस ने राजस्थान के सालासर से मुख्य अभियुक्त अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। आरोपी के मकान और दुकान के बाहर लोगों की भारी संख्या में लोगों और पुलिस बल का जमावड़ा लग गया।
आरोपी अश्विनी के मकान और दुकान पर चला बुलडोजर
आरोपी अश्विनी के मकान और दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। विशाल मकान के अवैध हिस्से को बुलडोजर से गिराया जा रहा है। वहीं, दुकान को भी गिराया जा रहा है। भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर मौजूद है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है। आरोपी अश्विनी के घर के सारे लोग फरार है। अब उसकी संपत्ति पर बुलडोजर गरजा है।
आक्रोशित भीड़ ने दुकान-मकान पर चलाया हथौड़ा
एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा को गोली मारने के बाद आरोपी अश्विनी फरार हो गया था। ऐसे में सिख संगठनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। मंगलवार देर शाम से ही आशंका जताई जा रही थी कि मान सरकार बड़ा एक्शन लेगी। बुधवार को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किए बिना मौके पर पहुंचे निहंग सिंह संगठनों और आक्रोशित लोगों का सब्र जवाब दे गया। बुलडोजर कार्रवाई से पहले भीड़ ने ही आरोपी की दुकान और उसके मकान को पूरी तरह से तहस-नहस करना शुरू कर दिया।
Advertisement
अश्विनी ने अपने दुकान पर झोटा को मारी थी गोली
बता दें कि झोटा को मेडिकल स्टोर पर हुए झगड़े के दौरान अश्विनी ने गोली मार दी थी। जिस वक्त उसे गोली मारी गई वो ड्रग्स की बिक्री का लाइवस्ट्रीम कर रहे थे। गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पंजाब-राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद राजस्थान के सालासर से शूटरअश्विनी को गिरफ्तारी कर लिया।